Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशीनगर- दिनाँक 30.03.2026 पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में आये आवेदकों की समस्याओ को विस्तारपूर्वक सुनकर न्याय का भरोसा दिलाते हुये उनकी समस्याओं का न्यायोचित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये जा रहे है। *सोशल मीडिया सेल* *जनपद कुशीनगर*
Mantosh Jaiswal
कुशीनगर- दिनाँक 30.03.2026 पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में आये आवेदकों की समस्याओ को विस्तारपूर्वक सुनकर न्याय का भरोसा दिलाते हुये उनकी समस्याओं का न्यायोचित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये जा रहे है। *सोशल मीडिया सेल* *जनपद कुशीनगर*
More news from Kushi Nagar and nearby areas
- कुशीनगर - 40 वर्षीय महिला का पेड़ से लटकता मिला शव - शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी - मौके पर पहुँची पुलिस जांच में जुटी - मृतक महिला की पुलिस ने माया के रूप में की - मृतका बभनौली गांव की रहने वाली - नेबुआ नौरंगिया के मेहदियां श्मशान घाट के पास का मामला। -2
- पडरौना/कुशीनगर/31 मार्च से 2 अप्रैल तक कुशीनगर में 3 दिवसीय बौद्ध कॉन्क्लेव कार्यक्रम के आयोजन का उद्घाटन जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया। उक्त कार्यक्रम 10:30 बजे इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 का उद्घाटन स्थान : महापरिनिर्वाण स्थली,में सुनिश्चित था।जिसे श्री सिंह ने भव्य उद्घाटन किया।तीन दिवसीय कार्यक्रम में बड़े बड़े संगीत कलाकारों में भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार रीतेश पांडेय का कार्यक्रम भी सुनिश्चित है।1
- कुशीनगर। प्रदेश सरकार किसानों को मजबूत बनाने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है। कैबिनेट मंत्री Surya Pratap Shahi ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 11 लाख 25 हजार किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही किसानों के खातों में 314 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि अनुदान के रूप में सीधे भेजी गई है। उन्होंने बताया कि चालू वर्ष में भी सरकार का प्रयास किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का है। इसी क्रम में 12 लाख 73 हजार किसानों को 54,847 क्विंटल बीज निःशुल्क वितरित किया गया है। सरकार की इस पहल से किसानों को खेती की लागत में कमी आएगी और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।1
- कुशीनगर महापरिनिर्वाण स्थली,कुशीनगर में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कान्क्लेव का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उ0प्र0/ मा0 प्रभारी मंत्री जनपद कुशीनगर दिनेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इससे पूर्व मा. मुख्य अतिथि जी के जनपद आगमन पर सर्किट हाउस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात मा. प्रभारी मंत्री द्वारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं एवं समन्वय की समीक्षा की गई।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में कार्यक्रम स्थल एवं आसपास की क्षेत्र में चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही मा. मंत्री जी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया गया।इस अवसर पर जनपद के माननीय विधायकगण, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।2
- विकास खंड विशुनपुरा के किंदर पट्टी बाजार स्थित शिव मंदिर पर शिवरात्रि के दिन मेला लगता है। सावन में यहां श्रद्धालू बाबा का जलाभिशेष करते है।1
- Post by धर्मेंद्र गुप्ता1
- तथागत गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी आध्यात्मिक पहचान को मजबूत करने जा रहा है। आज मंगलवार से यहां अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें दुनिया भर से श्रद्धालु और बौद्ध भिक्षु शामिल होंगे। धम्म की इस पावन धरती पर वियतनाम, थाईलैंड, जापान, श्रीलंका और नेपाल समेत कई देशों के प्रतिनिधि जुटेंगे। यह आयोजन सिर्फ आस्था का नहीं, बल्कि वैश्विक एकता, शांति और करुणा का प्रतीक बनने जा रहा है। महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में “धम्म डायलॉग” के जरिए विश्व शांति का संदेश दिया जाएगा, वहीं शांति वन में साधना और कला के माध्यम से आध्यात्मिक अनुभव को और गहरा किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिलेगा। मशहूर गायक कैलाश खेर और लोकगायक रितेश पांडेय अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्ति और उत्साह से भर देंगे। प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं—सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक हर व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है ताकि देश-विदेश से आने वाले मेहमानों को कोई असुविधा न हो। ✨ कुल मिलाकर, कुशीनगर एक बार फिर दुनिया को यह संदेश देने जा रहा है कि शांति, करुणा और भाईचारा ही मानवता का असली मार्ग है। 🙏 “बुद्ध की धरती से उठेगा संदेश… शांति ही है सबसे बड़ी शक्ति”1
- Breaking - कुशीनगर - तीन दिवसीय इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कांक्लेव का .हुआ आगाज - प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया शुभारंभ . - उत्तर प्रदेश संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित है कार्यक्रम - बुद्धिस्ट देश के लगभग 300 प्रतिनिधि ले रहे हैं - भगवान बुद्ध के सिद्धांतों उनके जीवन पर होगा गहन मंथन - उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने कहा विश्व को युद्ध की नहीं बुद्ध की है आवश्यकता - थाईलैंड जापान म्यांमार बर्मा सहित कई बुद्धिस्ट देशों ने लगाई है प्रदर्शनी - अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन - महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में हुआ उद्घाटन4