Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहराइच में बस की छत पर सवार कांवड़िए, पुलिस चौकी के सामने का वीडियो वायरल! बहराइच के नगर कोतवाली क्षेत्र में DM कार्यालय के सामने पुलिस चौकी के पास एक बस की छत पर दर्जनों कांवड़ियों के सवार होने का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात नियमों और मौके पर मौजूद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले में प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। 📍 बहराइच, उत्तर प्रदेश आपके हिसाब से इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट में बताएं।
Aditya Soni
बहराइच में बस की छत पर सवार कांवड़िए, पुलिस चौकी के सामने का वीडियो वायरल! बहराइच के नगर कोतवाली क्षेत्र में DM कार्यालय के सामने पुलिस चौकी के पास एक बस की छत पर दर्जनों कांवड़ियों के सवार होने का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात नियमों और मौके पर मौजूद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले में प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। 📍 बहराइच, उत्तर प्रदेश आपके हिसाब से इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट में बताएं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बहराइच में बस की छत पर सवार कांवड़िए, पुलिस चौकी के सामने का वीडियो वायरल! बहराइच के नगर कोतवाली क्षेत्र में DM कार्यालय के सामने पुलिस चौकी के पास एक बस की छत पर दर्जनों कांवड़ियों के सवार होने का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात नियमों और मौके पर मौजूद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले में प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। 📍 बहराइच, उत्तर प्रदेश आपके हिसाब से इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट में बताएं।1
- तिरंगा यात्रा के बाद 40 से अधिक छात्राओं की तबीयत बिगड़ी गर्मी और उमस के बीच कई छात्राओं को अस्पताल में कराया गया भर्ती देवरिया में तिरंगा यात्रा के बाद 40 से अधिक छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। यात्रा के दौरान गर्मी और उमस के बीच कई छात्राओं को चक्कर, घबराहट और कमजोरी की शिकायत हुई। तबीयत बिगड़ने के बाद छात्राओं को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन और स्थानीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। चिकित्सकों ने छात्राओं की जांच कर आवश्यक उपचार दिया। घटना के बाद छात्राओं और उनके परिजनों में चिंता का माहौल रहा। अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेते हुए छात्राओं के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। प्रारंभिक तौर पर गर्मी और उमस को तबीयत बिगड़ने की वजह माना जा रहा है।1
- बाबागंज इलाके में गुरुवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर दिखी खुशी बारिश से फसलों को मिली राहत बाबागंज इलाके में गुरुवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। बारिश होने से खेतों में खड़ी धान सहित अन्य फसलों की सिंचाई हो गई। कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को इससे काफी राहत मिली है। किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल को पानी की जरूरत थी। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के साथ फसलों की बढ़वार में भी मदद मिलेगी। हालांकि, कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। ग्रामीणों ने आगे भी अच्छी बारिश की उम्मीद जताई।1
- ये युवक उ. प्र. गोंडा के कर्नेलगंज मे मिला है ये अपना नाम छोटू पासवान पुत्र कमल पासवान रानीपुर बता रहा है ये थोड़ा मंदबुद्धि का है #गुमशुदा_की_तलाश #मदद_करें #छोटू_पासवान #कमल_पासवान #रानीपुर #करनैलगंज #गोंडा #उत्तर_प्रदेश #मिसिंग_पर्सन #लापता_व्यक्ति #मानसिक_रूप_से_कमजोर #परिजनों_तक_पहुंचाएं #जरूरी_सूचना #जनसहयोग #मानवता #BreakingNews #GondaNews #UPNews #Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv1
- नानपारा में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के जयघोष से गूंजा नगर नानपारा, बहराइच। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दयानन्द शिशु प्रकाश मंदिर जूनियर हाई स्कूल, निकट रेलवे कॉलोनी के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के उत्साह से सराबोर बच्चे जब सड़कों पर निकले तो पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो गया। ढोल-नगाड़ों की धुन और भारत माता की जय, वंदे मातरम् जैसे जयघोषों के बीच बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। नन्हे बच्चों के हाथों में लहराता तिरंगा और उनके चेहरे पर नजर आ रहा उत्साह राहगीरों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहा। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन होते हुए राज पैलेस पहुंची। इसके बाद यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान बच्चों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उनके उत्साह को बढ़ाया। विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू शर्मा, प्रबंधक दुर्गेश कुमार मिश्रा, वाईस प्रिंसिपल अरमान अली सहित शिक्षक स्टाफ शिवांगी, प्रीती, संगीता, हेमा, शिफा एवं हिफजा की प्रमुख उपस्थिति रही। सभी ने बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नानपारा जिले की जिला संयोजक अनुष्का सिंह एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु साकेत भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों की तिरंगा यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। तिरंगा यात्रा के दौरान नगरवासियों और राहगीरों ने भी बच्चों का उत्साह देखा। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा पूरे जोश के साथ लगाए गए देशभक्ति के नारों से वातावरण में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह और भी बढ़ गया। विद्यालय परिसर में यात्रा के समापन के बाद बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ ने राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता की भावना के साथ कार्यक्रम का समापन किया।4
- कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा में किसानों को नई तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा... केंद्र पर आम की 24 प्रजातियों का प्रदर्शन.... उत्तर प्रदेश,बहराइच-कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने पत्रकारों को बताया कि केंद्र पर किसानों को नई कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के माध्यम से मुर्गी पालन, बत्तख पालन, उद्यान विभाग से संबंधित गतिविधियों, मशरूम उत्पादन तथा बीज उत्पादन जैसी विधाओं की जानकारी दी जाती है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसानों को स्वरोजगार के अवसर मिलते हैं। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र पर समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिसमें सभी किसानों के साथ-साथ आदिवासी किसानों को भी प्रशिक्षण दिया जाता है। केंद्र पर नई किस्मों के बीजों का प्रदर्शन भी कराया जाता है, ताकि किसान उन्नत तकनीक और नई प्रजातियों को अपनाकर उत्पादन बढ़ा सकें। कृषि वैज्ञानिक एसबी सिंह ने बताया कि केंद्र के परिसर में आम की 24 प्रजातियां लगाई गई हैं, जिन्हें चार वर्ष पूरे हो चुके हैं। जल्द ही इन प्रजातियों की कलम एवं ग्राफ्टिंग तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा फिलहाल आम की विभिन्न प्रजातियां मदर ऑर्चर्ड में संरक्षित हैं। कृषि विशेषज्ञ उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि पॉलीहाउस में खीरा, लौकी सहित विभिन्न सब्जियों की शरदकालीन नर्सरी तैयार की जा रही है। इसमें टमाटर, बैंगन, मिर्च, फूलगोभी सहित अन्य सब्जियों की पौध किसानों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। टीएसपी के अंतर्गत आने वाले किसानों को पौध निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी l उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र के प्रक्षेत्र में परीक्षण के लिए हल्दी की फसल भी तैयार की जा रही है। विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार गौतम ने बताया कि केंद्र के प्रक्षेत्र में ढैंचा की फसल लगाई गई थी। इसकी पलटाई कर खेत में धान की रोपाई की गई है। हरी खाद के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और यूरिया तथा डीएपी के प्रयोग को कम करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे किसानों को बेहतर फसल उत्पादन मिल सके। उन्होंने बताया कि सीड प्रोडक्शन के माध्यम से बीज उपलब्ध कराकर किसानों के खेतों में भी रिसर्च एवं परीक्षण कराया जा रहा है, ताकि उन्नत कृषि तकनीकों और नई प्रजातियों के परिणामों को किसानों तक पहुंचाया जा सके।3
- नौनिहालों की सेहत से खिलवाड़: मिड-डे मील के नाम पर परोसा जा रहा 'हल्दी पानी' और चावल हमीरपुर के प्राथमिक विद्यालय की शर्मनाक तस्वीर आई सामने, पोषाहार के दावों की खुली पोल हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर पोषण देने और उनकी उपस्थिति बढ़ाने के मकसद से शुरू की गई मिड-डे मील (मिडे-डे मील) योजना धरातल पर दम तोड़ती नज़र आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक प्राथमिक विद्यालय से सामने आया है, जहाँ मासूम बच्चों के भविष्य और सेहत के साथ खिलवाड़ की बेहद निराशाजनक तस्वीर देखने को मिली है। विद्यालय में दोपहर के भोजन (Mid-Day Meal) के नाम पर बच्चों को दाल या सब्जी की जगह महज पानी, हल्दी, थोड़ा सा जीरा और उबले चावल परोसे जा रहे हैं। थाली में पोषण गायब, तैर रहे जीरे के दाने वायरल तस्वीरों और वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि बच्चों की स्टील की थालियों में चावल का एक ढेर रखा है, जिसके चारों तरफ पीले रंग का पतला पानी बह रहा है। दाल या किसी पौष्टिक सब्जी का नामोनिशान तक नहीं है। "बच्चों की थालियों में पौष्टिक भोजन के नाम पर सिर्फ हल्दी और जीरे का पानी ही नजर आ रहा है।" शासकीय नियमों के अनुसार, मिड-डे मील के तहत बच्चों को हर दिन निर्धारित मेन्यू के अनुसार दाल, हरी सब्जियाँ, रोटी और चावल दिए जाने का प्रावधान है। लेकिन हमीरपुर के इस प्राथमिक विद्यालय में यह योजना सिर्फ कागजों तक ही सीमित दिख रही है।1
- बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला,,,,,,,, बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम। महिला ने पहले खुद जहरीला पदार्थ खाया। इसके बाद दोनों बच्चों को भी जहरीला पदार्थ दे दिया। तीनों की हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने महिला-बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया। तीनों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। घटना के बाद परिवार में मचा हड़कंप। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1