logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

15 अगस्त को नीमच जिले में रहेगा शुष्क दिवस सभी मदिरा दुकानें एवं बार रहेंगे बंद, मदिरा विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित नीमच, 12 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) वाणिज्यिक कर विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी अधिसूचना के तहत 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने आदेश जारी कर 15 अगस्त को जिले की समस्त कंपोजिट मदिरा दुकानों, एफ.एल.-6 थोक सैनिक कैंटीन, एफ.एल.-7 फुटकर सैनिक कैंटीन, एफ.एल.-2 रेस्टोरेंट बार तथा एफ.एल.-3 होटल बार को बंद रखे जाने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में मदिरा का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर श्री चंद्रा ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

1 hr ago
user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
1 hr ago

15 अगस्त को नीमच जिले में रहेगा शुष्क दिवस सभी मदिरा दुकानें एवं बार रहेंगे बंद, मदिरा विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित नीमच, 12 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) वाणिज्यिक कर विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी अधिसूचना के तहत 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने आदेश जारी कर 15 अगस्त को जिले की समस्त कंपोजिट मदिरा दुकानों, एफ.एल.-6 थोक सैनिक कैंटीन, एफ.एल.-7 फुटकर सैनिक कैंटीन, एफ.एल.-2 रेस्टोरेंट बार तथा एफ.एल.-3 होटल बार को बंद रखे जाने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में मदिरा का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर श्री चंद्रा ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • नीमच जिले के ग्राम पंचायत छायन में हरियाली अमावस्या पर छायन में पौधारोपण नीमच जिले के ग्राम पंचायत छायन में हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने और पौधों की सुरक्षा की सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
    1
    नीमच जिले के ग्राम पंचायत छायन में हरियाली अमावस्या पर छायन में पौधारोपण

नीमच जिले के ग्राम पंचायत छायन में हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने और पौधों की सुरक्षा की सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • 🇮🇳🔥 रामपुरा में तिरंगे के सम्मान में उमड़ा युवाओं का सैलाब, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर! 🇮🇳
    1
    🇮🇳🔥 रामपुरा में तिरंगे के सम्मान में उमड़ा युवाओं का सैलाब, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर! 🇮🇳
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मनासा थाने में गूंजी हनुमान चालीसा लव जिहाद के खिलाफ बजरंग दल का फूटा गुस्सा मध्य प्रदेश। के मनासा में लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।कार्यकर्ताओं ने मनासा थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और थाना परिसर में ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।संगठन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम थाना प्रभारी को एक तीखा ज्ञापन सौंपा है। विहिप नेताओं का आरोप है कि मालवा अंचल में पहचान छिपाकर हिंदू बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि आरोपियों पर तुरंत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, वरना आंदोलन और उग्र होगा।
    1
    मनासा थाने में गूंजी हनुमान चालीसा लव जिहाद के खिलाफ बजरंग दल का फूटा गुस्सा
मध्य प्रदेश। के मनासा में लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।कार्यकर्ताओं ने मनासा थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और थाना परिसर में ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।संगठन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम थाना प्रभारी को एक तीखा ज्ञापन सौंपा है। विहिप नेताओं का आरोप है कि मालवा अंचल में पहचान छिपाकर हिंदू बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि आरोपियों पर तुरंत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, वरना आंदोलन और उग्र होगा।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • NEWS:- लव जिहाद : दोषियों को सीधे फांसी दो थाने में गूंजी हनुमान चालीसा: फूटा बजरंगदल का आक्रोश। मनासा।