बल्देवगढ़ में रिकॉर्ड सुधार कैंप की तैयारियों का लिया कलेक्टर ने लिया जायजा, खरगापुर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण... रिकॉर्ड सुधार में देरी बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश, बल्देवगढ़ में रिकॉर्ड सुधार कैंप की तैयारियों का लिया जायजा, खरगापुर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण... खरगापुर । कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने रविवार को बल्देवगढ़ एवं खरगापुर तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बल्देवगढ़ तहसील में मंगलवार को आयोजित होने वाले राजस्व अभिलेख रिकॉर्ड सुधार कैंप की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय में अधिकारियों और पटवारियों के साथ बैठक कर रिकॉर्ड सुधार से जुड़े लंबित प्रकरणों एवं फाइलों की समीक्षा की। कलेक्टर ने विभिन्न फाइलों का अवलोकन करते हुए लंबित मामलों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व अभिलेखों से संबंधित कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और आमजन को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने रिकॉर्ड सुधार कैंप के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही कैंप में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान बल्देवगढ़ एसडीएम निशांत भूरिया, बीएमओ अंकित त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
बल्देवगढ़ में रिकॉर्ड सुधार कैंप की तैयारियों का लिया कलेक्टर ने लिया जायजा, खरगापुर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण... रिकॉर्ड सुधार में देरी बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश, बल्देवगढ़ में रिकॉर्ड सुधार कैंप की तैयारियों का लिया जायजा, खरगापुर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण... खरगापुर । कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने रविवार को बल्देवगढ़ एवं खरगापुर तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बल्देवगढ़ तहसील में मंगलवार को आयोजित होने वाले राजस्व अभिलेख रिकॉर्ड सुधार कैंप की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय में अधिकारियों और पटवारियों के साथ बैठक कर रिकॉर्ड सुधार से जुड़े लंबित प्रकरणों एवं फाइलों की समीक्षा की। कलेक्टर ने विभिन्न फाइलों का अवलोकन करते हुए लंबित मामलों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व अभिलेखों से संबंधित कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और आमजन को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने रिकॉर्ड सुधार कैंप के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही कैंप में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान बल्देवगढ़ एसडीएम निशांत भूरिया, बीएमओ अंकित त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
- आदिवासी परिवार के दोनों बेटों का अग्निवीर भर्ती में चयन, छात्रावास में रहकर की तैयारी; अधीक्षक आलोक गुप्ता के मार्गदर्शन ने बढ़ाया आत्मविश्वास आदिवासी परिवार के दोनों बेटों का अग्निवीर भर्ती में चयन, छात्रावास में रहकर की तैयारी; अधीक्षक आलोक गुप्ता के मार्गदर्शन ने बढ़ाया आत्मविश्वास टीकमगढ़। प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं होती और मजबूत इरादों के सामने आर्थिक तंगी भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाती। टीकमगढ़ क्षेत्र के एक आदिवासी परिवार के दो सगे भाइयों ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर इसका जीवंत उदाहरण पेश किया है। दोनों भाइयों का एक साथ अग्निवीर भर्ती में चयन हुआ है। उनकी सफलता से परिवार के साथ क्षेत्र और छात्रावास में भी खुशी का माहौल है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले दोनों भाइयों के लिए पढ़ाई और भर्ती की तैयारी आसान नहीं थी। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और शासकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में रहकर पढ़ाई के साथ अग्निवीर भर्ती की तैयारी जारी रखी। नियमित अभ्यास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दोनों भाइयों ने अपनी ताकत बनाया। आखिरकार मेहनत रंग लाई और दोनों एक साथ अग्निवीर के लिए चयनित हो गए। इस सफलता में छात्रावास अधीक्षक आलोक गुप्ता का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि लगातार मोटिवेशन देकर लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया। छात्रों के बीच सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने, उनकी हौसला अफजाई करने और कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का विश्वास पैदा करने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। दोनों भाइयों की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपने सपनों से समझौता कर लेते हैं। इन भाइयों ने साबित कर दिया कि साधन सीमित हो सकते हैं, लेकिन मेहनत और हौसले की कोई सीमा नहीं होती।4
- अग्रवाल महिला महासभा टीकम गढ़ द्वारा मनाया गया हरियाली महोत्सव एवॅ समाज की प्रतिभाओं का किया गया सम्मान! अग्रवाल महिला महासभा टीकम गढ़ द्वारा मनाया गया हरियाली महोत्सव एवॅ समाज की प्रतिभाओं का किया गया सम्मान! मध्य प्रदेश अग्रवाल महिला महासभा टीकमगढ़ इकाई के द्वारा दिनांक 8 अगस्त को हरियाली तीज उत्सव का गरिमामई कार्यक्रम सैंकड़ों बहिनों द्वारा सामूहिक रूप से देश में हरियाली व खुशहाली बिखेरने का संदेश देते हुए आकर्षक सफल आयोजन किया गया! इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभी को साथ लेकर चलने वाले परम् आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश मित्तल जी की गरिमा मई उपस्थिति मैं सम्पन्न हुआ। टीकम गढ़ इकाई द्वारा हमारे लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष जी का अभूत पूर्व स्वागत सम्मान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ आए सभी प्रांतीय पदाधिकारियों का भी जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर डाक्टर आस्था अग्रवाल एवं माही अग्रवाल की विशेष उपलब्धि पर उनके सहित समाज की अन्य सभी प्रतिभाओं का सम्मान भी प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश मित्तल जी एवॅ प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम मैं विशिष्ठ अतिथि के रूप मैं मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा की कार्य. प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती रमा अग्रवाल जी एवॅ युवा महासभा के कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनीष अग्रवालजी,सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ! मुख्य अतिथि मान.श्री कैलाश मित्तल जी के द्वारा टीकमगढ़ में म.प्र.अग्रवाल महासभा का गठन किया गया एवं उन्होंने टीकमगढ़ इकाई को घर-घर की महासभा बनाने का संकल्प दोहराया श्रीमती रमा अग्रवाल के द्वारा हरियाली तीज पर सभी बहनों को सुहाग सामग्री बांटी गई तथा समाज में एकजुटता लाने के लिए कहा गया श्री मनीष अग्रवाल जी के द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि अग्रवाल समाज हर क्षेत्र में आगे आ रहा है और हमें अपनी नई पीढ़ी को भी इस कार्य से जोड़ना है घर की ज़िम्मेदारी की व्यवस्था सबके पास होती है परंतु कुछ समय समाज के लिए भी निकालना चाहिए टीकमगढ़ जिला के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश लोहिया एवं सचिव प्रदीप अग्रवाल ने भी अपना उद्बोधन दिया प्रांतीय उप महामंत्री पूनम अग्रवाल ने आराध्य देव भगवान अग्रसेन महाराज के आदर्शों पर चलने की अपील की कार्यक्रम की रूपरेखा जिला अध्यक्ष श्रीमती स्मृति द्वारा तैयार की गई हरियाली तीज के इस कार्यक्रम में महिलाओं को गेम्स खिलवाये गए सभी बहनें सोलह श्रृंगार करके आईं थीं उनमें से एक को हरियाली तीज क्वीन के अवार्ड से सम्मानित किया गया इसके साथ ही पंकचुअलटी विनर लकी ड्रॉ विजेता भी निकाले गए सभी बहनों को व्यवस्थित रूप से एक परिधान में लाने की प्रेरणा देने के साथ सभी को एकत्रित कियागया प्रांतीय उप महामंत्री अग्रवाल महिला महासभा श्रीमती पूनम अग्रवाल का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव दीप्ति अग्रवाल और आभार कोषाध्यक्ष ममता अग्रवाल द्वारा किया गया सभी महिला नेत्रियों ने सदस्यता अभियान चलाने का संकल्प लिया तथा अनेक महिलाओं ने महासभा के आजीवन सदस्य व संरक्षक सदस्य की सदस्यता भी ली तथा निरंतर महासभा के हित मैं कार्य करते रहने का संकल्प लिया गया कार्यक्रम में महिला महासभा की उपाध्यक्ष बहनें जिला मंत्री आदि पदाधिकारी बहनों के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं1
