logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने भारत सरकार के सेमीकंडक्टर मिशन में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में अग्रणी कम्पनी पुणे की सैंक्वायर और बेंगलुरु की नामी कंपनी इंटेलिसेंस सॉफ्टवेयर कॉर्पोरेशन के साथ एसवीएसयू ने एमओयू किया है। सोमवार को कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने सैंक्वायर के सीईओ डॉ. विनायक प्रभु और इंटेलिसेंस के निदेशक डॉ. श्रीपदराजा के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। पलवल कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि यह सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में एसवीएसयू की बड़ी पहल साबित होगी। आने वाले कुछ सालों में सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में लाखों कुशल पेशेवरों की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि यह न केवल रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है, बल्कि भारत की उन्नति से जुड़ा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि इस परियोजना को क्रियान्वित करने के उद्देश्य से हम अत्याधुनिक लैब स्थापित करेंगे। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार, कुलसचिव सुमन वशिष्ठ और अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने इस एमओयू के लिए सैंक्वायर के सीईओ डॉ. विनायक प्रभु, इंटेलिसेंस के निदेशक डॉ. श्रीपदराजा और इंडस्ट्री रिलेशन्स एन्ड एलुमनी अफेयर्स (इरा) की निदेशक चंचल भारद्वाज को बधाई दी। बाइट : कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार फाइल 3 सैंक्वायर के सीईओ डॉ. विनायक प्रभु ने कहा कि एसवीएसयू में सेमीकंडक्टर लैब की स्थापना में भागीदार की भूमिका निभाएंगे। साथ ही रिसर्च एन्ड डेवलपमेंट, फिजिकल एआई, परामर्श, विद्यार्थियों को ऑन द जॉब ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सहित विभिन्न आयामों पर मिल कर काम करेंगे। इंटेलिसेंस के निदेशक डॉ. श्रीपदराजा ने कहा कि सेमीकंडक्टर के फील्ड में कई आयाम हैं। इस क्षेत्र में कुशल लोगों की जबरदस्त मांग है, जो दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। हम एसवीएसयू के साथ मिल कर सेमीकंडक्टर फील्ड के लिए जॉब रेडी टैलेंट तैयार करेंगे। डॉ. श्रीपदराजा ने कहा कि देश जे पहले राजकीय कौशल विश्वविद्यालय ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए बड़ा लक्ष्य लिया है। इसमें भागीदार बनना हमारे लिए गौरव का विषय है। इंडस्ट्री 4.0 के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने कहा कि एसवीएसयू में सेमीकंडक्टर से संबंधित बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स और पीजी डिप्लोमा इन सेमीकंडक्टर पैकेजिंग प्रोग्राम को प्रभावी तरीके से चलाने में दोनों कंपनी की बड़ी भूमिका रहेगी। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह और एसएफईटी के डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव ने इस एमओयू को बड़ी उपलब्धि बताते हुए बधाई दी। इरा की निदेशक चंचल भारद्वाज ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। स्किल असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीष ने अतिथियों के साथ एसवीएसयू के प्रोग्राम से संबंधित जानकारी साझा की।

12 hrs ago
user_Mahipal
Mahipal
Journalist Palwal, Haryana•
12 hrs ago

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने भारत सरकार के सेमीकंडक्टर मिशन में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में अग्रणी कम्पनी पुणे की सैंक्वायर और बेंगलुरु की नामी कंपनी इंटेलिसेंस सॉफ्टवेयर कॉर्पोरेशन के साथ एसवीएसयू ने एमओयू किया है। सोमवार को कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने सैंक्वायर के सीईओ डॉ. विनायक प्रभु और इंटेलिसेंस के निदेशक डॉ. श्रीपदराजा के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। पलवल कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि यह सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में एसवीएसयू की बड़ी पहल साबित होगी। आने वाले कुछ सालों में सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में

लाखों कुशल पेशेवरों की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि यह न केवल रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है, बल्कि भारत की उन्नति से जुड़ा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि इस परियोजना को क्रियान्वित करने के उद्देश्य से हम अत्याधुनिक लैब स्थापित करेंगे। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार, कुलसचिव सुमन वशिष्ठ और अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने इस एमओयू के लिए सैंक्वायर के सीईओ डॉ. विनायक प्रभु, इंटेलिसेंस के निदेशक डॉ. श्रीपदराजा और इंडस्ट्री रिलेशन्स एन्ड एलुमनी अफेयर्स (इरा) की निदेशक चंचल भारद्वाज को बधाई दी। बाइट : कुलगुरु प्रोफेसर