जिहादी मानसिकता पर भड़का विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल: मन्दसौर-नीमच में लव जिहाद धोखाधड़ी और जबरन धर्मांतरण के बढ़ते मामलों पर भारी रोष; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम सौंपा आक्रोश पत्र। मालवा अंचल में लव जिहाद, जबरन धर्मांतरण और हिंदू युवतियों के शोषण की बढ़ती घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मनसा थाने का घेराव कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरा थाना परिसर 'जय श्री राम' के नारों और श्री हनुमान चालीसा के पाठ से गूंज उठा। प्रदर्शन के बाद संगठन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक तीखा ज्ञापन स्थानीय थाना प्रभारी निलेश अवस्थी को सौंपा, जिसमें आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। विहिप के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन यजुर्वेदी, प्रखंड मंत्री मंगल सिंह देवड़ा,बजरंगदल प्रखंड संयोजक अनिल कुशवाह ने तीखे तेवर में कहा कि मंदसौर और नीमच जिले के नारायणगढ़, गरोठ समेत कई इलाकों में पहचान छिपाकर, नाम बदलकर और धोखाधड़ी के जरिए हिंदू बेटियों को जाल में फंसाने की साजिशें लगातार पैर पसार रही हैं। विहिप नेताओं ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने दोटूक कहा कि समय पर उचित और सख्त कार्रवाई न होने के कारण ही इन धर्म विरोधियों और जिहादी मानसिकता के लोगों के हौसले बुलंद हैं, जिससे पूरे हिंदू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। नाम और पहचान छिपाकर हिंदू बहनों को बहलाने-फुसलाने वाले विधर्मियों के मंसूबों को मालवा की धरती पर कतई कामयाब नहीं होने दिया जाएगा! संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में स्पष्ट मांग की है कि ऐसे संवेदनशील मामलों की जांच निष्पक्ष और फास्ट-ट्रैक कोर्ट के जरिए त्वरित गति से कराई जाए। साथ ही, दोष सिद्ध होने पर ऐसे घिनौने कृत्यों में शामिल अपराधियों को सीधे फांसी की सजा देने का प्रावधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसा करने से पहले 10 बार सोचे। विहिप बजरंगदल ने मांग की है कि प्रदेश में लागू जबरन व धोखाधड़ी से धर्मांतरण विरोधी कानूनों का जमीन पर कड़ाई से पालन कराया जाए। आक्रोश पत्र की प्रमुख मांगें:- फांसी की सजा: - लव जिहाद और धोखाधड़ी से धर्मांतरण कराने वाले दोषियों को सीधे मृत्युदंड मिले। त्वरित जांच: - नारायणगढ़, मंदसौर और गरोठ में हाल में हुई घटनाओं की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच हो। सुरक्षा और सहायता: - पीड़ित महिलाओं को तत्काल कानूनी मदद, सुरक्षा और उचित परामर्श मुहैया कराया जाए। साइबर जागरूकता: - युवाओं को डिजिटल धोखाधड़ी और कानूनी अधिकारों के प्रति सतर्क करने के लिए विशेष अभियान चले। अफवाहों पर लगाम: - सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक व झूठी सूचनाओं की कड़ाई से जांच हो, ताकि किसी निर्दोष का उत्पीड़न न हो। प्रशासन को अल्टीमेटम:- विहिप और बजरंग दल ने उम्मीद जताई है कि डॉ. मोहन यादव की सरकार महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कानून का राज स्थापित करेगी। यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए,तो बजरंगदल सर्व हिंदू समाज के साथ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। उक्त ज्ञापन में प्रखंड कार्यकारिणी, मनासा खंड टोली,प्रखंड में निवासरत जिला दायित्ववान ओर मातृशक्ति बहने उपस्थित रही।।।
    1
    NEWS:- लव जिहाद : दोषियों को सीधे फांसी दो थाने में गूंजी  हनुमान चालीसा: फूटा बजरंगदल का आक्रोश।
मनासा।जिहादी मानसिकता पर भड़का विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल:  मन्दसौर-नीमच में लव जिहाद धोखाधड़ी और जबरन धर्मांतरण के बढ़ते मामलों पर भारी रोष; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम सौंपा आक्रोश पत्र। मालवा अंचल में लव जिहाद, जबरन धर्मांतरण और हिंदू युवतियों के शोषण की बढ़ती घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मनसा थाने का घेराव कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरा थाना परिसर 'जय श्री राम' के नारों और श्री हनुमान चालीसा के पाठ से गूंज उठा। प्रदर्शन के बाद संगठन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक तीखा ज्ञापन स्थानीय थाना प्रभारी निलेश अवस्थी को सौंपा, जिसमें आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
विहिप के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन यजुर्वेदी, प्रखंड मंत्री मंगल सिंह देवड़ा,बजरंगदल प्रखंड संयोजक अनिल कुशवाह ने तीखे तेवर में कहा कि मंदसौर और नीमच जिले के नारायणगढ़, गरोठ समेत कई इलाकों में पहचान छिपाकर, नाम बदलकर और धोखाधड़ी के जरिए हिंदू बेटियों को जाल में फंसाने की साजिशें लगातार पैर पसार रही हैं। विहिप नेताओं ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने दोटूक कहा कि समय पर उचित और सख्त कार्रवाई न होने के कारण ही इन धर्म विरोधियों और जिहादी मानसिकता के लोगों के हौसले बुलंद हैं, जिससे पूरे हिंदू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।
नाम और पहचान छिपाकर हिंदू बहनों को बहलाने-फुसलाने वाले विधर्मियों के मंसूबों को मालवा की धरती पर कतई कामयाब नहीं होने दिया जाएगा!
संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में स्पष्ट मांग की है कि ऐसे संवेदनशील मामलों की जांच निष्पक्ष और फास्ट-ट्रैक कोर्ट के जरिए त्वरित गति से कराई जाए। साथ ही, दोष सिद्ध होने पर ऐसे घिनौने कृत्यों में शामिल अपराधियों को सीधे फांसी की सजा देने का प्रावधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसा करने से पहले 10 बार सोचे। विहिप बजरंगदल ने मांग की है कि प्रदेश में लागू जबरन व धोखाधड़ी से धर्मांतरण विरोधी कानूनों का जमीन पर कड़ाई से पालन कराया जाए।
आक्रोश पत्र की प्रमुख मांगें:-
फांसी की सजा: -
लव जिहाद और धोखाधड़ी से धर्मांतरण कराने वाले दोषियों को सीधे मृत्युदंड मिले।
त्वरित जांच: -
नारायणगढ़, मंदसौर और गरोठ में हाल में हुई घटनाओं की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच हो।
सुरक्षा और सहायता: -
पीड़ित महिलाओं को तत्काल कानूनी मदद, सुरक्षा और उचित परामर्श मुहैया कराया जाए।
साइबर जागरूकता: -
युवाओं को डिजिटल धोखाधड़ी और कानूनी अधिकारों के प्रति सतर्क करने के लिए विशेष अभियान चले।
अफवाहों पर लगाम: -
सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक व झूठी सूचनाओं की कड़ाई से जांच हो, ताकि किसी निर्दोष का उत्पीड़न न हो।
प्रशासन को अल्टीमेटम:- 
विहिप और बजरंग दल ने उम्मीद जताई है कि डॉ. मोहन यादव की सरकार महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कानून का राज स्थापित करेगी। यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए,तो बजरंगदल सर्व हिंदू समाज के साथ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
उक्त ज्ञापन में प्रखंड कार्यकारिणी, मनासा खंड टोली,प्रखंड में निवासरत जिला दायित्ववान ओर मातृशक्ति बहने उपस्थित रही।।।
    user_MANISH PRAJAPATI
    MANISH PRAJAPATI
    Me Press Reporter मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शामगढ़ भारतीय किसान संघ के किसानों ने धरना समाप्त कियाअधिकारियो में दिलाया भरोसा भारतीय किसान संघ के किसानों द्वारा बीमा राशि नहीं मिलने पर धरना दिया गया था तीन दिन धरने पर बैठने के बाद अधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें भरोसा दिलाया किसानों ने धरना समाप्त किया
    1
    शामगढ़ भारतीय किसान संघ के किसानों ने धरना समाप्त कियाअधिकारियो में दिलाया भरोसा
भारतीय किसान संघ के किसानों द्वारा बीमा राशि नहीं मिलने पर धरना दिया गया था तीन दिन धरने पर बैठने के बाद अधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें भरोसा दिलाया किसानों ने धरना समाप्त किया
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • MP उदय प्रताप सिंह ने दी कैबिनेट बैठक की जानकारी 80 वा स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे पहली बार वंदे मातरम का गान होगा जिला स्तर बताया जाएगा सरकार किस तरह आगे बढ़ रही जन विश्वास अभियान की रिपोर्ट अच्छी आई है । स्थानीय स्तर की समस्याओं के लिए ये महत्वपूर्ण है 1000 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा 14 को विभाजन की विभीषिका होगा पुलिस विभाग 27500 से ज्यादा प्रमोशन हुए औद्योगिक सुरक्षा बल में सबसे पहला खंडवा में बनेगा पुलिस बटालियन बनेगी बलराम महोत्सव मनाया जा रहा.. 