logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नूंह में एनडीपीएस के दोषी को 12 साल की कैद, 1.5 लाख जुर्माना नूंह में एनडीपीएस के दोषी को 12 साल की कैद, 1.5 लाख जुर्माना नूंह। नूंह की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने एनडीपीएस के एक बड़े मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी इरफान पुत्र शेरखां निवासी तिरवाड़ा, थाना बिछौर, जिला नूंह को दोषी ठहराया है। अदालत ने दोषी इरफान को एनडीपीएस एक्ट के तहत 12 साल के कठोर कारावास और 1 लाख 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर 6 महीने की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी।

6 hrs ago
user_Zahir Khan Journalist
Zahir Khan Journalist
Court reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
6 hrs ago

नूंह में एनडीपीएस के दोषी को 12 साल की कैद, 1.5 लाख जुर्माना नूंह में एनडीपीएस के दोषी को 12 साल की कैद, 1.5 लाख जुर्माना नूंह। नूंह की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने एनडीपीएस के एक बड़े मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी इरफान पुत्र शेरखां निवासी तिरवाड़ा, थाना बिछौर, जिला नूंह को दोषी ठहराया है। अदालत ने दोषी इरफान को एनडीपीएस एक्ट के तहत 12 साल के कठोर कारावास और 1 लाख 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर 6 महीने की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • 'सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विकसित भारत-2047 की थीम पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित - प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के करीब 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग हथीन/माथुर : सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा विभाग पलवल के सहयोग से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा सहित भाषण प्रतियोगिता का ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना को रंगों के जरिए प्रस्तुत किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता तथा युवाओं की भूमिका जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी सोच और संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। जिला शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जुडऩे तथा अपने विचारों को मंच प्रदान करने का अवसर दिया।
    2
    'सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विकसित भारत-2047 की थीम पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

- प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के करीब 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग
हथीन/माथुर : सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा विभाग पलवल के सहयोग से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा सहित भाषण प्रतियोगिता का ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना को रंगों के जरिए प्रस्तुत किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता तथा युवाओं की भूमिका जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी सोच और संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। जिला शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जुडऩे तथा अपने विचारों को मंच प्रदान करने का अवसर दिया।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • new trending sticker and bike live lesson ke liye mujhse sampark kar sakte hain 8930887668
    1
    new trending sticker and bike live lesson ke liye mujhse sampark kar sakte hain
8930887668
    user_Ishwar Chauhan
    Ishwar Chauhan
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    29 min ago
  • आज सेवा संकल्प अभियान के तहत पलवल के वार्ड न 1 अगवानपुर में छठ पंडाल में स्वच्छता अभियान में अपनी सेवा देते हुए पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला जी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पखवाड़े में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुत ही सरल स्वभाव के धनी दीपक मंगला जी ने टीम के साथ हिस्सा लिया। और निसंकोच भाव से सफाई कराई।
    1
    आज सेवा संकल्प अभियान के तहत पलवल के वार्ड न 1 अगवानपुर में छठ पंडाल में स्वच्छता अभियान में अपनी सेवा देते हुए पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला जी।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पखवाड़े में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुत ही सरल स्वभाव के धनी दीपक मंगला जी ने टीम के साथ हिस्सा लिया। और निसंकोच भाव से सफाई कराई।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    1 hr ago
  • गुरुग्राम में हुए युवराज हत्याकांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा नमस्कार खबर हरियाणा के गुरुग्राम से आपको बता दे गुरुग्राम के अदानी रियल एस्टेट के कारोबारी युवराज हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए सीन रीक्रिएट किया है इस मामले में ध्यान देने योग्य एक बात यह भी है कि युवराज की कलीग अन्य से युवराज को करीब एक करोड रुपए लेने थे और इस मामले को लेकर युवराज के हत्याकांड की साजिश फ्लैट में रची गई जिसके लिए 3 महीने पहले देसी कट्टा भी खरीदा गया था।और इसी के साथ-साथ युवराज की बहन ने साकेत कोर्ट में कैसे से जुड़े अहम सबूत को संभाल कर रखने के लिए अर्जी लगाई है आवेदन के आधार पर कोर्ट में गुरुग्राम पुलिस आयुक्त को सभी दस्तावेज को ध्यान से संभाल कर रखने की जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं और इसके साथ- साथ 22 तारीख को होने वाली सुनवाई के दौरान सभी सबूत को कोर्ट में पेश करने के आदेश भी दिए हैं आपको बता दे इस मामले में संबंधित एक पुलिस अधिकारी सोहेल खान को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है
