logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेतिया पुलिस अलर्ट: बैंक और एटीएम के आसपास सघन चेकिंग अभियान। पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंकों एवं उसके आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आगामी पर्व-त्योहार को ध्यान में रखते हुए बेतिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले के सभी बैंकों और एटीएम पर सख्त निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। इसी क्रम में आज बुधवार, 4 फरवरी को दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बैंकिंग व्यवस्था को सुरक्षित रखने, आमजन के धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। बेतिया पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

14 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
14 hrs ago

बेतिया पुलिस अलर्ट: बैंक और एटीएम के आसपास सघन चेकिंग अभियान। पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंकों एवं उसके आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आगामी पर्व-त्योहार को ध्यान में रखते हुए बेतिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले के सभी बैंकों और एटीएम पर सख्त निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। इसी क्रम में आज बुधवार, 4 फरवरी को दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बैंकिंग व्यवस्था को सुरक्षित रखने, आमजन के धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। बेतिया पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

More news from बिहार and nearby areas
  • नौतन/ प्रखंड क्षेत्र के डबरिया पंचायत अंतर्गत परसौनी तिवारी टोला गांव में मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर जी के मंदिर निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा का निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 501 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया और पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर परसौनी तिवारी टोला गांव से खुटही बारियारपुर स्थित पवित्र जलाशय तक पहुंची। जहां पारंम्परिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र कलश में जल भरा गया। तत्पश्चात यात्रा पुनः मंदिर परिसर में लौटकर कलश की विधिवत स्थापना की गई। पूरे मार्ग में “जय माता दी” एवं हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान एवं भक्तिमय बना रहा इस अवसर पर मंदिर के भूमि दाता दिनानाथ तिवारी एवं गोदावरी तिवारी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे, जिससे पूरे गांव में उत्साह का माहौल कायम रहा। ग्रामीणों ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना को लेकर कई दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया। भूमि दाता दिनानाथ तिवारी ने बताया कि उनकी पत्नी गोदावरी तिवारी की तबीयत काफी खराब हो गई थी उन्होंने मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर का स्मरण किया, जिसके बाद उनकी पत्नी स्वस्थ हो गईं। उसी आस्था और विश्वास से श्रद्धापूर्वक उन्होंने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया, जो आज पूर्ण हो गया। उसी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई है।।
    3
    नौतन/ प्रखंड क्षेत्र के डबरिया पंचायत अंतर्गत परसौनी तिवारी टोला गांव में मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर जी के मंदिर निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा का निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 501 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया और पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर परसौनी तिवारी टोला गांव से खुटही बारियारपुर स्थित पवित्र जलाशय तक पहुंची। जहां पारंम्परिक  विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र कलश में जल भरा गया। तत्पश्चात यात्रा पुनः मंदिर परिसर में लौटकर कलश की विधिवत स्थापना की गई। पूरे मार्ग में “जय माता दी” एवं हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान एवं भक्तिमय बना रहा इस अवसर पर मंदिर के भूमि दाता दिनानाथ तिवारी एवं गोदावरी तिवारी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे, जिससे पूरे गांव में उत्साह का माहौल कायम रहा। ग्रामीणों ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना को लेकर कई दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया। भूमि दाता दिनानाथ तिवारी ने बताया कि उनकी पत्नी गोदावरी तिवारी की तबीयत काफी खराब हो गई थी उन्होंने मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर का स्मरण किया, जिसके बाद उनकी पत्नी स्वस्थ हो गईं। उसी आस्था और विश्वास से श्रद्धापूर्वक उन्होंने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया, जो आज पूर्ण हो गया। उसी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई है।।