logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खौफ का कारोबार बालाघाट में रसूख किरायेदार की गुंडागर्दी,मकान मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी,कोतवाली पुलिस ने अंजलि ट्रेवल्स के संचालक राजकुमार उर्फ राजा कुकरेजा और मॉम्स किचन के धीरज जोतवानी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला किया दर्ज,,, बालाघाट शहर के गोंदिया रोड स्थित गौतम कॉम्प्लेक्स के मालिक रमन गौतम को उनके ही किरायेदारों द्वारा जान से मारने की धमकी और 50 लाख रुपये की मोटी रकम के लिए प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंजलि ट्रेवल्स के संचालक राजकुमार उर्फ राजा कुकरेजा और मॉम्स किचन के धीरज जोतवानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ​रजिस्ट्री के नाम पर वसूली और मौत की धमकी देने के मामले मे ​पीड़ित रमन गौतम की शिकायत के अनुसार ये दोनों आरोपी उन पर दुकानों और मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करने का अवैध दबाव बना रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने अपना असली चेहरा दिखाया और रजिस्ट्री छोड़ने के बदले 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। आरोपियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि रकम नहीं मिली, तो वे रमन गौतम के पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। खौफजदा परिवार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए BNS विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। ​पुलिस ने बताया की मुख्य आरोपी राजकुमार उर्फ राजा कुकरेजा का एक बड़ा आपराधिक नेटवर्क है। आरोपी केवल अंजलि ट्रेवल्स ही नहीं चलाता, बल्कि लोगों को ऊंचे ब्याज पर पैसा देकर उनके कोरे स्टाम्प और चेक पर हस्ताक्षर करवा लेता था। बाद में इन्हीं दस्तावेजों के जरिए वह लोगों के जमीन-मकान हड़पने, उन्हें ब्लैकमेल करने और झूठे केसों में फंसाने का काम करता रहा है। जिसके विरुद्ध बलात्कार और धोखाधड़ी जैसे अनेको प्रकरण चल रहे है!

2 hrs ago
user_INDRAJEET SINGH DASHMER
INDRAJEET SINGH DASHMER
पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
2 hrs ago

खौफ का कारोबार बालाघाट में रसूख किरायेदार की गुंडागर्दी,मकान मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी,कोतवाली पुलिस ने अंजलि ट्रेवल्स के संचालक राजकुमार उर्फ राजा कुकरेजा और मॉम्स किचन के धीरज जोतवानी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला किया दर्ज,,, बालाघाट शहर के गोंदिया रोड स्थित गौतम कॉम्प्लेक्स के मालिक रमन गौतम को उनके ही किरायेदारों द्वारा जान से मारने की धमकी और 50 लाख रुपये की मोटी रकम के लिए प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंजलि ट्रेवल्स के संचालक राजकुमार उर्फ राजा कुकरेजा और मॉम्स किचन के धीरज जोतवानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ​रजिस्ट्री के नाम पर वसूली और मौत की धमकी देने के मामले मे ​पीड़ित रमन गौतम की शिकायत के अनुसार ये दोनों आरोपी उन पर दुकानों और मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करने का अवैध दबाव बना रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने अपना असली चेहरा दिखाया और रजिस्ट्री छोड़ने के बदले 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। आरोपियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि रकम नहीं मिली, तो वे रमन गौतम के पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। खौफजदा परिवार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए BNS विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। ​पुलिस ने बताया की मुख्य आरोपी राजकुमार उर्फ राजा कुकरेजा का एक बड़ा आपराधिक नेटवर्क है। आरोपी केवल अंजलि ट्रेवल्स ही नहीं चलाता, बल्कि लोगों को ऊंचे ब्याज पर पैसा देकर उनके कोरे स्टाम्प और चेक पर हस्ताक्षर करवा लेता था। बाद में इन्हीं दस्तावेजों के जरिए वह लोगों के जमीन-मकान हड़पने, उन्हें ब्लैकमेल करने और झूठे केसों में फंसाने का काम करता रहा है। जिसके विरुद्ध बलात्कार और धोखाधड़ी जैसे अनेको प्रकरण चल रहे है!