    1
    गुरुग्राम में हुए युवराज हत्याकांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
नमस्कार खबर हरियाणा के गुरुग्राम से आपको बता दे गुरुग्राम के अदानी रियल एस्टेट के कारोबारी युवराज हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए सीन रीक्रिएट किया है इस मामले में ध्यान देने योग्य एक बात यह भी है कि युवराज की कलीग अन्य से युवराज को करीब एक करोड रुपए लेने थे और इस मामले को लेकर युवराज के हत्याकांड की साजिश फ्लैट में रची गई जिसके लिए 3 महीने पहले देसी कट्टा भी खरीदा गया था।और इसी के साथ-साथ युवराज की बहन ने साकेत कोर्ट में कैसे से जुड़े अहम सबूत को संभाल कर रखने के लिए अर्जी लगाई है आवेदन के आधार पर कोर्ट में गुरुग्राम पुलिस आयुक्त को सभी दस्तावेज को ध्यान से संभाल कर रखने की जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं और इसके साथ- साथ 22 तारीख को होने वाली सुनवाई के दौरान सभी सबूत को कोर्ट में पेश करने के आदेश भी दिए हैं आपको बता दे इस मामले में संबंधित एक पुलिस अधिकारी सोहेल खान को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है
    user_Gurugram UPDATE
    Gurugram UPDATE
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने भारत सरकार के सेमीकंडक्टर मिशन में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में अग्रणी कम्पनी पुणे की सैंक्वायर और बेंगलुरु की नामी कंपनी इंटेलिसेंस सॉफ्टवेयर कॉर्पोरेशन के साथ एसवीएसयू ने एमओयू किया है। सोमवार को कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने सैंक्वायर के सीईओ डॉ. विनायक प्रभु और इंटेलिसेंस के निदेशक डॉ. श्रीपदराजा के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। पलवल कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि यह सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में एसवीएसयू की बड़ी पहल साबित होगी। आने वाले कुछ सालों में सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में लाखों कुशल पेशेवरों की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि यह न केवल रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है, बल्कि भारत की उन्नति से जुड़ा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि इस परियोजना को क्रियान्वित करने के उद्देश्य से हम अत्याधुनिक लैब स्थापित करेंगे। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार, कुलसचिव सुमन वशिष्ठ और अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने इस एमओयू के लिए सैंक्वायर के सीईओ डॉ. विनायक प्रभु, इंटेलिसेंस के निदेशक डॉ. श्रीपदराजा और इंडस्ट्री रिलेशन्स एन्ड एलुमनी अफेयर्स (इरा) की निदेशक चंचल भारद्वाज को बधाई दी। बाइट : कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार फाइल 3 सैंक्वायर के सीईओ डॉ. विनायक प्रभु ने कहा कि एसवीएसयू में सेमीकंडक्टर लैब की स्थापना में भागीदार की भूमिका निभाएंगे। साथ ही रिसर्च एन्ड डेवलपमेंट, फिजिकल एआई, परामर्श, विद्यार्थियों को ऑन द जॉब ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सहित विभिन्न आयामों पर मिल कर काम करेंगे। इंटेलिसेंस के निदेशक डॉ. श्रीपदराजा ने कहा कि सेमीकंडक्टर के फील्ड में कई आयाम हैं। इस क्षेत्र में कुशल लोगों की जबरदस्त मांग है, जो दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। हम एसवीएसयू के साथ मिल कर सेमीकंडक्टर फील्ड के लिए जॉब रेडी टैलेंट तैयार करेंगे। डॉ. श्रीपदराजा ने कहा कि देश जे पहले राजकीय कौशल विश्वविद्यालय ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए बड़ा लक्ष्य लिया है। इसमें भागीदार बनना हमारे लिए गौरव का विषय है। इंडस्ट्री 4.0 के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने कहा कि एसवीएसयू में सेमीकंडक्टर से संबंधित बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स और पीजी डिप्लोमा इन सेमीकंडक्टर पैकेजिंग प्रोग्राम को प्रभावी तरीके से चलाने में दोनों कंपनी की बड़ी भूमिका रहेगी। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह और एसएफईटी के डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव ने इस एमओयू को बड़ी उपलब्धि बताते हुए बधाई दी। इरा की निदेशक चंचल भारद्वाज ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। स्किल असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीष ने अतिथियों के साथ एसवीएसयू के प्रोग्राम से संबंधित जानकारी साझा की।
    4
    श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने भारत सरकार के सेमीकंडक्टर मिशन में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में अग्रणी कम्पनी पुणे की सैंक्वायर और बेंगलुरु की नामी कंपनी इंटेलिसेंस सॉफ्टवेयर कॉर्पोरेशन के साथ एसवीएसयू ने एमओयू किया है। सोमवार को कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने सैंक्वायर के सीईओ डॉ. विनायक प्रभु और इंटेलिसेंस के निदेशक डॉ. श्रीपदराजा के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। 

