logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली उर्स-ए-ताजुश्शरिया के मौके पर कुल्हाड़पीर फैयाज बिल्डिंग के पास लगा स्वास्थ्य शिविर बरेली,उर्स-ए-ताजुश्शरिया के मौके पर आज कोहाड़ापीर फय्याज बिल्डिंग के पास निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मरकज ए अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट(मरकज ऐड) के तत्वाधान में सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक किया गया। जिसमें शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाईयां वितरित की गई। शिविर का उद्घाटन ट्रस्ट के सदर अल्हाज़ मोहसिन हसन खान व हस्सान रज़ा ने करते हुए कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के निचले तबके तक स्वास्थ्य व शिक्षा पहुंचाना है। उर्स में मज़हबी प्रोग्राम होते है साथ ही सामाजिक कार्य के लिए ये काम भी जरूरी है। आगे कहा कि ऐसे ज़रूरतमंद जो लोग प्राइवेट डॉक्टर को दिखाना चाहते है या मंहगी जांचे कराना चाहते है और आर्थिक तंगी के कारण नहीं करा पाते है उन लोगों की जांच आज शिविर में कराई गई। जिसमें विटामिन डी,विटामिन 12,थायरायड, यूरिक एसिड,कैल्सियम, लिपिड प्रोफाइल,सीबीसी व शुगर की फ्री जांच कराई गई। मोहसिन हसन खान ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए शहर के अन्य स्थानों पर भी इस तरह के शिविर जल्द आयोजित किए जाएंगे। शिविर प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अक्षत बॉस ने 196 लोगों की आंखों की जांच की जिसमें 43 लोगों के मोतियाबिंद पाया गया। 36 लोगों का मुफ्त ऑपरेशन संस्था द्वारा और 07 लोगो के आयुष्मान द्वारा राजेंद्र नगर के कैलाश आई हॉस्पिटल में अलग अलग तिथियों में कराया जायेगा। डॉक्टर संजीव कुमार(थायरॉयड, शुगर,गंभीर रोग विशेषज्ञ),डॉक्टर अबू सईद(नाक,कान व गला विशेषज्ञ) डॉक्टर शरिक सिद्दीकी(दत्त रोग विशेषज्ञ),डॉक्टर कहकशां खान(स्त्री रोग विशेषज्ञ),डॉक्टर मुजाहिद खान व डॉक्टर सूर्य नारायण(जरनल फिजिशियन) आदि ने स्वास्थ्य परीक्षण कर किया। लोगों को स्वास्थ के प्रति जागरूक करते हुए ज़रूरी सलाह दी। शिविर में नेत्र परीक्षक जितेंद्र सिंह,चांद बाबू,गोदपाल यादव,मुनीश शर्मा,इमरान रज़ा, संजू रस्तोगी,शाहनवाज रज़ा,आफताब रज़ा,साजिद रज़ा,जुनैद रज़ा,मुजफ्फर रज़ा, आदि मौजूद रहे

2 hrs ago
user_Press reporter
Press reporter
Bareilly, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

बरेली उर्स-ए-ताजुश्शरिया के मौके पर कुल्हाड़पीर फैयाज बिल्डिंग के पास लगा स्वास्थ्य शिविर बरेली,उर्स-ए-ताजुश्शरिया के मौके पर आज कोहाड़ापीर फय्याज बिल्डिंग के पास निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मरकज ए अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट(मरकज ऐड) के तत्वाधान में सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक किया गया। जिसमें शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाईयां वितरित की गई। शिविर का उद्घाटन ट्रस्ट के सदर अल्हाज़ मोहसिन हसन खान व हस्सान रज़ा ने करते हुए कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के निचले तबके तक स्वास्थ्य व शिक्षा पहुंचाना है। उर्स में मज़हबी प्रोग्राम होते है साथ ही सामाजिक कार्य के लिए ये काम भी जरूरी है। आगे कहा कि ऐसे ज़रूरतमंद जो लोग प्राइवेट डॉक्टर को दिखाना चाहते है या मंहगी जांचे कराना चाहते है और आर्थिक तंगी के कारण नहीं करा पाते है उन लोगों की जांच आज शिविर में कराई गई। जिसमें विटामिन डी,विटामिन 12,थायरायड, यूरिक एसिड,कैल्सियम, लिपिड प्रोफाइल,सीबीसी व शुगर की फ्री जांच कराई गई। मोहसिन हसन खान ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए शहर के अन्य स्थानों पर भी इस तरह के शिविर जल्द आयोजित किए जाएंगे। शिविर प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अक्षत बॉस ने 196 लोगों की आंखों की जांच की जिसमें 43 लोगों के मोतियाबिंद पाया गया। 36 लोगों का मुफ्त ऑपरेशन संस्था द्वारा और 07 लोगो के आयुष्मान द्वारा राजेंद्र नगर के कैलाश आई हॉस्पिटल में अलग अलग तिथियों में कराया जायेगा। डॉक्टर संजीव कुमार(थायरॉयड, शुगर,गंभीर रोग विशेषज्ञ),डॉक्टर अबू सईद(नाक,कान व गला विशेषज्ञ) डॉक्टर शरिक सिद्दीकी(दत्त रोग विशेषज्ञ),डॉक्टर कहकशां खान(स्त्री रोग विशेषज्ञ),डॉक्टर मुजाहिद खान व डॉक्टर सूर्य नारायण(जरनल फिजिशियन) आदि ने स्वास्थ्य परीक्षण कर किया। लोगों को स्वास्थ के प्रति जागरूक करते हुए ज़रूरी सलाह दी। शिविर में नेत्र परीक्षक जितेंद्र सिंह,चांद बाबू,गोदपाल यादव,मुनीश शर्मा,इमरान रज़ा, संजू रस्तोगी,शाहनवाज रज़ा,आफताब रज़ा,साजिद रज़ा,जुनैद रज़ा,मुजफ्फर रज़ा, आदि मौजूद रहे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सचिव की मनमानी से मोहनपुर में विकास ठप, प्रधान ने हटाने की उठाई मांग।
