महूजी निषाद बस्ती का रास्ता जर्ज़र,गढ्ढो से भरा,100 परिवारों के लिए आवागमन का एकमात्र साधन चंदौली जिले के धानापुर विकासखंड स्थित महूजी गांव की निषाद बस्ती में आवागमन का एकमात्र रास्ता जर्जर हो गया है। यह रास्ता गड्ढों से भरा है, जिससे लगभग 100 घरों के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह रास्ता चंदौली जिले के अंतिम छोर पर अगहर विर बहुरिया नदी पर बने पुल से कुछ दूरी पर उत्तर दिशा में निषाद बस्ती की ओर जाता है। बरसात के दिनों में इसकी स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। पिछले साल यह रास्ता गंगा कटान का हिस्सा बन गया था, जिसके बाद से गांव में आने-जाने के लिए कोई उपयुक्त मार्ग नहीं है। गंगा कटान को रोकने के लिए बड़े-बड़े पत्थर लगाए जा रहे हैं, लेकिन बस्ती के रास्ते की मरम्मत की ओर किसी का ध्यान नहीं गया है। ग्रामीणों ने इस स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने अपने जनप्रतिनिधियों से रास्ते की मरम्मत कराने की अपील की है, ताकि कीचड़ और गड्ढों से निजात मिल सके। इस दौरान मुखलाल निषाद, पीयूष निषाद, मृत्युंजय, निरहू, विवेक, अंकित, हिमांशु, प्रिंस सहित बस्ती के कई अन्य लोग मौजूद रहे।
महूजी निषाद बस्ती का रास्ता जर्ज़र,गढ्ढो से भरा,100 परिवारों के लिए आवागमन का एकमात्र साधन चंदौली जिले के धानापुर विकासखंड स्थित महूजी गांव की निषाद बस्ती में आवागमन का एकमात्र रास्ता जर्जर हो गया है। यह रास्ता गड्ढों से भरा है, जिससे लगभग 100 घरों के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़
रहा है। यह रास्ता चंदौली जिले के अंतिम छोर पर अगहर विर बहुरिया नदी पर बने पुल से कुछ दूरी पर उत्तर दिशा में निषाद बस्ती की ओर जाता है। बरसात के दिनों में इसकी स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। पिछले साल यह रास्ता गंगा
कटान का हिस्सा बन गया था, जिसके बाद से गांव में आने-जाने के लिए कोई उपयुक्त मार्ग नहीं है। गंगा कटान को रोकने के लिए बड़े-बड़े पत्थर लगाए जा रहे हैं, लेकिन बस्ती के रास्ते की मरम्मत की ओर किसी का ध्यान नहीं गया है। ग्रामीणों ने इस स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया है।
उनका कहना है कि उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने अपने जनप्रतिनिधियों से रास्ते की मरम्मत कराने की अपील की है, ताकि कीचड़ और गड्ढों से निजात मिल सके। इस दौरान मुखलाल निषाद, पीयूष निषाद, मृत्युंजय, निरहू, विवेक, अंकित, हिमांशु, प्रिंस सहित बस्ती के कई अन्य लोग मौजूद रहे।
- चंदौली के किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने शहाबगंज ब्लॉक बरांव गांव के सिवान में सूखे की मार झेल रहे किसानों1
- सो पीस बना आर आर सी सेंटर महूजी,जो टूट चुका है और गाव से दो किमी दूर बना है।2
- कंगना VS Gen Z 😱 Instagram Story से मचा बवाल! पप्पू यादव, CJP और मीडिया पर पलटवार | पूरी कहानी रनौत की एक Instagram Story ने पूरे देश में नई बहस छेड़ दी। जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के वायरल वीडियो देखने के बाद कंगना ने कुछ प्रदर्शनकारियों की भाषा और व्यवहार की आलोचना की। "Generation Gutter" टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर भारी विवाद शुरू हो गया। इसके बाद CJP के प्रवक्ता सौरव दास, सांसद पप्पू यादव और अभिनेत्री राखी सावंत समेत कई लोगों ने कंगना की आलोचना की। विवाद बढ़ने पर कंगना ने Instagram वीडियो जारी कर कहा कि मीडिया ने उनके बयान का गलत मतलब निकाला और उनका निशाना पूरी Gen Z नहीं थी। इस वीडियो में जानिए पूरे विवाद की शुरुआत, Instagram Story, वायरल वीडियो, विरोध, मीडिया की भूमिका, कंगना का जवाब और आखिर सच क्या है। ⚠️ यह वीडियो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध बयानों और रिपोर्टों पर आधारित तथ्यात्मक प्रस्तुति है। Channel: आवाज़-ए-भारत (Awaaz-e-Bharat) #KanganaRanaut #GenerationGutter #GenZ #StudentProtest #CJP #PappuYadav #RakhiSawant #Instagram #TrendingNews #AwaazEBharat1
- चकिया ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 27 जोड़ों ने लिए सात फेरे जनपद चन्दौली के चकिया ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कुल 27 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया। समारोह में चकिया विकासखंड के 21, नगर पंचायत चकिया के 1 तथा नौगढ़ ब्लॉक के 5 जोड़ों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ चकिया विधायक कैलाश खरवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सभी जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। विवाह संपन्न होने के बाद ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह, खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय, भाजपा नेता उमाशंकर सिंह, प्रदीप मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा नवदंपतियों को आवश्यक घरेलू सामग्री एवं अन्य निर्धारित लाभ भी वितरित किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में परिजन, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट : अंकित सैनी जनपद :चन्दौली मो :6388209336 बाईट :- कैलाश खरवार विधायक चकिया बाईट :- अनील राय बीडीओ विकास खण्ड चकिया4
- चंदौली में एक लाख से ज्यादा पेड़ लगाए गए डॉक्टर परशुराम सिंह1
- चन्दौली के अलीनगरवासियो से रूठ गया विकास,गड्ढे में तलाशनी पड़ रही सड़क चंदौली जिले के अलीपुर गांव में विगत कई वर्षों से सड़कों के मरम्मत व निर्माण न होने से ग्रामीणों को पानी से भरे गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है ऐसा लगता है की विकास इस गांव से रूठ गया है1
- -दो डंपर वाहनों में हुई जोरदार टक्कर, ओवरटेक करने के चक्कर हुआ हादसा,सूचना पर पहुची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी रायबरेली-दो डंपर वाहनों में हुई जोरदार टक्कर। -- ओवरटेक करने के चक्कर हुआ हादसा। -- चालक और क्लीनर बाल बाल बचे। -- सूचना पर पहुची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। -- लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ फतेहपुर हाईवे का मामला।4