नर्मदापुरम में नर्मदा परिक्रमावासी बुजुर्ग ने हनुमान मंदिर के गर्भगृह में लगाई फांसी, जनेऊ से फंदा बनाकर की आत्महत्या नर्मदापुरम जिले के माखननगर क्षेत्र के ग्राम गुड़ला में बुधवार को एक बुजुर्ग नर्मदा परिक्रमावासी का शव मंदिर के गर्भगृह में मिला। ग्रामीण प्रभात फेरी समाप्त होने के बाद हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर के अंदर हनुमान प्रतिमा के सामने एक बुजुर्ग बैठे हुए दिखाई दिए। ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा तो उनके गले में जनेऊ से बना फंदा लगा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव में प्रभात फेरी निकाली गई थी। जब प्रभात फेरी समाप्त हुई तो कुछ लोग हनुमान जी के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में हनुमान प्रतिमा के सामने एक बुजुर्ग बैठे हुए दिखाई दिए। पहले तो लोगों को लगा कि वह ध्यान या पूजा कर रहे हैं, लेकिन जब पास जाकर देखा गया तो उनके गले में जनेऊ से बना फंदा दिखाई दिया। इसके बाद गांव में तुरंत यह खबर फैल गई। सूचना मिलते ही माखन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्रवाई की और शव को मंदिर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए माखननगर भेजा। मौके पर बुजुर्ग के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान सुमेर पिता काशीराम सिंह (70) निवासी चौबारा धीरा, थाना पीपलरावा जिला देवास के रूप में हुई। पुलिस ने दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी जिसके बाद परिजन देवास जिले से माखननगर के लिए रवाना हो गए है।

- Post by ABDUL1
- पिपरिया आज शाम 7:30 बजे पचमढ़ी के जवाहर चौक पर विश्व हिंदू एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली में हुई 8 मार्च रंग पंचमी के दिन युवक की हत्या के मामले में हथियारों का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई वहीं पचमढ़ी को ज्ञापन सोपा गया ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि जिस तरह रंग पंचमी पर 23 वर्षीय अरुण खटीक जो अपने दोस्तों के साथ होली खेल कर आ रहा था उसे पर अचानक हत्यारा द्वारा हमला कर उसे जान से खत्म कर दिया गया इसके विरोध में या ज्ञापन सौंप कर हत्यारों को फांसी की सजा की मांग की गई है ज्ञापन शोपने में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे1
- Post by Pitambar Joshi1
- नर्मदापुरम। नर्मदा परिक्रमा कर रहे एक वृद्ध साधु ने ग्राम गुड़ला स्थित नर्मदा किनारे मंदिर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमेर सिंह कुशवाह (70) पिता काशीराम कुशवाह निवासी चौबारा धीरा, देवास जिला, मध्य प्रदेश पिछले करीब तीन वर्षों से नर्मदा नदी की परिक्रमा कर रहे थे। परिक्रमा के दौरान वे ग्राम गुड़ला में नर्मदा किनारे स्थित एक मंदिर में ठहरे हुए थे। ग्रामवासियों के अनुसार सुबह रामफेरी के दौरान जब लोग मंदिर पहुंचे तो उन्होंने महाराज को फांसी के फंदे पर लटका देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी अशोक कुमार बड़वड़े ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।3
- नर्मदापुरम के चौराहों पर करतब दिखाकर परिवार का पेट पाल रही छत्तीसगढ़ की बेटी नर्मदापुरम। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर इन दिनों छत्तीसगढ़ की एक बेटी अपने अद्भुत करतब से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। परिवार के भरण-पोषण के लिए वह करीब 10 फीट ऊंची रस्सी पर खड़े होकर खतरनाक करतब दिखाने को मजबूर है। चार मजबूत पाइपों की मदद से करीब 10 फीट ऊंचाई पर रस्सी बांधी जाती है, जिस पर यह बेटी सिर पर मटकी रखकर और हाथ में लंबा डंडा लेकर संतुलन बनाते हुए चलती है। करतब के दौरान माता रानी के भजन बजते रहते हैं और उसी के साथ वह रस्सी पर चलते हुए अलग-अलग संतुलन के करतब दिखाती है। बिना किसी सुरक्षा साधन के इतनी ऊंचाई पर रस्सी पर संतुलन बनाना बेहद जोखिम भरा होता है, फिर भी यह बेटी साहस और आत्मविश्वास के साथ अपना प्रदर्शन करती है। बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ से आए इस परिवार का जीवनयापन इसी तरह के करतब दिखाकर चलता है। नर्मदापुरम के अलग-अलग चौक-चौराहों पर प्रदर्शन कर यह बेटी अपने परिवार का भरण-पोषण करने में सहयोग कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में इस तरह जोखिम भरा करतब दिखाकर परिवार की जिम्मेदारी उठाना उसके साहस और मजबूरी दोनों को दर्शाता है। उसके हुनर को देखकर लोग उसकी हिम्मत की सराहना कर रहे हैं। ब्यूरो रिपोर्ट नर्मदापुरम1