- बार। ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मिर्चवारा के ग्रामीणों ने रविवार को भगवान भोलेनाथ की भक्ति में कांवड़ लेकर कुंडेश्वर धाम के लिए पैदल प्रस्थान किया। बार। ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मिर्चवारा के ग्रामीणों ने रविवार को भगवान भोलेनाथ की भक्ति में कांवड़ लेकर कुंडेश्वर धाम के लिए पैदल प्रस्थान किया। कांवड़ यात्रा में गांव के महिला, पुरुष, युवा एवं अन्य श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल रहे। श्रद्धालु हाथों में कांवड़ और भगवा ध्वज लेकर उत्साह के साथ कुंडेश्वर धाम की ओर रवाना हुए। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। ग्रामीण श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर पैदल यात्रा करते हुए आगे बढ़े। रास्ते में भी श्रद्धालु धार्मिक जयकारे लगाते हुए नजर आए। ग्रामीणों के अनुसार, श्रद्धालु कुंडेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक करेंगे। इसके साथ ही भगवान शिव से परिवार, गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की जाएगी। कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह नजर आया। यात्रा के दौरान सड़क पर श्रद्धालुओं का जत्था दिखाई दिया। कई श्रद्धालु भगवा वस्त्र धारण किए हुए थे, जबकि महिलाओं और युवाओं में भी कांवड़ यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ कुंडेश्वर धाम की ओर बढ़ते रहे। गांव से निकली इस कांवड़ यात्रा के चलते क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा शुरू की और सभी श्रद्धालुओं ने यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का भी ध्यान रखा गया।2
- कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने राजस्व अभिलेख रिकॉर्ड सुधार कैंप की तैयारी का लिया जायजा *कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने राजस्व अभिलेख रिकॉर्ड सुधार कैंप की तैयारियों का लिया जायजा* *लंबित प्रकरणों एवं फाइलों की समीक्षा कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश* *खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण* *टीकमगढ़, 09 अगस्त 2026।* कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज बल्देवगढ़ एवं खरगापुर तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने बलदेवगढ़ तहसील में मंगलवार को आयोजित होने वाले राजस्व अभिलेख रिकॉर्ड सुधार कैंप की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय में अधिकारियों एवं पटवारियों के साथ बैठक कर रिकॉर्ड सुधार से संबंधित प्रकरणों एवं लंबित फाइलों की स्थिति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय में विभिन्न फाइलों का अवलोकन करते हुए रिकॉर्ड सुधार से जुड़े लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का नियमानुसार एवं समय-सीमा में शिविर लगाकर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व अभिलेखों से संबंधित कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो तथा आमजन को अपने कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कलेक्टर ने रिकॉर्ड सुधार कैंप में प्राप्त होने वाले एवं पूर्व से लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कैंप में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार त्वरित निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके पश्चात कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बलदेवगढ़ एसडीएम श्री निशांत भूरिया, बल्देवगढ़ बीएमओ श्री अंकित त्रिपाठी, सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- जतारा हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा जतारा, चित्रकूट के लिए रवाना हुई डाक कावड़ यात्रा जतारा हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा जतारा, चित्रकूट के लिए रवाना हुई डाक कावड़ यात्रा जतारा। सावन माह के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए जतारा से रविवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं की डाक कावड़ यात्रा चित्रकूट धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया और हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कावड़ यात्रा की शुरुआत स्थानीय बस स्टैंड स्थित बगिया वाले हनुमान मंदिर से हुई। श्रद्धालु चित्रकूट धाम