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    Court reporter नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • मां लक्ष्मी नारायण व भगवान शंकर मंदिर पूर्ण होने पर भव्य कलश यात्रा नौतन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डबरिया पंचायत के परसौनी तिवारी टोला में मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर मंदिर के निर्माण कार्य के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर 501 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा परसौनी तिवारी टोला से प्रारंभ होकर खुटही बारियारपुर स्थित पवित्र जल स्रोत तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ जल भरा गया। इसके पश्चात कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर में लौटी, जहां कलश की विधिवत स्थापना की गई। पूरे मार्ग में “जय माता दी” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर मंदिर के भूमि दाता दिनानाथ तिवारी एवं गोदावरी तिवारी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे, जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना को लेकर आगामी कई दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। भूमि दाता दिनानाथ तिवारी ने बताया कि उनकी पत्नी गोदावरी तिवारी की तबीयत पहले काफी खराब थी। उन्होंने मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर से श्रद्धापूर्वक प्रार्थना की, जिसके बाद उनकी पत्नी स्वस्थ हो गईं। इसी आस्था और श्रद्धा से प्रेरित होकर उन्होंने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया, जो आज पूर्ण हुआ।
    1
    मां लक्ष्मी नारायण व भगवान शंकर मंदिर पूर्ण होने पर भव्य कलश यात्रा
नौतन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डबरिया पंचायत के परसौनी तिवारी टोला में मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर मंदिर के निर्माण कार्य के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर 501 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
कलश यात्रा परसौनी तिवारी टोला से प्रारंभ होकर खुटही बारियारपुर स्थित पवित्र जल स्रोत तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ जल भरा गया। इसके पश्चात कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर में लौटी, जहां कलश की विधिवत स्थापना की गई।
पूरे मार्ग में “जय माता दी” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर मंदिर के भूमि दाता दिनानाथ तिवारी एवं गोदावरी तिवारी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे, जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना को लेकर आगामी कई दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।
भूमि दाता दिनानाथ तिवारी ने बताया कि उनकी पत्नी गोदावरी तिवारी की तबीयत पहले काफी खराब थी। उन्होंने मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर से श्रद्धापूर्वक प्रार्थना की, जिसके बाद उनकी पत्नी स्वस्थ हो गईं। इसी आस्था और श्रद्धा से प्रेरित होकर उन्होंने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया, जो आज पूर्ण हुआ।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    18 hrs ago
  • गोपालगंज । बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सहुलि गांव में तिलक समारोह के दौरान 10 हजार रुपये कम चढाने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घायल युवक की पहचान बंधौरी गांव निवासी स्व फुलदेव राय के पुत्र ओमप्रकाश राय के रूप में हुई है। उसे तत्काल मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है...
    1
    गोपालगंज । बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सहुलि गांव में तिलक समारोह के दौरान 10 हजार रुपये कम चढाने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
घायल युवक की पहचान बंधौरी गांव निवासी स्व फुलदेव राय के पुत्र ओमप्रकाश राय के रूप में हुई है। उसे तत्काल मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है...
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    54 min ago
  • माननीय विधायक सह दर्जा प्राप्त मंत्री Amrendra Kumar Pandey उर्फ पप्पू पाण्डेय का जलवा पटना में दिखा! रेयाजुल हक राजू और हरेंद्र यादव ने लिया जदयू सदस्य ता,,
    1
    माननीय विधायक सह दर्जा प्राप्त मंत्री Amrendra Kumar Pandey उर्फ पप्पू पाण्डेय का जलवा पटना में दिखा! रेयाजुल हक राजू और हरेंद्र यादव ने लिया जदयू सदस्य ता,,
    user_सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    Digital printing service गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    4 hrs ago
  • pyar ki koi umar nahi hoti
    1
    pyar ki koi umar nahi hoti
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Mustak ansari
    1
    Post by Mustak ansari
    user_Mustak ansari
    Mustak ansari
    Gopalganj, Bihar•
    6 hrs ago
  • आज 4फरवरी बुधवार दोपहर करीब 2बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 2लाख64हजार500 रूपए जुर्माना वसूले गए।
    1
    आज 4फरवरी बुधवार दोपहर करीब 2बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 2लाख64हजार500 रूपए जुर्माना वसूले गए।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    22 hrs ago