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कटंगी शहर के साप्ताहिक मवेशी बाजार से कृषि कार्य के लिए मवेशी खरीदकर लेकर जा रहे एक युवक पर गौतस्करी करने का कथित आरोप लगाकर उसके साथ अड़ीबाजी कर पैसों की मांग करने का मामला प्रकाश में आया है। अड़ीबाजी करने वाले दो लोगों पर इस पूरे मामले में पीड़ित का बचाव करने के लिए आने वाले अनुसूचित जाति समाज के एक युवक के साथ कथित तौर पर जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का भी आरोप है। इस घटना के बाद पीड़ितों ने कटंगी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। टुईयापार निवासी पीड़ित आकाश कड़काड़े और मोहगांव निवासी मुकेश टांडेकर ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अतरी निवासी अंकित राहंगडाले और एक अन्य युवक ने अड़ीबाजी की जातिसूचक गाली-गलौज की और फिर मारपीट की है।
    1
    कटंगी शहर के साप्ताहिक मवेशी बाजार से कृषि कार्य के लिए मवेशी खरीदकर लेकर जा रहे एक युवक पर गौतस्करी करने का कथित आरोप लगाकर उसके साथ अड़ीबाजी कर पैसों की मांग करने का मामला प्रकाश में आया है। अड़ीबाजी करने वाले दो लोगों पर इस पूरे मामले में पीड़ित का बचाव करने के लिए आने वाले अनुसूचित जाति समाज के एक युवक के साथ कथित तौर पर जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का भी आरोप है। इस घटना के बाद पीड़ितों ने कटंगी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। टुईयापार निवासी पीड़ित आकाश कड़काड़े और मोहगांव निवासी मुकेश टांडेकर ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अतरी निवासी अंकित राहंगडाले और एक अन्य युवक ने अड़ीबाजी की जातिसूचक गाली-गलौज की और फिर मारपीट की है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शिव पुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह का अंतिम दिवस, कल हवन-पूजन एवं विशाल भंडारा कथा के समापन दिवस पर भगवान शिव की महिमा, भक्ति और मानव कल्याण का संदेश मरझोर : नगर के मरझोर स्थित शिवनगर के शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्री शिव पुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह के अंतिम दिवस की कथा में भगवान शिव की महिमा और उनकी भक्ति का महत्व विस्तार से बताया गया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान शिव अत्यंत भोले और दयालु हैं, वे अपने भक्तों की सच्ची भक्ति से प्रसन्न होकर उनके कष्टों को दूर कर देते हैं। अंतिम दिवस की कथा में बताया गया कि भगवान शिव सृष्टि के संहारक ही नहीं बल्कि कल्याणकारी भी हैं। जो भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ शिव का स्मरण करता है, उसके जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं। शिव पुराण हमें सत्य, करुणा, दया और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कथा व्यास ने कहा कि जीवन में अहंकार का त्याग कर भगवान शिव की भक्ति करनी चाहिए। शिव भक्ति से मनुष्य को आत्मिक शांति, सुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शिव पुराण की कथा सुनने और उसका चिंतन करने से मनुष्य के पापों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। कथा के दौरान बड़ी संख्या पत्रकारो सहित अन्य गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया गया। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे जिसमें किसान मोर्चा के जिला महामंत्री शिव सनोदिया, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, रमेश सनोदिया जिला अध्यक्ष ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन चंदेल, जिला पंचायत सदस्य घनश्याम सनोदिया,गणेश मंदिर के पुजारी पंडित हरि प्रसाद तिवारी, शिवदयाल सनोदिया,जी एन तिवारी, मानसिंह चंद्रवंशी, अखिलेश शिवहरे, अनिल दानोदिया, समिति अध्यक्ष राधेश्याम सनोदिया, कोषाध्यक्ष मनोज चंदेल, रेवाराम विश्वकर्मा ,छविलाल , यजमान साधुलाल धुर्वे सरस्वती धुर्वे, और पूरे वातावरण में हर-हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा। आयोजक समिति ने बताया कि कथा समापन के अवसर पर कल हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।
    2
    शिव पुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह का अंतिम दिवस, कल हवन-पूजन एवं विशाल भंडारा
कथा के समापन दिवस पर भगवान शिव की महिमा, भक्ति और मानव कल्याण का संदेश
मरझोर : नगर के मरझोर स्थित शिवनगर के शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्री शिव पुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह के अंतिम दिवस की कथा में भगवान शिव की महिमा और उनकी भक्ति का महत्व विस्तार से बताया गया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान शिव अत्यंत भोले और दयालु हैं, वे अपने भक्तों की सच्ची भक्ति से प्रसन्न होकर उनके कष्टों को दूर कर देते हैं।
अंतिम दिवस की कथा में बताया गया कि भगवान शिव सृष्टि के संहारक ही नहीं बल्कि कल्याणकारी भी हैं। जो भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ शिव का स्मरण करता है, उसके जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं। शिव पुराण हमें सत्य, करुणा, दया और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
कथा व्यास ने कहा कि जीवन में अहंकार का त्याग कर भगवान शिव की भक्ति करनी चाहिए। शिव भक्ति से मनुष्य को आत्मिक शांति, सुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शिव पुराण की कथा सुनने और उसका चिंतन करने से मनुष्य के पापों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।
