logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, ₹7,500 बरामद खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, ₹7,500 बरामद कानपुर देहात। शिवली थाना पुलिस ने लूट के इरादे से शराब में विषाक्त पदार्थ मिलाकर हत्या करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक से लूटे गए रुपयों में से ₹7,500 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2025 को बसौसी गांव निवासी रोहित मिश्रा ने थाना शिवली में तहरीर देकर बताया था कि उनके पिता अनूप कुमार मिश्रा को अनीश पुत्र रशीद निवासी टिकरा, थाना बिठूर, कानपुर नगर अपने साथ बाघपुर मेला ले गया था। आरोप था कि वहां अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अनूप मिश्रा की हत्या कर शव को कल्याणपुर-शिवली मार्ग पर एचपी पेट्रोल पंप के आगे सड़क किनारे फेंक दिया गया था। मृतक के पास मेले में जाते समय करीब 60 से 70 हजार रुपये होने की बात भी सामने आई थी। शव के पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कराया गया था। बाद में विधि विज्ञान प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में मृतक को विष दिए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए नामजद आरोपी अनीश को 1 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर शेखूपुर गांव जाने वाले रास्ते पर गुप्ता सदन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताई पूरी घटना पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अनूप मिश्रा को पहले से जानता था। 5 अक्टूबर 2025 को वह अनूप मिश्रा को अपनी मोटरसाइकिल से बाघपुर मेला ले गया। वहां दोनों ने शराब खरीदी। मेले में आरोपी ने अनूप मिश्रा के पास करीब ₹50 हजार रुपये देखे, जिसके बाद उसके मन में लालच आ गया। आरोप है कि आरोपी ने मेले से गेहूं में रखने वाली कीटनाशक दवा खरीदी और बाद में एकांत स्थान पर अनूप मिश्रा के शराब के गिलास में उसे मिला दिया। शराब पीने के बाद अनूप मिश्रा बेहोश होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने उनकी जेब से रुपये निकाल लिए और मोबाइल बंद कर रास्ते में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की जामा तलाशी से ₹7,500 नकद बरामद किए हैं। मामले में धारा 123/309(6)/317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपी अनीश (38 वर्ष), पुत्र रशीद, निवासी ग्राम टिकरा, थाना बिठूर, कानपुर नगर है। पुलिस द्वारा उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अच्छेलाल पाल, उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल अंकुर अहलावत और रिजर्व कांस्टेबल रजत तालान।

9 hrs ago
user_Patrkar ekbal ahmad
Patrkar ekbal ahmad
Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, ₹7,500 बरामद खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, ₹7,500 बरामद कानपुर देहात। शिवली थाना पुलिस ने लूट के इरादे से शराब में विषाक्त पदार्थ मिलाकर हत्या करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक से लूटे गए रुपयों में से ₹7,500 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2025 को बसौसी गांव निवासी रोहित मिश्रा ने थाना शिवली में तहरीर देकर बताया था कि उनके पिता अनूप कुमार मिश्रा को अनीश पुत्र रशीद निवासी टिकरा, थाना बिठूर, कानपुर नगर अपने साथ बाघपुर मेला ले गया था। आरोप था कि वहां अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अनूप मिश्रा की हत्या कर शव को कल्याणपुर-शिवली मार्ग पर एचपी पेट्रोल पंप के आगे सड़क किनारे फेंक दिया गया था। मृतक के पास मेले में जाते समय करीब 60 से 70 हजार रुपये होने की बात भी सामने आई थी। शव के पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कराया गया था। बाद में विधि विज्ञान प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में मृतक को विष दिए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए नामजद आरोपी अनीश को 1 सितंबर 2026 को

97487265-5f33-412b-a30b-a5ed2504b13e

मुखबिर की सूचना पर शेखूपुर गांव जाने वाले रास्ते पर गुप्ता सदन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताई पूरी घटना पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अनूप मिश्रा को पहले से जानता था। 5 अक्टूबर 2025 को वह अनूप मिश्रा को अपनी मोटरसाइकिल से बाघपुर मेला ले गया। वहां दोनों ने शराब खरीदी। मेले में आरोपी ने अनूप मिश्रा के पास करीब ₹50 हजार रुपये देखे, जिसके बाद उसके मन में लालच आ गया। आरोप है कि आरोपी ने मेले से गेहूं में रखने वाली कीटनाशक दवा खरीदी और बाद में एकांत स्थान पर अनूप मिश्रा के शराब के गिलास में उसे मिला दिया। शराब पीने के बाद अनूप मिश्रा बेहोश होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने उनकी जेब से रुपये निकाल लिए और मोबाइल बंद कर रास्ते में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की जामा तलाशी से ₹7,500 नकद बरामद किए हैं। मामले में धारा 123/309(6)/317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपी अनीश (38 वर्ष), पुत्र रशीद, निवासी ग्राम टिकरा, थाना बिठूर, कानपुर नगर है। पुलिस द्वारा उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अच्छेलाल पाल, उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल अंकुर अहलावत और रिजर्व कांस्टेबल रजत तालान।