Shuru
Apke Nagar Ki App…
क्षणभंगुर दुर्लभ मनुष्य जन्म पाकर सांसारिक कार्यों के साथ-साथ थोड़ा-थोड़ा प्रभु का भजन और भक्ति भी करते चलो। न जाने कब इस जीवन का अंत हो जाए। जय सियाराम।
दधिवल मानव
क्षणभंगुर दुर्लभ मनुष्य जन्म पाकर सांसारिक कार्यों के साथ-साथ थोड़ा-थोड़ा प्रभु का भजन और भक्ति भी करते चलो। न जाने कब इस जीवन का अंत हो जाए। जय सियाराम।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- बालाघाट शहर के गोंदिया रोड स्थित गौतम कॉम्प्लेक्स के मालिक रमन गौतम को उनके ही किरायेदारों द्वारा जान से मारने की धमकी और 50 लाख रुपये की मोटी रकम के लिए प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंजलि ट्रेवल्स के संचालक राजकुमार उर्फ राजा कुकरेजा और मॉम्स किचन के धीरज जोतवानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रजिस्ट्री के नाम पर वसूली और मौत की धमकी देने के मामले मे पीड़ित रमन गौतम की शिकायत के अनुसार ये दोनों आरोपी उन पर दुकानों और मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करने का अवैध दबाव बना रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने अपना असली चेहरा दिखाया और रजिस्ट्री छोड़ने के बदले 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। आरोपियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि रकम नहीं मिली, तो वे रमन गौतम के पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। खौफजदा परिवार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए BNS विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया की मुख्य आरोपी राजकुमार उर्फ राजा कुकरेजा का एक बड़ा आपराधिक नेटवर्क है। आरोपी केवल अंजलि ट्रेवल्स ही नहीं चलाता, बल्कि लोगों को ऊंचे ब्याज पर पैसा देकर उनके कोरे स्टाम्प और चेक पर हस्ताक्षर करवा लेता था। बाद में इन्हीं दस्तावेजों के जरिए वह लोगों के जमीन-मकान हड़पने, उन्हें ब्लैकमेल करने और झूठे केसों में फंसाने का काम करता रहा है। जिसके विरुद्ध बलात्कार और धोखाधड़ी जैसे अनेको प्रकरण चल रहे है!1
- पुलिस में निकाला जुलूस, मकान की रजिस्ट्री कराने का बना रहे थे दबाव, नहीं मानने पर परिवार सहित जान से मारने की दी थी धमकी1
- Post by दधिवल मानव1
- प्रेमानंद जी महाराज 🥰1
- वारासिवनी । वारासिवनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेंडकी में पड़ोसी के रिसेप्शन पार्टी में गए हुए एक 17 वर्षीय नाबालिग बालक पर दो नाबालिग बालकों द्वारा चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। घायल युवक को ग्रामीणों ने शासकीय चिकित्सालय वारासिवनी में भर्ती करवाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। युवक को घायल करने वाले युवकों को रामपायली पुलिस ने पकड़ लिया है।1
- बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र में कथित धर्मांतरण के आरोप में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल से जुड़े तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा कुछ स्थानीय लोगों ने रविवार को नगर के वार्ड क्रमांक 12 छतेरा में एक घर में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। विरोध करने वाले लोगों ने क्रिश्चियन धर्म को मानने वाले लोगों के द्वारा की जा रही प्रार्थना सभा पर आपत्ति जताई और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल यानी जिस घर में प्रार्थना हो रही थी वहां डायल 112 में तैनात पुलिस कर्मचारी की मौजूदगी में जमकर जय श्री राम के नारे लगाए गए।1
- जमीन विवाद को लेकर अश्लील गाली-गलौच और धमकी देने का मामला: 4 आरोपितों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला लांजी। पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले नीमटोला में पैतृक जमीन को लेकर हुये विवाद के मामले में फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है, जानकारी के अनुसार मामले के फरियादी टिकमचंद भंडारकर 65 वर्ष निवासी ग्राम बिसोनी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनकी पैतृक जमीन ग्राम नीमटोला वार्ड नं. 14 में स्थित है। पूर्व में जमीन हिस्से बटवारे को लेकर तहसील कार्यालय लाजी मे मामला विचाराधीन है, फरियादी ने बताया कि 13 मार्च को दोपहर करीवन 03.00 बजे हल्का पटवारी मौका स्थल पर आकर जमीन के नापजौप एवं पंचनामा कार्यवाही के लिये आये थे। जो मै मौके पर अपने बेटे आशीष भंडारकर एवं कैलाश भंडारकर के साथ खेत मौका स्थल पर गया था। उसी समय भोजराम भण्डारकर, संतोष भण्डारकर, संजय भण्डारकर तथा एक महिला आरोपित आये और खेत का नापजीप पंचनामा कार्यवाही करवाते हो कहकर अश्लील गालिया देने लगे और जान से खत्म करने की धमकी दिये। फरियादी की उक्त सूचना पर पुलिस ने चारो आरोपितों के खिलाफ प्रकरण क्रमांक 76/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।1
- मस्जिदों और घरों में विशेष नमाज, चांद के दीदार के बाद मनाई जाएगी ईद1