logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम संडी के पास टायर फटने से केला लदा माजदा पलटा, चालक हेल्पर सुरक्षित, ग्राम संडी के पास टायर फटने से केला लदा माजदा पलटा, चालक हेल्पर सुरक्षित, 15 मार्च रविवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़,धमधा मुख्य मार्ग पर ग्राम संडी के पास सुबह टायर फटने से केला लदा एक माजदा (मिनी ट्रक) अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां से कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के अंजन गांव से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जा रहा वाहन क्रमांक एमएच अट्ठाइस बीबी तीन तीन नौ आठ केला लेकर जा रहा था। सुबह करीब ग्यारह बजे ग्राम संडी के पास स्थित खतरनाक मोड़ पर अचानक ट्रक का टायर फट गया। तेज धमाके के साथ चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया। वाहन में चालक और हेल्पर सवार थे, जो इस हादसे में सुरक्षित बच गए और उन्हें मामूली खरोंचें आईं। दुर्घटना के कारण सड़क के बीचों-बीच वाहन पलटने से खैरागढ़-धमधा मार्ग पर कुछ समय के लिए भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और दोनों ओर ट्रकों व बसों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस और यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन तथा सड़क पर फैले मलबे को हटाकर मार्ग पर यातायात फिर से सुचारू कर दिया।

1 hr ago
user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

ग्राम संडी के पास टायर फटने से केला लदा माजदा पलटा, चालक हेल्पर सुरक्षित, ग्राम संडी के पास टायर फटने से केला लदा माजदा पलटा, चालक हेल्पर सुरक्षित, 15 मार्च रविवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़,धमधा मुख्य मार्ग पर ग्राम संडी के पास सुबह टायर फटने से केला लदा एक माजदा (मिनी ट्रक) अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां से कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के अंजन गांव से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जा रहा वाहन क्रमांक एमएच अट्ठाइस बीबी तीन तीन नौ आठ केला लेकर जा रहा था। सुबह करीब ग्यारह बजे ग्राम संडी के पास स्थित खतरनाक मोड़ पर अचानक ट्रक का टायर फट गया। तेज धमाके के साथ चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया। वाहन में चालक और हेल्पर सवार थे, जो इस हादसे में सुरक्षित बच गए और उन्हें मामूली खरोंचें आईं। दुर्घटना के कारण सड़क के बीचों-बीच वाहन पलटने से खैरागढ़-धमधा मार्ग पर कुछ समय के लिए भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और दोनों ओर ट्रकों व बसों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस और यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन तथा सड़क पर फैले मलबे को हटाकर मार्ग पर यातायात फिर से सुचारू कर दिया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • अवैध रूप से शराब का परिवहन करने वाले तीन आरोपी चढे पुलिस के हत्थे। आरोपियों के कब्जे में रखे 120 पौवा देशी प्लेन मदिरा व शराब बिक्री रकम 5200 रूपये को किया गया जप्त। आरोपीगण से शराब परिवहन में प्रयुक्त चार पहिया वाहन मारुति स्विफ्ट कार व एक मोटर सायकल TVS अपाचे को किया गया जप्त.. 03 आरोपियो को आबकारी एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा किया गया।
    1
    अवैध रूप से शराब का परिवहन करने वाले तीन आरोपी चढे पुलिस के हत्थे।
आरोपियों के कब्जे में रखे 120 पौवा देशी प्लेन मदिरा व शराब बिक्री रकम 5200 रूपये को किया गया जप्त।
आरोपीगण से शराब परिवहन में प्रयुक्त चार पहिया वाहन मारुति स्विफ्ट कार व एक मोटर सायकल TVS अपाचे को किया गया जप्त..
03 आरोपियो को आबकारी एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा किया गया।
    user_Deepesh Jangde
    Deepesh Jangde
    Court reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • 🚨 कबीरधाम में 2.8 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार नकदी और मोबाइल सहित 1.87 लाख का सामान जब्त कवर्धा, 14 मार्च 2026। जिला कबीरधाम में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना पिपरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.821 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दशरंगपुर निवासी अजय गणवीर को दुधिया रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अपने बैग में गांजा लेकर ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बैग से 2.821 किलो गांजा बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमत 1,05,350 रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से 67,150 रुपये नगद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 15,000 रुपये) भी जब्त किया गया। इस प्रकार पुलिस ने कुल 1,87,500 रुपये का सामान जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 86/2026, धारा 20(बी)2(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों का अवैध कारोबार होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    1
    🚨 कबीरधाम में 2.8 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
नकदी और मोबाइल सहित 1.87 लाख का सामान जब्त
कवर्धा, 14 मार्च 2026।
जिला कबीरधाम में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना पिपरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.821 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दशरंगपुर निवासी अजय गणवीर को दुधिया रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अपने बैग में गांजा लेकर ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान बैग से 2.821 किलो गांजा बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमत 1,05,350 रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से 67,150 रुपये नगद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 15,000 रुपये) भी जब्त किया गया।
इस प्रकार पुलिस ने कुल 1,87,500 रुपये का सामान जब्त किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 86/2026, धारा 20(बी)2(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों का अवैध कारोबार होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • कवर्धा में बिजली विभाग का बड़ा घोटाला: कर्मचारी ने उपभोक्ताओं से वसूले लाखों, बैंक में जमा नहीं किए?
