Shuru
Apke Nagar Ki App…
भानुप्रतापपुर अंतागढ़ महुआ बीनने गई महिला पर जंगली भैंसा का हमला, इलाज के दौरान मौत* *भानुप्रतापपुर अंतागढ़ महुआ बीनने गई महिला पर जंगली भैंसा का हमला, इलाज के दौरान मौत*
Punit markam
भानुप्रतापपुर अंतागढ़ महुआ बीनने गई महिला पर जंगली भैंसा का हमला, इलाज के दौरान मौत* *भानुप्रतापपुर अंतागढ़ महुआ बीनने गई महिला पर जंगली भैंसा का हमला, इलाज के दौरान मौत*
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- गरियाबंद ब्रेकिंग..... जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घटारानी धाम में देर रात भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। मंदिर परिसर में संचालित करीब 8 से 9 दुकानें आग की चपेट में जलकर खाक, आगजनी में लगभग 8 से 10 लाख रुपये के नुकसान की आशंका दुकानों में फैंसी सामग्री, प्रसादी और पूजा सामग्री रखी हुई थी। आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए दुकानदारों ने नया सामान खरीदी किये आग में जल खाक दुकानदारों ने आशंका जताई है कि जंगल में लगी आग फैलकर यहां तक पहुंची हो सकती है वहीं स्थानीय लोगों ने वन विभाग की व्यवस्था और फायर वॉचर की कमी पर भी सवाल उठाए घटना की सूचना फिंगेश्वर थाना पुलिस को दे दी गई प्रभावित दुकानदारों ने शासन-प्रशासन से निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग की है4
- ग्राम संडी के पास टायर फटने से केला लदा माजदा पलटा, चालक हेल्पर सुरक्षित, 15 मार्च रविवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़,धमधा मुख्य मार्ग पर ग्राम संडी के पास सुबह टायर फटने से केला लदा एक माजदा (मिनी ट्रक) अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां से कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के अंजन गांव से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जा रहा वाहन क्रमांक एमएच अट्ठाइस बीबी तीन तीन नौ आठ केला लेकर जा रहा था। सुबह करीब ग्यारह बजे ग्राम संडी के पास स्थित खतरनाक मोड़ पर अचानक ट्रक का टायर फट गया। तेज धमाके के साथ चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया। वाहन में चालक और हेल्पर सवार थे, जो इस हादसे में सुरक्षित बच गए और उन्हें मामूली खरोंचें आईं। दुर्घटना के कारण सड़क के बीचों-बीच वाहन पलटने से खैरागढ़-धमधा मार्ग पर कुछ समय के लिए भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और दोनों ओर ट्रकों व बसों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस और यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन तथा सड़क पर फैले मलबे को हटाकर मार्ग पर यातायात फिर से सुचारू कर दिया।1
- *_Paid Preview_For 18th March_* *05:00 PM & 09:00 PM* *_Form 19th March Daily 4 show_* *08.00 AM, 12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM*1
- जमीन विवाद को लेकर अश्लील गाली-गलौच और धमकी देने का मामला: 4 आरोपितों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला लांजी। पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले नीमटोला में पैतृक जमीन को लेकर हुये विवाद के मामले में फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है, जानकारी के अनुसार मामले के फरियादी टिकमचंद भंडारकर 65 वर्ष निवासी ग्राम बिसोनी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनकी पैतृक जमीन ग्राम नीमटोला वार्ड नं. 14 में स्थित है। पूर्व में जमीन हिस्से बटवारे को लेकर तहसील कार्यालय लाजी मे मामला विचाराधीन है, फरियादी ने बताया कि 13 मार्च को दोपहर करीवन 03.00 बजे हल्का पटवारी मौका स्थल पर आकर जमीन के नापजौप एवं पंचनामा कार्यवाही के लिये आये थे। जो मै मौके पर अपने बेटे आशीष भंडारकर एवं कैलाश भंडारकर के साथ खेत मौका स्थल पर गया था। उसी समय भोजराम भण्डारकर, संतोष भण्डारकर, संजय भण्डारकर तथा एक महिला आरोपित आये और खेत का नापजीप पंचनामा कार्यवाही करवाते हो कहकर अश्लील गालिया देने लगे और जान से खत्म करने की धमकी दिये। फरियादी की उक्त सूचना पर पुलिस ने चारो आरोपितों के खिलाफ प्रकरण क्रमांक 76/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।1
- Description संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 बलौदाबाजार जिले में पडकीडीह से रावन होते हुए सकलोर तक बनने वाली सड़क में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मुरुम की जगह रीजेक्ट मटेरियल और मिट्टी डाली जा रही है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य का विरोध किया और प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि इस सड़क निर्माण के लिए प्रति किलोमीटर दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत है, इसके बावजूद गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। पूरे मामले में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने तहसीलदार को मौके पर बुलाकर स्थिति से अवगत कराया। 📍 स्थान – बलौदाबाजार जिला 🎤 रिपोर्ट – हरि ओम विश्वकर्मा2
