Shuru
Apke Nagar Ki App…
गांव बलई सरकारी स्कूल में SMC की बैठक, जर्जर बाथरूम-किचन की मरम्मत और सफाई पर बनी सहमति गांव बलई के सरकारी स्कूल में SMC की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सरपंच इरफान खान, SMC चेयरमैन वसीम अहमद सहित सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में स्कूल की मूलभूत सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जर्जर बाथरूम, लेटरिंग और किचन की मरम्मत कराने के साथ स्कूल के आसपास सफाई करवाने पर सहमति बनी। वहीं अध्यापकों से विद्यार्थियों की शिक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया गया।
Mk
गांव बलई सरकारी स्कूल में SMC की बैठक, जर्जर बाथरूम-किचन की मरम्मत और सफाई पर बनी सहमति गांव बलई के सरकारी स्कूल में SMC की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सरपंच इरफान खान, SMC चेयरमैन वसीम अहमद सहित सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में स्कूल की मूलभूत सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जर्जर बाथरूम, लेटरिंग और किचन की मरम्मत कराने के साथ स्कूल के आसपास सफाई करवाने पर सहमति बनी। वहीं अध्यापकों से विद्यार्थियों की शिक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया गया।
More news from हरियाणा and nearby areas
- फिरोजपुर झिरका में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन आयोजित रफीक खान नूंह। 22 सितंबर फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की ओर से ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शिरकत की। इस दौरान पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हाजी शाहिदा खान, फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान, नूंह विधायक आफताब अहमद तथा पुन्हाना विधानसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी इब्राहिम इंजीनियर बिसरु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बूचड़खाने की जगह विश्वविद्यालय बनाने का काम किया जाएगा और बूचड़खाने को हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज को जोड़ने की राजनीति करती है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नूंह क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य कराए गए हैं और आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस से बगावत कर विधायक बने नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि उनमें दम है तो वे इस्तीफा देकर जनता के बीच जाएं, फिर जनता अपना फैसला सुना देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।1
- नूंह में एनडीपीएस के दोषी को 12 साल की कैद, 1.5 लाख जुर्माना नूंह में एनडीपीएस के दोषी को 12 साल की कैद, 1.5 लाख जुर्माना नूंह। नूंह की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने एनडीपीएस के एक बड़े मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी इरफान पुत्र शेरखां निवासी तिरवाड़ा, थाना बिछौर, जिला नूंह को दोषी ठहराया है। अदालत ने दोषी इरफान को एनडीपीएस एक्ट के तहत 12 साल के कठोर कारावास और 1 लाख 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर 6 महीने की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी।1
- गांव बलई सरकारी स्कूल में SMC की बैठक, जर्जर बाथरूम-किचन की मरम्मत और सफाई पर बनी सहमति गांव बलई के सरकारी स्कूल में SMC की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सरपंच इरफान खान, SMC चेयरमैन वसीम अहमद सहित सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में स्कूल की मूलभूत सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जर्जर बाथरूम, लेटरिंग और किचन की मरम्मत कराने के साथ स्कूल के आसपास सफाई करवाने पर सहमति बनी। वहीं अध्यापकों से विद्यार्थियों की शिक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया गया।1
- जख्खोपुर का श्मशान घाट बदहाल, जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल ! जख्खोपुर का श्मशान घाट बदहाल, जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल ! घास-फूस और झाड़ियों से अटा पड़ा पूरा परिसर, श्मशान घाट तक पहुंचने वाला रास्ता भी खस्ताहाल; अंदर शराब की खाली बोतलें और पव्वे मिलने का आरोप, लोगों में भारी रोष सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला नगर परिषद सोहना के वार्ड नंबर-9 जख्खोपुर स्थित श्मशान घाट की बदहाल हालत को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। श्मशान घाट का परिसर जहां घास-फूस और झाड़ियों से अटा पड़ा है, वहीं यहां तक पहुंचने वाला रास्ता भी खराब हालत में है। हालात ऐसे हैं कि अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचने वाले लोगों को रास्ते से लेकर परिसर तक परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्मशान घाट किसी भी गांव या वार्ड के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्थान होता है, लेकिन जख्खोपुर के श्मशान घाट की हालत देखकर ऐसा लगता है कि लंबे समय से इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। परिसर में जगह-जगह उगी झाड़ियां और घास-फूस साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। श्मशान घाट में शराब की बोतलें-पव्वे मिलने का आरोप स्थानीय लोगों और वार्ड नंबर-9 से पार्षद पद के प्रत्याशी विजय कुमार (बच्चू) ने आरोप लगाया कि श्मशान घाट परिसर में शराब की खाली बोतलें और पव्वे भी पड़े हुए हैं। उनका कहना है कि श्मशान घाट जैसे पवित्र और संवेदनशील स्थान पर इस तरह की स्थिति बेहद चिंताजनक है। लोगों ने मांग की है कि परिसर की नियमित सफाई के साथ-साथ निगरानी की व्यवस्था भी की जाए, ताकि यहां असामाजिक गतिविधियों पर रोक लग सके। रास्ता भी बना परेशानी का कारण श्मशान घाट के अंदर की बदहाली के साथ-साथ यहां पहुंचने वाला रास्ता भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। रास्ते