पलवल कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि यह सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में एसवीएसयू की बड़ी पहल साबित होगी। आने वाले कुछ सालों में सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में लाखों कुशल पेशेवरों की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि यह न केवल रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है, बल्कि भारत की उन्नति से जुड़ा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि इस परियोजना को क्रियान्वित करने के उद्देश्य से हम अत्याधुनिक लैब स्थापित करेंगे। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार, कुलसचिव सुमन वशिष्ठ और अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने इस एमओयू के लिए सैंक्वायर के सीईओ डॉ. विनायक प्रभु, इंटेलिसेंस के निदेशक डॉ. श्रीपदराजा और इंडस्ट्री रिलेशन्स एन्ड एलुमनी अफेयर्स (इरा) की निदेशक चंचल भारद्वाज को बधाई दी।   
बाइट :   कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार फाइल 3 
सैंक्वायर के सीईओ डॉ. विनायक प्रभु ने कहा कि एसवीएसयू में सेमीकंडक्टर लैब की स्थापना में भागीदार की भूमिका निभाएंगे। साथ ही रिसर्च एन्ड डेवलपमेंट, फिजिकल एआई, परामर्श, विद्यार्थियों को ऑन द जॉब ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सहित विभिन्न आयामों पर मिल कर काम करेंगे। इंटेलिसेंस के निदेशक डॉ. श्रीपदराजा ने कहा कि सेमीकंडक्टर के फील्ड में कई आयाम हैं। इस क्षेत्र में कुशल लोगों की जबरदस्त मांग है, जो दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। हम एसवीएसयू के साथ मिल कर सेमीकंडक्टर फील्ड के लिए जॉब रेडी टैलेंट तैयार करेंगे। डॉ. श्रीपदराजा ने कहा कि देश जे पहले राजकीय कौशल विश्वविद्यालय ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए बड़ा लक्ष्य लिया है। इसमें भागीदार बनना हमारे लिए गौरव का विषय है।   
इंडस्ट्री 4.0 के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने कहा कि एसवीएसयू में सेमीकंडक्टर से संबंधित बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स और पीजी डिप्लोमा इन सेमीकंडक्टर पैकेजिंग प्रोग्राम को प्रभावी तरीके से चलाने में दोनों कंपनी की बड़ी भूमिका रहेगी। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह और एसएफईटी के डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव ने इस एमओयू को बड़ी उपलब्धि बताते हुए बधाई दी। इरा की निदेशक चंचल भारद्वाज ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। स्किल असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीष ने अतिथियों के साथ एसवीएसयू के प्रोग्राम से संबंधित जानकारी साझा की।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist Palwal, Haryana•
    12 hrs ago
  • गुलाब दिवस कैंसर से पीड़ित लोगों के प्रति आशा, संवेदना और जीवन के प्रति सकारात्मक संदेश नशे से दूरी ही स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी : एनसीबी हरियाणा नूह। विश्व गुलाब दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उजीना में नशे के विरुद्ध विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा उप पुलिस महानिरीक्षक सह संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद श्री राजेंद्र कुमार मीना, आईपीएस के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने संस्थान में पहुंचकर विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि गुलाब दिवस कैंसर से पीड़ित लोगों के प्रति आशा, संवेदना और जीवन के प्रति सकारात्मक संदेश देने का दिन है। गुलाब प्रेम और आशा का प्रतीक है। इसी भावना को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि युवा वर्ग नशे से स्वयं भी दूर रहे और अपने मित्रों, परिवार तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे से बचाने में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। तंबाकू, धूम्रपान तथा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे पैदा कर सकता है। इसलिए युवाओं को नशे के आकर्षण से बचते हुए खेल, योग, व्यायाम, अध्ययन, कौशल विकास और सामाजिक सेवा जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, नशे की लत में आने से बचने के उपाय तथा नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों के पुनर्वास के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सुंदर सिंह, अकील अहमद एवं अन्य प्रशिक्षकों व अनुदेशकों सहित 190 विद्यार्थियों और 20 प्रशिक्षकों ने भाग लिया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा देश की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि यही ऊर्जा नशे से बचाकर शिक्षा, कौशल, खेल, सेवा और राष्ट्र निर्माण में लगाई जाए तो समाज को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और कम से कम दस अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षकों ने “नशा छोड़ो, आगे बढ़ो” तथा “नशामुक्त एवं स्वस्थ हरियाणा—जहाँ दूध-दही का खाना” जैसे संदेशों के माध्यम से नशे के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर गुप्त सूचनाएं देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य सिपाही दीपक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    1
