logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जेल से जमानत पर आते ही गाड़ियों की छत पर चढ़कर डीजे के साथ निकाला जुलूस, मौजूदा सरपंच को दी जान से मारने की धमकी जेल से जमानत पर आते ही गाड़ियों की छत पर चढ़कर डीजे के साथ निकाला जुलूस, मौजूदा सरपंच को दी जान से मारने की धमकी बिछौर थाना में पूर्व सरपंच समेत 6 नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज, अवैध हथियार लहराने और आतिशबाजी कर दहशत फैलाने का आरोप नूंह। जिले के बिछौर थाना क्षेत्र के गांव नहेदा में जमानत पर जेल से बाहर आते ही एक पूर्व सरपंच द्वारा अपने समर्थकों के साथ सड़क पर जुलूस निकालकर मौजूदा सरपंच को धमकाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिछौर थाना पुलिस ने 6 नामजद सहित 100-120 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता जुबैर निवासी नहेदा, जो वर्तमान में ग्राम पंचायत नहेदा के सरपंच हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के नसरू पुत्र रहमान ने पंचायत राशि में धोखाधड़ी कर गबन किया था। जिसकी शिकायत उन्होंने बीडीपीओ कार्यालय पुन्हाना में की थी। जांच के बाद थाना बिछौर में मुकदमा दर्ज हुआ था और नसरू को गिरफ्तार किया गया था। तभी से नसरू व उसका परिवार उनसे रंजिश रखने लगा। पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार 19 सितंबर को नसरू उपरोक्त की अदालत नूंह से जमानत हो गई । जमानत पर जेल से निकलते ही उसने शिकायतकर्ता व उसके परिवार को धमकी दी और उन्हें उकसाने व चिढ़ाने के लिए 100-120 लोगों के साथ बडा मोड़ जुरहेडा रोड से लेकर गांव तक सड़क पर डीजे बजाते हुए 10-12 गाड़ियों व 30-40 मोटरसाइकिलों के साथ जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन के रास्ते में रुकावट डाली गई, गांव में आकर पटाखे चलाए गए और अवैध हथियार देशी कट्टा आदि लहराकर भय का माहौल बना दिया गया। डर के कारण शिकायतकर्ता परिवार घर से बाहर नहीं निकल सका । शिकायतकर्ता ने वीडियो के आधार पर जुलूस में शामिल राशीद पुत्र याकूब, साबिर पुत्र आसीन, आशीफ पुत्र गबरू, तोफिक पुत्र फजरू, जाबीद पुत्र लीलू वगैरह निवासी नहेदा की पहचान की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ । इस संदर्भ में पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार का कहना है कि गाड़ियों की छत पर चढ़कर डीजे बजाना और यातायात नियमों का उल्लंघन करने का मामला सामने आया जिसमें हुड़दंगबाजी की गई है, उस पर नूंह पुलिस सख्त है। इस मामलें में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

6 hrs ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
6 hrs ago

जेल से जमानत पर आते ही गाड़ियों की छत पर चढ़कर डीजे के साथ निकाला जुलूस, मौजूदा सरपंच को दी जान से मारने की धमकी जेल से जमानत पर आते ही गाड़ियों की छत पर चढ़कर डीजे के साथ निकाला जुलूस, मौजूदा सरपंच को दी जान से मारने की धमकी बिछौर थाना में पूर्व सरपंच समेत 6 नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज, अवैध हथियार लहराने और आतिशबाजी कर दहशत फैलाने का आरोप नूंह। जिले के बिछौर थाना क्षेत्र के गांव नहेदा में जमानत पर जेल से बाहर आते ही एक पूर्व सरपंच द्वारा अपने समर्थकों के साथ सड़क पर जुलूस निकालकर मौजूदा सरपंच को धमकाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिछौर थाना पुलिस ने 6 नामजद सहित 100-120 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता जुबैर निवासी नहेदा, जो वर्तमान में ग्राम पंचायत नहेदा के सरपंच हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के नसरू पुत्र रहमान ने पंचायत राशि में धोखाधड़ी कर गबन किया था। जिसकी शिकायत उन्होंने बीडीपीओ कार्यालय पुन्हाना में की थी। जांच के बाद थाना बिछौर में मुकदमा दर्ज हुआ था और नसरू को गिरफ्तार किया गया था। तभी से नसरू व उसका परिवार उनसे रंजिश रखने लगा। पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार 19 सितंबर को नसरू उपरोक्त की अदालत नूंह से जमानत हो गई । जमानत पर जेल से निकलते ही उसने शिकायतकर्ता व उसके परिवार को धमकी दी और