logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*होटल, ढाबा व चाय स्टॉल से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त* सिवनी - कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग, कालाबाजारी एवं जमाखोरी की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा सतत निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रशासनिक टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर कार्रवाई की। बरघाट क्षेत्र में एसडीएम के निर्देश पर होटल व ढाबों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान गुरु कृपा होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। इस पर तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडर जब्त कर लिए। वहीं ग्राम मैरा में दिलीप साहू की चाय स्टॉल से भी 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसी प्रकार तहसील केवलारी के ग्राम पलारी स्थित पप्पू होटल का निरीक्षण करने पर वहां भी घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग किया जाना पाया गया। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर लिए। जिला प्रशासन ने होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट तथा अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग न करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

3 hrs ago
user_सरवन वर्मा पत्रकार
सरवन वर्मा पत्रकार
Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

*होटल, ढाबा व चाय स्टॉल से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त* सिवनी - कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग, कालाबाजारी एवं जमाखोरी की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा सतत निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रशासनिक टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर कार्रवाई की। बरघाट क्षेत्र में एसडीएम के निर्देश पर होटल व ढाबों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान गुरु कृपा होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। इस पर तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडर जब्त कर लिए। वहीं ग्राम मैरा में दिलीप साहू की चाय स्टॉल से भी 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसी प्रकार तहसील केवलारी के ग्राम पलारी स्थित पप्पू होटल का निरीक्षण करने पर वहां भी घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग किया जाना पाया गया। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर लिए। जिला प्रशासन ने होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट तथा अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग न करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शिव पुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह का अंतिम दिवस, कल हवन-पूजन एवं विशाल भंडारा कथा के समापन दिवस पर भगवान शिव की महिमा, भक्ति और मानव कल्याण का संदेश मरझोर : नगर के मरझोर स्थित शिवनगर के शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्री शिव पुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह के अंतिम दिवस की कथा में भगवान शिव की महिमा और उनकी भक्ति का महत्व विस्तार से बताया गया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान शिव अत्यंत भोले और दयालु हैं, वे अपने भक्तों की सच्ची भक्ति से प्रसन्न होकर उनके कष्टों को दूर कर देते हैं। अंतिम दिवस की कथा में बताया गया कि भगवान शिव सृष्टि के संहारक ही नहीं बल्कि कल्याणकारी भी हैं। जो भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ शिव का स्मरण करता है, उसके जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं। शिव पुराण हमें सत्य, करुणा, दया और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कथा व्यास ने कहा कि जीवन में अहंकार का त्याग कर भगवान शिव की भक्ति करनी चाहिए। शिव भक्ति से मनुष्य को आत्मिक शांति, सुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शिव पुराण की कथा सुनने और उसका चिंतन करने से मनुष्य के पापों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। कथा के दौरान बड़ी संख्या पत्रकारो सहित अन्य गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया गया। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे जिसमें किसान मोर्चा के जिला महामंत्री शिव सनोदिया, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, रमेश सनोदिया जिला अध्यक्ष ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन चंदेल, जिला पंचायत सदस्य घनश्याम सनोदिया,गणेश मंदिर के पुजारी पंडित हरि प्रसाद तिवारी, शिवदयाल सनोदिया,जी एन तिवारी, मानसिंह चंद्रवंशी, अखिलेश शिवहरे, अनिल दानोदिया, समिति अध्यक्ष राधेश्याम सनोदिया, कोषाध्यक्ष मनोज चंदेल, रेवाराम विश्वकर्मा ,छविलाल , यजमान साधुलाल धुर्वे सरस्वती धुर्वे, और पूरे वातावरण में हर-हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा। आयोजक समिति ने बताया कि कथा समापन के अवसर पर कल हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।
    2
    शिव पुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह का अंतिम दिवस, कल हवन-पूजन एवं विशाल भंडारा
कथा के समापन दिवस पर भगवान शिव की महिमा, भक्ति और मानव कल्याण का संदेश
मरझोर : नगर के मरझोर स्थित शिवनगर के शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्री शिव पुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह के अंतिम दिवस की कथा में भगवान शिव की महिमा और उनकी भक्ति का महत्व विस्तार से बताया गया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान शिव अत्यंत भोले और दयालु हैं, वे अपने भक्तों की सच्ची भक्ति से प्रसन्न होकर उनके कष्टों को दूर कर देते हैं।
अंतिम दिवस की कथा में बताया गया कि भगवान शिव सृष्टि के संहारक ही नहीं बल्कि कल्याणकारी भी हैं। जो भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ शिव का स्मरण करता है, उसके जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं। शिव पुराण हमें सत्य, करुणा, दया और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
कथा व्यास ने कहा कि जीवन में अहंकार का त्याग कर भगवान शिव की भक्ति करनी चाहिए। शिव भक्ति से मनुष्य को आत्मिक शांति, सुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शिव पुराण की कथा सुनने और उसका चिंतन करने से मनुष्य के पापों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।
