Shuru
Apke Nagar Ki App…
आस्था का महासागर हरदोई के बघौली स्थित सुन्नी गांव में प्राचीन माँ महिषासुर मर्दिनी मंदिर में भोले बाबा के श्रृंगार दर्शन ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भोर की आरती, घंटों की गूंज और “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा पूरा परिसर। भोले बाबा के अलौकिक रूप के दर्शन कर श्रद्धालुओं की आंखों में भक्ति और चेहरे पर सुकून साफ झलक उठा। मान्यता है—यहां सच्चे मन से मांगी हर मुराद पूरी होती है।
सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
आस्था का महासागर हरदोई के बघौली स्थित सुन्नी गांव में प्राचीन माँ महिषासुर मर्दिनी मंदिर में भोले बाबा के श्रृंगार दर्शन ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भोर की आरती, घंटों की गूंज और “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा पूरा परिसर। भोले बाबा के अलौकिक रूप के दर्शन कर श्रद्धालुओं की आंखों में भक्ति और चेहरे पर सुकून साफ झलक उठा। मान्यता है—यहां सच्चे मन से मांगी हर मुराद पूरी होती है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by (Journalist) Madhur kumar1
- #हरदोई (मल्लावां): उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एकतरफा प्यार के जुनून में एक युवक ने एक युवती की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भारी तनाव का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय का आश्वासन दिया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को टीम गठित कर फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।2
- "तबाही का ट्रेलर हरदोई में आग का वो मंजर, जिसे देख कांप गई रूह! 40 मिनट तक चला 'मलयुद्ध',फटने ही वाली थीं 2 CNG गाड़ियां, तभी जांबाजों ने खींचा बाहर वर्कशॉप में राख हुआ लाखों का सामान।........ #Hardoi #BreakingNews #FireAccident #UPNews #HardoiPolice #FireBrigade #ShortCircuit #HardoiDiaries #AgniTandav #हरदोई_न्यूज़ #भीषण_आग #दमकल_विभाग #AlertHardoi #NightEmergency #LocalNews #UPUpdate #SafetyFirst #ViralNews #HardoiCity #NewsAlert #LateNightIncident1
- गैस सिलेंडर की किल्लत और वितरण में अव्यवस्था से नाराज उपभोक्ताओं ने कटरा-बिल्हौर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के 13 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे। सुबह से लाइन में लगने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है, जबकि चहेतों को बिना लाइन के सिलेंडर दिए जा रहे हैं। परेशानी: समय पर गैस न मिलने से घरों में खाना बनाने का संकट खड़ा हो गया है, जिससे बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। कार्रवाई: सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने एजेंसी संचालक प्रमोद सिंह को व्यवस्था सुधारने की कड़ी हिदायत दी और लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया। मांग प्रदर्शनकारियों (हिमांशु सिंह, मनीष कुमार आदि) ने प्रशासन से गैस वितरण में पारदर्शिता लाने और पक्षपात रोकने की मांग की है। बाइट हिमांशु सिंह मनीष सिंह1
- *थाना सवायजपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 80/26 धारा 309(4)/61(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्तों को एक अदद घटना में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार करने के संबंध में*3
- हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां इश्क का जुनून एक खौफनाक कत्ल में बदल गया। गढ़ी रसूलपुर गांव में एक सिरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े युवती पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लंबे समय से युवती पर दबाव बना रहा था, लेकिन इनकार के बाद उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है बने रहें सदन तक के साथ1
- #हरदोई। जनपद के पिहानी चुंगी स्थित शाहजहांपुर रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहाँ स्थित सिटी मोटर्स वर्कशॉप में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे वर्कशॉप को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुँच गईं। अग्निशमन दल की टीम कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन इस अग्निकांड में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है |1
- हरदोई में नहर में डूबने से सिपाही की मौत हरदोई। जनपद के टड़ियावां थाना क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रसूलापुर के पास नहर में नहाने गए प्रशिक्षणरत पुलिसकर्मी गौरव उर्फ राजन की गहरे पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। गौरव अपने तीन पुलिस साथियों और तीन स्थानीय लोगों के साथ नहर में स्नान करने गए थे। हादसा नहाते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में समा गए।,, सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद भी समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका है। इस हृदयविदारक घटना से पुलिस महकमे और मृतक के परिजनों में शोक की लहर है। मौके पर पहुंचे एस पी अशोक कुमार मीणा1
- *थाना सवायजपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 80/26 धारा 309(4)/61(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्तों को एक अदद घटना में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार करने के संबंध में**थाना सवायजपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 80/26 धारा 309(4)/61(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्तों को एक अदद घटना में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार करने के संबंध में*2