- समाज की परंपरा अनुसार महाला व सगाई रस्म सम्पन्न बस्तर। ग्राम पंचायत घाटलोहंगा में आदिवासी समाज की परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार महाला एवं सगाई की रस्म विधि-विधान से सम्पन्न की गई। इस दौरान समाज के बुजुर्गों और परिजनों की उपस्थिति में पारंपरिक रीति से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिवारजनों और ग्रामीणों ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया तथा आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के अनुसार सभी रस्में निभाई गईं। समारोह में समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और खुशी का माहौल बना रहा।3
- *आमागढ़ विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, गणितीय खेलों में ओम और मोनिका रहे अव्वल* *गणित सिर्फ विषय नहीं, भविष्य की कुंजी” — आमागढ़ विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर* दुर्गूकोंदल। विद्यालय परिवार आमागढ़ में “मेरा विद्यालय मेरी पहचान” अभियान के अंतर्गत शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गणित के महत्व, उसके वैज्ञानिक दृष्टिकोण और दैनिक जीवन में उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 मार्च को यह दिवस दुनियाभर में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य आम लोगों और विशेषकर विद्यार्थियों के बीच गणित के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि 14 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस मनाने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। यह तिथि गणित की प्रसिद्ध स्थिरांक पाई (π) से जुड़ी हुई है। कई देशों में तारीख को महीना/दिन (3/14) के रूप में लिखा जाता है, जो पाई के मान 3.14 से मेल खाता है। इसी वजह से इसे पाई दिवस के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष की थीम “मैथमेटिक्स एंड होप” (गणित और आशा) रही, जो यह दर्शाती है कि गणित भविष्य के निर्माण और वैज्ञानिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस अवसर पर महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन और प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन सहित अन्य गणित विभूतियों को याद कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में व्याख्याता डॉ. संजय वस्त्रकार ने इन महान वैज्ञानिकों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पाई (π) का मान केवल 3.14 तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनंत तक चलता है। उसी प्रकार विद्यार्थियों की संभावनाएं भी अनंत हैं। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अल्बर्ट आइंस्टीन के कथन “कल्पना ज्ञान से ज्यादा महत्वपूर्ण है” का उल्लेख करते हुए बताया कि गणित में भी कल्पना और रचनात्मक सोच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम का सबसे रोचक और रोमांचक हिस्सा विद्यार्थियों के लिए आयोजित मानसिक, तार्किक और पजल गेम्स रहे। व्याख्याता डॉ. संजय वस्त्रकार और विनोद साहू ने बच्चों के बीच कई रोचक गतिविधियां कराईं। नौ बिंदुओं को चार सीधी लाइनों में मिलाने, तीन अंकों को उल्टा लिखकर सीधा करने और मन में सोचे गए अंक पर आधारित गणितीय खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने खेल-खेल में गणित को समझने और सीखने का आनंद लिया। रोचक प्रतियोगिताओं में ओम और मोनिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली। उनकी तार्किक क्षमता और तीव्र मानसिक गणना ने सभी को प्रभावित किया। इस सफल आयोजन में उदे राम भुआर्य, सबल सिंह दीवान, बृजेश साहू, रामनाथ गोटा, अनिल वर्मा, ममता रावटे, सुरेंद्र कुमार उइके, आत्माराम तारमे, भुनेश उसेंडी सहित पूरे विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को गणित को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानकर उसे रुचि के साथ सीखने का संदेश दिया गया।2
- *_Paid Preview_For 18th March_* *05:00 PM & 09:00 PM* *_Form 19th March Daily 4 show_* *08.00 AM, 12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM*1
- जनता के सवालों का जवाब प्रधानमंत्री मोदी ने एक भी कॉन्फ्रेंस करके जनता को जवाब क्यों नहीं दिया जनता के इस सवालों का जवाब अब तक क्यों नहीं1