    गुलाब दिवस कैंसर से पीड़ित लोगों के प्रति आशा, संवेदना और जीवन के प्रति सकारात्मक संदेश

नशे से दूरी ही स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी : एनसीबी हरियाणा
नूह। विश्व गुलाब दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उजीना में नशे के विरुद्ध विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा उप पुलिस महानिरीक्षक सह संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद श्री राजेंद्र कुमार मीना, आईपीएस के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने संस्थान में पहुंचकर विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि गुलाब दिवस कैंसर से पीड़ित लोगों के प्रति आशा, संवेदना और जीवन के प्रति सकारात्मक संदेश देने का दिन है। गुलाब प्रेम और आशा का प्रतीक है। इसी भावना को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि युवा वर्ग नशे से स्वयं भी दूर रहे और अपने मित्रों, परिवार तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे से बचाने में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। तंबाकू, धूम्रपान तथा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे पैदा कर सकता है। इसलिए युवाओं को नशे के आकर्षण से बचते हुए खेल, योग, व्यायाम, अध्ययन, कौशल विकास और सामाजिक सेवा जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, नशे की लत में आने से बचने के उपाय तथा नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों के पुनर्वास के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सुंदर सिंह, अकील अहमद एवं अन्य प्रशिक्षकों व अनुदेशकों सहित 190 विद्यार्थियों और 20 प्रशिक्षकों ने भाग लिया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा देश की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि यही ऊर्जा नशे से बचाकर शिक्षा, कौशल, खेल, सेवा और राष्ट्र निर्माण में लगाई जाए तो समाज को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और कम से कम दस अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षकों ने “नशा छोड़ो, आगे बढ़ो” तथा “नशामुक्त एवं स्वस्थ हरियाणा—जहाँ दूध-दही का खाना” जैसे संदेशों के माध्यम से नशे के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर गुप्त सूचनाएं देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य सिपाही दीपक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • new body hai alodidjsjvhzj jxjxuucixuchdjdjxjxjsjjzjxhxhx jzjxjxuhvc
    1
    new body hai alodidjsjvhzj jxjxuucixuchdjdjxjxjsjjzjxhxhx
jzjxjxuhvc
    user_Ishwar Chauhan
    Ishwar Chauhan
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    1 hr ago
  • *अल्लाह*को*राजी*करलो*अल्लाह*ही*अल्लाह*किया*करो*दुख*न*किसी*को*दिया*जो*दुनिया*का*मालिक*है*नाम*उसीका*लिया*कर* *अल्लाह*ही*अल्लाह*किया*करो*दुख*न*किसी*को*दिया*करो*जो*दुनिया*का*मालिक*है*उसीका*नाम*लिया*करो*
    1
    *अल्लाह*को*राजी*करलो*अल्लाह*ही*अल्लाह*किया*करो*दुख*न*किसी*को*दिया*जो*दुनिया*का*मालिक*है*नाम*उसीका*लिया*कर*
*अल्लाह*ही*अल्लाह*किया*करो*दुख*न*किसी*को*दिया*करो*जो*दुनिया*का*मालिक*है*उसीका*नाम*लिया*करो*
    user_Sokin sayyad ji
    Sokin sayyad ji
    पुन्हाना, नूंह, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • dainik news rewari एक्सीडेंट होने के बाद ड्रामा में पहुंचाया गया जिसमें करीब 12 छात्र सवार थीं जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। *ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन छात्राएं और परिजन।* रेवाड़ी में गुरुवार दोपहर सेक्टर-18 मोड़ पर ऑटो और कार की टक्कर हो गई। कार से टकराने के बाद ऑटो पलट गया। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने ऑटो में फंसी छात्राओं को निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के समय ऑटो में करीब 12 छात्राएं सवार थी। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। *कार से टक्कर होने के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो *ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन छात्राएं और परिजनl
    1
    dainik news rewari 
एक्सीडेंट होने के बाद ड्रामा में पहुंचाया गया जिसमें करीब 12 छात्र सवार थीं जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
*ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन छात्राएं और परिजन।*
रेवाड़ी में गुरुवार दोपहर सेक्टर-18 मोड़ पर ऑटो और कार की टक्कर हो गई। कार से टकराने के बाद ऑटो पलट गया। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने ऑटो में फंसी छात्राओं को निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के समय ऑटो में करीब 12 छात्राएं सवार थी। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
*कार से टक्कर होने के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो
*ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन छात्राएं और परिजनl
    user_Dainik news rewari
    Dainik news rewari
    Local News Reporter Rewari, Haryana•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.