Shuru
Apke Nagar Ki App…
दो पक्षों में जमकर मारपीट, खींचतान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल फतेहाबाद। आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट और खींचतान करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो रविवार शाम करीब पांच बजे का है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हाथापाई होती दिखाई दे रही है। मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर सकती है।
प्रदीप कुमार
दो पक्षों में जमकर मारपीट, खींचतान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल फतेहाबाद। आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट और खींचतान करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो रविवार शाम करीब पांच बजे का है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हाथापाई होती दिखाई दे रही है। मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर सकती है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सरकार आलू को एमएसपी में शामिल कर आलू की खरीद कराये शमसाबाद। आज किसान भवन बुद्धसैन कन्या इंटर कॉलेज के पास सुढरई रोड से दो दिवसीय आलू उत्पादक किसानों की पैदल यात्रा उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड भारत सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई जिसमें काफी संख्या में कई जिलों से आए आलू उत्पादक किसान शामिल थे पदयात्रा का रात्रि विश्राम दिनगेर पर होगा सोमवार को पदयात्रा आगरा कमिश्नरी पहुंचेगी जहां मुख्यमंत्री के नाम मंडलायुक्त आगरा को ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें सरकार से मांग की गई है की शीतगृह में रखें समस्त आलू का भाड़ा सरकार बहन करें तथा किसानों को ₹30000 प्रति एकड़ छतिपूर्ति प्रदान करें स्वामी नाथन आयोग की सिफारिश पर आलू को एमएसपी में शामिल कर 1650 रुपए प्रति कुंतल सरकारी दर से खरीद करें मनरेगा कानून को पुनः लागू किया जाए तथा मजदूरी ₹600 किया जाए किसानों को फसल की बुवाई के लिए पर्याप्त मात्रा में डीएपी यूरिया उपलब्ध कराया जाए तथा बिजली के निजीकरण पर रोक लगाई जाए पैदल यात्रा में काफी संख्या में आलू उत्पादक किसान एवं किसान सभा के कार्यकर्ता शामिल थे1
- यूजीसी के फैसले पर भड़का आक्रोश! फिरोजाबाद में सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, धरना-प्रदर्शन के बीच मची अफरा-तफरी |1
- फ़िरोज़ाबाद रामगढ़ रोड पर AIMIM का विशाल सदस्यता अभियान कैंप आयोजित। पुरुषों और महिलाओं सहित लगभग 600 लोगों ने ली मजलिस की सदस्यता... #AIMIM #FirozabadNews #AsaduddinOwaisi #AIMIMFirozabad #RamgarhRoad #MembershipDrive #FirozabadNewsTimes24 #Owaisi #UPPolitics #Majlis #AsifSahab #NasirKhan #MohammadJavedAli #FirozabadPolitics #AIMIMUP1
- ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से गूंजा समारोह, विधायक सर्वेश यादव का मनाया जन्मदिन धूमधाम से मना सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव का जन्मदिन: बोले- 'जनता और कार्यकर्ताओं का स्नेह ही मेरी असली ताकत सिरसागंज। समाजवादी पार्टी के सिरसागंज विधायक सर्वेश सिंह यादव का जन्मदिन रविवार को क्षेत्र में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता, समर्थक, पदाधिकारी एवं शुभचिंतक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। जन्मदिन समारोह का आयोजन लोकसभा चुनाव कार्यालय, वाईपास, करहरा रोड, सिरसागंज में किया गया। कार्यक्रम स्थल को समाजवादी पार्टी के झंडे के रंगों वाले गुब्बारों से सजाया गया था। जैसे ही विधायक सर्वेश यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक को गुलाबी साफा पहनाकर एवं फूल-मालाओं से लादकर समर्थकों ने स्वागत किया। समारोह में मौजूद लोगों के बीच जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई । इस दौरान सपा के नगर पालिका परिषद पूर्व अध्यक्ष सरोज शर्मा समाजसेवी पंडित सीताराम शर्मा. अशफाक अहमद. डा० भुवनेश यादव. प्रतिनिधि नीरज यादव.अशोक यादव. बबलू यादव. एव स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक को शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। समारोह में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे। जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और कार्यक्रम स्थल पर काफी देर तक बधाई देने वालों का सिलसिला चलता रहा।4