उन्हें उकसाने व चिढ़ाने के लिए 100-120 लोगों के साथ बडा मोड़ जुरहेडा रोड से लेकर गांव तक सड़क पर डीजे बजाते हुए 10-12 गाड़ियों व 30-40 मोटरसाइकिलों के साथ जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन के रास्ते में रुकावट डाली गई, गांव में आकर पटाखे चलाए गए और अवैध हथियार देशी कट्टा आदि लहराकर भय का माहौल बना दिया गया। डर के कारण शिकायतकर्ता परिवार घर से बाहर नहीं निकल सका । शिकायतकर्ता ने वीडियो के आधार पर जुलूस में शामिल राशीद पुत्र याकूब, साबिर पुत्र आसीन, आशीफ पुत्र गबरू, तोफिक पुत्र फजरू, जाबीद पुत्र लीलू वगैरह निवासी नहेदा की पहचान की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ । इस संदर्भ में पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार का कहना है कि गाड़ियों की छत पर चढ़कर डीजे बजाना और यातायात नियमों का उल्लंघन करने का मामला सामने आया जिसमें हुड़दंगबाजी की गई है, उस पर नूंह पुलिस सख्त है। इस मामलें में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • new song suudududufuufufufyfucudusiducufuuccufujfjfjcjcjc new jsuduvidiskdkdisjsjgksjfuejeuchdjskdjvujxshhvhchfjsjfjfudjcjgudjsjfjfunfiidjdifigkkskskcjdjdjfjdjs jb jdjdjgidufufucdssggdsfvg
    1
    new song suudududufuufufufyfucudusiducufuuccufujfjfjcjcjc
new jsuduvidiskdkdisjsjgksjfuejeuchdjskdjvujxshhvhchfjsjfjfudjcjgudjsjfjfunfiidjdifigkkskskcjdjdjfjdjs jb jdjdjgidufufucdssggdsfvg
    user_Ishwar Chauhan
    Ishwar Chauhan
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    1 hr ago
  • *या*अल्लाह*तुम्हारी*मदद*कर*हमें*अच्छे*रास्ते*पर*चलने*की*नसीहत*फरमा*आमीन*या*रब्बुल*आलमीन* *अल्लाह*ही*अल्लाह*किया*करो*दुख*न*किसी*को*दिया*करो*जो*दुनिया*का*मालिक*है*नाम*उसीका*लिया*करो*
    1
    *या*अल्लाह*तुम्हारी*मदद*कर*हमें*अच्छे*रास्ते*पर*चलने*की*नसीहत*फरमा*आमीन*या*रब्बुल*आलमीन*
*अल्लाह*ही*अल्लाह*किया*करो*दुख*न*किसी*को*दिया*करो*जो*दुनिया*का*मालिक*है*नाम*उसीका*लिया*करो*
    user_Sokin sayyad ji
    Sokin sayyad ji
    पुन्हाना, नूंह, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • नूंह जिले की तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार। नूंह जिले की तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार। क्रेटा कार में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे हेरोइन, पुलिस रिमांड में नेटवर्क खंगालने में जुटी नूंह पुलिस। नूंह जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह पुलिस की अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सैल तावडू ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र हाकमदीन निवासी नानुका जिला नूंह तथा सलीम पुत्र कमरुदीन निवासी खेडी जिला खैरथल राजस्थान के रूप में हुई है । बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये है।
    3
    नूंह जिले की तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार।
नूंह जिले की तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार।
क्रेटा कार में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे हेरोइन, पुलिस रिमांड में नेटवर्क खंगालने में जुटी नूंह पुलिस।
नूंह जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह पुलिस की अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सैल तावडू ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र हाकमदीन निवासी नानुका जिला नूंह तथा सलीम पुत्र कमरुदीन निवासी खेडी जिला खैरथल राजस्थान के रूप में हुई है । बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये है।
    user_Zahir Khan Journalist
    Zahir Khan Journalist
