Shuru
Apke Nagar Ki App…
*कन्नौज ब्रेकिंग* कन्नौज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है! मंत्री असीम अरूण,DM-SP और पूरे जिले के थानेदारों के सामने बीजेपी के एक सीनियर कार्यकर्ता ने गंभीर आरोप लगाए,खुले मंच से आरोप लगाया कि पुलिस चौकियां अब सिर्फ 'धन उगाही' का अड्डा बन गई हैं। बिना चढ़ावे के कोई काम नहीं होता, पीड़ित हो या मुजरिम, सबको लूटा जा रहा है।
Star ToDay Samachar
*कन्नौज ब्रेकिंग* कन्नौज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है! मंत्री असीम अरूण,DM-SP और पूरे जिले के थानेदारों के सामने बीजेपी के एक सीनियर कार्यकर्ता ने गंभीर आरोप लगाए,खुले मंच से आरोप लगाया कि पुलिस चौकियां अब सिर्फ 'धन उगाही' का अड्डा बन गई हैं। बिना चढ़ावे के कोई काम नहीं होता, पीड़ित हो या मुजरिम, सबको लूटा जा रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *कासगंज के थाना अमापुर क्षेत्रांतर्गत दौराने पुलिस मुठभेड़ में 03 गोकश अभि0गण की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में सुनिये क्या कहा अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार ने,*1
- तीन दबंग कांस्टेबल वसूली करते पकड़े गए शहर में तीन दबंग कांस्टेबलों के कथित रूप से वसूली करते पकड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीनों कांस्टेबल लोगों को कार्रवाई का डर दिखाकर रुपये मांग रहे थे। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। जांच के दौरान तीनों कांस्टेबलों को कथित वसूली करते हुए पकड़ लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। आरोपों की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर तीनों के खिलाफ सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार और अवैध वसूली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए ई-लॉटरी संपन्न, 330 यंत्रों के लिए किसानों का हुआ चयन.... एंकर/बाइट। हाथरस के विकास भवन स्थित सभागार में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित, डीडी कृषि सतेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी की मौजूदगी में कृषि यंत्रीकरण योजना एवं इन-सीटू पराली प्रबंधन योजना के तहत किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए पारदर्शी ई-लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। हाथरस कृषि विभाग के अनुसार जनपद में कुल 330 कृषि यंत्रों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इनमें सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन के तहत 272, इन-सीटू पराली प्रबंधन योजना के तहत 57 तथा त्वरित मक्का योजना के तहत एक यंत्र का लक्ष्य शामिल था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत कुछ यंत्रों का चयन ऑटो-कंफर्मेशन और पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया गया, जबकि अन्य यंत्रों के लिए ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया गया। पराली प्रबंधन योजना के तहत सुपर सीडर, जीरो ट्रिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल समेत विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए भी लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई। वहीं कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए किसानों और समूहों को निर्धारित नियमों के अनुसार अनुदान का लाभ दिया जाएगा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चयनित किसान स्वीकृत कृषि यंत्र की खरीद करने के बाद उसका बिल संबंधित पोर्टल पर अपलोड करेंगे। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनुदान की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।1
- टूण्डला के नगला महादेव मे साइकिल सवार की हाइड्रा से दबने पर हुई मौत जनपद फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र के नगला महादेव में आज सुबह करीब 10:00 एक साइकिल सवार की हाइड्रा के नीचे आने से हुई मौत | दिनांक 26/अगस्त/26 दिन गुरूवार को नगला महादेव मे हाइड्रा बना काल | प्राप्त जानकारी के अनुसार एक साइकिल सवार जिनका नाम रामसनेही उम्र 65 वर्ष जो रेलवे लोको पायलट से सेवानिवृत थे अपने गांव बिहारीपुर से एत्मादपुर की ओर जा रहे थे की तभी बीच सड़क पर आए हाइड्रा के चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई | सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची | पुलिस द्वारा हाइड्रा को जप्त कर लिया गया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है इस पूरी घटना में टूंडला के थाना प्रभारी भी मौके पर मौजूद थे | पुलिस द्वारा मृतक रामसनेही के सब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है | आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है घटना के बाद से परिवार में चीख पुकार मच गई है | गांव में शोक व सन्नाटा छाया हुआ है | Updated News-20/अगस्त/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत की रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर की आवश्यकता है | शीघ्र सम्पर्क करें - प्रधान संपादक अनुज रावत (9193250352) Subscribe Now 👆👆👆👆1
