Shuru
Apke Nagar Ki App…
तिजारा में कांग्रेस प्रत्याशी राम अवतार सैनी बने सभापति, जिला अध्यक्ष बलराम यादव, पूर्व विधायक संदीप यादव तथा कांग्रेस नेता इमरान खान सहित क्षेत्र के हजारों लोग रहे मौजूद क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जाने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो
संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
तिजारा में कांग्रेस प्रत्याशी राम अवतार सैनी बने सभापति, जिला अध्यक्ष बलराम यादव, पूर्व विधायक संदीप यादव तथा कांग्रेस नेता इमरान खान सहित क्षेत्र के हजारों लोग रहे मौजूद क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जाने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो
More news from हरियाणा and nearby areas
- 'सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विकसित भारत-2047 की थीम पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित - प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के करीब 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग हथीन/माथुर : सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा विभाग पलवल के सहयोग से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा सहित भाषण प्रतियोगिता का ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना को रंगों के जरिए प्रस्तुत किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता तथा युवाओं की भूमिका जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी सोच और संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। जिला शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जुडऩे तथा अपने विचारों को मंच प्रदान करने का अवसर दिया।2
- चिरूनी गांव की सरकारी स्कूल में चोरी के नियत से घुसे चोर : पंखा नहीं खुला तो तोड़ गए सोडावास. चिरूनी { मुंडावर उपखण्ड } गांव के बस स्टैंड पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में बीती रात्रि को अज्ञात चोर चोरी के नियत से घुसे। सर्वप्रथम उन्होंने विद्युत की डीपी का तार हटाया। उसके बाद ताला तोड़कर कमरों में घुसे। चोरो ने पंखे को खोलने की कोशिश की, मगर ऊंचाई होने के कारण पंखा नहीं खुलने पर पंखे को पंखड़ी को तोड़ गए। स्कूल परिसर में सुबह देखने से पता चला की चोरो को कुछ हासिल नहीं हुआ तो वे कई चीजों का नुकसान कर गए। इस संदर्भ में चिरूनी सरपंच प्रतिनिधि मूलचंद शर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए मामले को जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। जिसमें पता लगाया जा रहा है कि इस तरह की शरारती हरकत किसने की है। यह गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणो ने पुलिस से रात्रि को गश्त लगाए जाने की मांग की है। सोडावास.. सरकारी स्कूल में चोर पंखे कई पंखड़ी तोड़ गए1
- *अल्लाह*को*राजी*करलो*अल्लाह*ही*अल्लाह*किया*करो*दुख*न*किसी*को*दिया*जो*दुनिया*का*मालिक*है*नाम*उसीका*लिया*कर* *अल्लाह*ही*अल्लाह*किया*करो*दुख*न*किसी*को*दिया*करो*जो*दुनिया*का*मालिक*है*उसीका*नाम*लिया*करो*1
- जख्खोपुर का श्मशान घाट बदहाल, जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल ! जख्खोपुर का श्मशान घाट बदहाल, जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल ! घास-फूस और झाड़ियों से अटा पड़ा पूरा परिसर, श्मशान घाट तक पहुंचने वाला रास्ता भी खस्ताहाल; अंदर शराब की खाली बोतलें और पव्वे मिलने का आरोप, लोगों में भारी रोष सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला नगर परिषद सोहना के वार्ड नंबर-9 जख्खोपुर स्थित श्मशान घाट की बदहाल हालत को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। श्मशान घाट का परिसर जहां घास-फूस और झाड़ियों से अटा पड़ा है, वहीं यहां तक पहुंचने वाला रास्ता भी खराब हालत में है। हालात ऐसे हैं कि अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचने वाले लोगों को रास्ते से लेकर परिसर तक परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्मशान घाट किसी भी गांव या वार्ड के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्थान होता है, लेकिन जख्खोपुर के श्मशान घाट की हालत देखकर ऐसा लगता है कि लंबे समय से इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। परिसर में जगह-जगह उगी झाड़ियां और घास-फूस साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। श्मशान घाट में शराब की बोतलें-पव्वे मिलने का आरोप स्थानीय लोगों और वार्ड नंबर-9 से पार्षद पद के प्रत्याशी विजय कुमार (बच्चू) ने आरोप लगाया कि श्मशान घाट परिसर में शराब की खाली बोतलें और पव्वे भी पड़े हुए हैं। उनका कहना है कि श्मशान घाट जैसे पवित्र और संवेदनशील स्थान पर इस तरह की स्थिति बेहद चिंताजनक है। लोगों ने मांग की है कि परिसर की नियमित सफाई के साथ-साथ निगरानी की व्यवस्था भी की जाए, ताकि यहां असामाजिक गतिविधियों पर रोक लग सके। रास्ता भी बना परेशानी का कारण श्मशान घाट के अंदर की बदहाली के साथ-साथ यहां पहुंचने वाला रास्ता भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। रास्ते मे घास पुस व पानी की वजह से काई लगी हुई हैं ! जिस कारण अंतिम संस्कार के दौरान आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है और रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चू ने मौजूदा पार्षद पर लगाए अनदेखी के आरोप वार्ड नंबर-9 से पार्षद पद के प्रत्याशी विजय कुमार (बच्चू) ने श्मशान घाट की हालत को लेकर मौजूदा पार्षद मुकेश कुमार (मोगली) पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया है। विजय कुमार का कहना है कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी केवल चुनाव के समय लोगों के बीच पहुंचने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं पर भी लगातार ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट की सफाई, रास्ते की मरम्मत और परिसर की व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाना चाहिए। लोगों को अपने परिजनों की अंतिम विदाई के समय कम से कम बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को