Shuru
Apke Nagar Ki App…
*कुत्ते की मौत मारे जाते हैं...कैसे गैंगस्टर...कैसा खौफ जी...* चंडीगढ़। हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा है कि कैसे गैंगेस्टर, काहे का खौफ...किसी ने पुलिस पर एक गोली भी चलाई तो हम भी फ्री हैं...। उन्होने कहा कि किसी पुलिसकर्मी को जनता की सेवा करने में परेशानी होती है तो नौकरी छोड़ दे। *(ओपी सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस का शानदार वीडियो।)*
गजेन्द्र कुमार सिंह
*कुत्ते की मौत मारे जाते हैं...कैसे गैंगस्टर...कैसा खौफ जी...* चंडीगढ़। हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा है कि कैसे गैंगेस्टर, काहे का खौफ...किसी ने पुलिस पर एक गोली भी चलाई तो हम भी फ्री हैं...। उन्होने कहा कि किसी पुलिसकर्मी को जनता की सेवा करने में परेशानी होती है तो नौकरी छोड़ दे। *(ओपी सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस का शानदार वीडियो।)*
- Simran Simran khanBikaner, Rajasthan💣on 9 November
- Simran Simran khanBikaner, Rajasthan💣on 9 November
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- ब्रेकिंग/ वाराणसी *एसपी चंदौली नियुक्त हुए आईपीएस आकाश पटेल को आज वाराणसी कमिश्नरेट के अधिकारियों ने विदाई दी* उपस्थित रहें डी *आई जी, लेडी सिंघम नीतू काद्दयान और एसीपी विदुष सक्सेना* व अन्य अधिकारी गण1
- ब्रेकिंग न्यूज़ भदोही में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता भदोही जनपद के डीघ विकास खंड में आज सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश हुई, जिससे क्षेत्र में ठंडक तो बढ़ी लेकिन किसानों की चिंता भी गहरा गई। इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार है और किसान कटाई व मढ़ाई के कार्य में जुटे हुए हैं। ऐसे में अचानक हुई बारिश से फसल के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। खेतों में रखी कटी हुई फसल भीगने से नुकसान की आशंका है। किसानों का कहना है कि अगर मौसम इसी तरह बना रहा तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। वे जल्द मौसम साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचाया जा सके। फिलहाल मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और वे लगातार आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।1
- भदोही में कुश्ती को नई दिशा देने की पहल, गठित हुई जिला इकाई नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया गया स्वागत। शिव प्रकाश सिंह मुन्ना जिला अध्यक्ष व,शेर बहादुर उपाध्यक्ष,आदित्य कौशिक कोषाध्यक्ष मिली जिम्मेदारी ऊंज भदोही,, चित्र,, जनपद में कुश्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की जिला इकाई का गठन किया गया,मंगलवार को सारीपुर स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह के फार्म हाउस मे उत्तर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की बैठक प्रदेश महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता मे हुई जिसमें भदोही की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक मे सर्व सम्मति शिव प्रकाश सिंह ‘मुन्ना’ को जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया, उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिंह (प्रिंस),शेर बहादुर सिंह (शेरई),गोपाल सिंह,राम प्रकट दुबे और माबूद खान को जिम्मेदारी दी गई। सचिव पद पर श्याम धर बटुकनाथ मिश्रा का चयन हुआ।विनोद कुमार मालवीय व डॉ, जितेंद्र कुमार को संयुक्त सचिव चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उत्कर्ष कौशिक को दी गई। कार्यसमिति के सदस्यों में प्रदीप कुमार गुप्ता,जीतू पासवान, जितेंद्र कुमार और अशोक कुमार सिंह को शामिल किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रदेश महासचिव के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह ने कहा कि भदोही जनपद में कुश्ती की समृद्ध परंपरा रही है, जिसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम से अपेक्षा जताई कि वे क्षेत्र के युवाओं और पहलवानों को प्रोत्साहित करें,ताकि वे राज्य,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकें। बैठक में मौजूद लोगों ने भी विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से जनपद में कुश्ती खेल को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में भदोही के पहलवान देश-विदेश में अपनी पहचान बनाएंगे। कहा कि जनपद में शीघ्र प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- वाराणसी। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) वाराणसी यूनिट और भेलूपुर पुलिस ने फर्जी आर्मी अफसर बनकर युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 15 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप है। आर्मी अफसर बनकर करता था ठगी गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र कुमार पांडेय के रूप में हुई है, जो चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव का निवासी है। वर्तमान में वह वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित बृज एन्क्लेव कॉलोनी में किराए पर रह रहा था। आरोपी खुद को आर्मी में कमांडिंग अफसर बताकर युवाओं को सेना, रेलवे, शिक्षा विभाग और अर्द्धसैनिक बलों में नौकरी दिलाने का झांसा देता था।पुलिस के अनुसार, आरोपी कई बेरोजगार युवाओं से अलग-अलग रकम वसूल चुका है। किसी से 5 लाख, किसी से 10 लाख और कई लोगों से 2 लाख रुपये तक ठगे गए। कुल मिलाकर 15 लाख रुपये से अधिक की ठगी सामने आई है। STF और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई मामले की जानकारी मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिलने के बाद STF सक्रिय हुई। सूचना के आधार पर टीम ने 30 मार्च 2026 को भेलूपुर क्षेत्र के विभूति एन्क्लेव अपार्टमेंट के पास दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फर्जी दस्तावेजों का जाल आरोपी के पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनमें—2 मोबाइल फोन 3 आधार कार्ड (अलग-अलग नंबर) 3 पैन कार्ड 2 ड्राइविंग लाइसेंस 3 एटीएम कार्ड 2 हाईस्कूल अंकपत्र और 1 प्रमाण पत्र (अन्य व्यक्तियों के) 2 फर्जी भारतीय सेना के आईडी कार्ड पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अलग-अलग पहचान बनाकर कई बैंक खातों का इस्तेमाल किया, ताकि वह पकड़ा न जा सके। बेरोजगार युवाओं को बनाता था शिकारबेरोजगार युवाओं को बनाता था शिकार पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले से ही जालसाज प्रवृत्ति का था और बिहार के कुछ अपराधियों के संपर्क में आकर इस गिरोह का हिस्सा बना। वह फर्जी आर्मी आईडी दिखाकर खुद को "कमांडिंग ऑफिसर" बताता था, जिससे लोग आसानी से उसके झांसे में आ जाते थे। केस दर्ज, आगे की जांच जारी आरोपी के खिलाफ थाना भेलूपुर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। एसीपी भेलूपुर के अनुसार, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और ठगी के अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।1
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- पत्नी का शव बाइक से लेकर रात के अंधेरे में जा रहे युवक को लोगों ने पकड़ा. युवक रात के अंधेरे में पत्नी का अंतिम संस्कार करने जा रहा था. लेकिन इसकी भड़क गांव वालों को लग गई और गांव वालों ने वीडियो बना ली. युवक की पहचान मुन्ना के रूप में हुई है, जो यूपी के कुशीनगर का रहने वाला है. मुन्ना की पहली पत्नी की भी मौत संदिग्ध हालात में जलने से हुई थी. और अब दूसरी पत्नी 24 वर्षीय सीमा की भी मौत हो गई है.1
- रेलवे स्टेशन पर अवैध अग्रेजी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार गोपीगंज। रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान रेलवे पुलिस ने पवन एक्सप्रेस मे अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है उसके पास से लगभग तेरह लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है।पकड़ा गया युवक छतमी गांव का निवासी है, आला अधिकारियो के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान जी आर पी कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक राजोल नागर चौकी प्रभारी ज्ञानपुर रोड आनंद कुमार यादव कांस्टेबल रोशन चौहान के साथ रेलवे मंगलवार को स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे, इस दौरान पवन एक्सप्रेस कोच संख्या एस 8 के पास संदिग्ध युवक पिट्ठू बैग के साथ खड़ा दिखाई दिया उसे हिरासत में ले कर जांच पड़ताल की गई तो उसके बैग से 72 क्वार्टर अग्रेजी शराब बरामद हुआ, पकड़ा गया युवक विनायक पांडेय छतमी गांव का निवासी बताया गया,नाजायज शराब बरामदी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है,बरामद शराब की कीमत 12 हजार 240 रुपया बताया गया।1