Shuru
Apke Nagar Ki App…
hello doston yah video kaisa laga aap sabhi ko comment mein jarur bataen
Vikash Raj pasi 😈
hello doston yah video kaisa laga aap sabhi ko comment mein jarur bataen
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Vikash Raj pasi 😈1
- *थाना मदनापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरीखास में खेत पर बरसीम काटने को लेकर गांव के ही दो पक्षों के मध्य हुए विवाद में विपक्षी द्वारा एक व्यक्ति को गोली मार देने की घटना तथा पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर की बाइट-*1
- जनपद शाहजहाँपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र के ग्राम बरीखास में खेत पर बरसीम काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान विपक्षी पक्ष द्वारा एक व्यक्ति को गोली मार दी गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही कठोर कार्रवाई की जाएगी। 👉 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें और वीडियो को लाइक व शेयर करें। #Shahjahanpur #Madanapur #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #PoliceAction #ASP #GunShot #VillageDispute #HindiNews #LatestNews #UPPolice #CrimeUpdate #NewsUpdate1
- शाहजहांपुर,15 अप्रेल। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के मदनापुर थानाक्षेत्र के गांव बरीखास में मंगलवार की देर रात श्याम सुंदर(25) नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।घटना में मृतक का भाई घायल हो गया।घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक श्याम सुंदर(25) के बचपन से ही अपने नाना विश्राम के साथ रहा था। विश्राम ने अपनी जमीन भी श्याम सुंदर को दे दी थी, जिससे वजह से विश्राम के भतीजे धनवीर और उसके पुत्र अजयभान आदि श्याम सुंदर से नाराजगी मानते थे। मंगलवार को दिन में धनवीर आदि की श्याम सुंदर से किसी बात पर कहासुनी हो गई उस वक्त तो मामला शांत हो गया। लेकिन देर रात धनवीर, अजयभान आदि का श्याम सुंदर से फिर विवाद हो गया और इसी दौरान आरोपी पक्ष ने श्याम सुंदर को गोली मार दी, जबकि घटना में उसका भाई ब्रजमोहन (22)घायल हो गया। परिवार वाले घायलो को लेकर राजकीय मेडकिल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टरों ने श्याम सुंदर को मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने बताया कि श्याम सुंदर नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।र3
- शाहजहाँपुर। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को थाना कलान पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार 6 मार्च 2026 को दर्ज मुकदमे में पीड़िता की मां ने शिकायत दी थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को धर्मेन्द्र पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम लालपुर ढका बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान और शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 87/64(1) व 3/4 पॉक्सो एक्ट जोड़े गए थे और आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 14 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आँधीदेई तिराहे से आँधीदेई जाने वाली सड़क पर घेराबंदी कर आरोपी धर्मेन्द्र (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 मनोज कुमार उपाध्याय का0 गौरव तोमर का0 जितेन्द्र पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं व बच्चों से जुड़े अपराधों पर जिले में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- Post by Raaz Raaz1
- Post by Asha Rani1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से जनपद में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित “अटल सहजन वन” का जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विकास खंड भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत तुर्की खेड़ा में स्थापित सहजन वन का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने पौधों की ग्रोथ चेक की तथा पेड़ों के आसपास की मिट्टी सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पतले सहजन पौधों को मजबूती देने के लिए बांस की डंडियों से सहारा बांधने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जिन स्थानों पर पौधे नहीं पनप पाए हैं, वहां पुनः पौधरोपण कराने के निर्देश भी दिए, ताकि वन की हरियाली निरंतर बनी रहे। जिलाधिकारी ने वन में ड्रिप इरिगेशन और सोलर पंप की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए, साथ ही मुख्य द्वार पर बने केयरटेकर कक्ष की पुताई कराने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लगाए गए पौधों की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए उनकी नियमित देखरेख सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्राम तुर्की खेड़ा की गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उन्होंने दो अतिरिक्त टीन शेड निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही गौशाला से लगी चारा भूमि पर वृक्षारोपण से पहले सॉयल टेस्ट कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक, ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।1