    4
    सचिव की मनमानी से मोहनपुर में विकास ठप, प्रधान ने हटाने की उठाई मांग।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Bareilly Ke Thana navabganj Se Badi khabar/ apradhik mamla navabganj/ khabar Judi Gau taskar se/ Gau taskar ki hui girftari/ teen 3 gokas girftar/ chitradhikari Nilesh Mishr ka bada byan/ Ghayal hua apraadhi navabganj
    1
    Bareilly Ke Thana navabganj Se Badi khabar/
apradhik mamla navabganj/
khabar Judi Gau taskar se/
Gau taskar ki hui girftari/
teen 3 gokas girftar/
chitradhikari Nilesh Mishr ka bada byan/
Ghayal hua apraadhi navabganj
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश व्यापारियों की बैठक, अकरम खान बने जिला अध्यक्ष, कमल गुप्ता महामंत्री माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत, बरेली सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल, उत्तर प्रदेश (पंजी.) की एक महत्वपूर्ण बैठक बरेली स्थित रॉयल पटियाला अजंता में व्यापारियों की एकजुटता, अधिकारों की रक्षा और सरकारी विभागों द्वारा हो रहे कथित उत्पीड़न के मुद्दे जोर-शोर से उठाए गए। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में व्यापारियों के लिए संगठित रहना और संबंधित एक्ट व नियमों का अध्ययन करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। इस अवसर पर संगठनात्मक विस्तार करते हुए अकरम खान को बरेली का जिला अध्यक्ष तथा कमल गुप्ता को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए लोकेश अग्रवाल ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले के व्यापारियों के सम्मान की रक्षा होगी और उन्हें अनावश्यक उत्पीड़न से राहत मिलेगी। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज व्यापारी लगभग 28 विभागों की प्रताड़ना झेल रहा है, जिससे व्यापार करना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिजली विभाग को पहले अपने सर्वर सिस्टम को दुरुस्त करना चाहिए, उसके बाद ही स्मार्ट मीटर लागू किए जाने चाहिए। लोकेश अग्रवाल ने यह भी कहा कि समाज में व्यापारियों की छवि को गलत तरीके से अपराधी के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसे बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बड़े उद्योग घरानों और ऑनलाइन कारोबार के लिए अलग नियम लागू कर रही है, जबकि छोटे व्यापारियों पर सख्ती बढ़ाई जा रही है। फूड विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा बार-बार सैंपलिंग कर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जबकि खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता पर प्रभाव डालने वाले कारकों जैसे भूगर्भ जल, नदियों व नहरों के पानी में रसायनों की मौजूदगी तथा कृषि में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों के लिए स्पष्ट मानक तय नहीं हैं। ऐसे में केवल व्यापारियों पर कार्रवाई करना अनुचित है। बैठक में प्रीपेड मीटर के विरोध को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया गया। संगठन ने घोषणा की कि पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर रैलियां निकालकर प्रीपेड मीटर का विरोध किया जाएगा और पुतला दहन किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर मांग की जाएगी कि प्रीपेड मीटर केवल उपभोक्ता की सहमति से ही लगाए जाएं और जिन उपभोक्ताओं पर जबरन लगाए गए हैं, उन्हें हटाकर पोस्टपेड मीटर पुनः लगाए जाएं। कार्यक्रम के अंत में संगठन ने व्यापारियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
    1
    बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश  व्यापारियों की बैठक, अकरम खान बने जिला अध्यक्ष, कमल गुप्ता महामंत्री  माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत,
बरेली  सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल, उत्तर प्रदेश (पंजी.) की एक महत्वपूर्ण बैठक बरेली स्थित रॉयल पटियाला अजंता में व्यापारियों की एकजुटता, अधिकारों की रक्षा और सरकारी विभागों द्वारा हो रहे कथित उत्पीड़न के मुद्दे जोर-शोर से उठाए गए। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में व्यापारियों के लिए संगठित रहना और संबंधित एक्ट व नियमों का अध्ययन करना अत्यंत आवश्यक हो गया है।
इस अवसर पर संगठनात्मक विस्तार करते हुए अकरम खान को बरेली का जिला अध्यक्ष तथा कमल गुप्ता को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए लोकेश अग्रवाल ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले के व्यापारियों के सम्मान की रक्षा होगी और उन्हें अनावश्यक उत्पीड़न से राहत मिलेगी।
बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज व्यापारी लगभग 28 विभागों की प्रताड़ना झेल रहा है, जिससे व्यापार करना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिजली विभाग को पहले अपने सर्वर सिस्टम को दुरुस्त करना चाहिए, उसके बाद ही स्मार्ट मीटर लागू किए जाने चाहिए।
लोकेश अग्रवाल ने यह भी कहा कि समाज में व्यापारियों की छवि को गलत तरीके से अपराधी के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसे बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बड़े उद्योग घरानों और ऑनलाइन कारोबार के लिए अलग नियम लागू कर रही है, जबकि छोटे व्यापारियों पर सख्ती बढ़ाई जा रही है।
फूड विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा बार-बार सैंपलिंग कर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जबकि खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता पर प्रभाव डालने वाले कारकों जैसे भूगर्भ जल, नदियों व नहरों के पानी में रसायनों की मौजूदगी तथा कृषि में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों के लिए स्पष्ट मानक तय नहीं हैं। ऐसे में केवल व्यापारियों पर कार्रवाई करना अनुचित है।
बैठक में प्रीपेड मीटर के विरोध को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया गया। संगठन ने घोषणा की कि पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर रैलियां निकालकर प्रीपेड मीटर का विरोध किया जाएगा और पुतला दहन किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर मांग की जाएगी कि प्रीपेड मीटर केवल उपभोक्ता की सहमति से ही लगाए जाएं और जिन उपभोक्ताओं पर जबरन लगाए गए हैं, उन्हें हटाकर पोस्टपेड मीटर पुनः लगाए जाएं।
कार्यक्रम के अंत में संगठन ने व्यापारियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बरेली। गौ-रक्षा, आवारा पशुओं के संरक्षण तथा गौशालाओं में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि जिले में आवारा पशुओं की स्थिति अत्यंत दयनीय है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं और शहरों में सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। गौशालाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा गया कि पशुओं के चारे की चोरी हो रही है और निरीक्षण के समय ही व्यवस्थाएं दिखावटी रूप से सुधारी जाती हैं। भूख से मजबूर गायें कचरा खाने को विवश हैं। संगठन ने मांग की कि पशुओं के लिए समुचित व्यवस्था, गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
    1
    बरेली। गौ-रक्षा, आवारा पशुओं के संरक्षण तथा गौशालाओं में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि जिले में आवारा पशुओं की स्थिति अत्यंत दयनीय है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं और शहरों में सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। गौशालाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा गया कि पशुओं के चारे की चोरी हो रही है और निरीक्षण के समय ही व्यवस्थाएं दिखावटी रूप से सुधारी जाती हैं। भूख से मजबूर गायें कचरा खाने को विवश हैं। संगठन ने मांग की कि पशुओं के लिए समुचित व्यवस्था, गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बरेली मीरगंज के ग्राम मनकरा में रहस्यमयी आग का कहर, खेत में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान!#बरेली_न्यूज #मीरगंज #गांव_मनकरा #खेत_में_आग #FireIncident #BareillyNews #UPNews #BreakingNews #HindiNews #ग्राउंडरिपोर्ट #PushpalSingh #CrimeNews #ViralNews #LocalNews
