मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों में 25 अप्रैल को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन होगा जनभागीदारी से तैयार होगा ग्राम विकास का मास्टर प्लान, जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी रहेंगे प्रभारी सवाई माधोपुर, 23 अप्रैल। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान” के अंतर्गत 25 अप्रैल 2026 को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में विशेष ग्राम सभा/वार्ड सभा का आयोजन प्रातः 10 बजे से ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित भारत निर्माण सेवा केन्द्रों पर किया जाएगा। इन सभाओं के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं, विकास प्राथमिकताओं एवं जन आकांक्षाओं के आधार पर ग्राम/वार्ड का समग्र विकास ढांचा तैयार किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद गौरव बुड़ानिया ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड के लिए डायनामिक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसे निर्धारित समयसीमा में अंतिम रूप देकर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में प्रभारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है, जो आवंटित ग्राम पंचायतों में उपस्थित रहकर विशेष ग्राम सभाओं का पर्यवेक्षण करेंगे। विशेष ग्राम सभाओं में “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान” के अंतर्गत निर्धारित सूचकांकों पर चर्चा एवं अनुमोदन किया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायतों की आकांक्षाओं एवं प्राथमिकताओं का निर्धारण करते हुए “वृक्षारोपण अभियान”, “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान”, “अटल ज्ञान केन्द्र” की स्थापना एवं संचालन तथा किसान रजिस्ट्री पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सुझाव पेटिका, क्यूआर कोड आधारित फीडबैक एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए आमजन से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। जीआईएस आधारित मैपिंग एवं डेटा संकलन के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं का वैज्ञानिक विश्लेषण कर वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 तक की विकास योजनाओं का रोडमैप तैयार किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम सभाओं की पूर्व तैयारियां सुनिश्चित कर अधिकतम जनसहभागिता के साथ इन बैठकों को सफल बनाया जाए तथा प्राप्त सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर मास्टर प्लान में सम्मिलित किया जाए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी की आमजन से अपील :- मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया ने जिले के नागरिकों, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे 25 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभाओं/वार्ड सभाओं में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्राथमिकता एवं सुझाव प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि “जनभागीदारी के आधार पर तैयार होने वाला यह मास्टर प्लान जिले के समग्र, संतुलित एवं दूरदर्शी विकास की दिशा तय करेगा। आइए, हम सभी मिलकर अपने गांव एवं शहरों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें।
मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों में 25 अप्रैल को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन होगा जनभागीदारी से तैयार होगा ग्राम विकास का मास्टर प्लान, जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी रहेंगे प्रभारी सवाई माधोपुर, 23 अप्रैल। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान” के अंतर्गत 25 अप्रैल 2026 को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में विशेष ग्राम सभा/वार्ड सभा का आयोजन प्रातः 10 बजे से ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित भारत निर्माण सेवा केन्द्रों पर किया जाएगा। इन सभाओं के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं, विकास प्राथमिकताओं एवं जन आकांक्षाओं के आधार पर ग्राम/वार्ड का समग्र विकास ढांचा तैयार किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद गौरव बुड़ानिया ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड के लिए डायनामिक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसे निर्धारित समयसीमा में अंतिम रूप देकर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में प्रभारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है, जो आवंटित ग्राम पंचायतों में उपस्थित रहकर विशेष ग्राम सभाओं का पर्यवेक्षण करेंगे। विशेष ग्राम सभाओं में “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान” के अंतर्गत निर्धारित सूचकांकों पर चर्चा एवं अनुमोदन किया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायतों की आकांक्षाओं एवं प्राथमिकताओं का
निर्धारण करते हुए “वृक्षारोपण अभियान”, “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान”, “अटल ज्ञान केन्द्र” की स्थापना एवं संचालन तथा किसान रजिस्ट्री पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सुझाव पेटिका, क्यूआर कोड आधारित फीडबैक एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए आमजन से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। जीआईएस आधारित मैपिंग एवं डेटा संकलन के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं का वैज्ञानिक विश्लेषण कर वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 तक की विकास योजनाओं का रोडमैप तैयार किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम सभाओं की पूर्व तैयारियां सुनिश्चित कर अधिकतम जनसहभागिता के साथ इन बैठकों को सफल बनाया जाए तथा प्राप्त सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर मास्टर प्लान में सम्मिलित किया जाए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी की आमजन से अपील :- मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया ने जिले के नागरिकों, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे 25 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभाओं/वार्ड सभाओं में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्राथमिकता एवं सुझाव प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि “जनभागीदारी के आधार पर तैयार होने वाला यह मास्टर प्लान जिले के समग्र, संतुलित एवं दूरदर्शी विकास की दिशा तय करेगा। आइए, हम सभी मिलकर अपने गांव एवं शहरों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें।