कथा के दौरान बड़ी संख्या पत्रकारो सहित अन्य गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया गया। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे जिसमें किसान मोर्चा के जिला महामंत्री शिव सनोदिया, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, रमेश सनोदिया जिला अध्यक्ष ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन चंदेल, जिला पंचायत सदस्य घनश्याम सनोदिया,गणेश मंदिर के पुजारी पंडित हरि प्रसाद तिवारी, शिवदयाल सनोदिया,जी एन तिवारी, मानसिंह चंद्रवंशी, अखिलेश शिवहरे, अनिल दानोदिया, समिति अध्यक्ष राधेश्याम सनोदिया, कोषाध्यक्ष मनोज चंदेल, रेवाराम विश्वकर्मा ,छविलाल , यजमान साधुलाल धुर्वे सरस्वती धुर्वे, और पूरे वातावरण में हर-हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।
आयोजक समिति ने बताया कि कथा समापन के अवसर पर कल हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *होटल, ढाबा व चाय स्टॉल से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त* सिवनी - कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग, कालाबाजारी एवं जमाखोरी की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा सतत निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रशासनिक टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर कार्रवाई की। बरघाट क्षेत्र में एसडीएम के निर्देश पर होटल व ढाबों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान गुरु कृपा होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। इस पर तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडर जब्त कर लिए। वहीं ग्राम मैरा में दिलीप साहू की चाय स्टॉल से भी 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसी प्रकार तहसील केवलारी के ग्राम पलारी स्थित पप्पू होटल का निरीक्षण करने पर वहां भी घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग किया जाना पाया गया। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर लिए। जिला प्रशासन ने होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट तथा अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग न करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *होटल, ढाबा व चाय स्टॉल से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त*
सिवनी - कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग, कालाबाजारी एवं जमाखोरी की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा सतत निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रशासनिक टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर कार्रवाई की।
बरघाट क्षेत्र में एसडीएम के निर्देश पर होटल व ढाबों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान गुरु कृपा होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। इस पर तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडर जब्त कर लिए। वहीं ग्राम मैरा में दिलीप साहू की चाय स्टॉल से भी 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
इसी प्रकार तहसील केवलारी के ग्राम पलारी स्थित पप्पू होटल का निरीक्षण करने पर वहां भी घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग किया जाना पाया गया। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर लिए।
जिला प्रशासन ने होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट तथा अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग न करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by BS News Network
    1
    Post by BS News Network
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में प्रदेश कार्यालय भोपाल में मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के ढाई वर्षों के कार्यकाल की विफलताओं पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापक गोंडवाना रत्न  दादा हीरासिंह मरकाम के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित मुख्य अतिथियों का पार्टी पदाधिकारियों द्वारा पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर गरिमापूर्ण स्वागत किया गया। प्रशिक्षण शिविर में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को भारत सरकार के केंद्रीय बजट की प्रक्रिया एवं उसके विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सदन में वही लोग प्रभावी राजनीति कर पाते हैं, जो अर्थशास्त्र की समझ रखते हैं। उन्होंने विभिन्न राज्यों की कर व्यवस्था, आर्थिक संसाधनों के प्रबंधन तथा देश की अर्थव्यवस्था के संचालन के विषय में भी विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारें प्रायः घाटे का बजट प्रस्तुत करती हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को आर्थिक विषयों की समझ होना आवश्यक है। प्रशिक्षण में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमानसिंह पोर्ते ने संगठन की नीतियों, विचारधारा तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुँचाने का आह्वान किया। वहीं राष्ट्रीय महासचिव बलवीर तोमर ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सामाजिक न्याय, आदिवासी अधिकारों और क्षेत्रीय स्वाभिमान की लड़ाई को मजबूती ओर संगठन में अनुशासन बनाए रखने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया। प्रदेश प्रवक्ता संतर वालारी ने संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसमस्याओं के प्रति संघर्षशीलता ओर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और जनता के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने पर जोर