पहुंचकर मां मंदाकिनी नदी में स्नान करेंगे और जल लेकर भगवान कामदगिरि की परिक्रमा करेंगे। इसके बाद कावड़ में जल लेकर श्रद्धालु जतारा के लिए वापस रवाना होंगे। जतारा पहुंचने के बाद आखिरी शीला हनुमान मंदिर में कावड़ यात्रा का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। यात्रा के रवाना होने के अवसर पर नगर के युवा कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी धर्मवीर सिंह गौर ने कावड़ यात्रियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को चित्रकूट धाम के लिए रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरा नगर हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारों से गूंज उठा।4
- *जिले में मिली दुर्लभ पांडुलिपियों के संग्रह और प्रमुख पर्यटन स्थलों को संजोय हुए तैयार किया गया स्मृति चिन्ह प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर को किया गया भेंट *ज्ञान भारतम् अभियान* *जिले में मिली दुर्लभ पांडुलिपियों के संग्रह और प्रमुख पर्यटन स्थलों को संजोय हुए तैयार किया गया स्मृति चिन्ह प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर को किया गया भेंट* *टीकमगढ़, 07 अगस्त 2026/* मध्यप्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जिले में भ्रमण के दौरान आज कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं ज्ञान भारतम अभियान के नोडल अधिकारी श्री अनुपम दीक्षित ने उन्हें यह स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय द्वारा ज्ञान भारतम अभियान के दौरान जिले में खोजी गई दुर्लभ पांडुलिपियों और उनसे प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर मिली ख्याति के बारे में प्रभारी मंत्री जी को बताया गया। साथ ही जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं जिले में पर्यटन की संभावनाओं के बारे में भी संक्षिप्त चर्चा की गई। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने बताया कि पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय के आयुक्त ने भी इस स्मृति चिन्ह के रूप में जिले की विरासत, ज्ञान भारतम अभियान और पर्यटन को प्रमोट करने के लिए स्मृति चिन्ह तैयार कराने की इस अभिनव पहल की सराहना की है। साथ ही कुछ स्मृति चिन्ह पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय को भेजे जा रहे हैं। ज्ञान भारतम अभियान में जिले में शोध, साहित्य, धर्म, अध्यात्म, व्याकरण इत्यादि विषयों पर खोजी गई दुर्लभ पांडुलिपियों और जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को संजोये हुए एक स्मृति चिन्ह हैरिटेज टीकमगढ़ (Haritege Tikamgrah) के लोगो के साथ कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। ज्ञातव्य है कि विगत दिनों माननीय मुख्यमंत्री जी के जिले में भ्रमण के दौरान कलेक्टर महोदय द्वारा उन्हें भी यह स्मृति चिन्ह भेंट किया गया था, माननीय मुख्यमंत्री जी ने जिले के इस प्रयास की सराहना की थी।2
- विद्यालय में बच्चों को पेट भर नहीं मिल रहा मध्यान्ह भोजन, भूखे रहते हैं छोटे छोटे छात्र, ग्रामीणों ने समूह को हटाने की मांग की दिगौड़ा 9 अगस्त टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत लुहरगुवां के शासकीय प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले छोटे छोटे छात्रों को समूह संचालक द्वारा पेट भर भोजन नहीं दिए जाने का मामला सामने आया है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों ने खुद यह जानकारी दी है। छात्रों ने बताया है कि स्कूल में मिलने वाली सब्जी बिल्कुल पतली और छोटी छोटी 4 रोटी ही दी जाती है, जिससे बच्चों का पेट नहीं भरता है। इसको लेकर ग्रामीणों ने स्कूल में खाना वितरित करने वाले समूह को हटाने की मांग और दोषी शिक्षकों पर भी कार्यवाही करने की मांग प्रशासन से की है। लुहरगुवां के रवि घोष ने बताया है कि वह शनिवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। जहां पर उनको विद्यालय के छात्रों ने बताया कि स्कूल में मिलने वाले खाने से उनका पेट नहीं भरता है। स्कूल में मिलने वाली सब्जी पतली और रोटी छोटी छोटी पूड़ी के बराबर मिलती हैं, जिससे उनका पेट नहीं भरता है। स्कूल के बच्चों ने इसकी शिकायत कई बार शिक्षकों के साथ साथ हेडमास्टर से भी की, लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। बच्चों