- *भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत।* गंगापुर सिटी में भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत। *22 तारीख बुधवार प्रातः* काल 10 बजे श्रीगोपाल गौशाला प्रांगण में श्री परशुराम जन्मोत्सव के अंतर्गत ब्राह्मण समाज गंगापुर सिटी के द्वारा गौमाता पूजा आरती व हरा चारा व गुड़ खिला कर बड़े धूमधाम से गो सेवा कार्य किया। श्री गोपाल गौशाला समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम जी जगवानी ,महामंत्री कृपा शंकर उपाध्याय, प्रीतम एवं मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता पीएनबी द्वारा सभी आगंतुकोंका स्वागत किया।कार्यक्रम में बाबू लाल सेकेट्री, श्यामलाल शर्मा, कुलदीप जैमिनी ,डॉ अनुज कुमार शर्मा, कमलेश जोशी ,अजय पाराशर ,राकेश उपाध्याय,राजेश शर्मा, कौशल बौहरा, दिलीप तिवाड़ी ,मदनमोहन भारद्वाज, सीताराम ,गिर्राज ,श्याम सुंदर जी ,मुकेश व्यास, धर्मेंद्र ,जितेंद्र ,श्याम,कमलेशजी शर्मा ,घनश्याम मिश्र ,सुरेश गोपाल जी, रमाकांत शर्मा ,शुभम , अवधबिहारी जी , गौरी शंकर शुक्ला एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। *भगवान परशुराम जन्मोत्सव आगामी कार्यक्रम इस प्रकार है 23 ,24 अप्रैल 2026 को* महिलाओं,पुरुषों ,बालक बालिकाओं के लिए , साहित्यिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जावेगा।इसके अंतर्गत मेहंदी रंगोली श्लोक, आशुभाषण ,रस्साकसी, कुर्सी दौड़ , चम्मच दौड़, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।शाम 5 बजे से परशुराम छात्रावास दशहरा मैदान में। *25 तारीख को शाम 5 बजे से सालौदा मोड़ से बाइक रैली का आयोजन होगा* । *26 तारीख रविवार को भगवान परशुराम जी की जन्म उत्सव पर भव्य और दिव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा जो दोपहर 2:00 से सीताराम जी के मंदिर से शुरुआत होगी।* आप सभी से निवेदन है कि संस्कृति ,संस्कार,सामाजिक सौहार्द एवं एकता बनाए रखने के उद्देश्य आयोजित इस कार्यक्रम में आप सभी जरूर पधारे एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं ।1
- Post by दैनिक भास्कर संवाददाता3
- करौली गंगापुर सड़क मार्ग कुड़गांव थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास दो फोर व्हीलर कारों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद पीछे से आ रही स्कूटी भी हादसे की चपेट में आ गई। गुरुवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में स्कूटी सवार महिला आशा पत्नी श्री मोहन निवासी बीजलपुर भड़क्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंगापुर सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद एक कार चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर कुड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।कुडगांव थाना पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।1
- सिकराय से बड़ी खबर पुष्पेंद्र मीना 9414415998 सिकराय क्षेत्र के गढ़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार बनाते समय बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, केंद्र पर सहायिका संतोष देवी बच्चों के लिए पोषाहार तैयार कर रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे संतोष देवी झुलस गई। घटना के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता करते हुए झुलसी सहायिका को एंबुलेंस की मदद से गीजगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी डॉ. नवनीत कुमार, बीसीएमएचओ मनोज मीणा एवं नायब तहसीलदार अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। वहीं, सूचना के बावजूद महिला एवं बाल विकास विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।1
- Jaipura Bassi jatwara railway station rod service1
- बैजुपाडा।।नदी क्षेत्र में आगजनी,आग ने लिया विकराल रूप,बैजुपाडा तहसील के झुथाहेडा कलां का मामला,अज्ञात कारण बताए जा रहे आगजनी का कारण,लगातार बढ़ रही आग के चलते आस पास के लोगों में अफरा तफरी,बाणगंगा नदी क्षेत्र के आसपास हो रही आगजनी,एक ट्रांसफार्मर व ट्यूबवेल भी आया चपेट में1
- ब्यावर (राजस्थान): राजस्थान के ब्यावर-पाली हाईवे पर अपराध का एक खौफनाक चेहरा सामने आया है। यहाँ एक होटल के बाहर सो रहे तीन युवकों पर नकाबपोश बदमाशों ने बेरहमी से हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- काचरोली में भागवत कथा से पहले निकली कलश यात्रा विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने की शिरकत हिंडौन ग्रामीण काचरोली गांव में गुरुवार को भागवत कथा के उपलक्ष में आचार्य मनीष शास्त्री की सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई इस दौरान भागवत पुराण की शोभायात्रा के साथ मोहन दास जी महाराज की मूर्ति स्थापना की प्राण प्रतिष्ठा में सैकड़ो महिलाओं ने 111 सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव में श्रद्धा आस्था का माहौल बना दिया आयोजक तिवाड़ी परिवार काचरौली पंडित श्याम बिहारी शास्त्री विनोद तिवाड़ी मनोज तिवाड़ी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा मोहन दास जी महाराज लक्ष्मण झूला वालों से विधि विधान के साथ हुई इसके बाद शोभायात्रा और कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई भागवत कथा स्थल पर पहुंची यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीत और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे कथा के प्रथम दिन कथा व्यास मनीष उपाध्याय ने श्रीमद् भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की भागवत कथा का श्रवण करने से जीवन के दुखों से मुक्ति मिलती है यह अज्ञानता को दूर कर व्यक्ति को सच्चे जीवन का बोध कराती है इस दौरान हजारों की संख्या में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने भागवत कथा सुनी6
- Post by Hanis Sheikh1