    Court reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • जख्खोपुर का श्मशान घाट बदहाल, जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल ! जख्खोपुर का श्मशान घाट बदहाल, जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल ! घास-फूस और झाड़ियों से अटा पड़ा पूरा परिसर, श्मशान घाट तक पहुंचने वाला रास्ता भी खस्ताहाल; अंदर शराब की खाली बोतलें और पव्वे मिलने का आरोप, लोगों में भारी रोष सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला नगर परिषद सोहना के वार्ड नंबर-9 जख्खोपुर स्थित श्मशान घाट की बदहाल हालत को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। श्मशान घाट का परिसर जहां घास-फूस और झाड़ियों से अटा पड़ा है, वहीं यहां तक पहुंचने वाला रास्ता भी खराब हालत में है। हालात ऐसे हैं कि अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचने वाले लोगों को रास्ते से लेकर परिसर तक परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्मशान घाट किसी भी गांव या वार्ड के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्थान होता है, लेकिन जख्खोपुर के श्मशान घाट की हालत देखकर ऐसा लगता है कि लंबे समय से इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। परिसर में जगह-जगह उगी झाड़ियां और घास-फूस साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। श्मशान घाट में शराब की बोतलें-पव्वे मिलने का आरोप स्थानीय लोगों और वार्ड नंबर-9 से पार्षद पद के प्रत्याशी विजय कुमार (बच्चू) ने आरोप लगाया कि श्मशान घाट परिसर में शराब की खाली बोतलें और पव्वे भी पड़े हुए हैं। उनका कहना है कि श्मशान घाट जैसे पवित्र और संवेदनशील स्थान पर इस तरह की स्थिति बेहद चिंताजनक है। लोगों ने मांग की है कि परिसर की नियमित सफाई के साथ-साथ निगरानी की व्यवस्था भी की जाए, ताकि यहां असामाजिक गतिविधियों पर रोक लग सके। रास्ता भी बना परेशानी का कारण श्मशान घाट के अंदर की बदहाली के साथ-साथ यहां पहुंचने वाला रास्ता भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। रास्ते मे घास पुस व पानी की वजह से काई लगी हुई हैं ! जिस कारण अंतिम संस्कार के दौरान आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है और रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चू ने मौजूदा पार्षद पर लगाए अनदेखी के आरोप वार्ड नंबर-9 से पार्षद पद के प्रत्याशी विजय कुमार (बच्चू) ने श्मशान घाट की हालत को लेकर मौजूदा पार्षद मुकेश कुमार (मोगली) पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया है। विजय कुमार का कहना है कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी केवल चुनाव के समय लोगों के बीच पहुंचने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं पर भी लगातार ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट की सफाई, रास्ते की मरम्मत और परिसर की व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाना चाहिए। लोगों को अपने परिजनों की अंतिम विदाई के समय कम से कम बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को गंभीरता से काम करना चाहिए। लोग बोले- अंतिम विदाई की जगह पर तो हो साफ-सफाई स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि वार्ड में कई जगह विकास कार्यों की बातें होती हैं, लेकिन श्मशान घाट जैसी जरूरी जगह की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों का कहना है कि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिवार पहले ही दुख की स्थिति में होते हैं। ऐसे में खराब रास्ता, झाड़ियों से भरा परिसर और गंदगी उनकी परेशानी को और बढ़ा देती है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि जख्खोपुर श्मशान घाट का तत्काल निरीक्षण कराकर पूरे परिसर की सफाई करवाई जाए, झाड़ियों को हटाया जाए, खराब रास्ते को दुरुस्त किया जाए और परिसर में निगरानी की उचित व्यवस्था की जाए। पार्षद एडवोकेट मुकेश कुमार मोगली ने का कहना है श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण का टेंडर लगाया हुआ है जिसका जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है ! अब देखना यह है कि श्मशान घाट की बदहाली की यह तस्वीर जिम्मेदारों की नजर कब तक पहुंचती है और कब जख्खोपुर के लोगों को इस समस्या से राहत मिलती है।
    1
    जख्खोपुर का श्मशान घाट बदहाल, जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल !

जख्खोपुर का श्मशान घाट बदहाल, जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल !
घास-फूस और झाड़ियों से अटा पड़ा पूरा परिसर, श्मशान घाट तक पहुंचने वाला रास्ता भी खस्ताहाल; अंदर शराब की खाली बोतलें और पव्वे मिलने का आरोप, लोगों में भारी रोष
सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला
नगर परिषद सोहना के वार्ड नंबर-9 जख्खोपुर स्थित श्मशान घाट की बदहाल हालत को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। श्मशान घाट का परिसर जहां घास-फूस और झाड़ियों से अटा पड़ा है, वहीं यहां तक पहुंचने वाला रास्ता भी खराब हालत में है। हालात ऐसे हैं कि अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचने वाले लोगों को रास्ते से लेकर परिसर तक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि श्मशान घाट किसी भी गांव या वार्ड के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्थान होता है, लेकिन जख्खोपुर के श्मशान घाट की हालत देखकर ऐसा लगता है कि लंबे समय से इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। परिसर में जगह-जगह उगी झाड़ियां और घास-फूस साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं।
श्मशान घाट में शराब की बोतलें-पव्वे मिलने का आरोप
स्थानीय लोगों और वार्ड नंबर-9 से पार्षद पद के प्रत्याशी विजय कुमार (बच्चू) ने आरोप लगाया कि श्मशान घाट परिसर में शराब की खाली बोतलें और पव्वे भी पड़े हुए हैं। उनका कहना है कि श्मशान घाट जैसे पवित्र और संवेदनशील स्थान पर इस तरह की स्थिति बेहद चिंताजनक है। लोगों ने मांग की है कि परिसर की नियमित सफाई के साथ-साथ निगरानी की व्यवस्था भी की जाए, ताकि यहां असामाजिक गतिविधियों पर रोक लग सके।
रास्ता भी बना परेशानी का कारण
श्मशान घाट के अंदर की बदहाली के साथ-साथ यहां पहुंचने वाला रास्ता भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। रास्ते मे घास पुस व पानी की वजह से काई लगी हुई हैं ! जिस कारण अंतिम संस्कार के दौरान आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है और रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है।
बच्चू ने मौजूदा पार्षद पर लगाए अनदेखी के आरोप
वार्ड नंबर-9 से पार्षद पद के प्रत्याशी विजय कुमार (बच्चू) ने श्मशान घाट की हालत को लेकर मौजूदा पार्षद मुकेश कुमार (मोगली) पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया है। विजय कुमार का कहना है कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी केवल चुनाव के समय लोगों के बीच पहुंचने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं पर भी लगातार ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि श्मशान घाट की सफाई, रास्ते की मरम्मत और परिसर की व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाना चाहिए। लोगों को अपने परिजनों की अंतिम विदाई के समय कम से कम बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को गंभीरता से काम करना चाहिए।
लोग बोले- अंतिम विदाई की जगह पर तो हो साफ-सफाई
स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि वार्ड में कई जगह विकास कार्यों की बातें होती हैं, लेकिन श्मशान घाट जैसी जरूरी जगह की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों का कहना है कि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिवार पहले ही दुख की स्थिति में होते हैं। ऐसे में खराब रास्ता, झाड़ियों से भरा परिसर और गंदगी उनकी परेशानी को और बढ़ा देती है।
लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि जख्खोपुर श्मशान घाट का तत्काल निरीक्षण कराकर पूरे परिसर की सफाई करवाई जाए, झाड़ियों को हटाया जाए, खराब रास्ते को दुरुस्त किया जाए और परिसर में निगरानी की उचित व्यवस्था की जाए।
पार्षद एडवोकेट मुकेश कुमार मोगली ने का कहना है श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण का टेंडर लगाया हुआ है जिसका जल्द  ही कार्य शुरू होने वाला है !
