Shuru
Apke Nagar Ki App…
आधे से अधिक देश झूंठ पर आधारित है। संवैधानिक कुर्सी पर और संविधान की सपथ लेने वाले और अधिक झूंठ बोल रहे हैं। मास्टर श्यौराज
Bku lokshakti master sheoraj singh
आधे से अधिक देश झूंठ पर आधारित है। संवैधानिक कुर्सी पर और संविधान की सपथ लेने वाले और अधिक झूंठ बोल रहे हैं। मास्टर श्यौराज
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आधे से अधिक देश झूंठ पर आधारित है। संवैधानिक कुर्सी पर और संविधान की सपथ लेने वाले और अधिक झूंठ बोल रहे हैं। मास्टर श्यौराज1
- new body hai alodidjsjvhzj jxjxuucixuchdjdjxjxjsjjzjxhxhx jzjxjxuhvc1
- आज सेवा संकल्प अभियान के तहत पलवल के वार्ड न 1 अगवानपुर में छठ पंडाल में स्वच्छता अभियान में अपनी सेवा देते हुए पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला जी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पखवाड़े में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुत ही सरल स्वभाव के धनी दीपक मंगला जी ने टीम के साथ हिस्सा लिया। और निसंकोच भाव से सफाई कराई।1
- श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने भारत सरकार के सेमीकंडक्टर मिशन में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में अग्रणी कम्पनी पुणे की सैंक्वायर और बेंगलुरु की नामी कंपनी इंटेलिसेंस सॉफ्टवेयर कॉर्पोरेशन के साथ एसवीएसयू ने एमओयू किया है। सोमवार को कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने सैंक्वायर के सीईओ डॉ. विनायक प्रभु और इंटेलिसेंस के निदेशक डॉ. श्रीपदराजा के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। पलवल कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि यह सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में एसवीएसयू की बड़ी पहल साबित होगी। आने वाले कुछ सालों में सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में लाखों कुशल पेशेवरों की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि यह न केवल रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है, बल्कि भारत की उन्नति से जुड़ा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि इस परियोजना को क्रियान्वित करने के उद्देश्य से हम अत्याधुनिक लैब स्थापित करेंगे। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार, कुलसचिव सुमन वशिष्ठ और अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने इस एमओयू के लिए सैंक्वायर के सीईओ डॉ. विनायक प्रभु, इंटेलिसेंस के निदेशक डॉ. श्रीपदराजा और इंडस्ट्री रिलेशन्स एन्ड एलुमनी अफेयर्स (इरा) की निदेशक चंचल भारद्वाज को बधाई दी। बाइट : कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार फाइल 3 सैंक्वायर के सीईओ डॉ. विनायक प्रभु ने कहा कि एसवीएसयू में सेमीकंडक्टर लैब की स्थापना में भागीदार की भूमिका निभाएंगे। साथ ही रिसर्च एन्ड डेवलपमेंट, फिजिकल एआई, परामर्श, विद्यार्थियों को ऑन द जॉब ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सहित विभिन्न आयामों पर मिल कर काम करेंगे। इंटेलिसेंस के निदेशक डॉ. श्रीपदराजा ने कहा कि सेमीकंडक्टर के फील्ड में कई आयाम हैं। इस क्षेत्र में कुशल लोगों की जबरदस्त मांग है, जो दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। हम एसवीएसयू के साथ मिल कर सेमीकंडक्टर फील्ड के लिए जॉब रेडी टैलेंट तैयार करेंगे। डॉ. श्रीपदराजा ने कहा कि देश जे पहले राजकीय कौशल विश्वविद्यालय ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए बड़ा लक्ष्य लिया है। इसमें भागीदार बनना हमारे लिए गौरव का विषय है। इंडस्ट्री 4.0 के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने कहा कि एसवीएसयू में सेमीकंडक्टर से संबंधित बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स और पीजी डिप्लोमा इन सेमीकंडक्टर पैकेजिंग प्रोग्राम को प्रभावी तरीके से चलाने में दोनों कंपनी की बड़ी भूमिका रहेगी। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह और एसएफईटी के डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव ने इस एमओयू को बड़ी उपलब्धि बताते हुए बधाई दी। इरा की निदेशक चंचल भारद्वाज ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। स्किल असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीष ने अतिथियों के साथ एसवीएसयू के प्रोग्राम से संबंधित जानकारी साझा की।4
- *जट्टारी में एक रात दो चोरियां, केबल-घंटा चोरी* *टप्पल क्षेत्र में चोर सक्रिय, खेत से समरसेबल की केबल और शिव मंदिर से पीतल का घंटा चोरी, पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया मुकदमा* *जट्टारी / टप्पल।