- राजाखेड़ा में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे कांग्रेस के 21 पार्षद,रिटर्निंग अधिकारी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ,कल होगा पालिका अध्यक्ष का चुनाव धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में सोमवार 21 सितंबर को होने वाले नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले रविवार को कांग्रेस के नवनिर्वाचित 21 पार्षद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजाखेड़ा पहुंचे। राजाखेड़ा विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रोहित बोहरा के साथ ये पार्षद एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां तहसीलदार दीप्ति देव और एसडीएम सुशीला मीणा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सभी 21 नवनिर्वाचित पार्षद विधायक रोहित बोहरा के साथ गाड़ियों में बैठकर एसडीएम कार्यालय से रवाना हो गए। तहसीलदार दीप्ति देव ने बताया कि रविवार को कांग्रेस के 21 और भाजपा के एक पार्षद ने शपथ ली है। नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए अब 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतों की गिनती की जाएगी। अध्यक्ष पद ओबीसी (महिला) वर्ग के लिए आरक्षित है। कांग्रेस ने वार्ड संख्या 6 से चुनी गई अंजलि को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने वार्ड संख्या 28 से जीतीं पूनम सोनी को मैदान में उतारा है। वार्ड पार्षद चुनाव में अंजलि ने भाजपा प्रत्याशी सरोज देवी को 205 वोटों से हराया था। जबकि पूनम सोनी ने कांग्रेस के सतीश को 32 वोटों से पराजित किया था। 14 सितंबर को हुई पार्षद चुनाव की मतगणना के अनुसार राजाखेड़ा के 35 वार्डों में कांग्रेस को 23, भाजपा को 9, निर्दलीय को 2 और बसपा को 1 सीट मिली है। अध्यक्ष पद के बहुमत के लिए 18 वोटों की आवश्यकता है। ऐसे में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत होने से उसका बोर्ड बनना लगभग तय माना जा रहा है। राजाखेड़ा में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे कांग्रेस के 21 पार्षद,रिटर्निंग अधिकारी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ,कल होगा पालिका अध्यक्ष का चुनाव धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में सोमवार 21 सितंबर को होने वाले नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले रविवार को कांग्रेस के नवनिर्वाचित 21 पार्षद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजाखेड़ा पहुंचे। राजाखेड़ा विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रोहित बोहरा के साथ ये पार्षद एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां तहसीलदार दीप्ति देव और एसडीएम सुशीला मीणा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सभी 21 नवनिर्वाचित पार्षद विधायक रोहित बोहरा के साथ गाड़ियों में बैठकर एसडीएम कार्यालय से रवाना हो गए। तहसीलदार दीप्ति देव ने बताया कि रविवार को कांग्रेस के 21 और भाजपा के एक पार्षद ने शपथ ली है। नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए अब 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतों की गिनती की जाएगी। अध्यक्ष पद ओबीसी (महिला) वर्ग के लिए आरक्षित है। कांग्रेस ने वार्ड संख्या 6 से चुनी गई अंजलि को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने वार्ड संख्या 28 से जीतीं पूनम सोनी को मैदान में उतारा है। वार्ड पार्षद चुनाव में अंजलि ने भाजपा प्रत्याशी सरोज देवी को 205 वोटों से हराया था। जबकि पूनम सोनी ने कांग्रेस के सतीश को 32 वोटों से पराजित किया था। 14 सितंबर को हुई पार्षद चुनाव की मतगणना के अनुसार राजाखेड़ा के 35 वार्डों में कांग्रेस को 23, भाजपा को 9, निर्दलीय को 2 और बसपा को 1 सीट मिली है। अध्यक्ष पद के बहुमत के लिए 18 वोटों की आवश्यकता है। ऐसे में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत होने से उसका बोर्ड बनना लगभग तय माना जा रहा है।1
