*आज शहीद दिवस पर उमरिया में गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर—“एक शाम शहीदों के नाम” का भव्य आयोजन* *शहीद परिवारों, अग्निवीरों, सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों का होगा सम्मान* *काकोरी कांड के 100 वर्ष पर विशेष श्रद्धांजलि, स्वतंत्रता सेनानियों की के वंशज रहेंगे मुख्य अतिथि* उमरिया। 23 मार्च शहीद दिवसके पावन अवसर पर आज जन गण स्वाधीनता मंच की पहल और मातृ वंदना सेवा समिति के तत्वावधान में एक भव्य, गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम “एक शाम शहीदों के नाम” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के अमर बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता, सम्मान और स्मरण का एक सशक्त माध्यम है, जो पिछले 10 वर्षों से निरंतर आयोजित होकर जिले की एक प्रेरणादायी परंपरा बन चुका है। इस वर्ष का कार्यक्रम विशेष रूप से ऐतिहासिक काकोरी कांड के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समर्पित किया गया है। काकोरी कांड भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वह क्रांतिकारी घटना है, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी और देशभर में आज़ादी की लौ को और प्रज्ज्वलित किया था। इसी गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए इस वर्ष का आयोजन और अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह है कि इसमें काकोरी कांड में शामिल हुए वीर क्रांतिकारियों की वंशज माननीय मीता बक्शी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगीं । उनका सान्निध्य कार्यक्रम को ऐतिहासिक, भावनात्मक एवं गौरवपूर्ण बनाएगा तथा उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता संग्राम के उन अमर बलिदानों को निकट से समझने और महसूस करने का अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर पर देश के अमर क्रांतिकारी भगत सिंह, शिवराम,राजगुरु एवं सुखदेव थापर के साथ साथ और स्वतंत्रता sangram सेनानियों एवं देश की रक्षा में शहीद जवानों के बलिदान को विशेष रूप से याद किया जाएगा। उनके साहस, त्याग, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास इस आयोजन के माध्यम से किया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सके। कार्यक्रम के अंतर्गत शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा, जिनके त्याग और बलिदान के कारण हम आज स्वतंत्र वातावरण में जीवन यापन कर रहे हैं। इसके साथ ही देश की सुरक्षा में समर्पित अग्निवीर, वर्तमान में सेना में कार्यरत जवानों एवं सेवा निवृत्त सैनिकों का भी सम्मान किया जाएगा। यह सम्मान समारोह समाज में राष्ट्रसेवा के प्रति गौरव और सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा। आयोजन के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, राष्ट्रवादी काव्य पाठ, वीर गाथाओं का वर्णन, प्रेरणादायी वक्तव्य एवं संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से शहीदों के बलिदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे उपस्थित जनसमूह भावनात्मक रूप से जुड़ सके और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो सके। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में राष्ट्रप्रेम, एकता और कर्तव्यबोध की भावना को जागृत करने का एक प्रयास है। विशेष रूप से युवाओं को देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों के योगदान से अवगत कराना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी, युवा, बुद्धिजीवी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। मंच द्वारा सभी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन का हिस्सा बनें और शहीदों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करें। अंत में मंच के सदस्यों ने संकल्प व्यक्त किया कि शहीदों के बलिदान की स्मृति को सदैव जीवित रखने और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। स्थान: मंगल भवन, जिला न्यायालय के सामने, उमरिया समय: शाम 6 बजे से

- ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी पकी फसल पूरी तरह से बर्बाद खेतों में बैठकर किसान कर रहे सर्वे करने वालों का इंतजार उमरिया मानपुर तहसील अंतर्गत राजस्व मंडल चिल्हारी के राजस्व ग्राम चिल्हारी एवं बम्हनगमा में बुधवार की रात्रि लगभग 2 बजे अचानक बेमौसम बारिश के साथ ओला एवं तूफान से किसानों की खड़ी फसल गेहूं, चना,अरहर,की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है किसान चिंतित परेशान हैं किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है ओला वृष्टि से प्रभावित क्षेत्र चिल्हारी का कुछ भाग एवं बम्हनगमा ग्राम है पीड़ित किसानों द्वारा तीन दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा फसल नुकसान का आकलन करने कोई भी प्रशासनिक राजस्व अधिकारी आज तक नहीं पहुंचे, पीड़ित किसानों द्वारा जिला कलेक्टर शासन प्रशासन से गुहार लगाई है अधिकारी खेतों में पहुंचकर खराब हुई फसलों का सर्वे करा तुरंत मुआवजा राशि प्रदान की जाए जिससे किसान वह अपना जीवकोपार्जन एवं अगली खेती कर सके l1
- Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR3
- *भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य में नौगमा में भव्यता पूर्वक मनाया गया स्वर्गीय श्री छोटेलाल पटेल जी का जयंती समारोह।* (आशुतोष त्रिपाठी/ जनचिंगारी-उमरिया) मानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्षेत्रीय जननायक स्वर्गीय श्री छोटेलाल पटेल जी का जयंती समारोह आज जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौगमा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य में भव्य आयोजन के रूप में मनाया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बलदेव प्रसाद पटेल द्वारा की गई जिसमें कुर्म क्षत्रीय समाज के संभागीय अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्री पुष्पेंद्र पटेल,नगर परिषद मानपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती गीता ज्ञान प्रकाश पटेल, संरक्षक श्री दरबारी लाल पटेल एवं श्री राम कले पटेल की विशिष्ट तौर पर मौजूदगी रही। कार्यक्रम में उमरिया से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी. विजय कोल,महासचिव एड. पुष्पराज सिंह , मिथिलेश राय आदि भी पहुंचे थे।इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर ध्वजारोहण उपरांत किया गया इसके पश्चात उद्बोधन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम उपरांत स्वरुचि भोज आयोजन स्थल पर ही रखा गया था ,कार्यक्रम में बड़ी तादाद में कुर्म क्षत्रीय समाज के दूरदराज से आए हुए प्रतिनिधि और क्षेत्रीय सामाजिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय और क्षेत्रीय सामाजिक युवाओं के द्वारा सिगुड़ी तिराहे से कार्यक्रम स्थल नौगमा तक भव्य शोभा यात्रा निकल गई जिसने आयोजन को और भी गरिमा प्रदान की। वहीं कांग्रेस नेता के स्वागत में क्षेत्रीय युवा कांग्रेस एनएसयूआई और वरिष्ठ कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की2
- Post by सतीश पांडे मध्य प्रदेश1
- "भविष्य से भेंट" कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय मैकी पहुंचकर बच्चों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया। कलेक्टर ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों को विलोम शब्द का पाठ पढ़ाया और सरल तरीके से समझाकर उनकी सीखने की रुचि को बढ़ाया। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। #शहडोल #shahdol #स्कूल_चलें_हम1
- Post by Ashok Sondhiya1
- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार (दैनिक संवाद ज्योति स्थानीय संपादक)1
- Post by Ashok Sondhiya1