दिया | प्रशिक्षण में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. कमलेश तेकाम ने अपने संबोधन में संगठन विस्तार, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया ओर प्रशिक्षण शिविर के दौरान संगठन विस्तार, विचारधारा, राजनीतिक रणनीति तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और प्रशिक्षण के तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से जिला अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समापन के बाद प्रदेश अध्यक्ष इंजी. कमलेश तेकाम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश की जनता के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है और प्रदेश की जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि किसान, युवा, आदिवासी एवं आम जनता आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, जबकि सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित रह गई है।
    1
    गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में प्रदेश कार्यालय भोपाल में मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के ढाई वर्षों के कार्यकाल की विफलताओं पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापक गोंडवाना रत्न  दादा हीरासिंह मरकाम के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित मुख्य अतिथियों का पार्टी पदाधिकारियों द्वारा पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर गरिमापूर्ण स्वागत किया गया। प्रशिक्षण शिविर में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी  अजय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को भारत सरकार के केंद्रीय बजट की प्रक्रिया एवं उसके विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सदन में वही लोग प्रभावी राजनीति कर पाते हैं, जो अर्थशास्त्र की समझ रखते हैं। उन्होंने विभिन्न राज्यों की कर व्यवस्था, आर्थिक संसाधनों के प्रबंधन तथा देश की अर्थव्यवस्था के संचालन के विषय में भी विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारें प्रायः घाटे का बजट प्रस्तुत करती हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को आर्थिक विषयों की समझ होना आवश्यक है। प्रशिक्षण में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमानसिंह पोर्ते ने संगठन की नीतियों, विचारधारा तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुँचाने का आह्वान किया। वहीं राष्ट्रीय महासचिव बलवीर तोमर ने  गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सामाजिक न्याय, आदिवासी अधिकारों और क्षेत्रीय स्वाभिमान की लड़ाई को मजबूती ओर संगठन में अनुशासन बनाए रखने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया। प्रदेश प्रवक्ता संतर वालारी ने  संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसमस्याओं के प्रति संघर्षशीलता ओर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और जनता के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने  पर जोर दिया | प्रशिक्षण में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. कमलेश तेकाम ने  अपने संबोधन में संगठन विस्तार, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया ओर प्रशिक्षण शिविर के दौरान संगठन विस्तार, विचारधारा, राजनीतिक रणनीति तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और प्रशिक्षण के तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से जिला अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समापन के बाद  प्रदेश अध्यक्ष इंजी. कमलेश तेकाम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश की जनता के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है और प्रदेश की जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि किसान, युवा, आदिवासी एवं आम जनता आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, जबकि सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित रह गई है।
    user_Salim khan
    Salim khan
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    42 min ago
  • ****** मंडला। जिला पंचायत सभागार कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने पत्रकारों को विकसित भारत–जी राम जी योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देना और सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना है। इस दौरान पत्रकारों से योजना की जानकारी जनता तक पहुंचाने की अपील भी की गई।
    1
    ******
मंडला। जिला पंचायत सभागार कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने पत्रकारों को विकसित भारत–जी राम जी योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देना और सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना है। इस दौरान पत्रकारों से योजना की जानकारी जनता तक पहुंचाने की अपील भी की गई।
    user_प्रशांत पटैल
    प्रशांत पटैल
