Shuru
Apke Nagar Ki App…
जर्जर सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष ने डीएम से की तत्काल मरम्मत की मांग सुबखरी तिराहा पुलिया से सिदाही मार्ग तक 5 किमी और हरपुर से बन्धुपुर तक 3 किमी सड़क बदहाल, गड्ढों के कारण ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल; स्कूल वाहन व एंबुलेंस पहुंचने में भी परेशानी
SADRE ALAM KHAN
जर्जर सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष ने डीएम से की तत्काल मरम्मत की मांग सुबखरी तिराहा पुलिया से सिदाही मार्ग तक 5 किमी और हरपुर से बन्धुपुर तक 3 किमी सड़क बदहाल, गड्ढों के कारण ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल; स्कूल वाहन व एंबुलेंस पहुंचने में भी परेशानी
More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
- महुली पुलिस की कार्रवाई: दो वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से फरार अभियुक्त भी दबोचा संवाददाता, महुली (संतकबीरनगर): न्यायालय के आदेशों के प्रभावी अनुपालन एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना महुली पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी, निगरानी और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दोनों अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, फरार वारंटी के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम * उपनिरीक्षक सुरेश यादव * उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा * कांस्टेबल अजीत गुप्ता * कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह महुली पुलिस ने कहा कि वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि न्यायालयीय आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित हो और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।4
- जर्जर सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष ने डीएम से की तत्काल मरम्मत की मांग सुबखरी तिराहा पुलिया से सिदाही मार्ग तक 5 किमी और हरपुर से बन्धुपुर तक 3 किमी सड़क बदहाल, गड्ढों के कारण ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल; स्कूल वाहन व एंबुलेंस पहुंचने में भी परेशानी1
- नाबालिग का निकाह पढ़ाने वाले मौलाना पर कार्रवाई कब? उम्र सत्यापन के बिना निकाह कराने पर उठे गंभीर सवाल बलवंत कुमार पांडेय | संत कबीर नगर धनघटा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़के का कथित तौर पर जबरन निकाह कराए जाने का मामला सामने आने के बाद अब निकाह पढ़ाने वाले मौलाना की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। पीड़ित नाबालिग की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में लगाए गए आरोपों के बावजूद निकाह पढ़ाने वाले मौलाना के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित का आरोप है कि उसके चाचा ने अपनी लड़की से उसका कथित तौर पर जबरन निकाह करा दिया। तहरीर के मुताबिक, निकाह के बाद लड़की पक्ष की ओर से परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है और प्रताड़ित किए जाने की बात कही गई है। मामले में दोनों के बीच पहले से प्रेम प्रसंग होने की चर्चा भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। उम्र सत्यापन किए बिना कैसे पढ़ा गया निकाह? मामले में सबसे बड़ा सवाल निकाह पढ़ाने वाले मौलाना की भूमिका को लेकर है। यदि पुलिस जांच में लड़के की उम्र नाबालिग पाई जाती है तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि निकाह से पहले उसकी उम्र की पुष्टि के लिए कोई दस्तावेज देखा गया था या नहीं। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि निकाह कराने वाले मौलाना के पास किसी वैध संस्था से संबंधित प्रमाण अथवा अधिकार नहीं था और कथित तौर पर रसीद के जरिए निकाह की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और इनकी सच्चाई पुलिस जांच में ही स्पष्ट होगी। मौलाना पर कार्रवाई क्यों नहीं? नाबालिग के कथित निकाह का मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद अब यह सवाल भी चर्चा में है कि यदि निकाह में नाबालिग होने की पुष्टि होती है, तो निकाह पढ़ाने वाले मौलाना की भूमिका की जांच कब होगी? क्या निकाह पढ़ाने से पहले उम्र संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई थी? क्या निकाह की कोई अधिकृत प्रक्रिया अपनाई गई थी? कथित रसीद किस संस्था के नाम से जारी हुई? और यदि लड़का नाबालिग था तो निकाह कराने में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच क्यों नहीं की जा रही है? पुलिस जांच पर टिकी निगाहें मामला थाने पहुंचने के बाद अब पुलिस की जांच महत्वपूर्ण हो गई है। यदि जांच में नाबालिग होने और निकाह से जुड़े आरोप सही पाए जाते हैं तो निकाह कराने वाले मौलाना समेत निकाह में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है। प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है और आरोपों की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि जांच में नाबालिग की उम्र और निकाह की प्रक्रिया को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं और निकाह पढ़ाने वाले मौलाना की भूमिका पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।1
- राष्ट्रवादी पार्टी जिंदाबाद जिंदाबाद माननीय अखिलेश सिंह जिंदाबाद जिंदाबाद1
- दिनांक-02-09-2026 ई० विषय:- पशु शाला धराशायी होने के संबंध में। सेवा में! माननीय जिलाधिकारी! (सन्त कबीर नगर), उत्तर प्रदेश! महोदय ! सविनय निवेदन है कि प्रार्थी "राम उजागिर पुत्र श्री श्याम लाल यादव " ग्राम पंचायत भगवानपुर ,पुलिस स्टेशन बखिरा, ब्लाक बघौली, तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, परगना मगहर पूर्व,उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है । आपको अवगत कराया जाता है कि 2025 ई०-20 26 ई० भारी बरसात होने के कारण हमारे पशु शाला की दीवार गिर चुकी है। जिसकी मरम्मत करवाने में मैं ( राम उजागिर) असमर्थ हूं । अतः आप श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि पशुशाला के मरम्मत करवाने के लिए अनुदान देने की कृपा करें । प्रार्थी आप का आभारी हैं! 'धन्यवाद' प्रार्थी ;- राम उजागिर ( राम उजागिर पुत्र श्री श्याम लाल यादव) सम्पर्क :- 9336174866 ,1
- मथुरा में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान! 24 घंटे की मोहलत, FIR नहीं हुई तो 3 सितंबर को CM से सीधा सवाल1
- अयोध्या सिविल लाइंस स्थित लक्ष्मी स्वीट हाउस में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना, फायर ब्रिगेड मौक़े पर, मौके पर जाम की स्थिति...1
- मृत्यु के बाद दो हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्रीशीट बंद, अभिलेख नियमानुसार नष्ट महुली, संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे हिस्ट्रीशीटर सत्यापन अभियान के तहत थाना महुली पुलिस ने मृत्यु हो चुके दो हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्रीशीट नियमानुसार बंद कर उनके अभिलेख नष्ट कर दिए। थाना महुली में पंजीकृत हिस्ट्रीशीटर संख्या 41-ए बेचन पुत्र रामलोट (निवासी इंदिरा नगर, हरिहरपुर) तथा हिस्ट्रीशीटर संख्या 05-ए प्रदीप सिंह पुत्र अयोध्या सिंह (निवासी गायघाट) की मृत्यु के उपरांत उनके अभिलेखों का परीक्षण एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद क्षेत्राधिकारी धनघटा की उपस्थिति में दोनों हिस्ट्रीशीटरों से संबंधित हिस्ट्रीशीट अभिलेखों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बंद कर जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई का उद्देश्य अभिलेखों को अद्यतन, व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखना है, जिससे अपराधियों की निगरानी और पुलिसिंग की प्रक्रिया अधिक प्रभावी हो सके। थाना महुली पुलिस ने कहा कि अभिलेख सत्यापन और कानून-व्यवस्था से जुड़ी सभी कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशों एवं नियमानुसार लगातार जारी रहेगी।4