    1
    कवर्धा में बिजली विभाग का बड़ा घोटाला: कर्मचारी ने उपभोक्ताओं से वसूले लाखों, बैंक में जमा नहीं किए?
    user_GURUJITV NEWS
    GURUJITV NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • Description संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 बलौदाबाजार जिले में पडकीडीह से रावन होते हुए सकलोर तक बनने वाली सड़क में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मुरुम की जगह रीजेक्ट मटेरियल और मिट्टी डाली जा रही है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य का विरोध किया और प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि इस सड़क निर्माण के लिए प्रति किलोमीटर दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत है, इसके बावजूद गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। पूरे मामले में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने तहसीलदार को मौके पर बुलाकर स्थिति से अवगत कराया। 📍 स्थान – बलौदाबाजार जिला 🎤 रिपोर्ट – हरि ओम विश्वकर्मा
    2
    Description
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
बलौदाबाजार जिले में पडकीडीह से रावन होते हुए सकलोर तक बनने वाली सड़क में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मुरुम की जगह रीजेक्ट मटेरियल और मिट्टी डाली जा रही है।
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य का विरोध किया और प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि इस सड़क निर्माण के लिए प्रति किलोमीटर दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत है, इसके बावजूद गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
पूरे मामले में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने तहसीलदार को मौके पर बुलाकर स्थिति से अवगत कराया।
📍 स्थान – बलौदाबाजार जिला
🎤 रिपोर्ट – हरि ओम विश्वकर्मा
    user_जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    Journalist टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • बालाघाट शहर के गोंदिया रोड स्थित गौतम कॉम्प्लेक्स के मालिक रमन गौतम को उनके ही किरायेदारों द्वारा जान से मारने की धमकी और 50 लाख रुपये की मोटी रकम के लिए प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंजलि ट्रेवल्स के संचालक राजकुमार उर्फ राजा कुकरेजा और मॉम्स किचन के धीरज जोतवानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ​रजिस्ट्री के नाम पर वसूली और मौत की धमकी देने के मामले मे ​पीड़ित रमन गौतम की शिकायत के अनुसार ये दोनों आरोपी उन पर दुकानों और मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करने का अवैध दबाव बना रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने अपना असली चेहरा दिखाया और रजिस्ट्री छोड़ने के बदले 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। आरोपियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि रकम नहीं मिली, तो वे रमन गौतम के पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। खौफजदा परिवार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए BNS विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। ​पुलिस ने बताया की मुख्य आरोपी राजकुमार उर्फ राजा कुकरेजा का एक बड़ा आपराधिक नेटवर्क है। आरोपी केवल अंजलि ट्रेवल्स ही नहीं चलाता, बल्कि लोगों को ऊंचे ब्याज पर पैसा देकर उनके कोरे स्टाम्प और चेक पर हस्ताक्षर करवा लेता था। बाद में इन्हीं दस्तावेजों के जरिए वह लोगों के जमीन-मकान हड़पने, उन्हें ब्लैकमेल करने और झूठे केसों में फंसाने का काम करता रहा है। जिसके विरुद्ध बलात्कार और धोखाधड़ी जैसे अनेको प्रकरण चल रहे है!
    1
    बालाघाट शहर के गोंदिया रोड स्थित गौतम कॉम्प्लेक्स के मालिक रमन गौतम को उनके ही किरायेदारों द्वारा जान से मारने की धमकी और 50 लाख रुपये की मोटी रकम के लिए प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंजलि ट्रेवल्स के संचालक राजकुमार उर्फ राजा कुकरेजा और मॉम्स किचन के धीरज जोतवानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
​रजिस्ट्री के नाम पर वसूली और मौत की धमकी देने के मामले मे 
​पीड़ित रमन गौतम की शिकायत के अनुसार ये दोनों आरोपी उन पर दुकानों और मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करने का अवैध दबाव बना रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने अपना असली चेहरा दिखाया और रजिस्ट्री छोड़ने के बदले 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। आरोपियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि रकम नहीं मिली, तो वे रमन गौतम के पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। खौफजदा परिवार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए BNS विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
​पुलिस ने बताया की मुख्य आरोपी राजकुमार उर्फ राजा कुकरेजा का एक बड़ा आपराधिक नेटवर्क है। आरोपी केवल अंजलि ट्रेवल्स ही नहीं चलाता, बल्कि लोगों को ऊंचे ब्याज पर पैसा देकर उनके कोरे स्टाम्प और चेक पर हस्ताक्षर करवा लेता था। बाद में इन्हीं दस्तावेजों के जरिए वह लोगों के जमीन-मकान हड़पने, उन्हें ब्लैकमेल करने और झूठे केसों में फंसाने का काम करता रहा है। जिसके विरुद्ध बलात्कार और धोखाधड़ी जैसे अनेको प्रकरण चल रहे है!
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    49 min ago
  • पुलिस में निकाला जुलूस, मकान की रजिस्ट्री कराने का बना रहे थे दबाव, नहीं मानने पर परिवार सहित जान से मारने की दी थी धमकी
    1
    पुलिस में निकाला जुलूस, मकान की रजिस्ट्री कराने का बना रहे थे दबाव, नहीं मानने पर परिवार सहित जान से मारने की दी थी धमकी
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मस्जिदों और घरों में विशेष नमाज, चांद के दीदार के बाद मनाई जाएगी ईद
    1
    मस्जिदों और घरों में विशेष नमाज, चांद के दीदार के बाद मनाई जाएगी ईद
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by दधिवल मानव
    1
    Post by दधिवल मानव
    user_दधिवल मानव
    दधिवल मानव
    Farmer Balaghat, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • प्रेमानंद जी महाराज 🥰
    1
    प्रेमानंद जी महाराज 🥰
    user_Aniruddhacharya ji
    Aniruddhacharya ji
    Graphic designer Balaghat, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.