मे घास पुस व पानी की वजह से काई लगी हुई हैं ! जिस कारण अंतिम संस्कार के दौरान आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है और रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चू ने मौजूदा पार्षद पर लगाए अनदेखी के आरोप वार्ड नंबर-9 से पार्षद पद के प्रत्याशी विजय कुमार (बच्चू) ने श्मशान घाट की हालत को लेकर मौजूदा पार्षद मुकेश कुमार (मोगली) पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया है। विजय कुमार का कहना है कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी केवल चुनाव के समय लोगों के बीच पहुंचने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं पर भी लगातार ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट की सफाई, रास्ते की मरम्मत और परिसर की व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाना चाहिए। लोगों को अपने परिजनों की अंतिम विदाई के समय कम से कम बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को गंभीरता से काम करना चाहिए। लोग बोले- अंतिम विदाई की जगह पर तो हो साफ-सफाई स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि वार्ड में कई जगह विकास कार्यों की बातें होती हैं, लेकिन श्मशान घाट जैसी जरूरी जगह की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों का कहना है कि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिवार पहले ही दुख की स्थिति में होते हैं। ऐसे में खराब रास्ता, झाड़ियों से भरा परिसर और गंदगी उनकी परेशानी को और बढ़ा देती है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि जख्खोपुर श्मशान घाट का तत्काल निरीक्षण कराकर पूरे परिसर की सफाई करवाई जाए, झाड़ियों को हटाया जाए, खराब रास्ते को दुरुस्त किया जाए और परिसर में निगरानी की उचित व्यवस्था की जाए। पार्षद एडवोकेट मुकेश कुमार मोगली ने का कहना है श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण का टेंडर लगाया हुआ है जिसका जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है ! अब देखना यह है कि श्मशान घाट की बदहाली की यह तस्वीर जिम्मेदारों की नजर कब तक पहुंचती है और कब जख्खोपुर के लोगों को इस समस्या से राहत मिलती है।1
- जेल से जमानत पर आते ही गाड़ियों की छत पर चढ़कर डीजे के साथ निकाला जुलूस, मौजूदा सरपंच को दी जान से मारने की धमकी जेल से जमानत पर आते ही गाड़ियों की छत पर चढ़कर डीजे के साथ निकाला जुलूस, मौजूदा सरपंच को दी जान से मारने की धमकी बिछौर थाना में पूर्व सरपंच समेत 6 नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज, अवैध हथियार लहराने और आतिशबाजी कर दहशत फैलाने का आरोप नूंह। जिले के बिछौर थाना क्षेत्र के गांव नहेदा में जमानत पर जेल से बाहर आते ही एक पूर्व सरपंच द्वारा अपने समर्थकों के साथ सड़क पर जुलूस निकालकर मौजूदा सरपंच को धमकाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिछौर थाना पुलिस ने 6 नामजद सहित 100-120 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता जुबैर निवासी नहेदा, जो वर्तमान में ग्राम पंचायत नहेदा के सरपंच हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के नसरू पुत्र रहमान ने पंचायत राशि में धोखाधड़ी कर गबन किया था। जिसकी शिकायत उन्होंने बीडीपीओ कार्यालय पुन्हाना में की थी। जांच के बाद थाना बिछौर में मुकदमा दर्ज हुआ था और नसरू को गिरफ्तार किया गया था। तभी से नसरू व उसका परिवार उनसे रंजिश रखने लगा। पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार 19 सितंबर को नसरू उपरोक्त की अदालत नूंह से जमानत हो गई । जमानत पर जेल से निकलते ही उसने शिकायतकर्ता व उसके परिवार को धमकी दी और उन्हें उकसाने व चिढ़ाने के लिए 100-120 लोगों के साथ बडा मोड़ जुरहेडा रोड से लेकर गांव तक सड़क पर डीजे बजाते हुए 10-12 गाड़ियों व 30-40 मोटरसाइकिलों के साथ जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन के रास्ते में रुकावट डाली गई, गांव में आकर पटाखे चलाए गए और अवैध हथियार देशी कट्टा आदि लहराकर भय का माहौल बना दिया गया। डर के कारण शिकायतकर्ता परिवार घर से बाहर नहीं निकल सका । शिकायतकर्ता ने वीडियो के आधार पर जुलूस में शामिल राशीद पुत्र याकूब, साबिर पुत्र आसीन, आशीफ पुत्र गबरू, तोफिक पुत्र फजरू, जाबीद पुत्र लीलू वगैरह निवासी नहेदा की पहचान की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ । इस संदर्भ में पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार का कहना है कि गाड़ियों की छत पर चढ़कर डीजे बजाना और यातायात नियमों का उल्लंघन करने का मामला सामने आया जिसमें हुड़दंगबाजी की गई है, उस पर नूंह पुलिस सख्त है। इस मामलें में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- तिजारा में कांग्रेस प्रत्याशी राम अवतार सैनी बने सभापति, जिला अध्यक्ष बलराम यादव, पूर्व विधायक संदीप यादव तथा कांग्रेस नेता इमरान खान सहित क्षेत्र के हजारों लोग रहे मौजूद क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जाने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो1
- bike leviation ke liye sampark Karen Agra chauk Palwal 89308876682
- नूंह जिले की तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार। नूंह जिले की तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार। क्रेटा कार में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे हेरोइन, पुलिस रिमांड में नेटवर्क खंगालने में जुटी नूंह पुलिस। नूंह जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह पुलिस की अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सैल तावडू ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र हाकमदीन निवासी नानुका जिला नूंह तथा सलीम पुत्र कमरुदीन निवासी खेडी जिला खैरथल राजस्थान के रूप में हुई है । बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये है।3