  • श्रीनगर थाना क्षेत्र में सागवान की अवैध कटाई, ट्रैक्टर जब्त श्रीनगर थाना क्षेत्र के बगही बघंबरपुर गांव में सागवान की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उदयपुर जंगल से सागवान की लकड़ी काटकर ट्रैक्टर से बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी। इस मामले में स्थानीय मुखिया के भाई रंजीत कुमार पर आरोप लगाया गया है। आवेदन के अनुसार वार्ड नंबर 13, पूजहाँ के पास से लकड़ी तस्करी की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की। वन विभाग की गाड़ी को देखते ही तस्कर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। ट्रैक्टर बगही बघंबरपुर का बताया जा रहा है, जिसे वन विभाग ने जब्त कर लिया है। स्थानीय लोगों राजेश्वर सिंह, विपिन कुमार, पुनीत कुमार, प्रदीप कुमार यादव सहित अन्य का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार जंगल से लकड़ी की अवैध कटाई और बिक्री हो रही है, जिससे वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने मामले पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। अब देखना होगा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है या नहीं। फिलहाल स्थानीय लोगों की नजर वन विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    1
    श्रीनगर थाना क्षेत्र में सागवान की अवैध कटाई, ट्रैक्टर जब्त
श्रीनगर थाना क्षेत्र के बगही बघंबरपुर गांव में सागवान की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उदयपुर जंगल से सागवान की लकड़ी काटकर ट्रैक्टर से बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी। इस मामले में स्थानीय मुखिया के भाई रंजीत कुमार पर आरोप लगाया गया है।
आवेदन के अनुसार वार्ड नंबर 13, पूजहाँ के पास से लकड़ी तस्करी की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की। वन विभाग की गाड़ी को देखते ही तस्कर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। ट्रैक्टर बगही बघंबरपुर का बताया जा रहा है, जिसे वन विभाग ने जब्त कर लिया है।
स्थानीय लोगों राजेश्वर सिंह, विपिन कुमार, पुनीत कुमार, प्रदीप कुमार यादव सहित अन्य का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार जंगल से लकड़ी की अवैध कटाई और बिक्री हो रही है, जिससे वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने मामले पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। अब देखना होगा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है या नहीं। फिलहाल स्थानीय लोगों की नजर वन विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    18 hrs ago
  • कुशीनगर से इस वक्त एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। जहाँ सीएचसी दुदही में नसबंदी सेवा पूरी तरह ठप हो गई है। आज नसबंदी कराने पहुँचीं 14 महिलाएँ घंटों तक अस्पताल में इंतज़ार करती रहीं, लेकिन सेवा शुरू नहीं हो सकी। दरअसल, आशा कार्यकर्ताओं ने वर्षों से मानदेय न मिलने का आरोप लगाते हुए काम ठप कर दिया। विरोध के चलते अचानक स्वास्थ्य सेवाएँ बाधित हो गईं। इसका सीधा असर पड़ा उन महिलाओं पर, जो दूर-दराज़ के इलाकों से अस्पताल पहुँची थीं। महिलाएँ और उनके परिजन अस्पताल परिसर में भटकते नजर आए, और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजनों का कहना है कि ना तो समय पर कोई जानकारी दी गई और ना ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। वहीं, आशा कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि जब तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं होगा, तब तक काम शुरू नहीं किया जाएगा। सबसे बड़ा सवाल ये है— 👉 आखिर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की सज़ा आम महिलाएँ क्यों भुगतें? 👉 और कब तक ऐसे ही ज़रूरी सेवाएँ ठप होती रहेंगी? अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है। @dm_kushinagar @UPGovt @CMOfficeUP #Kushinagar
    1
    कुशीनगर से इस वक्त एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है।
जहाँ सीएचसी दुदही में नसबंदी सेवा पूरी तरह ठप हो गई है।
आज नसबंदी कराने पहुँचीं 14 महिलाएँ घंटों तक अस्पताल में इंतज़ार करती रहीं,
लेकिन सेवा शुरू नहीं हो सकी।
दरअसल, आशा कार्यकर्ताओं ने वर्षों से मानदेय न मिलने का आरोप लगाते हुए काम ठप कर दिया।
विरोध के चलते अचानक स्वास्थ्य सेवाएँ बाधित हो गईं।
इसका सीधा असर पड़ा उन महिलाओं पर,
जो दूर-दराज़ के इलाकों से अस्पताल पहुँची थीं।
महिलाएँ और उनके परिजन अस्पताल परिसर में भटकते नजर आए,
और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
परिजनों का कहना है कि
ना तो समय पर कोई जानकारी दी गई
और ना ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
वहीं, आशा कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि
जब तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं होगा, तब तक काम शुरू नहीं किया जाएगा।
सबसे बड़ा सवाल ये है—
👉 आखिर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की सज़ा आम महिलाएँ क्यों भुगतें?
👉 और कब तक ऐसे ही ज़रूरी सेवाएँ ठप होती रहेंगी?
अब देखना होगा कि
स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है।
@dm_kushinagar @UPGovt @CMOfficeUP #Kushinagar
    user_Times Update
    Times Update
    Journalist कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.