    1
    बरेली मीरगंज के ग्राम मनकरा में रहस्यमयी आग का कहर, खेत में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान!#बरेली_न्यूज #मीरगंज #गांव_मनकरा #खेत_में_आग #FireIncident #BareillyNews #UPNews #BreakingNews #HindiNews #ग्राउंडरिपोर्ट #PushpalSingh #CrimeNews #ViralNews #LocalNews
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    2 hrs ago
  • Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    1
    Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    user_रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    Photographer फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Bareilly mein ilaaj ka ek matra sthan/ kya aap kidney ki samasya se pareshan hai/ Dr Anish Beg Bareilly/ Dr Mohammed Aamir Ansari Bareilly/ Anish beg hospital Bareilly/ maliyon ki pulliya Bareilly/ ilaaj ka Sahi hospital Bareilly/
    1
    Bareilly mein ilaaj ka ek matra sthan/
kya aap kidney ki samasya se pareshan hai/
Dr Anish Beg Bareilly/
Dr Mohammed Aamir Ansari Bareilly/
Anish beg hospital Bareilly/
maliyon ki pulliya Bareilly/
ilaaj ka Sahi hospital Bareilly/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 24 अप्रैल से शुरू होगा वली मियां का 36वां उर्स, देश-विदेश से आएंगे जायरीन बरेली से अवधेश शर्मा की रिपोर्ट बरेली। आस्ताना ए आलिया मोहम्मदिया (दरगाह वली मियां) में हज़रत अल्हाज मौलाना वली मोहम्मद साहब रहमतुल्लाह अलैह (वली मियां) के 36वें चार रोज़ा उर्स-ए-मोहम्मदी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पोस्टर जारी किया गया। बताया
    1
    24 अप्रैल से शुरू होगा वली मियां का 36वां उर्स, देश-विदेश से आएंगे जायरीन
बरेली से अवधेश शर्मा की रिपोर्ट
बरेली। आस्ताना ए आलिया मोहम्मदिया (दरगाह वली मियां) में हज़रत अल्हाज मौलाना वली मोहम्मद साहब रहमतुल्लाह अलैह (वली मियां) के 36वें चार रोज़ा उर्स-ए-मोहम्मदी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पोस्टर जारी किया गया।
बताया
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बरेली में राष्ट्रीय बजरंग दल बरेली के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार के समर्थन में ज्ञापन, पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप एसएसपी ऑफिस में जुटे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी बरेली, 20 अप्रैल। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ब्रज प्रांत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे एसएसपी कार्यालय परिसर में काफी हलचल रही। संगठन ने थाना इज्जतनगर में तैनात एसएसआई जावेद अली और क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी तृतीय) पंकज श्रीवास्तव पर पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्ञापन में बताया गया कि 16 अप्रैल 2026 को एसएसआई जावेद अली अपने सरकारी आवास (आईटीआर कॉलोनी, सीबीगंज) पर ड्यूटी के दौरान मौजूद थे, जहां कथित रूप से अनैतिक गतिविधियों के संचालन का आरोप लगाया गया है। संगठन का कहना है कि सूचना मिलने पर बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रोहित गंगवार ने डायल 112 पुलिस को मौके पर बुलाया और स्वयं भी वहां पहुंचे। आरोप है कि मौके पर एक महिला मौजूद थी, जो वीडियो बनाए जाने के दौरान मौके से फरार हो गई। इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई गई है। संगठन ने आरोप लगाया कि मामले के उजागर होने के बाद एसएसआई जावेद अली ने दबाव बनाने की नीयत से संबंधित महिला को थाने बुलाकर, क्षेत्राधिकारी पंकज श्रीवास्तव की सहमति से रोहित गंगवार के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351 के तहत मुकदमा संख्या 146/26 दर्ज करा दिया। इसे पूरी तरह दुर्भावनापूर्ण और