अटल सहजन वन की हरियाली पर डीएम की नजर, गौशाला विकास के लिए दिए अहम निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से जनपद में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित “अटल सहजन वन” का जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विकास खंड भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत तुर्की खेड़ा में स्थापित सहजन वन का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने पौधों की ग्रोथ चेक की तथा पेड़ों के आसपास की मिट्टी सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पतले सहजन पौधों को मजबूती देने के लिए बांस की डंडियों से सहारा बांधने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जिन स्थानों पर पौधे नहीं पनप पाए हैं, वहां पुनः पौधरोपण कराने के निर्देश भी दिए, ताकि वन की हरियाली निरंतर बनी रहे। जिलाधिकारी ने वन में ड्रिप इरिगेशन और सोलर पंप की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए, साथ ही मुख्य द्वार पर बने केयरटेकर कक्ष की पुताई कराने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लगाए गए पौधों की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए उनकी नियमित देखरेख सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्राम तुर्की खेड़ा की गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उन्होंने दो अतिरिक्त टीन शेड निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही गौशाला से लगी चारा भूमि पर वृक्षारोपण से पहले सॉयल टेस्ट कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक, ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

- नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कलान पुलिस को मिली सफलता1
- ========================= शाहजहाँपुर अंबेडकर जयंती पर निकलने वाली शोभा यात्रा पर चारखम्बा पर अनवार मेडिकल पर कांग्रेस की महिला ज़िला अध्यक्ष अर्चना कटारिया अल्पसंख्यक के प्रदेश महासचिव फरीद अली खाँ सईद अंसारी ने तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर आयोजको को माला पहेनाकर व गले लगाकर बधाई दी साथ ही भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन किया। =========================== इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डाला।4
- शाहजहाँपुर। सोशल मीडिया पर थाना पुवायाँ से जुड़ा एक प्रकरण वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। क्षेत्राधिकारी पुवायाँ ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- Post by Talibmdkkhan1
- Post by Ravi Kaithwar1
- Post by Vikash Raj pasi 😈1
- कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र, एडीएम वित्त अरविंद कुमार सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने उनके जन्म से शिक्षा तक के संघर्ष और सफलता का विस्तार से वर्णन किया। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कविता के माध्यम से उनके जीवन पर प्रकाश डाला, वहीं विनाका मौर्य ने गीत के जरिए संविधान निर्माण की जानकारी साझा की। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, व्यक्तित्व और उनके महान योगदानों को याद करते हुए कहा कि उनके शोध कार्यों का भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने बताया कि नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने भी डॉ. आंबेडकर के कार्यों से प्रेरणा मिलने की बात स्वीकार की है। जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समानता, न्याय और सामाजिक समरसता के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने सभी से जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर कार्य करने और बाबा साहब के मूलमंत्र को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में योगेश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. आंबेडकर के योगदान को अमूल्य बताया। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- मदनापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा हमले के 2 आरोपी गिरफ्तार1
- Post by MAHARAJ SINGH1