जीजा के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, तीन लोगों पर लगाए हत्या के गम्भीर आरोप अछनेरा। थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर नगरिया में बुधवार रात करीब आठ बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक चार दिन पहले अपने जीजा के घर आया था। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार, ताजपुर नगरिया निवासी पूरन पुत्र रामसिंह का साला ओमप्रकाश नि0 कुमेहर राजस्थान चार दिन पहले गांव आया था। बुधवार रात वह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर कुलदेवी मंदिर के पास था। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अछनेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों में चर्चा है, कि तीन लोगों ने युवक को गोली मारी और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है, कि आरोपियों में कुछ उसी गांव के हैं, जबकि एक आरोपी उनका रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
जीजा के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, तीन लोगों पर लगाए हत्या के गम्भीर आरोप अछनेरा। थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर नगरिया में बुधवार रात करीब आठ बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक चार दिन पहले अपने जीजा के घर आया था। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार, ताजपुर नगरिया निवासी पूरन पुत्र रामसिंह का साला ओमप्रकाश नि0 कुमेहर राजस्थान चार दिन पहले गांव आया था। बुधवार रात वह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर कुलदेवी मंदिर के पास था। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अछनेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों में चर्चा है, कि तीन लोगों ने युवक को गोली मारी और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है, कि आरोपियों में कुछ उसी गांव के हैं, जबकि एक आरोपी उनका रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
- स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने एडीओ पर लगाए गंभीर आरोप, एडीओ को तत्काल हटाने की मांग फिरोजाबाद/ विकास खंड शिकोहाबाद में तैनात सहायक विकास अधिकारी आईएसबी धर्मेन्द्र कुमार पर स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने लगाए गंभीर आरोप, मामले को लेकर समूह की महिलाओं ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर एडीओ को तत्काल शिकोहाबाद से हटाने की मांग, प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है, कि एडीओ धर्मेन्द्र कुमार देर रात करीब 11 बजे स्वयं सहायता समूह की दीदियों और संकुल स्तरीय समिति के पदाधिकारियों को फोन व वीडियो कॉल करते हैं। आरोप है, कि इस दौरान उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है, और विभिन्न कार्यों से संबंधित पासवर्ड साझा करने के लिए दबाव बनाया जाता है।महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधान से मिलने को लेकर एडीओ द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती है।1
- मथुरा पुलिस ऑफिस में A C के शार्ट सर्किट से लगी आग दमकल ने काबू पाया1
- mandir ke liye rasta nhi hai chhote se ek talab hai usmein bahut sadhak kachra pada hua Hai Pani aane ke Karan gaon mein Pani ja raha hai aur mandir ka rasta bhi block ho gaya hai Mandir ke liye bhi rasta pradan Se Koi sunvaee nahin Karna Pradhan se bhi bola hai aur usne Koi sunvaee nahin ki bahut hi kharab halat mein yah log Puja karne ke liye Ja Rahe Hain Mandir ke pass rasta hi block kar diya Pura1
- 100 दिवसीय नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री 100 दिवसीय नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम के दौरान विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय हाथरस की प्रतिनिधि द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि द्वारा राजयोग, आत्मज्ञान और सकारात्मक सोच के महत्व पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सैकड़ों छात्र छात्राओं के साथ मौजूद अध्यापकों ने कभी भी नशा न करने का संकल्प लिया।1
- हाथरस बढ़ते स्क्रीन टाइम के बीच एसपी हाथरस की अभिनव पहल, छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र बढ़ते स्क्रीन टाइम के बीच एसपी हाथरस की अभिनव पहल, छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र हाथरस में बढ़ते स्क्रीन टाइम के बीच बच्चों और छात्राओं को अपनी भावनाओं, सपनों एवं विचारों को कागज पर व्यक्त करने के लिए प्रेरित करने की अभिनव पहल की गई। मिशन शक्ति अभियान के तहत सेठ हरचरन दास गर्ल्स इंटर कॉलेज में ‘पंख स्नेल लेटर राइटिंग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर अपनी मन की बात, अपेक्षाएं, सपने और सुझाव साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और आत्मविश्वास की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने की। इस दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा और मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डिजिटल दौर में स्क्रीन टाइम बढ़ने के कारण बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति की आदत को बढ़ावा देना जरूरी है। पत्र लेखन जैसी गतिविधियां छात्राओं को अपने विचारों और भावनाओं को सकारात्मक तरीके से व्यक्त करने का अवसर देती हैं।1
- हाथरस पुलिस ने बरामद किए 30 लाख रुपये कीमत के 109 मोबाइल फोन..... खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर हाथरस पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए करीब 30 लाख रुपये कीमत के 109 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइल फोन को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा। लंबे समय बाद अपने मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल फोन मिलने पर लोगों ने हाथरस पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल की मदद से खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया और तकनीकी माध्यमों से उनकी लोकेशन व इस्तेमाल से संबंधित जानकारी जुटाकर उन्हें बरामद किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को बड़ी राहत मिली, जिनके मोबाइल फोन अलग-अलग परिस्थितियों में खो गए थे। मोबाइल फोन बरामद होने के बाद उन्हें विधिवत उनके मालिकों के सुपुर्द किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि खोए एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी संसाधनों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल लगातार किया जा रहा है।1
- *कन्नौज ब्रेकिंग* कन्नौज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है! मंत्री असीम अरूण,DM-SP और पूरे जिले के थानेदारों के सामने बीजेपी के एक सीनियर कार्यकर्ता ने गंभीर आरोप लगाए,खुले मंच से आरोप लगाया कि पुलिस चौकियां अब सिर्फ 'धन उगाही' का अड्डा बन गई हैं। बिना चढ़ावे के कोई काम नहीं होता, पीड़ित हो या मुजरिम, सबको लूटा जा रहा है।1
- यूपी के महोबा में गड्ढा-मुक्त सड़क का हक मांगने सड़क पर उतरे स्कूली बच्चों पर पुलिस की लातें और बदसलूकी! सड़कों के बड़े-बड़े दावों की पोल महोबा के स्कूली बच्चों ने खोल दी, तो जवाब में पुलिस की बर्बरता मिली! जो हाथ कलम और किताबें थामने के लिए बने हैं, उन मासूम छात्र-छात्राओं को सड़क से लात मारकर हटाना बेहद शर्मनाक है। यह कैसी व्यवस्था है जहां अपने भविष्य के लिए आवाज उठाने वाले मासूमों को इंसाफ के बजाय पुलिस का अत्याचार मिल रहा है? सत्ता के अहंकार में चूर सरकार बच्चों की सुरक्षा करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। #SchoolThikKaro2
- सोते समय युवक के सीने पर पत्नी ने ब्लेड किया हमला, सूचना पर घायल को पुलिस लाई अस्पताल जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव बरवाना में घर पर सोते समय एक युवक विनोद कुमार पुत्र भूप सिंह के सीने पर उसकी पत्नी ने ब्लेड से हमला कर दिया। पत्नी द्वारा किए गए ब्लेड के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक के परिजनों द्वारा घटना के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घायल युवक को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायल युवक का मेडिकल परीक्षण कर उपचार किया गया है। पीड़ित युवक ने पीड़ित युवक ने बताया कि सोते समय पत्नी ने उसके सीने पर ब्लेड हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में जांच कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।1