कथा के दौरान बड़ी संख्या पत्रकारो सहित अन्य गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया गया। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे जिसमें किसान मोर्चा के जिला महामंत्री शिव सनोदिया, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, रमेश सनोदिया जिला अध्यक्ष ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन चंदेल, जिला पंचायत सदस्य घनश्याम सनोदिया,गणेश मंदिर के पुजारी पंडित हरि प्रसाद तिवारी, शिवदयाल सनोदिया,जी एन तिवारी, मानसिंह चंद्रवंशी, अखिलेश शिवहरे, अनिल दानोदिया, समिति अध्यक्ष राधेश्याम सनोदिया, कोषाध्यक्ष मनोज चंदेल, रेवाराम विश्वकर्मा ,छविलाल , यजमान साधुलाल धुर्वे सरस्वती धुर्वे, और पूरे वातावरण में हर-हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।
आयोजक समिति ने बताया कि कथा समापन के अवसर पर कल हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *होटल, ढाबा व चाय स्टॉल से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त* सिवनी - कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग, कालाबाजारी एवं जमाखोरी की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा सतत निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रशासनिक टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर कार्रवाई की। बरघाट क्षेत्र में एसडीएम के निर्देश पर होटल व ढाबों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान गुरु कृपा होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। इस पर तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडर जब्त कर लिए। वहीं ग्राम मैरा में दिलीप साहू की चाय स्टॉल से भी 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसी प्रकार तहसील केवलारी के ग्राम पलारी स्थित पप्पू होटल का निरीक्षण करने पर वहां भी घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग किया जाना पाया गया। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर लिए। जिला प्रशासन ने होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट तथा अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग न करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *होटल, ढाबा व चाय स्टॉल से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त*
सिवनी - कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग, कालाबाजारी एवं जमाखोरी की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा सतत निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रशासनिक टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर कार्रवाई की।
बरघाट क्षेत्र में एसडीएम के निर्देश पर होटल व ढाबों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान गुरु कृपा होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। इस पर तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडर जब्त कर लिए। वहीं ग्राम मैरा में दिलीप साहू की चाय स्टॉल से भी 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
इसी प्रकार तहसील केवलारी के ग्राम पलारी स्थित पप्पू होटल का निरीक्षण करने पर वहां भी घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग किया जाना पाया गया। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर लिए।
जिला प्रशासन ने होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट तथा अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग न करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र में कथित धर्मांतरण के आरोप में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल से जुड़े तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा कुछ स्थानीय लोगों ने रविवार को नगर के वार्ड क्रमांक 12 छतेरा में एक घर में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। विरोध करने वाले लोगों ने क्रिश्चियन धर्म को मानने वाले लोगों के द्वारा की जा रही प्रार्थना सभा पर आपत्ति जताई और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल यानी जिस घर में प्रार्थना हो रही थी वहां डायल 112 में तैनात पुलिस कर्मचारी की मौजूदगी में जमकर जय श्री राम के नारे लगाए गए।
    1
    बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र में कथित धर्मांतरण के आरोप में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल से जुड़े तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा कुछ स्थानीय लोगों ने रविवार को नगर के वार्ड क्रमांक 12 छतेरा में एक घर में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। विरोध करने वाले लोगों ने क्रिश्चियन धर्म को मानने वाले लोगों के द्वारा की जा रही प्रार्थना सभा पर आपत्ति जताई और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल यानी जिस घर में प्रार्थना हो रही थी वहां डायल 112 में तैनात पुलिस कर्मचारी की मौजूदगी में जमकर जय श्री राम के नारे लगाए गए।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by BS News Network
    1
    Post by BS News Network
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • बालाघाट शहर के गोंदिया रोड स्थित गौतम कॉम्प्लेक्स के मालिक रमन गौतम को उनके ही किरायेदारों द्वारा जान से मारने की धमकी और 50 लाख रुपये की मोटी रकम के लिए प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंजलि ट्रेवल्स के संचालक राजकुमार उर्फ राजा कुकरेजा और मॉम्स किचन के धीरज जोतवानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ​रजिस्ट्री के नाम पर वसूली और मौत की धमकी देने के मामले मे ​पीड़ित रमन गौतम की शिकायत के अनुसार ये दोनों आरोपी उन पर दुकानों और मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करने का अवैध दबाव बना रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने अपना असली चेहरा दिखाया और रजिस्ट्री छोड़ने के बदले 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। आरोपियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि रकम नहीं मिली, तो वे रमन गौतम के पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। खौफजदा परिवार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए BNS विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। ​पुलिस ने बताया की मुख्य आरोपी राजकुमार उर्फ राजा कुकरेजा का एक बड़ा आपराधिक नेटवर्क है। आरोपी केवल अंजलि ट्रेवल्स ही नहीं चलाता, बल्कि लोगों को ऊंचे ब्याज पर पैसा देकर उनके कोरे स्टाम्प और चेक पर हस्ताक्षर करवा लेता था। बाद में इन्हीं दस्तावेजों के जरिए वह लोगों के जमीन-मकान हड़पने, उन्हें ब्लैकमेल करने और झूठे केसों में फंसाने का काम करता रहा है। जिसके विरुद्ध बलात्कार और धोखाधड़ी जैसे अनेको प्रकरण चल रहे है!