दिनेश कुमार फाइल 3 सैंक्वायर के सीईओ डॉ. विनायक प्रभु ने कहा कि एसवीएसयू में सेमीकंडक्टर लैब की स्थापना में भागीदार की भूमिका निभाएंगे। साथ ही रिसर्च एन्ड डेवलपमेंट, फिजिकल एआई, परामर्श, विद्यार्थियों को ऑन द जॉब ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सहित विभिन्न आयामों पर मिल कर काम करेंगे। इंटेलिसेंस के निदेशक डॉ. श्रीपदराजा ने कहा कि सेमीकंडक्टर के फील्ड में कई आयाम हैं। इस क्षेत्र में कुशल लोगों की जबरदस्त मांग है, जो दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। हम एसवीएसयू के साथ मिल कर सेमीकंडक्टर फील्ड के लिए जॉब रेडी टैलेंट तैयार करेंगे। डॉ. श्रीपदराजा ने कहा कि देश जे पहले राजकीय कौशल विश्वविद्यालय ने

सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए बड़ा लक्ष्य लिया है। इसमें भागीदार बनना हमारे लिए गौरव का विषय है। इंडस्ट्री 4.0 के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने कहा कि एसवीएसयू में सेमीकंडक्टर से संबंधित बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स और पीजी डिप्लोमा इन सेमीकंडक्टर पैकेजिंग प्रोग्राम को प्रभावी तरीके से चलाने में दोनों कंपनी की बड़ी भूमिका रहेगी। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह और एसएफईटी के डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव ने इस एमओयू को बड़ी उपलब्धि बताते हुए बधाई दी। इरा की निदेशक चंचल भारद्वाज ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। स्किल असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीष ने अतिथियों के साथ एसवीएसयू के प्रोग्राम से संबंधित जानकारी साझा की।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • 'सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विकसित भारत-2047 की थीम पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित - प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के करीब 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग हथीन/माथुर : सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा विभाग पलवल के सहयोग से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा सहित भाषण प्रतियोगिता का ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना को रंगों के जरिए प्रस्तुत किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता तथा युवाओं की भूमिका जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी सोच और संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। जिला शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जुडऩे तथा अपने विचारों को मंच प्रदान करने का अवसर दिया।
    2
    'सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विकसित भारत-2047 की थीम पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