द्वारा दी गई समस्या का वीडियो ग्रामीण द्वारा बनाया गया। ग्रामीण रवि घोष ने बताया है कि विद्यालय में श्रीकृष्णा समूह द्वारा बच्चों को खाना दिया जाता है, जिसकी गुणवत्ता खराब रहती है। इस समूह की शिकायत कई बार हेडमास्टर से की गई लेकिन समूह द्वारा सही खाना बच्चों को नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने विद्यालय में पदस्थ शिक्षक व हेडमास्टर पर आरोप लगाए हैं कि इनकी मिलीभगत से समूह संचालक बच्चों को सही खाना नहीं देता है, जिससे इंटरवल में कई बच्चे अपने घर खाने के लिए चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि यहां के स्कूलों में कभी भी कोई अधिकारी मध्यान्ह भोजन का खाना चेक करने के लिए नहीं आते हैं, जिससे समूह का संचालक अपनी मनमानी कर रहा है। गांव के लोगों ने भी इस समस्या को लेकर प्रशासन से जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।1
- बल्देवगढ़ में रिकॉर्ड सुधार कैंप की तैयारियों का लिया कलेक्टर ने लिया जायजा, खरगापुर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण... रिकॉर्ड सुधार में देरी बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश, बल्देवगढ़ में रिकॉर्ड सुधार कैंप की तैयारियों का लिया जायजा, खरगापुर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण... खरगापुर । कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने रविवार को बल्देवगढ़ एवं खरगापुर तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बल्देवगढ़ तहसील में मंगलवार को आयोजित होने वाले राजस्व अभिलेख रिकॉर्ड सुधार कैंप की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय में अधिकारियों और पटवारियों के साथ बैठक कर रिकॉर्ड सुधार से जुड़े लंबित प्रकरणों एवं फाइलों की समीक्षा की। कलेक्टर ने विभिन्न फाइलों का अवलोकन करते हुए लंबित मामलों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व अभिलेखों से संबंधित कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और आमजन को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने रिकॉर्ड सुधार कैंप के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही कैंप में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान बल्देवगढ़ एसडीएम निशांत भूरिया, बीएमओ अंकित त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1
- चिगलौआ से कुंडेश्वर धाम के लिए निकली पैदल कांवड़ यात्रा, बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं हुए शामिल, सोमवार को भोलेनाथ पर चढ़ाएंगे कांवड़ चिगलौआ से कुंडेश्वर धाम के लिए निकली पैदल कांवड़ यात्रा, बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं हुए शामिल बार। ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिगलौआ से रविवार को कांवड़ सेवा समिति चिगलौआ के तत्वावधान में कुंडेश्वर धाम के लिए पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में गांव के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। धार्मिक उत्साह और आस्था के साथ श्रद्धालु अपने गांव से पैदल कुंडेश्वर धाम की ओर रवाना हुए। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं के चेहरे पर भगवान शिव के प्रति आस्था और उत्साह साफ दिखाई दिया। कांवड़ सेवा समिति के सदस्यों द्वारा यात्रा को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। यात्रा में शामिल श्रद्धालु अपने साथ कांवड़ लेकर पैदल कुंडेश्वर धाम पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं का उद्देश्य सोमवार को भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से जलाभिषेक करना और कांवड़ चढ़ाना है। सावन के पावन अवसर पर निकाली गई इस यात्रा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं की भागीदारी ने इसे विशेष बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का स्मरण करते हुए यात्रा पूरी करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों के अनुसार, सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है और इसी आस्था के चलते हर वर्ष श्रद्धालु धार्मिक यात्रा में शामिल होते हैं। कुंडेश्वर धाम पहुंचने के बाद श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। पैदल कांवड़ यात्रा के चलते पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।1