10 घंटे बिजली मिले, दुग्ध उत्पादन 12 से 20 प्रतिशत तक ले जाना है । ब्रिक्स से मप्र की पहचान अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है। एविएशन इंडस्ट्री में आगे बढ़े आजादी के पहले और बाद में आमूलचूल परिवर्तन हुआ रीवा , सतना, दतिया एयरपोर्ट बना है । भोपाल को मेट्रोपॉलिटन बनाना है । 1757 करोड़ की परियोजना को स्वीकृत मिली है।भोपाल बायपास टोल अर्जित किया गया 77 करोड़ के हिसाब से टोल वसूला जाता है.. हर साल 5 वर्ष के लिए टोल बढ़ाने की स्वीकृत दी है। सोयाबीन उत्पादक के लिए रिसर्च यूनिट इछावर में लगेगी भूमि निः शुल्क दिए जाने का फैसला लिया है। वनोपज समितियों को लाभांश देते है काम करने आए सबको लाभ मिले लेकिन लाभांश स्थानीय को ही वितरित करने को लेकर आगे बढ़ रही । रानी दुर्गावती के लिए 2 लाख और रानी अवंतीबाई पुरस्कार 1 लाख देंगे देवास में पटाखा फैट्री के लिए एकल सदस्यीय न्यायिक जांच होगी। जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई रिटायर्ड जस्टिस होंगे जांच समिति में अभी विदिशा को 4 लेन किया जाएगा भोपाल मेट्रोपॉलिटन के लिए सरकार आगे बढ़ी है बारिश पर कहा - भगवान पर कृपा रही है। चार दिन पहले चुनौती थी अब वर्षा हुई है.. नरसिंहपुर में पर्याप्त व्यवस्था कर दी है बाँधो में संचय हुआ है पानी बिजली की भी व्यवस्था बनी टोल लेने के बाद भी मेंटेनेंस नहीं हो रहा ... के सवाल का जवाब मंत्री जी ने नहीं दिया बाइट ---------- मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
    1
    MP उदय प्रताप सिंह ने दी कैबिनेट बैठक की जानकारी

80 वा स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे पहली बार वंदे मातरम का गान होगा
जिला स्तर बताया जाएगा सरकार किस तरह आगे बढ़ रही
जन विश्वास अभियान की रिपोर्ट अच्छी आई है ।
स्थानीय स्तर की समस्याओं के लिए ये महत्वपूर्ण है
1000 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा
14 को विभाजन की विभीषिका होगा
पुलिस विभाग 27500 से ज्यादा प्रमोशन हुए
औद्योगिक सुरक्षा बल में सबसे पहला खंडवा में बनेगा
पुलिस बटालियन बनेगी बलराम महोत्सव मनाया जा रहा.. 
10 घंटे बिजली मिले, दुग्ध उत्पादन 12 से 20 प्रतिशत तक ले जाना है । ब्रिक्स से मप्र की पहचान अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है।
एविएशन इंडस्ट्री में आगे बढ़े
आजादी के पहले और बाद में आमूलचूल परिवर्तन हुआ
रीवा , सतना, दतिया एयरपोर्ट बना है । भोपाल को मेट्रोपॉलिटन बनाना है । 1757 करोड़ की परियोजना को स्वीकृत मिली है।भोपाल बायपास टोल अर्जित किया गया 77 करोड़ के हिसाब से टोल वसूला जाता है.. हर साल
5 वर्ष के लिए टोल बढ़ाने की स्वीकृत दी है। सोयाबीन उत्पादक के लिए रिसर्च यूनिट इछावर में लगेगी
भूमि निः शुल्क दिए जाने का फैसला लिया है।
वनोपज समितियों को लाभांश देते है  काम करने आए सबको लाभ मिले लेकिन लाभांश स्थानीय को ही वितरित करने को लेकर आगे बढ़ रही ।
रानी दुर्गावती के लिए 2 लाख और रानी अवंतीबाई पुरस्कार 1 लाख देंगे देवास में पटाखा फैट्री के लिए एकल सदस्यीय न्यायिक जांच होगी। जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई रिटायर्ड जस्टिस होंगे जांच समिति में अभी विदिशा को 4 लेन किया जाएगा
भोपाल मेट्रोपॉलिटन के लिए सरकार आगे बढ़ी है
बारिश पर कहा - भगवान पर कृपा रही है। चार दिन पहले चुनौती थी अब वर्षा हुई है.. 