    1
    बालाघाट शहर के गोंदिया रोड स्थित गौतम कॉम्प्लेक्स के मालिक रमन गौतम को उनके ही किरायेदारों द्वारा जान से मारने की धमकी और 50 लाख रुपये की मोटी रकम के लिए प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंजलि ट्रेवल्स के संचालक राजकुमार उर्फ राजा कुकरेजा और मॉम्स किचन के धीरज जोतवानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
​रजिस्ट्री के नाम पर वसूली और मौत की धमकी देने के मामले मे 
​पीड़ित रमन गौतम की शिकायत के अनुसार ये दोनों आरोपी उन पर दुकानों और मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करने का अवैध दबाव बना रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने अपना असली चेहरा दिखाया और रजिस्ट्री छोड़ने के बदले 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। आरोपियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि रकम नहीं मिली, तो वे रमन गौतम के पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। खौफजदा परिवार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए BNS विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
​पुलिस ने बताया की मुख्य आरोपी राजकुमार उर्फ राजा कुकरेजा का एक बड़ा आपराधिक नेटवर्क है। आरोपी केवल अंजलि ट्रेवल्स ही नहीं चलाता, बल्कि लोगों को ऊंचे ब्याज पर पैसा देकर उनके कोरे स्टाम्प और चेक पर हस्ताक्षर करवा लेता था। बाद में इन्हीं दस्तावेजों के जरिए वह लोगों के जमीन-मकान हड़पने, उन्हें ब्लैकमेल करने और झूठे केसों में फंसाने का काम करता रहा है। जिसके विरुद्ध बलात्कार और धोखाधड़ी जैसे अनेको प्रकरण चल रहे है!
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • पुलिस में निकाला जुलूस, मकान की रजिस्ट्री कराने का बना रहे थे दबाव, नहीं मानने पर परिवार सहित जान से मारने की दी थी धमकी
    1
    पुलिस में निकाला जुलूस, मकान की रजिस्ट्री कराने का बना रहे थे दबाव, नहीं मानने पर परिवार सहित जान से मारने की दी थी धमकी
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by दधिवल मानव
    1
    Post by दधिवल मानव
    user_दधिवल मानव
    दधिवल मानव
    Farmer Balaghat, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • वैनगंगा उद्गम स्थल पर 3.05 करोड़ के निर्माण में गड़बड़ी के आरोप चार माह से चल रहा काम, सूचना पटल गायब; घटिया निर्माण और खुले कुंड से हादसे का खतरा मुंडारा : जिले की जीवनदायिनी वैनगंगा नदी के उद्गम स्थल पर पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 3 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार उद्गम स्थल के विकास के लिए स्वीकृत यह निर्माण कार्य पिछले करीब चार माह से जारी है, जिसका भूमि पूजन सिवनी विधायक द्वारा किया गया था। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े बजट के बावजूद निर्माण स्थल पर आज तक सूचना पटल तक नहीं लगाया गया, जिससे आम लोगों को यह तक पता नहीं चल पा रहा कि कार्य किस विभाग के माध्यम से और किस लागत से कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य पेटी ठेकेदारी व्यवस्था के तहत कराया जा रहा है। पेटी ठेकेदार संदीप मर्सकोले (निवासी गोपालगंज) ने बताया कि उन्होंने यह काम पेटी में लिया है, जबकि मुख्य ठेकेदार भोपाल के खान ठेकेदार हैं। स्थल पर शौचालय, डिसेल्टर, बाउंड्री वॉल, कुंड की खुदाई, पेड़ों के चबूतरे, करीब 15 प्लांटर और लगभग 30 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा। पेड़ों के लिए बनाए गए चबूतरों में अब तक पानी की तराई नहीं की गई, जिससे सीमेंट और निर्माण सामग्री हाथ लगाने पर ही झड़ने लगी है। इससे निर्माण की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि उद्गम स्थल पर करीब 7 फीट गहरा कुंड खोदकर खुला छोड़ दिया गया है। यहां रोजाना श्रद्धालु, पर्यटक और बच्चे पहुंचते हैं, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इसे ढका नहीं गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य