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बंदरों ने चार वर्षीय मासूम को काटा, घायल राजपुर कस्बे में हमला, लोगों में भय का माहौल बंदरों ने चार वर्षीय मासूम को काटा, घायल राजपुर कस्बे में हमला, लोगों में भय का माहौल कानपुर देहात। राजपुर कस्बे में सोमवार को बंदरों के झुंड ने एक चार वर्षीय मासूम अर्श पर हमला कर दिया। बंदरों ने बच्चे के पैर में काटा, जिससे वह घायल हो गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बंदरों को भगाकर उसे बचाया। परिजनों ने बताया कि मासूम अपने परिवार के साथ राजपुर में रिश्तेदारी में आया था। वह घर के बाहर खड़ा था, तभी अचानक बंदरों का झुंड वहां आ गया और उस पर हमला कर दिया। एक बंदर ने उसके पैर में काट लिया। घटना के बाद परिजन घायल मासूम को राजपुर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उपचार के बाद मासूम की हालत स्थिर है। राजपुर कस्बे में बंदरों और आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बना हुआ है। आए दिन बंदरों के झुंड लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले पर राजपुर की अधिशासी अधिकारी नीति त्रिपाठी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि बंदरों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही एक टीम बुलाकर उन्हें पकड़वाने की कार्रवाई की जाएगी।
    2
    बंदरों ने चार वर्षीय मासूम को काटा, घायल

राजपुर कस्बे में हमला, लोगों में भय का माहौल
बंदरों ने चार वर्षीय मासूम को काटा, घायल
राजपुर कस्बे में हमला, लोगों में भय का माहौल
कानपुर देहात। राजपुर कस्बे में सोमवार को बंदरों के झुंड ने एक चार वर्षीय मासूम अर्श पर हमला कर दिया। बंदरों ने बच्चे के पैर में काटा, जिससे वह घायल हो गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बंदरों को भगाकर उसे बचाया।
परिजनों ने बताया कि मासूम अपने परिवार के साथ राजपुर में रिश्तेदारी में आया था। वह घर के बाहर खड़ा था, तभी अचानक बंदरों का झुंड वहां आ गया और उस पर हमला कर दिया। एक बंदर ने उसके पैर में काट लिया।
घटना के बाद परिजन घायल मासूम को राजपुर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उपचार के बाद मासूम की हालत स्थिर है।
राजपुर कस्बे में बंदरों और आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बना हुआ है। आए दिन बंदरों के झुंड लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
इस मामले पर राजपुर की अधिशासी अधिकारी नीति त्रिपाठी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि बंदरों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही एक टीम बुलाकर उन्हें पकड़वाने की कार्रवाई की जाएगी।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • औरैया सदर कोतवाली का चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में जितेंद्र तिवारी औरैया सदर कोतवाली का चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में जितेंद्र तिवारी। भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की जांच की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर, कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त तेवर।
    1
    औरैया सदर कोतवाली का चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में जितेंद्र तिवारी
औरैया सदर कोतवाली का चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में जितेंद्र तिवारी।
भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की जांच की गई।
संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर, कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त तेवर।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दिबियापुर में फ्लैशलाइट मार्च ट्रेन ठहराव की मांग आपका क्या सुझाव है ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और अपना समर्थन दें
    1
    दिबियापुर में फ्लैशलाइट मार्च ट्रेन ठहराव की मांग 
 आपका क्या सुझाव है
 ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और अपना समर्थन दें
    user_Rishi gupta
    Rishi gupta
    Nurse औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • लगातार बारिश से मौसम हुआ सुहाना उमस भरी गर्मी से मिली राहत
    1
    लगातार बारिश से मौसम हुआ सुहाना  उमस भरी गर्मी से मिली राहत