* थाना टप्पल क्षेत्र में बीती 18 सितंबर की रात चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक वारदात में खेत में लगे समरसेबल की केबल चोरी हुई, तो दूसरी वारदात में प्राचीन शिव मंदिर से पीतल का घंटा चोरी हो गया। दोनों मामलों में पीड़ितों की तहरीर पर टप्पल थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला गांव मांदक का है। गांव निवासी भगवान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके खेत पर समरसेबल लगा हुआ है। बीती रात अज्ञात चोर उनके समरसेबल की केबल काटकर चोरी कर ले गए। सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो केबल कटी हुई मिली। समरसेबल की केबल चोरी होने से सिंचाई का कार्य ठप हो गया है और उन्हें काफी नुकसान हुआ है। दूसरा मामला ग्राम नागर सालपुर का है। गांव निवासी अजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने टप्पल थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के प्राचीन शिव मंदिर से पीतल का भारी घंटा अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। सुबह जब ग्रामीण पूजा करने मंदिर पहुंचे तो मंदिर में लगा घंटा गायब मिला। मंदिर से घंटा गायब होने की सूचना पर गांव में चर्चा का विषय बन गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों पीड़ितों की तहरीर के आधार पर टप्पल थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र में लगातार हो रही केबल चोरी और मंदिर से घंटा चोरी की घटनाओं से किसानों और ग्रामीणों में रोष है। किसानों का कहना है कि समरसेबल चोरी से खेती पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।3
- जेल से जमानत पर आते ही गाड़ियों की छत पर चढ़कर डीजे के साथ निकाला जुलूस, मौजूदा सरपंच को दी जान से मारने की धमकी जेल से जमानत पर आते ही गाड़ियों की छत पर चढ़कर डीजे के साथ निकाला जुलूस, मौजूदा सरपंच को दी जान से मारने की धमकी बिछौर थाना में पूर्व सरपंच समेत 6 नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज, अवैध हथियार लहराने और आतिशबाजी कर दहशत फैलाने का आरोप नूंह। जिले के बिछौर थाना क्षेत्र के गांव नहेदा में जमानत पर जेल से बाहर आते ही एक पूर्व सरपंच द्वारा अपने समर्थकों के साथ सड़क पर जुलूस निकालकर मौजूदा सरपंच को धमकाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिछौर थाना पुलिस ने 6 नामजद सहित 100-120 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता जुबैर निवासी नहेदा, जो वर्तमान में ग्राम पंचायत नहेदा के सरपंच हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के नसरू पुत्र रहमान ने पंचायत राशि में धोखाधड़ी कर गबन किया था। जिसकी शिकायत उन्होंने बीडीपीओ कार्यालय पुन्हाना में की थी। जांच के बाद थाना बिछौर में मुकदमा दर्ज हुआ था और नसरू को गिरफ्तार किया गया था। तभी से नसरू व उसका परिवार उनसे रंजिश रखने लगा। पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार 19 सितंबर को नसरू उपरोक्त की अदालत नूंह से जमानत हो गई । जमानत पर जेल से निकलते ही उसने शिकायतकर्ता व उसके परिवार को धमकी दी और उन्हें उकसाने व चिढ़ाने के लिए 100-120 लोगों के साथ बडा मोड़ जुरहेडा रोड से लेकर गांव तक सड़क पर डीजे बजाते हुए 10-12 गाड़ियों व 30-40 मोटरसाइकिलों के साथ जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन के रास्ते में रुकावट डाली गई, गांव में आकर पटाखे चलाए गए और अवैध हथियार देशी कट्टा आदि लहराकर भय का माहौल बना दिया गया। डर के कारण शिकायतकर्ता परिवार घर से बाहर नहीं निकल सका । शिकायतकर्ता ने वीडियो के आधार पर जुलूस में शामिल राशीद पुत्र याकूब, साबिर पुत्र आसीन, आशीफ पुत्र गबरू, तोफिक पुत्र फजरू, जाबीद पुत्र लीलू वगैरह निवासी नहेदा की पहचान की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ । इस संदर्भ में पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार का कहना है कि गाड़ियों की छत पर चढ़कर डीजे बजाना और यातायात नियमों का उल्लंघन करने का मामला सामने आया जिसमें हुड़दंगबाजी की गई है, उस पर नूंह पुलिस सख्त है। इस मामलें में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, रंजना सिंह ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह खुर्जा। नगर स्थित एस.एम.जे.ई.सी. इंटर कॉलेज के खेल मैदान में जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती रंजना सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान बुलंदशहर जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आई टीमों के खिलाड़ियों ने अपना दम-खम दिखाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। मुख्य अतिथि रंजना सिंह ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल बच्चों और युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसी सीख मिलती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रामीण और छोटे शहरों के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर व संसाधन मिलने चाहिए, ताकि वे जिला, मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकें। कार्यक्रम के अंत में रंजना सिंह ने विजेता टीम को क्रिकेट, वॉलीबॉल व अन्य खेल सामग्री भेंट की। इसके अलावा छोटे बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री भी वितरित की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल दोनों ही बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव हैं। इस अवसर पर एस.एम.जे.ई.सी. इंटर कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारी, शिक्षकगण, जनपद खेल पदाधिकारी और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।3
- new song suudududufuufufufyfucudusiducufuuccufujfjfjcjcjc new jsuduvidiskdkdisjsjgksjfuejeuchdjskdjvujxshhvhchfjsjfjfudjcjgudjsjfjfunfiidjdifigkkskskcjdjdjfjdjs jb jdjdjgidufufucdssggdsfvg1