Shuru
Apke Nagar Ki App…
खुदागंज कटरा मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे रखे भूसे के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। खुदागंज कटरा मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे रखे भूसे के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया।
के के मिश्रा अमरउजाला
खुदागंज कटरा मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे रखे भूसे के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। खुदागंज कटरा मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे रखे भूसे के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पप्पू लाल चौराहे से रोज की तरफ डिवाइडर से फोर व्हीलर टकरा गई जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया1
- दबंगों का आतंक: परिवार से मारपीट, युवती से छेड़खानी, जिला अस्पताल में गंभीर भर्ती सब-हेडलाइन: बारादरी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार खबर: बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के सतीपुर मोहल्ले में दबंगों के आतंक का मामला सामने आया है। पीड़िता बसन्ती देवी पत्नी स्वर्गीय लालता प्रसाद ने आरोप लगाया है कि विपक्षी लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर मारपीट की और उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।1
- बरेली,उर्स-ए-ताजुश्शरिया के मौके पर आज कोहाड़ापीर फय्याज बिल्डिंग के पास निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मरकज ए अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट(मरकज ऐड) के तत्वाधान में सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक किया गया। जिसमें शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाईयां वितरित की गई। शिविर का उद्घाटन ट्रस्ट के सदर अल्हाज़ मोहसिन हसन खान व हस्सान रज़ा ने करते हुए कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के निचले तबके तक स्वास्थ्य व शिक्षा पहुंचाना है। उर्स में मज़हबी प्रोग्राम होते है साथ ही सामाजिक कार्य के लिए ये काम भी जरूरी है। आगे कहा कि ऐसे ज़रूरतमंद जो लोग प्राइवेट डॉक्टर को दिखाना चाहते है या मंहगी जांचे कराना चाहते है और आर्थिक तंगी के कारण नहीं करा पाते है उन लोगों की जांच आज शिविर में कराई गई। जिसमें विटामिन डी,विटामिन 12,थायरायड, यूरिक एसिड,कैल्सियम, लिपिड प्रोफाइल,सीबीसी व शुगर की फ्री जांच कराई गई। मोहसिन हसन खान ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए शहर के अन्य स्थानों पर भी इस तरह के शिविर जल्द आयोजित किए जाएंगे। शिविर प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अक्षत बॉस ने 196 लोगों की आंखों की जांच की जिसमें 43 लोगों के मोतियाबिंद पाया गया। 36 लोगों का मुफ्त ऑपरेशन संस्था द्वारा और 07 लोगो के आयुष्मान द्वारा राजेंद्र नगर के कैलाश आई हॉस्पिटल में अलग अलग तिथियों में कराया जायेगा। डॉक्टर संजीव कुमार(थायरॉयड, शुगर,गंभीर रोग विशेषज्ञ),डॉक्टर अबू सईद(नाक,कान व गला विशेषज्ञ) डॉक्टर शरिक सिद्दीकी(दत्त रोग विशेषज्ञ),डॉक्टर कहकशां खान(स्त्री रोग विशेषज्ञ),डॉक्टर मुजाहिद खान व डॉक्टर सूर्य नारायण(जरनल फिजिशियन) आदि ने स्वास्थ्य परीक्षण कर किया। लोगों को स्वास्थ के प्रति जागरूक करते हुए ज़रूरी सलाह दी। शिविर में नेत्र परीक्षक जितेंद्र सिंह,चांद बाबू,गोदपाल यादव,मुनीश शर्मा,इमरान रज़ा, संजू रस्तोगी,शाहनवाज रज़ा,आफताब रज़ा,साजिद रज़ा,जुनैद रज़ा,मुजफ्फर रज़ा, आदि मौजूद रहे1
- इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर उसका वीडियो बनाकर वायरल किए जाने की सूचना पर थाना इज्जतनगर, बरेली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को हिरासत में लेकर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्री पंकज श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय की बाइट।*1
- लगातार बढ़ते बिजली बिलों के बीच अब आम लोगों के लिए राहत की खबर है। घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और सरकार भी इसे बढ़ावा दे रही है। सोलर पैनल लगने के बाद उपभोक्ता अपने घर की बिजली खुद बना सकते हैं, जिससे हर महीने आने वाला भारी-भरकम बिल काफी हद तक कम हो जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, एक बार सोलर सिस्टम लगवाने के बाद 20 से 25 साल तक बिजली का खर्च लगभग नगण्य हो जाता है। साथ ही, नेट मीटरिंग की सुविधा से अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर कमाई भी की जा सकती है। यही कारण है कि शहरों के साथ-साथ छोटे कस्बों में भी लोग तेजी से सोलर की ओर बढ़ रहे हैं। ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिर्फ बचत का ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी बड़ा कदम है। सोलर एनर्जी से प्रदूषण नहीं होता और यह पूरी तरह स्वच्छ ऊर्जा का स्रोत है। अगर आप भी अपने घर पर सोलर पैनल लगवाने की सोच रहे हैं, तो विश्वसनीय सेवा प्रदाता Solar Sync India से संपर्क कर सही जानकारी और बेहतर इंस्टॉलेशन का लाभ उठा सकते हैं। निष्कर्ष: सोलर पैनल अब सिर्फ विकल्प नहीं, बल्कि1
- हल्द्वानी के रानीबाग क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक रोडवेज बस ने 4 साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। बताया जा रहा है कि रानीबाग क्षेत्र में एक रोडवेज बस तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान स्कूल से आ रही 4 साल की बच्ची अचानक बस की चपेट में आ गई, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसने बस नहीं रोकी और बच्ची को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी और सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को। समझा बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर ट्रैफिक नियमों के पालन और वाहन चालकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। भारत स्टार न्यूज़ की खास रिपोर्ट।1
- Post by Prashant mishra1
- इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल, आरोपी हिरासत में बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र में इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर उसका वीडियो बनाकर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय श्री पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।1
- पीलीभीत। तहसील कलीनगर के गांव वोधिपुर की महिलाएं सुभासपा जिलाध्यक्ष कै नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंची और शिकायत दर्ज कराकर गांव से शराब की दुकान हटवाए जाने की मांग की है1