नरसिंहपुर में पर्याप्त व्यवस्था कर दी है बाँधो में संचय हुआ है पानी
बिजली की भी व्यवस्था बनी
टोल लेने के बाद भी मेंटेनेंस नहीं हो रहा ... के सवाल का जवाब मंत्री जी ने नहीं दिया
बाइट ---------- मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
    user_Mangal Dev Rathore
    Mangal Dev Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 17 पुलिस थानों के 47 प्रकरणों में जब्त 42 क्विंटल से अधिक।ल करीब 7 करोड़ का अवैध मादक पदार्थ किया नष्ट। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ जब्त मादक पदार्थों के विधिसम्मत निस्तारण की कार्यवाही भी लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एक दिवसीय मादक पदार्थ निस्तारण अभियान के तहत जिले के 17 पुलिस थानों में दर्ज 47 प्रकरणों में जब्त अवैध डोडाचूरा, गांजा, एमडीएमए एवं स्मैक का न्यायालय से भौतिक सत्यापन एवं आवश्यक निर्णय के उपरांत जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा गुरुवार को विधिवत नष्टीकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में शंभूपुरा थाना क्षेत्र के सावा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट की कीलन में उक्त मादक पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जलाकर नष्ट किया गया। एनसीबी की मानक कीमत के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ रुपये आंकी गई है।
    1
    17 पुलिस थानों के 47 प्रकरणों में जब्त 42 क्विंटल से अधिक।ल करीब 7 करोड़ का अवैध मादक पदार्थ किया नष्ट।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ जब्त मादक पदार्थों के विधिसम्मत निस्तारण की कार्यवाही भी लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एक दिवसीय मादक पदार्थ निस्तारण अभियान के तहत जिले के 17 पुलिस थानों में दर्ज 47 प्रकरणों में जब्त अवैध डोडाचूरा, गांजा, एमडीएमए एवं स्मैक का न्यायालय से भौतिक सत्यापन एवं आवश्यक निर्णय के उपरांत जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा गुरुवार को विधिवत नष्टीकरण किया गया।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में शंभूपुरा थाना क्षेत्र के सावा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट की कीलन में उक्त मादक पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जलाकर नष्ट किया गया। एनसीबी की मानक कीमत के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ रुपये आंकी गई है।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • 15 अगस्त को नीमच जिले में रहेगा शुष्क दिवस सभी मदिरा दुकानें एवं बार रहेंगे बंद, मदिरा विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित नीमच, 12 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) वाणिज्यिक कर विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी अधिसूचना के तहत 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने आदेश जारी कर 15 अगस्त को जिले की समस्त कंपोजिट मदिरा दुकानों, एफ.एल.-6 थोक सैनिक कैंटीन, एफ.एल.-7 फुटकर सैनिक कैंटीन, एफ.एल.-2 रेस्टोरेंट बार तथा एफ.एल.-3 होटल बार को बंद रखे जाने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में मदिरा का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर श्री चंद्रा ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
    1
    15 अगस्त को नीमच जिले में रहेगा शुष्क दिवस

सभी मदिरा दुकानें एवं बार रहेंगे बंद, मदिरा विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित
नीमच, 12 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) वाणिज्यिक कर विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी अधिसूचना के तहत 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने आदेश जारी कर 15 अगस्त को जिले की समस्त कंपोजिट मदिरा दुकानों, एफ.एल.-6 थोक सैनिक कैंटीन, एफ.एल.-7 फुटकर सैनिक कैंटीन, एफ.एल.-2 रेस्टोरेंट बार तथा एफ.एल.-3 होटल बार को बंद रखे जाने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में मदिरा का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
कलेक्टर श्री चंद्रा ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.