- प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के करीब 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग
हथीन/माथुर : सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा विभाग पलवल के सहयोग से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा सहित भाषण प्रतियोगिता का ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना को रंगों के जरिए प्रस्तुत किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता तथा युवाओं की भूमिका जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी सोच और संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। जिला शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जुडऩे तथा अपने विचारों को मंच प्रदान करने का अवसर दिया।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • बिहार का माइंडसेट तालिवान से भी ज्यादा खराब है आप यह विडिओ को देख कर समझ सकते हैं बहुत ही शर्मनाक घटना ........
    1
    बिहार का माइंडसेट तालिवान से भी ज्यादा खराब है आप यह विडिओ को देख कर समझ सकते हैं बहुत ही शर्मनाक घटना ........
    user_PUBLIC MEDIA NEWS
    PUBLIC MEDIA NEWS
    Local News Reporter South Delhi, Delhi•
    3 hrs ago
  • फिरोजपुर झिरका में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन आयोजित रफीक खान नूंह। 22 सितंबर फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की ओर से ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शिरकत की। इस दौरान पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हाजी शाहिदा खान, फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान, नूंह विधायक आफताब अहमद तथा पुन्हाना विधानसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी इब्राहिम इंजीनियर बिसरु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बूचड़खाने की जगह विश्वविद्यालय बनाने का काम किया जाएगा और बूचड़खाने को हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज को जोड़ने की राजनीति करती है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नूंह क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य कराए गए हैं और आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस से बगावत कर विधायक बने नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि उनमें दम है तो वे इस्तीफा देकर जनता के बीच जाएं, फिर जनता अपना फैसला सुना देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
    1
    फिरोजपुर झिरका में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन आयोजित
रफीक खान
नूंह।  22 सितंबर फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की ओर से ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शिरकत की। इस दौरान पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हाजी शाहिदा खान, फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान, नूंह विधायक आफताब अहमद तथा पुन्हाना विधानसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी इब्राहिम इंजीनियर बिसरु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बूचड़खाने की जगह विश्वविद्यालय बनाने का काम किया जाएगा और बूचड़खाने को हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज को जोड़ने की राजनीति करती है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नूंह क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य कराए गए हैं और आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस से बगावत कर विधायक बने नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि उनमें दम है तो वे इस्तीफा देकर जनता के बीच जाएं, फिर जनता अपना फैसला सुना देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
    user_रफीक खान
    रफीक खान
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • नूंह में एनडीपीएस के दोषी को 12 साल की कैद, 1.5 लाख जुर्माना नूंह में एनडीपीएस के दोषी को 12 साल की कैद, 1.5 लाख जुर्माना नूंह। नूंह की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने एनडीपीएस के एक बड़े मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी इरफान पुत्र शेरखां निवासी तिरवाड़ा, थाना बिछौर, जिला नूंह को दोषी ठहराया है। अदालत ने दोषी इरफान को एनडीपीएस एक्ट के तहत 12 साल के कठोर कारावास और 1 लाख 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर 6 महीने की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी।
    1
    नूंह में एनडीपीएस के दोषी को 12 साल की कैद, 1.5 लाख जुर्माना
नूंह में एनडीपीएस के दोषी को 12 साल की कैद, 1.5 लाख जुर्माना
नूंह। नूंह की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने एनडीपीएस के एक बड़े मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी इरफान पुत्र शेरखां निवासी तिरवाड़ा, थाना बिछौर, जिला नूंह को दोषी ठहराया है।
अदालत ने दोषी इरफान को एनडीपीएस एक्ट के तहत 12 साल के कठोर कारावास और 1 लाख 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर 6 महीने की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी।
    user_Zahir Khan Journalist
    Zahir Khan Journalist
    Court reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • गांव बलई सरकारी स्कूल में SMC की बैठक, जर्जर बाथरूम-किचन की मरम्मत और सफाई पर बनी सहमति गांव बलई के सरकारी स्कूल में SMC की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सरपंच इरफान खान, SMC चेयरमैन वसीम अहमद सहित सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में स्कूल की मूलभूत सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जर्जर बाथरूम, लेटरिंग और किचन की मरम्मत कराने के साथ स्कूल के आसपास सफाई करवाने पर सहमति बनी। वहीं अध्यापकों से विद्यार्थियों की शिक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया गया।
    1
    गांव बलई सरकारी स्कूल में SMC की बैठक, जर्जर बाथरूम-किचन की मरम्मत और सफाई पर बनी सहमति
गांव बलई के सरकारी स्कूल में SMC की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सरपंच इरफान खान, SMC चेयरमैन वसीम अहमद सहित सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में स्कूल की मूलभूत सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जर्जर बाथरूम, लेटरिंग और किचन की मरम्मत कराने के साथ स्कूल के आसपास सफाई करवाने पर सहमति बनी। वहीं अध्यापकों से विद्यार्थियों की शिक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया गया।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • Shru app par video viral karne ke liye captions short, suspenseful aur engaging hone chahiye taaki log video poori dekhein.Aapki video kis topic par hai, uske hisab se aap niche diye gaye captions use kar sakte hain: Shru app par video viral karne ke liye captions short, suspenseful aur engaging hone chahiye taaki log video poori dekhein.Aapki video kis topic par hai, uske hisab se aap niche diye gaye captions use kar sakte hain:
    1
    Shru app par video viral karne ke liye captions short, suspenseful aur engaging hone chahiye taaki log video poori dekhein.Aapki video kis topic par hai, uske hisab se aap niche diye gaye captions use kar sakte hain:
Shru app par video viral karne ke liye captions short, suspenseful aur engaging hone chahiye taaki log video poori dekhein.Aapki video kis topic par hai, uske hisab se aap niche diye gaye captions use kar sakte hain:
    user_Himanshu
    Himanshu
    Sector 91, Faridabad•
    13 hrs ago
  • गुलाब दिवस कैंसर से पीड़ित लोगों के प्रति आशा, संवेदना और जीवन के प्रति सकारात्मक संदेश नशे से दूरी ही स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी : एनसीबी हरियाणा नूह। विश्व गुलाब दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उजीना में नशे के विरुद्ध विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा उप पुलिस महानिरीक्षक सह संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद श्री राजेंद्र कुमार मीना, आईपीएस के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने संस्थान में पहुंचकर विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि गुलाब दिवस कैंसर से पीड़ित लोगों के प्रति आशा, संवेदना और जीवन के प्रति सकारात्मक संदेश देने का दिन है। गुलाब प्रेम और आशा का प्रतीक है। इसी भावना को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि युवा वर्ग नशे से स्वयं भी दूर रहे और अपने मित्रों, परिवार तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे से बचाने में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। तंबाकू, धूम्रपान तथा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे पैदा कर सकता है। इसलिए युवाओं को नशे के आकर्षण से बचते हुए खेल, योग, व्यायाम, अध्ययन, कौशल विकास और सामाजिक सेवा जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, नशे की लत में आने से बचने के उपाय तथा नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों के पुनर्वास के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सुंदर सिंह, अकील अहमद एवं अन्य प्रशिक्षकों व अनुदेशकों सहित 190 विद्यार्थियों और 20 प्रशिक्षकों ने भाग लिया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा देश की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि यही ऊर्जा नशे से बचाकर शिक्षा, कौशल, खेल, सेवा और राष्ट्र निर्माण में लगाई जाए तो समाज को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और कम से कम दस अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षकों ने “नशा छोड़ो, आगे बढ़ो” तथा “नशामुक्त एवं स्वस्थ हरियाणा—जहाँ दूध-दही का खाना” जैसे संदेशों के माध्यम से नशे के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर गुप्त सूचनाएं देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य सिपाही दीपक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    1
    गुलाब दिवस कैंसर से पीड़ित लोगों के प्रति आशा, संवेदना और जीवन के प्रति सकारात्मक संदेश