- टूण्डला में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव और राधा अष्टमी MTF news टूण्डला के न्यू इन्द्रा नगर, खरा रोड स्थित राघव निवास में श्री नारायण सेवा समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव के तहत राधा अष्टमी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण कर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। गणेश पंडाल में 56 भोग और मध्य आरती का भी आयोजन हुआ, जिसमें कॉलोनी के पुरुषों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की अध्यक्ष सोमिया राघव, कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता, मुख्य सलाहकार गीता शर्मा, मुख्य व्यवस्थापक अरुण राघव, नेपाल सिंह, शिवा सिसोदिया और जयंत राघव का विशेष योगदान रहा। वहीं समिति के सदस्य प्रीती, बिंदु, मंजू, नीलम, गुड़िया, मधु, मिथलेश, शशि उपाध्याय, सुमन, प्रीती धाकरे, कंचन, दरवेश देवी, खुशबू राघव, उपदेश सिंह, सोनी, संगीता, पूजा, रीमा, प्रिया राँगोरिया, प्रियंका, सरिता, कल्पना, सुमन, आशा, आभा तिवारी, बीना चौहान, बेवी सोलंकी, विद्या राघव, शिवानी प्रिया, अनाया, जानवी और खुशी राघव समेत समस्त कॉलोनीवासियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम स्थल— राघव निवास, न्यू इन्द्रा नगर, खरा रोड, टूण्डला, फिरोजाबाद।1
- फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के शांति नगर में हाई टेंशन लाइन से हुई बड़ी दुर्घटना, कई घायल हुए फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर में रविवार को दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया | हादसा हाई टेंशन विद्युत लाइन से हुआ बताया जा रहा है कि करीब 50 घरों में घरेलु विधुत लाइन में हाई टेंशन लाइन के सम्पर्क में आने से घरों में हाई वोल्टेज पहुंचने के कारण कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में ब्लास्ट हो गया, घरों की दीवारों में करंट दौड़ गया | कई लोगो के घायल होने की खबर है मौके पर विधायक मनीष असीजा पहुँचे | जिलाधिकारी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए अस्पताल पहुँचे | डीएम ने दुर्घटना में संभावित विभागीय लापरवाही की जांच हेतु अपर जिलाधिकारी (नमामिगंगे ) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। समिति में डिप्टी कलेक्टर अंकित वर्मा एवं अधिशासी अभियंता, विद्युत नगरीय क्षेत्र को सदस्य नामित किया गया है। जांच समिति को दो दिवस के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में यदि किसी भी स्तर पर विभागीय लापरवाही अथवा जिम्मेदारी निर्धारित होती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, दुर्घटना में झुलसे एवं घायल हुए सभी व्यक्तियों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराने तथा उनके उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा घायलों के उपचार एवं आवश्यक सहायता की लगातार निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। Updated News-21/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- शांति नगर में बड़ा हादसा कई घरों में दौड़ा हाईटेंशन करंट 4 मासूम झुलसे, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती विधायक मनीष असीजा पहुंचे ट्रॉमा सेंटर MTF news फिरोज़ाबाद के शांति नगर से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट के बाद करीब 50 घरों में करंट दौड़ने की घटना हुई। इस दौरान एक ही परिवार के चार बच्चे झुलस गए और घर में आग लगने की भी सूचना है। घटना के बाद चारों बच्चों को इलाज के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही फिरोज़ाबाद सदर विधायक मनीष असीजा भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और घायल बच्चों का हाल जाना। फिलहाल हादसे की वजह और विद्युत आपूर्ति में आई तकनीकी खराबी को लेकर संबंधित विभाग की जांच तथा आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।1
- UGC रोलबैक की मांग को लेकर गांधी पार्क में जुटा सवर्ण समाज.. केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, लगाए नारे; बैरियर हटाने की कोशिश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा फिरोजाबाद। UGC के नए नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर रविवार को सवर्ण समाज के लोगों ने गांधी पार्क में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए UGC के नियमों को तत्काल रोलबैक किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान गांधी पार्क चौराहे पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरियर को हटाने की कोशिश को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस बल ने बैरियर लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। #Highlight #followers #Firozabad1