गेट से सीसी सड़क बनाने की बात कही गई थी, लेकिन सड़क कहीं और बना दी गई। उस पर भी पानी की तराई नहीं होने से सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में पेटी ठेकेदार का कहना है कि स्थल पर पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण तराई नहीं हो पा रही है, वहीं कुंड भी फिलहाल खुला पड़ा हुआ है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि पर्यटन विभाग के एसडीओ सोमपाल लोधी (जबलपुर) का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक नहीं किया जा रहा और वे किसी को नंबर देने से मना कर रहे हैं। वहीं निर्माण कार्य की निगरानी सब इंजीनियर ऋषि कुमार श्रीवास्तव, पर्यटन विभाग बालाघाट द्वारा की जा रही है। ग्रामीणों ने पर्यटन विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि निर्माण कार्य की तत्काल जांच कराई जाए, गुणवत्ता की जांच हो और निर्माण स्थल पर सूचना पटल लगाकर पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए, ताकि करोड़ों की लागत से बन रहे इस कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
    1
    वैनगंगा उद्गम स्थल पर 3.05 करोड़ के निर्माण में गड़बड़ी के आरोप
चार माह से चल रहा काम, सूचना पटल गायब; घटिया निर्माण और खुले कुंड से हादसे का खतरा
मुंडारा : जिले की जीवनदायिनी वैनगंगा नदी के उद्गम स्थल पर पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 3 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार उद्गम स्थल के विकास के लिए स्वीकृत यह निर्माण कार्य पिछले करीब चार माह से जारी है, जिसका भूमि पूजन सिवनी विधायक द्वारा किया गया था। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े बजट के बावजूद निर्माण स्थल पर आज तक सूचना पटल तक नहीं लगाया गया, जिससे आम लोगों को यह तक पता नहीं चल पा रहा कि कार्य किस विभाग के माध्यम से और किस लागत से कराया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य पेटी ठेकेदारी व्यवस्था के तहत कराया जा रहा है। पेटी ठेकेदार संदीप मर्सकोले (निवासी गोपालगंज) ने बताया कि उन्होंने यह काम पेटी में लिया है, जबकि मुख्य ठेकेदार भोपाल के खान ठेकेदार हैं। स्थल पर शौचालय, डिसेल्टर, बाउंड्री वॉल, कुंड की खुदाई, पेड़ों के चबूतरे, करीब 15 प्लांटर और लगभग 30 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा। पेड़ों के लिए बनाए गए चबूतरों में अब तक पानी की तराई नहीं की गई, जिससे सीमेंट और निर्माण सामग्री हाथ लगाने पर ही झड़ने लगी है। इससे निर्माण की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि उद्गम स्थल पर करीब 7 फीट गहरा कुंड खोदकर खुला छोड़ दिया गया है। यहां रोजाना श्रद्धालु, पर्यटक और बच्चे पहुंचते हैं, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इसे ढका नहीं गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य गेट से सीसी सड़क बनाने की बात कही गई थी, लेकिन सड़क कहीं और बना दी गई। उस पर भी पानी की तराई नहीं होने से सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
इस मामले में पेटी ठेकेदार का कहना है कि स्थल पर पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण तराई नहीं हो पा रही है, वहीं कुंड भी फिलहाल खुला पड़ा हुआ है।
इधर ग्रामीणों का कहना है कि पर्यटन विभाग के एसडीओ सोमपाल लोधी (जबलपुर) का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक नहीं किया जा रहा और वे किसी को नंबर देने से मना कर रहे हैं। वहीं निर्माण कार्य की निगरानी सब इंजीनियर ऋषि कुमार श्रीवास्तव, पर्यटन विभाग बालाघाट द्वारा की जा रही है।
ग्रामीणों ने पर्यटन विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि निर्माण कार्य की तत्काल जांच कराई जाए, गुणवत्ता की जांच हो और निर्माण स्थल पर सूचना पटल लगाकर पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए, ताकि करोड़ों की लागत से बन रहे इस कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.