नशे से दूरी ही स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी : एनसीबी हरियाणा
नूह। विश्व गुलाब दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उजीना में नशे के विरुद्ध विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा उप पुलिस महानिरीक्षक सह संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद श्री राजेंद्र कुमार मीना, आईपीएस के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने संस्थान में पहुंचकर विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि गुलाब दिवस कैंसर से पीड़ित लोगों के प्रति आशा, संवेदना और जीवन के प्रति सकारात्मक संदेश देने का दिन है। गुलाब प्रेम और आशा का प्रतीक है। इसी भावना को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि युवा वर्ग नशे से स्वयं भी दूर रहे और अपने मित्रों, परिवार तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे से बचाने में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। तंबाकू, धूम्रपान तथा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे पैदा कर सकता है। इसलिए युवाओं को नशे के आकर्षण से बचते हुए खेल, योग, व्यायाम, अध्ययन, कौशल विकास और सामाजिक सेवा जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, नशे की लत में आने से बचने के उपाय तथा नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों के पुनर्वास के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सुंदर सिंह, अकील अहमद एवं अन्य प्रशिक्षकों व अनुदेशकों सहित 190 विद्यार्थियों और 20 प्रशिक्षकों ने भाग लिया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा देश की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि यही ऊर्जा नशे से बचाकर शिक्षा, कौशल, खेल, सेवा और राष्ट्र निर्माण में लगाई जाए तो समाज को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और कम से कम दस अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षकों ने “नशा छोड़ो, आगे बढ़ो” तथा “नशामुक्त एवं स्वस्थ हरियाणा—जहाँ दूध-दही का खाना” जैसे संदेशों के माध्यम से नशे के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर गुप्त सूचनाएं देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य सिपाही दीपक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • नूंह जिले की तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार। नूंह जिले की तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार। क्रेटा कार में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे हेरोइन, पुलिस रिमांड में नेटवर्क खंगालने में जुटी नूंह पुलिस। नूंह जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह पुलिस की अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सैल तावडू ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र हाकमदीन निवासी नानुका जिला नूंह तथा सलीम पुत्र कमरुदीन निवासी खेडी जिला खैरथल राजस्थान के रूप में हुई है । बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये है।
    3
    नूंह जिले की तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार।
नूंह जिले की तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार।
क्रेटा कार में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे हेरोइन, पुलिस रिमांड में नेटवर्क खंगालने में जुटी नूंह पुलिस।
नूंह जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह पुलिस की अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सैल तावडू ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र हाकमदीन निवासी नानुका जिला नूंह तथा सलीम पुत्र कमरुदीन निवासी खेडी जिला खैरथल राजस्थान के रूप में हुई है । बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये है।
    user_Zahir Khan Journalist
    Zahir Khan Journalist
    Court reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • कालका जी मे नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी का हुआ.........
    1
    कालका जी मे नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी का हुआ.........
    user_PUBLIC MEDIA NEWS
    PUBLIC MEDIA NEWS
    Local News Reporter South Delhi, Delhi•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.