अब देखना यह है कि श्मशान घाट की बदहाली की यह तस्वीर जिम्मेदारों की नजर कब तक पहुंचती है और कब जख्खोपुर के लोगों को इस समस्या से राहत मिलती है।
    user_राजेन्द्र कुमार होटला
    राजेन्द्र कुमार होटला
    सोहना, गुरुग्राम, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • गांव बलई सरकारी स्कूल में SMC की बैठक, जर्जर बाथरूम-किचन की मरम्मत और सफाई पर बनी सहमति गांव बलई के सरकारी स्कूल में SMC की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सरपंच इरफान खान, SMC चेयरमैन वसीम अहमद सहित सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में स्कूल की मूलभूत सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जर्जर बाथरूम, लेटरिंग और किचन की मरम्मत कराने के साथ स्कूल के आसपास सफाई करवाने पर सहमति बनी। वहीं अध्यापकों से विद्यार्थियों की शिक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया गया।
    1
    गांव बलई सरकारी स्कूल में SMC की बैठक, जर्जर बाथरूम-किचन की मरम्मत और सफाई पर बनी सहमति
गांव बलई के सरकारी स्कूल में SMC की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सरपंच इरफान खान, SMC चेयरमैन वसीम अहमद सहित सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में स्कूल की मूलभूत सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जर्जर बाथरूम, लेटरिंग और किचन की मरम्मत कराने के साथ स्कूल के आसपास सफाई करवाने पर सहमति बनी। वहीं अध्यापकों से विद्यार्थियों की शिक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया गया।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • तिजारा में कांग्रेस प्रत्याशी राम अवतार सैनी बने सभापति, जिला अध्यक्ष बलराम यादव, पूर्व विधायक संदीप यादव तथा कांग्रेस नेता इमरान खान सहित क्षेत्र के हजारों लोग रहे मौजूद क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जाने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो
    1
    तिजारा में कांग्रेस प्रत्याशी राम अवतार सैनी बने सभापति, जिला अध्यक्ष बलराम यादव, पूर्व विधायक संदीप यादव तथा कांग्रेस नेता इमरान खान सहित क्षेत्र के हजारों लोग रहे मौजूद
क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जाने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो
    user_संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    Local News Reporter तिजारा, अलवर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • गुलाब दिवस कैंसर से पीड़ित लोगों के प्रति आशा, संवेदना और जीवन के प्रति सकारात्मक संदेश नशे से दूरी ही स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी : एनसीबी हरियाणा नूह। विश्व गुलाब दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उजीना में नशे के विरुद्ध विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा उप पुलिस महानिरीक्षक सह संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद श्री राजेंद्र कुमार मीना, आईपीएस के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने संस्थान में पहुंचकर विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि गुलाब दिवस कैंसर से पीड़ित लोगों के प्रति आशा, संवेदना और जीवन के प्रति सकारात्मक संदेश देने का दिन है। गुलाब प्रेम और आशा का प्रतीक है। इसी भावना को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि युवा वर्ग नशे से स्वयं भी दूर रहे और अपने मित्रों, परिवार तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे से बचाने में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। तंबाकू, धूम्रपान तथा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे पैदा कर सकता है। इसलिए युवाओं को नशे के आकर्षण से बचते हुए खेल, योग, व्यायाम, अध्ययन, कौशल विकास और सामाजिक सेवा जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, नशे की लत में आने से बचने के उपाय तथा नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों के पुनर्वास के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सुंदर सिंह, अकील अहमद एवं अन्य प्रशिक्षकों व अनुदेशकों सहित 190 विद्यार्थियों और 20 प्रशिक्षकों ने भाग लिया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा देश की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि यही ऊर्जा नशे से बचाकर शिक्षा, कौशल, खेल, सेवा और राष्ट्र निर्माण में लगाई जाए तो समाज को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और कम से कम दस अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षकों ने “नशा छोड़ो, आगे बढ़ो” तथा “नशामुक्त एवं स्वस्थ हरियाणा—जहाँ दूध-दही का खाना” जैसे संदेशों के माध्यम से नशे के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर गुप्त सूचनाएं देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य सिपाही दीपक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    1