गंभीरता से काम करना चाहिए। लोग बोले- अंतिम विदाई की जगह पर तो हो साफ-सफाई स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि वार्ड में कई जगह विकास कार्यों की बातें होती हैं, लेकिन श्मशान घाट जैसी जरूरी जगह की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों का कहना है कि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिवार पहले ही दुख की स्थिति में होते हैं। ऐसे में खराब रास्ता, झाड़ियों से भरा परिसर और गंदगी उनकी परेशानी को और बढ़ा देती है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि जख्खोपुर श्मशान घाट का तत्काल निरीक्षण कराकर पूरे परिसर की सफाई करवाई जाए, झाड़ियों को हटाया जाए, खराब रास्ते को दुरुस्त किया जाए और परिसर में निगरानी की उचित व्यवस्था की जाए। पार्षद एडवोकेट मुकेश कुमार मोगली ने का कहना है श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण का टेंडर लगाया हुआ है जिसका जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है ! अब देखना यह है कि श्मशान घाट की बदहाली की यह तस्वीर जिम्मेदारों की नजर कब तक पहुंचती है और कब जख्खोपुर के लोगों को इस समस्या से राहत मिलती है।1
- bike leviation ke liye sampark Karen Agra chauk Palwal 89308876682
- आज सेवा संकल्प अभियान के तहत पलवल के वार्ड न 1 अगवानपुर में छठ पंडाल में स्वच्छता अभियान में अपनी सेवा देते हुए पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला जी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पखवाड़े में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुत ही सरल स्वभाव के धनी दीपक मंगला जी ने टीम के साथ हिस्सा लिया। और निसंकोच भाव से सफाई कराई।1
- चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया द्वारा सोडावास के डीस गांव में आयोजित हुआ पोषण कार्यक्रम, 30 बालिकाओं ने लिया हिस्सा डीस गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रंगोली एवं योगा करवा के पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ....30 बालिकाओं ने लिया भाग सोडावास. सोडावास के समीप डीस गांव में पोषण माह के अवसर पर चाइल्ड सुर्विवाल इंडिया द्वारा आरोग्यम 2.0 परियोजना के अंतर्गत परनोड़ रिकार्ड इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से पोषण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को पौष्टिक आहार में मौजूद आवश्यक पोषक तत्वों तथा उनके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, घर में तैयार किए जाने वाले स्थानीय एवं पौष्टिक भोजन और पैक्ड जंक फूड के बीच अंतर को समझाते हुए दैनिक जीवन में स्वस्थ एवं सही भोजन का चुनाव करने के लिए जागरूक किया गया। रंगोली एवं योगा करवाए गए। प्रतिभागियों को बताया गया कि पैकेट वाले जंक फूड का अत्यधिक सेवन बच्चों एवं युवाओं में गैर-संचारी रोगों के जोखिम को बढ़ा सकता है। साथ ही, भ्रामक विज्ञापनों से सावधान रहने और अपने भोजन में पौष्टिक, संतुलित एवं प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया। संतुलित आहार हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में प्रिंसिपल ममता गुप्ता एवं सुनीता देवी का सहयोग रहा। चाइल्ड सुर्विवाल इंडिया की ओर से सरोज शर्मा एवं ऋतु की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पौष्टिक आहार को बढ़ावा देने तथा अपने-अपने घरों में पैकेट वाले जंक फूड के सेवन से बचने की शपथ दिलाई गई।1
- गुलाब दिवस कैंसर से पीड़ित लोगों के प्रति आशा, संवेदना और जीवन के प्रति सकारात्मक संदेश नशे से दूरी ही स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी : एनसीबी हरियाणा नूह। विश्व गुलाब दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उजीना में नशे के विरुद्ध विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा उप पुलिस महानिरीक्षक सह संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद श्री राजेंद्र कुमार मीना, आईपीएस के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने संस्थान में पहुंचकर विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि गुलाब दिवस कैंसर से पीड़ित लोगों के प्रति आशा, संवेदना और जीवन के प्रति सकारात्मक संदेश देने का दिन है। गुलाब प्रेम और आशा का प्रतीक है। इसी भावना को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि युवा वर्ग नशे से स्वयं भी दूर रहे और अपने मित्रों, परिवार तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे से बचाने में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। तंबाकू, धूम्रपान तथा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे पैदा कर सकता है। इसलिए युवाओं को नशे के आकर्षण से बचते हुए खेल, योग, व्यायाम, अध्ययन, कौशल विकास और सामाजिक सेवा जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, नशे की लत में आने से बचने के उपाय तथा नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों के पुनर्वास के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सुंदर सिंह, अकील अहमद एवं अन्य प्रशिक्षकों व अनुदेशकों सहित 190 विद्यार्थियों और 20 प्रशिक्षकों ने भाग लिया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा देश की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि यही ऊर्जा नशे से बचाकर शिक्षा, कौशल, खेल, सेवा और राष्ट्र निर्माण में लगाई जाए तो समाज को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और कम से कम दस अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षकों ने “नशा छोड़ो, आगे बढ़ो” तथा “नशामुक्त एवं स्वस्थ हरियाणा—जहाँ दूध-दही का खाना” जैसे संदेशों के माध्यम से नशे के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर गुप्त सूचनाएं देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य सिपाही दीपक विशेष रूप से उपस्थित रहे।1
- *या*अल्लाह*तुम्हारी*मदद*कर*हमें*अच्छे*रास्ते*पर*चलने*की*नसीहत*फरमा*आमीन*या*रब्बुल*आलमीन* *अल्लाह*ही*अल्लाह*किया*करो*दुख*न*किसी*को*दिया*करो*जो*दुनिया*का*मालिक*है*नाम*उसीका*लिया*करो*1