जोधपुर-साबरमती ट्रेन जैसलमेर तक बढ़ेगी,मंडोर सुपरफास्ट का रखरखाव अब जोधपुर में* दोनों प्रस्तावों को रेलवे बोर्ड की हरी झंडी जोधपुर,रेल मंत्रालय ने जोधपुर-साबरमती-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन को आगे बढ़ाकर जैसलमेर तक चलाने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही दिल्ली-जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव अब साबरमती के बजाय जोधपुर में किया जाएगा।* *उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार ट्रेन संख्या 20486 साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस रोजाना सुबह 7 बजे साबरमती से रवाना होकर जोधपुर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2.55 बजे आगमन व 3.10 बजे प्रस्थान कर रात 8.30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।* *वहीं ट्रेन संख्या 20485 जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट सुबह 6.30 बजे जैसलमेर से चलकर 11.40 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन पर आगमन व 11.50 बजे प्रस्थान कर रात 8 बजे साबरमती पहुंचेगी।* *उन्होंने बताया कि इस विस्तार से जैसलमेर के यात्रियों को जालोर-भीलड़ी मार्ग से एक अतिरिक्त सीधी ट्रेन की सुविधा मिलेगी। इससे बार-बार ट्रेन बदलने की परेशानी खत्म होगी और पर्यटन के साथ सीमावर्ती इलाकों में आवाजाही भी बढ़ेगी।* *जोधपुर में होने लगेगा मंडोर सुपरफास्ट का मेंटेनेंस* *रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 22995/96 दिल्ली-जोधपुर-दिल्ली मंडोर एक्सप्रेस का प्राथमिक रखरखाव भी साबरमती से शिफ्ट कर जोधपुर में करने की मंजूरी दी है। इससे ट्रेन के रेक की जांच,सफाई और तकनीकी तैयारी अब जोधपुर में ही होगी।* *इस बदलाव से ट्रेन का टर्नअराउंड टाइम कम होगा और समय पर संचालन में सुधार आने की उम्मीद है। साथ ही तकनीकी खामियों का समाधान भी तेजी से किया जा सकेगा,जिससे यात्रियों को अधिक विश्वसनीय और बेहतर सुविधा मिल सकेगी।*

- जैसलमेर। जिले के गांव कबीर बस्ती में इन दिनों पेयजल संकट ने विकराल रूप धारण कर लिया है। पिछले करीब दस दिनों से नियमित जल आपूर्ति बाधित रहने के कारण ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि लोगों के साथ-साथ पशुधन भी पानी के अभाव में जूझ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे न केवल समय बल्कि श्रम की भी भारी बर्बादी हो रही है। महिलाएं और बच्चे विशेष रूप से इस संकट का भार झेल रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच पानी की कमी ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। पशुओं के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने से उनकी सेहत पर भी गंभीर असर पड़ रहा है। पशुधन पर निर्भर ग्रामीणों की आजीविका पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है। इससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभाव से नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए तथा स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।3
- Post by सी आर देवपाल म्याजलार1
- राजनीति में नेता बहुत देखे होंगे, लेकिन जनता का ऐसा 'रखवाला' पहली बार देख रहे हैं। जब बात युवाओं के रोजगार की आई तो भाटी ने कह दिया— 25 हजार से कम सैलरी मंजूर नहीं! देखिए शिव विधायक का ये धमाकेदार अंदाज।"1
- रामगढ जैसलमेर न्यूज़ सुपर फासट न्यूज़ ओरन बचाओ पदयात्रा में डालमिया कंपनी वायरल खबर1
- ग्राम पंचायत चाड़वा तख्ताबाद में बड़ा खुलासा… बिना काम उठाया गया बजट सरपंच का बड़ा खेल कागजों में काम, हकीकत में कुछ नहीं सरकारी पैसा सीधे परिवार के खाते में… ये विकास है या घोटाला 1 लाख का काम दिखाया… लेकिन मौके पर सन्नाटा जनता पूछ रही है— पैसा गया कहाँ 👉 शौचालय, टांका, चारदीवारी… सब कागजों में ही बन गए काम नहीं, पैसा पूरा! आखिर कौन खा गया जनता का हक इस खबर को हर गांव तक पहुंचाओ—ताकि सच्चाई दब न सके अगर आप भी चाहते हैं इस मामले की जांच हो, तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!” कमेंट में बताओ—क्या ये सीधा भ्रष्टाचार है1
- फलोदी के शिव सर घाटी रोड पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां टैक्सी और कैंपर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टैक्सी में सवार 8 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- Post by Amin mo.Khudabx1
- उत्तर पश्चिम रेलवे के जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।* *जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन यार्ड के चालू होने,कोचिंग रखरखाव सुविधाओं के विकास,इलेक्ट्रिक लोको ट्रिप शेड एवं टॉवर वैगन साइडिंग से जुड़े कार्यों के चलते पांच ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।* *उन्होंने बताया कि इसके तहत ट्रेन संख्या 20492 साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो 26 मार्च को साबरमती से प्रस्थान करेगी, पोकरण से जैसलमेर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। इसके चलते ट्रेन संख्या 20491* *जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 मार्च को जैसलमेर के स्थान पर पोकरण से ही संचालित की जाएगी,अर्थात यह ट्रेन जैसलमेर से पोकरण के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।* *इसी प्रकार 27 मार्च को ट्रेन संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस श्री भादरिया लाठी से जैसलमेर के बीच तथा ट्रेन संख्या 74844 भगत की कोठी-जैसलमेर एक्सप्रेस थैयात हमीरा से जैसलमेर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।* *लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस 6 दिन देरी से चलेगी* *इसके अतिरिक्त, ट्रेन संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस 21 से 26 मार्च तक लालगढ़ से अपने निर्धारित समय से 60 मिनट देरी से रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेन की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है।*1