    गुलाब दिवस कैंसर से पीड़ित लोगों के प्रति आशा, संवेदना और जीवन के प्रति सकारात्मक संदेश

नशे से दूरी ही स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी : एनसीबी हरियाणा
नूह। विश्व गुलाब दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उजीना में नशे के विरुद्ध विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा उप पुलिस महानिरीक्षक सह संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद श्री राजेंद्र कुमार मीना, आईपीएस के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने संस्थान में पहुंचकर विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि गुलाब दिवस कैंसर से पीड़ित लोगों के प्रति आशा, संवेदना और जीवन के प्रति सकारात्मक संदेश देने का दिन है। गुलाब प्रेम और आशा का प्रतीक है। इसी भावना को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि युवा वर्ग नशे से स्वयं भी दूर रहे और अपने मित्रों, परिवार तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे से बचाने में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। तंबाकू, धूम्रपान तथा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे पैदा कर सकता है। इसलिए युवाओं को नशे के आकर्षण से बचते हुए खेल, योग, व्यायाम, अध्ययन, कौशल विकास और सामाजिक सेवा जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, नशे की लत में आने से बचने के उपाय तथा नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों के पुनर्वास के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सुंदर सिंह, अकील अहमद एवं अन्य प्रशिक्षकों व अनुदेशकों सहित 190 विद्यार्थियों और 20 प्रशिक्षकों ने भाग लिया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा देश की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि यही ऊर्जा नशे से बचाकर शिक्षा, कौशल, खेल, सेवा और राष्ट्र निर्माण में लगाई जाए तो समाज को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और कम से कम दस अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षकों ने “नशा छोड़ो, आगे बढ़ो” तथा “नशामुक्त एवं स्वस्थ हरियाणा—जहाँ दूध-दही का खाना” जैसे संदेशों के माध्यम से नशे के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर गुप्त सूचनाएं देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य सिपाही दीपक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • आधे से अधिक देश झूंठ पर आधारित है। संवैधानिक कुर्सी पर और संविधान की सपथ लेने वाले और अधिक झूंठ बोल रहे हैं। मास्टर श्यौराज
    1
    आधे से अधिक देश झूंठ पर आधारित है। संवैधानिक कुर्सी पर और संविधान की सपथ लेने वाले और अधिक झूंठ बोल रहे हैं। मास्टर श्यौराज
    user_Bku lokshakti master sheoraj singh
    Bku lokshakti master sheoraj singh
    जेवर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पहाड़ी नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न पहाड़ी नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न शिशुपाल शर्मा निर्विरोध बने पहाड़ी नगर पालिका अध्यक्ष शिवओम गुर्जर निर्विरोध निर्वाचित हुए नगर पालिका उपाध्यक्ष शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई नगर पालिका की चुनाव प्रक्रिया विधायक नौक्षम चौधरी के निर्देशन में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न निकाय चुनाव प्रभारी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया आज रिटर्निंग अधिकारी जोगेंद्र सिंह गुर्जर ने शिवओम गुर्जर को सौंपा जीत का प्रमाण पत्र चुनाव प्रभारी हमीद खान मेवाती की मौजूदगी में सौंपा गया प्रमाण पत्र अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन के बाद पहाड़ी नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड।
    1
    पहाड़ी नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न 
पहाड़ी नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न शिशुपाल शर्मा निर्विरोध बने पहाड़ी नगर पालिका अध्यक्ष शिवओम गुर्जर निर्विरोध निर्वाचित हुए नगर पालिका उपाध्यक्ष शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई नगर पालिका की चुनाव प्रक्रिया विधायक नौक्षम चौधरी के निर्देशन में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न निकाय चुनाव प्रभारी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया आज रिटर्निंग अधिकारी जोगेंद्र सिंह गुर्जर ने शिवओम गुर्जर को सौंपा जीत का प्रमाण पत्र
चुनाव प्रभारी हमीद खान मेवाती की मौजूदगी में सौंपा गया प्रमाण पत्र
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन के बाद पहाड़ी नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड।
    user_Talim khan
    Talim khan
    Financial Analyst कामाँ, भरतपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.