- *आगरा ब्रेकिंग न्यूज* *थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र मे खनन माफिया है सक्रिय* *आगरा ब्रेकिंग न्यूज* *थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र मे खनन माफिया है सक्रिय* *थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र मे खनन रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है रात्रि के समय होता है खनन का जोरो पर कारोबार* *उठ रहे गस्त और क्षेत्रीय पुलिस पर सवाल* *खनन माफियाओं ने खनन के लिए टी टी जेड मे लगे हरे वृक्षों को भी काट डाला ट्रेक्टर से बड़े पेड़ों को जड से ही उखाड़ फेंका, सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार खनन माफिया हरबान सिंह व अन्य लोग करते है खनन,क्षेत्रीय पुलिस को है सब जानकारी फिर भी नहीं करते है कोई कार्यबाही क्यों की प्रति ट्रेक्टर के हिसाब से जाता है चढ़ावा, उठ रहे है क्षेत्रीय पुलिस एवं वन विभाग की कार्यशेली पर सवाल*1
- सादाबाद में किसान महापंचायत का बिगुल, 21 अगस्त को जुटेंगे हजारों किसान, 11वें दिन धरना जारी, महापंचायत का बड़ा ऐलान 🚨 BREAKING NEWS | 21 अगस्त को सादाबाद में किसान महापंचायत का ऐलान Nitin Kumar | State Bureau UP | India Time Report TV हाथरस: सादाबाद तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन का धरना 11वें दिन भी जारी रहा। संगठन ने 21 अगस्त 2026 को विशाल किसान महापंचायत बुलाने का ऐलान करते हुए हाथरस व आसपास के किसानों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। महापंचायत को लेकर एसडीएम सादाबाद को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की गई। किसान चार प्रमुख मांगों—आलू का ₹1600 प्रति क्विंटल भाव, कोल्ड स्टोरेज भाड़ा कम करने, फार्मर रजिस्ट्री के बिना खाद उपलब्ध कराने और कर्ज माफी—पर आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। SOURCE: ITRTV Ground Report PHOTO: ITRTV Ground Photo4
- कासगंज थाना अमांपुर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड 03 शातिर गौ-तस्कर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार, अभियुक्तगण के कब्जे 03 अवैध तमंचा,3 खोखा व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 मोटर साइकिल,01 कुन्तल मांस व मांस काटने के उपकरण 02 छुरी,01 बांका,01 रस्सी बरामद, कासगंज- पुलिस अधीक्षक ओ0पी0 सिंह निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी सहावर दुर्गेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में, थाना अमांपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड ग्राम रानामऊ थाना क्षेत्र अमांपुर के जंगल में 03 शातिर गौ-तस्कर अभि0गण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, *घटनाक्रम,* दिनाँक 19/20.08.2026 की रात्रि में थाना अमांपुर पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था व चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन हेतु गश्त की जा रही थी, तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मोहनपुर रोड ग्राम रानामऊ के जंगल में कुछ लोगों द्वारा गोकशी की जा रही है, सूचना पर अमांपुर पुलिस टीम द्वारा जंगल में घेराबन्दी करते हुए काम्बिंग करते हुए पुलिस को कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिये, जिनके द्वारा पुलिस को अपनी ओर आता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने का प्रयास किया गया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जबावी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की गयी तो एक अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया तथा, मौके से 02 अन्य अभियुक्तगण को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है घायल अभियुक्त के जीवन रक्षार्थ तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है, अभि0गण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अमांपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, *गिरफ्तार अभियुक्तगण,* 1. जाविद पुत्र मफूल निवासी इन्द्रानगर थाना अमांपुर जनपद कासगंज (घायल) 2. आलेहसन पुत्र बरकत नि0 राजीवनगर कस्बा व थाना अमांपुर जनपद कासगंज 3. मशरूम पुत्र सत्तार नि0 उपरोक्त, *बरामदगी,* • 03 अवैध तमंचा 315 बोर । • 03 जिन्दा व 3 खोखा कारतूस 315 बोर • 01 मोटर साइकिल • 02 छुरी, 01 बांका, 01 रस्सी • 01 कुन्तल गौ मांस *पुलिस टीम,* 1. प्रभारी निरीक्षक विकाश सक्सैना थाना अमांपुर जनपद कासगंज मय पुलिस टीम,2
- जीजा के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, तीन लोगों पर लगाए हत्या के गम्भीर आरोप अछनेरा। थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर नगरिया में बुधवार रात करीब आठ बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक चार दिन पहले अपने जीजा के घर आया था। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार, ताजपुर नगरिया निवासी पूरन पुत्र रामसिंह का साला ओमप्रकाश नि0 कुमेहर राजस्थान चार दिन पहले गांव आया था। बुधवार रात वह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर कुलदेवी मंदिर के पास था। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अछनेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों में चर्चा है, कि तीन लोगों ने युवक को गोली मारी और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है, कि आरोपियों में कुछ उसी गांव के हैं, जबकि एक आरोपी उनका रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।1