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • 24 घंटे में मोबाइल लूट का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार; तमंचा-कारतूस समेत लूटा मोबाइल बरामद उरई पुलिस की कार्रवाई से लूटकांड का पर्दाफाश, दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा उरई, जालौन कोतवाली उरई पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से महिला से लूटा गया VIVO Y29 मोबाइल फोन, एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता संतोषी देवी ने उनके साथ हुई मोबाइल लूट की घटना के संबंध में कोतवाली उरई में प्रार्थना पत्र दिया था। मामले में मु0अ0सं0 514/26 के तहत धारा 309(4)/351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। अभियान के दौरान कोतवाली उरई पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान माधव उर्फ चीकू पुत्र श्यामबाबू दोहरे (22 वर्ष) और मुकेश पुत्र हरि सिंह दोहरे (28 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम चकजगदेवपुर, थाना कोतवाली उरई, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पीड़िता से लूटा गया VIVO Y29 मोबाइल, एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी आसपास के जनपदों और थानों से जुटाई जा रही है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई एवं पुलिस टीम द्वारा की गई। #JalaunPolice #UraiPolice #Urai #Jalaun #BreakingNews #CrimeNews #MobileLoot #LootCase #PoliceAction #CrimeControl #Arrest #तमंचा #मोबाइललूट #उरई #जालौन #पुलिस_कार्रवाई
    1
    24 घंटे में मोबाइल लूट का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार; तमंचा-कारतूस समेत लूटा मोबाइल बरामद
उरई पुलिस की कार्रवाई से लूटकांड का पर्दाफाश, दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
उरई, जालौन कोतवाली उरई पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से महिला से लूटा गया VIVO Y29 मोबाइल फोन, एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। 
दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता संतोषी देवी ने उनके साथ हुई मोबाइल लूट की घटना के संबंध में कोतवाली उरई में प्रार्थना पत्र दिया था।
मामले में मु0अ0सं0 514/26 के तहत धारा 309(4)/351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया।
अभियान के दौरान कोतवाली उरई पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान माधव उर्फ चीकू पुत्र श्यामबाबू दोहरे (22 वर्ष) और मुकेश पुत्र हरि सिंह दोहरे (28 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम चकजगदेवपुर, थाना कोतवाली उरई, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पीड़िता से लूटा गया VIVO Y29 मोबाइल, एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी आसपास के जनपदों और थानों से जुटाई जा रही है। 
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।
#JalaunPolice #UraiPolice #Urai #Jalaun #BreakingNews #CrimeNews #MobileLoot #LootCase #PoliceAction #CrimeControl #Arrest #तमंचा #मोबाइललूट #उरई #जालौन #पुलिस_कार्रवाई
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • डेरापुर-मंगलपुर सीमा के जंगलों में सजती है जुए की महफिल! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप डेरापुर-मंगलपुर सीमा के जंगलों में सजती है जुए की महफिल! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप . रसूखदारों के जुआ खेलने का दावा, औरैया से अकबरपुर तक के लोंगो की पहुंचने की चर्चा; पुलिस ने कहा—वीडियो की जांच कर होगी सख्त कार्रवाई डेरापुर थाना क्षेत्र से जुआ खेलने का एक वीडियो बुधवार दोपहर करीब दो बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में घने जंगल के बीच कुछ लोग फट्टा बिछाकर कथित तौर पर जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, डेरापुर और मंगलपुर थाना क्षेत्र की सीमा से लगे गांवों के आसपास जंगलों में कथित रूप से जुए का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। जरौली, दनियापुर, खालागांव, अंतापुर, भड़ावल और हथूमा समेत आसपास के जंगलों में जुआ खेलने के लिए दूर-दराज से लोगों के आने की चर्चा है। सूत्रों का दावा है कि यहां आसपास के ही नहीं, बल्कि औरैया जिले से लेकर अकबरपुर क्षेत्र तक के लोग भी जुआ खेलने पहुंचते हैं। बताया जा रहा है कि जंगलों में सुनसान स्थानों पर फट्टा बिछाकर जुए की महफिल सजाई जाती है। इसमें क्षेत्र के कुछ रसूखदार लोगों के शामिल होने की भी चर्चा है। हालांकि, इन दावों की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है। थाना प्रभारी ने कहा—जांच के बाद होगी कार्रवाई वायरल वीडियो और जुए के कथित नेटवर्क के संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार से बात की गई। उन्होंने बताया कि उन्हें क्षेत्र में जुआ खेले जाने की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है तो उसकी जांच-पड़ताल कराई जाएगी। जांच में मामला सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। अब सवाल यह है कि जंगल में खुलेआम जुआ खेलने का दावा करने वाले इस वायरल वीडियो की पुलिस जांच में क्या सच्चाई सामने आती है और कथित जुआ नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई कब तक होती है।
    1
    डेरापुर-मंगलपुर सीमा के जंगलों में सजती है जुए की महफिल! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
डेरापुर-मंगलपुर सीमा के जंगलों में सजती है जुए की महफिल! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
.
