शुक्रवार परेड में एसपी ने ली सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड में पुलिस अधीक्षक ने सलामी लेकर पुलिस बल के अनुशासन, वर्दी की साज-सज्जा, टर्नआउट तथा शारीरिक दक्षता का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ लगाकर शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया और सभी को नियमित व्यायाम करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान आरटीसी बैरक, पुलिस मैस और पीआरवी वाहनों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आरटीसी बैरक में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए, जबकि पुलिस मैस में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की गई। पीआरवी वाहनों और उपकरणों का निरीक्षण कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए। इसके बाद आर्दली रूम में विभिन्न शाखाओं के अभिलेख और रजिस्टरों का निरीक्षण कर उनके सुव्यवस्थित रखरखाव और कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी ने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है और पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ सेवा भाव से कार्य करना चाहिए।

- चौक कोतवाल पर सपा जिला अध्यक्ष के गंभीर आरोप, एसपी से शिकायत कर किया प्रदर्शन1
- Post by विवेक मिश्र1
- शाहजहांपुर संत राजेंद्र सिंह जी महाराज आयोजित कार्यक्रम1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच1
- शाहजहाँपुर। छोटी-छोटी बातों पर उपजे विवाद और आपसी मनमुटाव के कारण टूटने की कगार पर पहुँच चुके छह परिवारों के आँगन में शुक्रवार को फिर से खुशियाँ लौट आईं। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित सत्र में 35 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें से 6 दंपत्तियों ने अपने पुराने मतभेदों को भुलाकर एक साथ रहने का संकल्प लिया।1
- Post by Ravi Kaithwar1
- शाहजहाँपुर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। फर्जी मुकदमों का लगाया आरोप प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि: "जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन पर लगातार फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे न केवल आम जनता में डर का माहौल है, बल्कि शहर का व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।" प्रमुख मांगें और चेतावनी सपा नेताओं का कहना है कि पुलिस सत्ता के दबाव में आकर एकतरफा कार्रवाई कर रही है। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि: पार्टी कार्यकर्ताओं का मानसिक और कानूनी उत्पीड़न तुरंत बंद हो। व्यापारियों पर दर्ज किए गए आधारहीन मुकदमों को वापस लिया जाए। यदि प्रशासन ने अपना रवैया नहीं बदला, तो समाजवादी पार्टी इस आंदोलन को और उग्र करेगी और सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम सपा के इस प्रदर्शन को देखते हुए एसपी ऑफिस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाता है।1
- शाहजहांपुर। प्राथमिक विद्यालय सौफरी में ‘मदर ओरिएंटेशन प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की माताओं को आमंत्रित कर उनके शैक्षिक विकास और सीखने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘वंडर बॉक्स’, खेल सामग्री और कक्षा में बनाए गए विभिन्न लर्निंग कॉर्नर्स का प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों ने बताया कि बच्चे किस प्रकार सरल, रोचक और गतिविधि-आधारित तरीकों से सीखते हैं। साथ ही माताओं को यह भी समझाया गया कि वे घर पर खेल-खेल में बच्चों के लिए शैक्षिक माहौल कैसे तैयार कर सकती हैं। इस अवसर पर परी, नमन, सत्यम, प्रज्ञा, कार्तिक कनौजिया और आयुष की माताओं ने बच्चों की प्रगति देखकर खुशी जताई और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बच्चों की शिक्षा को आगे बढ़ाने में शिक्षकों का सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए इंचार्ज प्रधानाध्यापिका द्वारा एक मनोरंजक गतिविधि कराई गई—‘म्यूजिक बंद होते ही जिसके हाथ में गेंद होगी, उसे अपनी मातृभाषा में लोकगीत सुनाना होगा।’ इस गतिविधि के माध्यम से माताओं को बताया गया कि घर पर भी इसी तरह खेल-खेल में बच्चों को गिनती, आकार और पैटर्न जैसी मूलभूत चीजें आसानी से सिखाई जा सकती हैं। माताओं ने उत्साहपूर्वक खेल में भाग लिया और इसे बेहद आनंददायक बताया। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त रहने के बावजूद ऐसी गतिविधियों में शामिल होकर उन्हें सीखने और आनंद लेने का अवसर मिला। माताओं की सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक सहयोग के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।1