- ग्राम शोभापुर से 17 वर्षीय किशोर लापता, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शोभापुर निवासी लक्ष्मण पिता राम सिंह पुरविया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका 17 वर्ष 8 माह का पुत्र प्रतीक पुरवइया घर से लापता हो गया है। फरियादी के अनुसार प्रतीक रोज की तरह सुबह दौड़ लगाने जाता था। बुधवार सुबह करीब 6 बजे जब वह घर पर नहीं मिला तो परिजनों ने समझा कि वह दौड़ने गया होगा, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आने पर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। सीसीटीवी फुटेज में प्रतीक को सुबह लगभग 5 बजे घर से बैग लेकर निकलते हुए देखा गया। बाद में उसका सामान चेक करने पर पता चला कि वह अपने साथ जरूरी डॉक्यूमेंट और कुछ कपड़े भी लेकर गया है। परिजनों द्वारा गांव तथा आसपास के क्षेत्रों और सोहागपुर के संभावित स्थानों पर तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। प्रतीक की लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच, रंग सांवला, चेहरा गोल है। वह घर से निकलते समय गहरे हरे रंग की शर्ट और जींस की पैंट पहने हुए था। फरियादी के संदेह के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- सिवनी मालवा अनुविभाग के शिवपुर थाना पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन, 25 क्विंटल मक्का, इनवर्टर और बैटरी बरामद की है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 3 लाख 28 हजार रुपए बताई जा रही है।1
- पिपरिया के शांतिवन डंपिंग यार्ड से आज शाम 4:30 बजे उठने वाला दुआ राजेंद्र वार्ड और महाराणा प्रताप वार्ड के निवासियों के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन गया है सांडिया रोड स्थित यार्ड में वर्षों से नगर का ठोस कचरा डंप किया जा रहा है और खुले में पड़े कचरे में आग लगने से जहरीला धुआं निकल रहा है स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट जलने से हवा प्रदूषण हो रही है जिससे सांस लेने में तकलीफ होती है परिवारों में बच्चे खांसी आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायत की है नागरिकों का यहां भी कहना है कि कचरा निष्पादन केंद्र पर पूर्व में लाखों करोड़ों रुपए खर्च किए गए लेकिन इनका प्रभावी संचालन नहीं हो रहा है वार्ड वासियों ने प्रशासन से खुले में कचरा जलाने पर तत्काल रोक लगाने वैज्ञानिक निष्टकरण व्यवस्था लागू करने और स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की है उनका यह भी कहना है कि सौंदरीकरण योजनाओं से पहले स्वच्छ हवा और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित किया जाना चाहिए इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीएमओ आरपी नायक ने बताया कि आज को बुझा दिया गया है और डंप कचरे के किनारे पानी की नली बनवाई गई है उन्होंने समस्या के स्थाई समाधान के लिए जमावड़ा में चार एकड़ जमीन लेने की जानकारी दी शांतिवन का कचरा शिफ्ट किया जाएगा कचरे के निष्पादन के लिए एक मशीन भी मंगवाई गई है सीएमओ नायक ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही नागरिकों की इस समस्या से राहत मिलेगी वार्ड वासियों मैं चेतावनी दिए कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यह चरणबद्ध शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे और कचरा गाड़ियों को शांतिवन में जाने से रोकेंगे1