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • वैनगंगा उद्गम स्थल पर 3.05 करोड़ के निर्माण में गड़बड़ी के आरोप चार माह से चल रहा काम, सूचना पटल गायब; घटिया निर्माण और खुले कुंड से हादसे का खतरा मुंडारा : जिले की जीवनदायिनी वैनगंगा नदी के उद्गम स्थल पर पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 3 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार उद्गम स्थल के विकास के लिए स्वीकृत यह निर्माण कार्य पिछले करीब चार माह से जारी है, जिसका भूमि पूजन सिवनी विधायक द्वारा किया गया था। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े बजट के बावजूद निर्माण स्थल पर आज तक सूचना पटल तक नहीं लगाया गया, जिससे आम लोगों को यह तक पता नहीं चल पा रहा कि कार्य किस विभाग के माध्यम से और किस लागत से कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य पेटी ठेकेदारी व्यवस्था के तहत कराया जा रहा है। पेटी ठेकेदार संदीप मर्सकोले (निवासी गोपालगंज) ने बताया कि उन्होंने यह काम पेटी में लिया है, जबकि मुख्य ठेकेदार भोपाल के खान ठेकेदार हैं। स्थल पर शौचालय, डिसेल्टर, बाउंड्री वॉल, कुंड की खुदाई, पेड़ों के चबूतरे, करीब 15 प्लांटर और लगभग 30 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा। पेड़ों के लिए बनाए गए चबूतरों में अब तक पानी की तराई नहीं की गई, जिससे सीमेंट और निर्माण सामग्री हाथ लगाने पर ही झड़ने लगी है। इससे निर्माण की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि उद्गम स्थल पर करीब 7 फीट गहरा कुंड खोदकर खुला छोड़ दिया गया है। यहां रोजाना श्रद्धालु, पर्यटक और बच्चे पहुंचते हैं, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इसे ढका नहीं गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य गेट से सीसी सड़क बनाने की बात कही गई थी, लेकिन सड़क कहीं और बना दी गई। उस पर भी पानी की तराई नहीं होने से सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में पेटी ठेकेदार का कहना है कि स्थल पर पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण तराई नहीं हो पा रही है, वहीं कुंड भी फिलहाल खुला पड़ा हुआ है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि पर्यटन विभाग के एसडीओ सोमपाल लोधी (जबलपुर) का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक नहीं किया जा रहा और वे किसी को नंबर देने से मना कर रहे हैं। वहीं निर्माण कार्य की निगरानी सब इंजीनियर ऋषि कुमार श्रीवास्तव, पर्यटन विभाग बालाघाट द्वारा की जा रही है। ग्रामीणों ने पर्यटन विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि निर्माण कार्य की तत्काल जांच कराई जाए, गुणवत्ता की जांच हो और निर्माण स्थल पर सूचना पटल लगाकर पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए, ताकि करोड़ों की लागत से बन रहे इस कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
    1
    वैनगंगा उद्गम स्थल पर 3.05 करोड़ के निर्माण में गड़बड़ी के आरोप
चार माह से चल रहा काम, सूचना पटल गायब; घटिया निर्माण और खुले कुंड से हादसे का खतरा
मुंडारा : जिले की जीवनदायिनी वैनगंगा नदी के उद्गम स्थल पर पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 3 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार उद्गम स्थल के विकास के लिए स्वीकृत यह निर्माण कार्य पिछले करीब चार माह से जारी है, जिसका भूमि पूजन सिवनी विधायक द्वारा किया गया था। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े बजट के बावजूद निर्माण स्थल पर आज तक सूचना पटल तक नहीं लगाया गया, जिससे आम लोगों को यह तक पता नहीं चल पा रहा कि कार्य किस विभाग के माध्यम से और किस लागत से कराया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य पेटी ठेकेदारी व्यवस्था के तहत कराया जा रहा है। पेटी ठेकेदार संदीप मर्सकोले (निवासी गोपालगंज) ने बताया कि उन्होंने यह काम पेटी में लिया है, जबकि मुख्य ठेकेदार भोपाल के खान ठेकेदार हैं। स्थल पर शौचालय, डिसेल्टर, बाउंड्री वॉल, कुंड की खुदाई, पेड़ों के चबूतरे, करीब 15 प्लांटर और लगभग 30 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा। पेड़ों के लिए बनाए गए चबूतरों में अब तक पानी की तराई नहीं की गई, जिससे सीमेंट और निर्माण सामग्री हाथ लगाने पर ही झड़ने लगी है। इससे निर्माण की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि उद्गम स्थल पर करीब 7 फीट गहरा कुंड खोदकर खुला छोड़ दिया गया है। यहां रोजाना श्रद्धालु, पर्यटक और बच्चे पहुंचते हैं, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इसे ढका नहीं गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य गेट से सीसी सड़क बनाने की बात कही गई थी, लेकिन सड़क कहीं और बना दी गई। उस पर भी पानी की तराई नहीं होने से सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
इस मामले में पेटी ठेकेदार का कहना है कि स्थल पर पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण तराई नहीं हो पा रही है, वहीं कुंड भी फिलहाल खुला पड़ा हुआ है।
इधर ग्रामीणों का कहना है कि पर्यटन विभाग के एसडीओ सोमपाल लोधी (जबलपुर) का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक नहीं किया जा रहा और वे किसी को नंबर देने से मना कर रहे हैं। वहीं निर्माण कार्य की निगरानी सब इंजीनियर ऋषि कुमार श्रीवास्तव, पर्यटन विभाग बालाघाट द्वारा की जा रही है।
ग्रामीणों ने पर्यटन विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि निर्माण कार्य की तत्काल जांच कराई जाए, गुणवत्ता की जांच हो और निर्माण स्थल पर सूचना पटल लगाकर पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए, ताकि करोड़ों की लागत से बन रहे इस कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • स्कूल में बना ‘मौत का साइकिल स्टैंड’! बिजली पोल से सटाकर बना टीन शेड, छात्रों की जान खतरे में
    1
    स्कूल में बना ‘मौत का साइकिल स्टैंड’! बिजली पोल से सटाकर बना टीन शेड, छात्रों की जान खतरे में
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • Post by Salim khan
    1
    Post by Salim khan
    user_Salim khan
    Salim khan
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.