रसूखदारों के जुआ खेलने का दावा, औरैया से अकबरपुर तक के लोंगो की पहुंचने की चर्चा; पुलिस ने कहा—वीडियो की जांच कर होगी सख्त कार्रवाई
डेरापुर थाना क्षेत्र से जुआ खेलने का एक वीडियो बुधवार दोपहर करीब दो बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में घने जंगल के बीच कुछ लोग फट्टा बिछाकर कथित तौर पर जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, डेरापुर और मंगलपुर थाना क्षेत्र की सीमा से लगे गांवों के आसपास जंगलों में कथित रूप से जुए का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। जरौली, दनियापुर, खालागांव, अंतापुर, भड़ावल और हथूमा समेत आसपास के जंगलों में जुआ खेलने के लिए दूर-दराज से लोगों के आने की चर्चा है। सूत्रों का दावा है कि यहां आसपास के ही नहीं, बल्कि औरैया जिले से लेकर अकबरपुर क्षेत्र तक के लोग भी जुआ खेलने पहुंचते हैं।
बताया जा रहा है कि जंगलों में सुनसान स्थानों पर फट्टा बिछाकर जुए की महफिल सजाई जाती है। इसमें क्षेत्र के कुछ रसूखदार लोगों के शामिल होने की भी चर्चा है। हालांकि, इन दावों की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है।
थाना प्रभारी ने कहा—जांच के बाद होगी कार्रवाई
वायरल वीडियो और जुए के कथित नेटवर्क के संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार से बात की गई। उन्होंने बताया कि उन्हें क्षेत्र में जुआ खेले जाने की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है तो उसकी जांच-पड़ताल कराई जाएगी। जांच में मामला सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
अब सवाल यह है कि जंगल में खुलेआम जुआ खेलने का दावा करने वाले इस वायरल वीडियो की पुलिस जांच में क्या सच्चाई सामने आती है और कथित जुआ नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई कब तक होती है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दिबियापुर की एकजुट आवाज फोन स्टेशन विकास दिबियापुर में ट्रेन ठहराव के लिए किया गया फ्लैशलाइट मार्च ज्यादा से ज्यादा इसको शेयर करें और इसमें आपका क्या सुझाव है और इसमें अपना समर्थन दे फफूंद स्टेशन का विकास दिबियापुर में ट्रेन ठहराव के लिए किया गया फ्लैशलाइट मार्च कृपया इसमें जोड़ें और अपना समर्थन
    2
    दिबियापुर की एकजुट आवाज फोन स्टेशन विकास दिबियापुर में ट्रेन ठहराव के लिए किया गया फ्लैशलाइट मार्च
 ज्यादा से ज्यादा इसको  शेयर करें और इसमें आपका क्या सुझाव है और इसमें अपना समर्थन दे 
फफूंद स्टेशन का विकास   दिबियापुर में ट्रेन ठहराव के लिए किया गया फ्लैशलाइट मार्च 
कृपया इसमें जोड़ें और अपना समर्थन
    user_Rishi gupta
    Rishi gupta
    Nurse औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जालौन उरई कोर्ट गेट पर 2 पक्षों में विवाद, सड़क पर हुई हाथापाई। जालौन ⏩उरई कोर्ट गेट पर 2 पक्षों में विवाद, सड़क पर हुई हाथापाई ⏩हंगामा देख मौके पर जुटी भीड़, पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराया ⏩वायरल वीडियो में एक दूसरे पर जम कर बरसे थप्पड़ ⏩कोर्ट गेट की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों ने आकर बीच बचाव किया ⏩ जालौन के उरई कोर्ट गेट के सामने की घटना
    1
    जालौन  
उरई कोर्ट गेट पर 2 पक्षों में विवाद, सड़क पर हुई हाथापाई। 

जालौन  
⏩उरई कोर्ट गेट पर 2 पक्षों में विवाद, सड़क पर हुई हाथापाई
⏩हंगामा देख मौके पर जुटी भीड़, पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराया
⏩वायरल वीडियो में एक दूसरे पर जम कर बरसे थप्पड़ 
⏩कोर्ट गेट की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों ने आकर बीच बचाव किया
⏩ जालौन के उरई कोर्ट गेट के सामने की घटना
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन में 14 वर्षीय दिव्यांग छात्रा से छेड़खानी का आरोप । जालौन में 14 वर्षीय दिव्यांग छात्रा से छेड़खानी का आरोप | 14 वर्षीय दिव्यांग छात्रा की मां ने 4 युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा को युवकों ने रास्ते में रोक लिया और उसके साथ कथित तौर पर छेड़खानी की। छात्रा के विरोध करने पर उसे ब्लेड से घायल करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता सिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी की रहने वाली बताई जा रही है। घटना कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम जुगराजपुर के पास की बताई गई है। मामले में छात्रा की मां का बयान सामने आया है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
    4
    जालौन में 14 वर्षीय दिव्यांग छात्रा से छेड़खानी का आरोप ।
जालौन में 14 वर्षीय दिव्यांग छात्रा से छेड़खानी का आरोप | 14 वर्षीय दिव्यांग छात्रा की मां ने 4 युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा को युवकों ने रास्ते में रोक लिया और उसके साथ कथित तौर पर छेड़खानी की। छात्रा के विरोध करने पर उसे ब्लेड से घायल करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता सिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी की रहने वाली बताई जा रही है। घटना कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम जुगराजपुर के पास की बताई गई है। मामले में छात्रा की मां का बयान सामने आया है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.