ग्राम शोभापुर से 17 वर्षीय किशोर लापता, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज ग्राम शोभापुर से 17 वर्षीय किशोर लापता, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शोभापुर निवासी लक्ष्मण पिता राम सिंह पुरविया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका 17 वर्ष 8 माह का पुत्र प्रतीक पुरवइया घर से लापता हो गया है। फरियादी के अनुसार प्रतीक रोज की तरह सुबह दौड़ लगाने जाता था। बुधवार सुबह करीब 6 बजे जब वह घर पर नहीं मिला तो परिजनों ने समझा कि वह दौड़ने गया होगा, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आने पर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। सीसीटीवी फुटेज में प्रतीक को सुबह लगभग 5 बजे घर से बैग लेकर निकलते हुए देखा गया। बाद में उसका सामान चेक करने पर पता चला कि वह अपने साथ जरूरी डॉक्यूमेंट और कुछ कपड़े भी लेकर गया है। परिजनों द्वारा गांव तथा आसपास के क्षेत्रों और सोहागपुर के संभावित स्थानों पर तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। प्रतीक की लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच, रंग सांवला, चेहरा गोल है। वह घर से निकलते समय गहरे हरे रंग की शर्ट और जींस की पैंट पहने हुए था। फरियादी के संदेह के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- ग्राम शोभापुर से 17 वर्षीय किशोर लापता, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शोभापुर निवासी लक्ष्मण पिता राम सिंह पुरविया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका 17 वर्ष 8 माह का पुत्र प्रतीक पुरवइया घर से लापता हो गया है। फरियादी के अनुसार प्रतीक रोज की तरह सुबह दौड़ लगाने जाता था। बुधवार सुबह करीब 6 बजे जब वह घर पर नहीं मिला तो परिजनों ने समझा कि वह दौड़ने गया होगा, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आने पर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। सीसीटीवी फुटेज में प्रतीक को सुबह लगभग 5 बजे घर से बैग लेकर निकलते हुए देखा गया। बाद में उसका सामान चेक करने पर पता चला कि वह अपने साथ जरूरी डॉक्यूमेंट और कुछ कपड़े भी लेकर गया है। परिजनों द्वारा गांव तथा आसपास के क्षेत्रों और सोहागपुर के संभावित स्थानों पर तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। प्रतीक की लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच, रंग सांवला, चेहरा गोल है। वह घर से निकलते समय गहरे हरे रंग की शर्ट और जींस की पैंट पहने हुए था। फरियादी के संदेह के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- सोहागपुर (होशंगाबाद)-तिलक वार्ड निवासी राम रहीम रोटी बैंक के वरिष्ठ सदस्य श्री लक्ष्मी नारायण दुबे (लखन भैया) द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अपनी पूज्यनीय माताजी स्व.श्रीमती कस्तूरी बाई दुबे की चौंथी पुण्यतिथि पर उनकी पुण्य स्मृति में जरूरतमंद,वृद्ध,बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को फलफ्रूट एवं मिष्ठान के साथ कराए गए स्वादिष्ट भोजन।1
- बनखेड़ी। अंडरब्रिज स्वीकृत होने के बाद भी बनखेड़ी नगरवासियों को राहत नहीं मिल पाई है। लोगों को अब भी ओल नदी स्थित एकमात्र जर्जर अंडरब्रिज का सहारा लेकर आवागमन करना पड़ रहा है। खराब सड़क और बड़े गड्ढों के कारण कई भारी वाहन शहर के अंदर ही फंस रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर अंडरब्रिज किसी भी समय हादसे का कारण बन सकता है, जिससे लोगों में लगातार डर और आक्रोश बना हुआ है।1
- नाली मै पानी निकासी ना होने पर पूरे मोहल्ले के लोग परेशान हैं पानी घरों मै घुस रहा है सचिव और सरपंच को कहने के बाद भी कोई निकासी नहीं हो रही पहले एक किसान के खेत में जाता था पानी उसने पानी निकासी बंद कर दी क्योंकि उसकी पसल को नुकसान हो रहा था1
- Post by ABDUL1
- पिपरिया आज शाम 7:30 बजे पचमढ़ी के जवाहर चौक पर विश्व हिंदू एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली में हुई 8 मार्च रंग पंचमी के दिन युवक की हत्या के मामले में हथियारों का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई वहीं पचमढ़ी को ज्ञापन सोपा गया ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि जिस तरह रंग पंचमी पर 23 वर्षीय अरुण खटीक जो अपने दोस्तों के साथ होली खेल कर आ रहा था उसे पर अचानक हत्यारा द्वारा हमला कर उसे जान से खत्म कर दिया गया इसके विरोध में या ज्ञापन सौंप कर हत्यारों को फांसी की सजा की मांग की गई है ज्ञापन शोपने में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे1
- Post by Pitambar Joshi1
- STR के कोर क्षेत्र में मछली पकड़ने पर वन विभाग द्वारा बनाए गए प्रकरण के समझौते के लिए वनकर्मी के परिचित से मारपीट सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई के कर क्षेत्र में मछली पकड़ने से मना करने पर एक सप्ताह पहले मछली माफियाओं द्वारा वनरक्षक जितेंद्र नायर की मोटरसाइकिल से तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले में वन विभाग द्वारा कैसे बनाकर आरोपियों की मोटरसाइकिल जप्त कर राजसात करवाई हेतु भिजवाया गया। इसके बाद आरोपियों द्वारा वनरक्षक जितेंद्र नायर के परिचित मयंक मीणा से मछली प्रकरण में समझौता करने की बात कही गई मयंक द्वारा समझौते से मना करने पर दोनों आरोपी भड़क गए और संदीप कुशवाह ने उसके हाथ पकड़े और शंकर द्वारा उसके साथ बेलत्वसे मारपीट कर दी गई जिससे उसके कंधे और सिर के पीछे गंभीर चोटें आई है। पुलिस की डेली सर्च रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मारपीट करने वाले संदीप कुशवाह और शंकर के खिलाफ मारपीट की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1