Shuru
Apke Nagar Ki App…
महोबा की पसवारा ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन खेल मैदान का जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने निरीक्षण किया। उन्होंने बैडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट के निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए।
Shashi Kant
महोबा की पसवारा ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन खेल मैदान का जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने निरीक्षण किया। उन्होंने बैडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट के निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए।
More news from Mahoba and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की नगर पंचायत कबरई स्थित मोक्षधाम में मृतकों की अस्थियां कथित तौर पर कूड़े के ढेर में फेंक दी गईं। जब परिजन विसर्जन के लिए पहुंचे, तो उन्हें कचरे के बीच अपने अपनों की अंतिम निशानियां ढूंढनी पड़ीं। इस शर्मनाक घटना ने नगर पंचायत की व्यवस्था और आस्था के अपमान पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- जसपुरा पुलिस ने पानी की बोतलों में अपमिश्रित अंग्रेजी शराब बेचने वाले गिरोह किया खुलासा,दो अभियुक्तों गिरफ्तार। जसपुरा पुलिस ने पानी की बोतलों में अपमिश्रित अंग्रेजी शराब बेचने वाले गिरोह किया खुलासा,दो अभियुक्तों गिरफ्तार।1
- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से फेरी व्यापारी गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती। बमीठा थाना क्षेत्र में आज 10 मई सुबह करीब 11:00 बजे झमटुली गांव तिराहे पर सड़क हादसे में कपड़े की फेरी लगाकर जीवनयापन करने वाला व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल सत्तार खान (50) पिता नजीर खान निवासी पचवारा थाना बंगरा जिला झांसी उत्तरप्रदेश, पिछले 30 वर्षों से जिले में रहकर कपड़ों की फेरी लगाते हैं। रविवार सुबह वह बागेश्वर धाम से सटई नगर की ओर छोटी बाइक से जा रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में सत्तार खान के सिर, हाथ-पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।वहीं हादसे में दूसरे बाइक सवार को मामूली चोट आई। परिजनों का आरोप है कि इलाज में मदद मांगने पर युवक धमकी देकर मौके से चला गया।1
- हमीरपुर :जिला अस्पताल की ओटी में मारपीट का वीडियो वायरल, सड़क हादसे के बाद भड़के परिजन हमीरपुर। जनपद के ललपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जिला अस्पताल में जमकर हंगामा और मारपीट हो गई। अस्पताल की ओटी के बाहर घायल बाइक सवारों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार ललपुरा थाना क्षेत्र के पोथिया गांव निवासी 20 वर्षीय अनुज अपने 15 वर्षीय छोटे भाई अभिषेक के साथ ई-रिक्शा से सुढ़रापुर गांव म्यूजिक सिस्टम लगाने जा रहा था। तभी सिकरी श्रमदान के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया और उसमें दबकर अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक पर सवार बजेहटा निवासी 27 वर्षीय अजय प्रजापति, 30 वर्षीय ब्रजेश और सिसोलर थाना क्षेत्र के भुलसी गांव निवासी 23 वर्षीय राहुल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि राहुल और ब्रजेश को सूरत जाना था, जिन्हें छोड़ने के लिए अजय बाइक से हमीरपुर आ रहा था। घटना के बाद मौके पर पहुंची यूपी-112 टीम घायल बाइक सवारों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जबकि गंभीर रूप से घायल अभिषेक को परिजन और ग्रामीण पहले पोथिया अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए और घायल बाइक सवारों के साथ मारपीट कर दी। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिजनों का आरोप है कि यदि घायल किशोर को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- बांदा - पुलिस ने 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण का किया खुलासा, बांदा - पुलिस ने 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण का किया खुलासा, फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण करने वाला निकला उसका सगा मामा, थाना बबेरु व एसओजी की संयुक्त टीम ने बच्चे को सकुशल रोहतक (हरियाणा) से किया बरामद, अपहरण में शामिल मामा समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद। पैसों के लालच में मामा ने साथियों संग मिलकर रची थी अपहरण की साजिश, सीसीटीवी, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने 72 घंटे के भीतर किया खुलासा, बच्चे की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने बांदा पुलिस का जताया आभार, सफल बरामदगी पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने संयुक्त टीम को 25 हजार रुपये का दिया इनाम, बाँदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र का मामला। बाइट ,,,शिवराज,, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा1
- छतरपुर के ऊजरा गाँव में सरकारी ज़मीन पर कब्ज़े को लेकर दो परिवारों में जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने शुरुआती समझौते के बावजूद वायरल वीडियो और धमकियों के चलते दोनों पक्षों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। गाँव में अभी भी तनाव बना हुआ है, जबकि पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है।3
- महोबा के श्रीनगर थाने में अपर पुलिस अधीक्षक ने एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने पुलिस के कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।1
- बांदा में महिला से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशो को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार। बांदा में महिला से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशो को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।1
- जीजा ने ससुराल में घुसकर सब्बल से किया हमला, पिता सहित दो बेटे घायल,जिला अस्पताल में भर्ती। छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में पारिवारिक विवाद के चलते जीजा ने ससुराल पहुंचकर लोहे की सब्बल से हमला कर दिया। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। हमले में नत्थू कुशवाहा (52), उनके बेटे सीताराम कुशवाहा (21) और रामकृपाल कुशवाहा (16) घायल हो गए। सभी को एम्बुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ट्रॉमा वार्ड में उनका उपचार जारी है।परिजनों के अनुसार राजपुरवा निवासी नारायण दास कुशवाहा अपनी पत्नी पूजा को बच्चों सहित वापस ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा था। पत्नी द्वारा जाने से मना करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि नारायण दास ने गुस्से में लोहे की सब्बल से हमला कर दिया। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया।घायल रामकृपाल ने बताया कि उसकी बहन पूजा के साथ आरोपी अक्सर मारपीट करता था, जिसके चलते वह करीब एक माह से मायके में रह रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।वही इस मामले की जानकारी आज 10 मई शाम करीब 8:00 बजे घायल ने जिला अस्पताल में दी है।1