जख्खोपुर का श्मशान घाट बदहाल, जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल ! जख्खोपुर का श्मशान घाट बदहाल, जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल ! घास-फूस और झाड़ियों से अटा पड़ा पूरा परिसर, श्मशान घाट तक पहुंचने वाला रास्ता भी खस्ताहाल; अंदर शराब की खाली बोतलें और पव्वे मिलने का आरोप, लोगों में भारी रोष सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला नगर परिषद सोहना के वार्ड नंबर-9 जख्खोपुर स्थित श्मशान घाट की बदहाल हालत को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। श्मशान घाट का परिसर जहां घास-फूस और झाड़ियों से अटा पड़ा है, वहीं यहां तक पहुंचने वाला रास्ता भी खराब हालत में है। हालात ऐसे हैं कि अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचने वाले लोगों को रास्ते से लेकर परिसर तक परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्मशान घाट किसी भी गांव या वार्ड के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्थान होता है, लेकिन जख्खोपुर के श्मशान घाट की हालत देखकर ऐसा लगता है कि लंबे समय से इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। परिसर में जगह-जगह उगी झाड़ियां और घास-फूस साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। श्मशान घाट में शराब की बोतलें-पव्वे मिलने का आरोप स्थानीय लोगों और वार्ड नंबर-9 से पार्षद पद के प्रत्याशी विजय कुमार (बच्चू) ने आरोप लगाया कि श्मशान घाट परिसर में शराब की खाली बोतलें और पव्वे भी पड़े हुए हैं। उनका कहना है कि श्मशान घाट जैसे पवित्र और संवेदनशील स्थान पर इस तरह की स्थिति बेहद चिंताजनक है। लोगों ने मांग की है कि परिसर की नियमित सफाई के साथ-साथ निगरानी की व्यवस्था भी की जाए, ताकि यहां असामाजिक गतिविधियों पर रोक लग सके। रास्ता भी बना परेशानी का कारण श्मशान घाट के अंदर की बदहाली के साथ-साथ यहां पहुंचने वाला रास्ता भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। रास्ते मे घास पुस व पानी की वजह से काई लगी हुई हैं ! जिस कारण अंतिम संस्कार के दौरान आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है और रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चू ने मौजूदा पार्षद पर लगाए अनदेखी के आरोप वार्ड नंबर-9 से पार्षद पद के प्रत्याशी विजय कुमार (बच्चू) ने श्मशान घाट की हालत को लेकर मौजूदा पार्षद मुकेश कुमार (मोगली) पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया है। विजय कुमार का कहना है कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी केवल चुनाव के समय लोगों के बीच पहुंचने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं पर भी लगातार ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट की सफाई, रास्ते की मरम्मत और परिसर की व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाना चाहिए। लोगों को अपने परिजनों की अंतिम विदाई के समय कम से कम बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को गंभीरता से काम करना चाहिए। लोग बोले- अंतिम विदाई की जगह पर तो हो साफ-सफाई स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि वार्ड में कई जगह विकास कार्यों की बातें होती हैं, लेकिन श्मशान घाट जैसी जरूरी जगह की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों का कहना है कि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिवार पहले ही दुख की स्थिति में होते हैं। ऐसे में खराब रास्ता, झाड़ियों से भरा परिसर और गंदगी उनकी परेशानी को और बढ़ा देती है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि जख्खोपुर श्मशान घाट का तत्काल निरीक्षण कराकर पूरे परिसर की सफाई करवाई जाए, झाड़ियों को हटाया जाए, खराब रास्ते को दुरुस्त किया जाए और परिसर में निगरानी की उचित व्यवस्था की जाए। पार्षद एडवोकेट मुकेश कुमार मोगली ने का कहना है श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण का टेंडर लगाया हुआ है जिसका जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है ! अब देखना यह है कि श्मशान घाट की बदहाली की यह तस्वीर जिम्मेदारों की नजर कब तक पहुंचती है और कब जख्खोपुर के लोगों को इस समस्या से राहत मिलती है।

- new trending sticker and bike live lesson ke liye mujhse sampark kar sakte hain 89308876681
- गुरुग्राम में हुए युवराज हत्याकांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा नमस्कार खबर हरियाणा के गुरुग्राम से आपको बता दे गुरुग्राम के अदानी रियल एस्टेट के कारोबारी युवराज हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए सीन रीक्रिएट किया है इस मामले में ध्यान देने योग्य एक बात यह भी है कि युवराज की कलीग अन्य से युवराज को करीब एक करोड रुपए लेने थे और इस मामले को लेकर युवराज के हत्याकांड की साजिश फ्लैट में रची गई जिसके लिए 3 महीने पहले देसी कट्टा भी खरीदा गया था।और इसी के साथ-साथ युवराज की बहन ने साकेत कोर्ट में कैसे से जुड़े अहम सबूत को संभाल कर रखने के लिए अर्जी लगाई है आवेदन के आधार पर कोर्ट में गुरुग्राम पुलिस आयुक्त को सभी दस्तावेज को ध्यान से संभाल कर रखने की जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं और इसके साथ- साथ 22 तारीख को होने वाली सुनवाई के दौरान सभी सबूत को कोर्ट में पेश करने के आदेश भी दिए हैं आपको बता दे इस मामले में संबंधित एक पुलिस अधिकारी सोहेल खान को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है1
- जेल से जमानत पर आते ही गाड़ियों की छत पर चढ़कर डीजे के साथ निकाला जुलूस, मौजूदा सरपंच को दी जान से मारने की धमकी जेल से जमानत पर आते ही गाड़ियों की छत पर चढ़कर डीजे के साथ निकाला जुलूस, मौजूदा सरपंच को दी जान से मारने की धमकी बिछौर थाना में पूर्व सरपंच समेत 6 नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज, अवैध हथियार लहराने और आतिशबाजी कर दहशत फैलाने का आरोप नूंह। जिले के बिछौर थाना क्षेत्र के गांव नहेदा में जमानत पर जेल से बाहर आते ही एक पूर्व सरपंच द्वारा अपने समर्थकों के साथ सड़क पर जुलूस निकालकर मौजूदा सरपंच को धमकाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिछौर थाना पुलिस ने 6 नामजद सहित 100-120 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता जुबैर निवासी नहेदा, जो वर्तमान में ग्राम पंचायत नहेदा के सरपंच हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के नसरू पुत्र रहमान ने पंचायत राशि में धोखाधड़ी कर गबन किया था। जिसकी शिकायत उन्होंने बीडीपीओ कार्यालय पुन्हाना में की थी। जांच के बाद थाना बिछौर में मुकदमा दर्ज हुआ था और नसरू को गिरफ्तार किया गया था। तभी से नसरू व उसका परिवार उनसे रंजिश रखने लगा। पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार 19 सितंबर को नसरू उपरोक्त की अदालत नूंह से जमानत हो गई । जमानत पर जेल से निकलते ही उसने शिकायतकर्ता व उसके परिवार को धमकी दी और उन्हें उकसाने व चिढ़ाने के लिए 100-120 लोगों के साथ बडा मोड़ जुरहेडा रोड से लेकर गांव तक सड़क पर डीजे बजाते हुए 10-12 गाड़ियों व 30-40 मोटरसाइकिलों के साथ जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन के रास्ते में रुकावट डाली गई, गांव में आकर पटाखे चलाए गए और अवैध हथियार देशी कट्टा आदि लहराकर भय का माहौल बना दिया गया। डर के कारण शिकायतकर्ता परिवार घर से बाहर नहीं निकल सका । शिकायतकर्ता ने वीडियो के आधार पर जुलूस में शामिल राशीद पुत्र याकूब, साबिर पुत्र आसीन, आशीफ पुत्र गबरू, तोफिक पुत्र फजरू, जाबीद पुत्र लीलू वगैरह निवासी नहेदा की पहचान की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ । इस संदर्भ में पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार का कहना है कि गाड़ियों की छत पर चढ़कर डीजे बजाना और यातायात नियमों का उल्लंघन करने का मामला सामने आया जिसमें हुड़दंगबाजी की गई है, उस पर नूंह पुलिस सख्त है। इस मामलें में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने भारत सरकार के सेमीकंडक्टर मिशन में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में अग्रणी कम्पनी पुणे की सैंक्वायर और बेंगलुरु की नामी कंपनी इंटेलिसेंस सॉफ्टवेयर कॉर्पोरेशन के साथ एसवीएसयू ने एमओयू किया है। सोमवार को कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने सैंक्वायर के सीईओ डॉ. विनायक प्रभु और इंटेलिसेंस के निदेशक डॉ. श्रीपदराजा के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। पलवल कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि यह सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में एसवीएसयू की बड़ी पहल साबित होगी। आने वाले कुछ सालों में सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में लाखों कुशल पेशेवरों की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि यह न केवल रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है, बल्कि भारत की उन्नति से जुड़ा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि इस परियोजना को क्रियान्वित करने के उद्देश्य से हम अत्याधुनिक लैब स्थापित करेंगे। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार, कुलसचिव सुमन वशिष्ठ और अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने इस एमओयू के लिए सैंक्वायर के सीईओ डॉ. विनायक प्रभु, इंटेलिसेंस के निदेशक डॉ. श्रीपदराजा और इंडस्ट्री रिलेशन्स एन्ड एलुमनी अफेयर्स (इरा) की निदेशक चंचल भारद्वाज को बधाई दी। बाइट : कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार फाइल 3 सैंक्वायर के सीईओ डॉ. विनायक प्रभु ने कहा कि एसवीएसयू में सेमीकंडक्टर लैब की स्थापना में भागीदार की भूमिका निभाएंगे। साथ ही रिसर्च एन्ड डेवलपमेंट, फिजिकल एआई, परामर्श, विद्यार्थियों को ऑन द जॉब ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सहित विभिन्न आयामों पर मिल कर काम करेंगे। इंटेलिसेंस के निदेशक डॉ. श्रीपदराजा ने कहा कि सेमीकंडक्टर के फील्ड में कई आयाम हैं। इस क्षेत्र में कुशल लोगों की जबरदस्त मांग है, जो दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। हम एसवीएसयू के साथ मिल कर सेमीकंडक्टर फील्ड के लिए जॉब रेडी टैलेंट तैयार करेंगे। डॉ. श्रीपदराजा ने कहा कि देश जे पहले राजकीय कौशल विश्वविद्यालय ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए बड़ा लक्ष्य लिया है। इसमें भागीदार बनना हमारे लिए गौरव का विषय है। इंडस्ट्री 4.0 के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने कहा कि एसवीएसयू में सेमीकंडक्टर से संबंधित बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स और पीजी डिप्लोमा इन सेमीकंडक्टर पैकेजिंग प्रोग्राम को प्रभावी तरीके से चलाने में दोनों कंपनी की बड़ी भूमिका रहेगी। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह और एसएफईटी के डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव ने इस एमओयू को बड़ी उपलब्धि बताते हुए बधाई दी। इरा की निदेशक चंचल भारद्वाज ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। स्किल असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीष ने अतिथियों के साथ एसवीएसयू के प्रोग्राम से संबंधित जानकारी साझा की।4
- new body hai alodidjsjvhzj jxjxuucixuchdjdjxjxjsjjzjxhxhx jzjxjxuhvc1
- 'सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विकसित भारत-2047 की थीम पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित - प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के करीब 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग हथीन/माथुर : सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा विभाग पलवल के सहयोग से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा सहित भाषण प्रतियोगिता का ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना को रंगों के जरिए प्रस्तुत किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता तथा युवाओं की भूमिका जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी सोच और संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। जिला शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जुडऩे तथा अपने विचारों को मंच प्रदान करने का अवसर दिया।2
- सरकारी स्कूल में जाने से रोके गए CJP प्रवक्ता Saurav Das. सरकारी स्कूल में जाने से रोके गए CJP प्रवक्ता Saurav Das. ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत Greater Noida पहुंचे CJP प्रवक्ता सौरभ दास को वहां एक सरकारी स्कूल में जाने से रोक दिया गया. सौरभ दास स्कूल की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे.1
- कालका जी मे नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी का हुआ.........1
- अवैध रूप से बन रही मस्जिद पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर महिलाओं ने फाड़े अपने कपड़े।।1