षड्यंत्र के तहत की गई कार्रवाई बताया गया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि जांच के दौरान सीओ पंकज श्रीवास्तव ने जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार को बंद कमरे में बुलाकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और समझौते का दबाव बनाया, जो एक जिम्मेदार अधिकारी के आचरण के विपरीत है। संगठन ने इस व्यवहार की कड़ी निंदा की है। इसके अलावा संगठन का दावा है कि घटना के समय डायल 112 पीआरवी की जीडी में किसी भी प्रकार की मारपीट या धमकी का कोई उल्लेख नहीं है, जिससे दर्ज एफआईआर की सत्यता पर सवाल खड़े होते हैं। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने इस पूरे प्रकरण को एक राष्ट्रवादी कार्यकर्ता के उत्पीड़न का प्रयास करार देते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं पुलिस विभाग की छवि को धूमिल कर रही हैं और समाज में आक्रोश पैदा कर रही हैं। प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं: एसएसआई जावेद अली और सीओ पंकज श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विजिलेंस जांच कराई जाए। रोहित गंगवार के खिलाफ दर्ज एफआईआर संख्या 146/26 को निरस्त किया जाए। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। भविष्य में कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो जिला मुख्यालय पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री सुनील गुप्ता, प्रांत संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह , रोहित गंगवार जिला अध्यक्ष बरेली RBD, अमित गंगवार जिला अध्यक्ष AHP, अनुपम, विवेक, सोमिल अग्रवाल,रविंद्र अग्रवाल, देवेंद्र ठाकुर, शिवा, आदेश गंगवार सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर दर्ज किए हैं
    1
    बरेली में राष्ट्रीय बजरंग दल बरेली के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार के समर्थन में ज्ञापन, पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप
एसएसपी ऑफिस में जुटे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी
बरेली, 20 अप्रैल। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ब्रज प्रांत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे एसएसपी कार्यालय परिसर में काफी हलचल रही। संगठन ने थाना इज्जतनगर में तैनात एसएसआई जावेद अली और क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी तृतीय) पंकज श्रीवास्तव पर पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं।
ज्ञापन में बताया गया कि 16 अप्रैल 2026 को एसएसआई जावेद अली अपने सरकारी आवास (आईटीआर कॉलोनी, सीबीगंज) पर ड्यूटी के दौरान मौजूद थे, जहां कथित रूप से अनैतिक गतिविधियों के संचालन का आरोप लगाया गया है। संगठन का कहना है कि सूचना मिलने पर बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रोहित गंगवार ने डायल 112 पुलिस को मौके पर बुलाया और स्वयं भी वहां पहुंचे। आरोप है कि मौके पर एक महिला मौजूद थी, जो वीडियो बनाए जाने के दौरान मौके से फरार हो गई। इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई गई है। संगठन ने आरोप लगाया कि मामले के उजागर होने के बाद एसएसआई जावेद अली ने दबाव बनाने की नीयत से संबंधित महिला को थाने बुलाकर, क्षेत्राधिकारी पंकज श्रीवास्तव की सहमति से रोहित गंगवार के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351 के तहत मुकदमा संख्या 146/26 दर्ज करा दिया। इसे पूरी तरह दुर्भावनापूर्ण और षड्यंत्र के तहत की गई कार्रवाई बताया गया है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि जांच के दौरान सीओ पंकज श्रीवास्तव ने जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार को बंद कमरे में बुलाकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और समझौते का दबाव बनाया, जो एक जिम्मेदार अधिकारी के आचरण के विपरीत है। संगठन ने इस व्यवहार की कड़ी निंदा की है।
इसके अलावा संगठन का दावा है कि घटना के समय डायल 112 पीआरवी की जीडी में किसी भी प्रकार की मारपीट या धमकी का कोई उल्लेख नहीं है, जिससे दर्ज एफआईआर की सत्यता पर सवाल खड़े होते हैं।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने इस पूरे प्रकरण को एक राष्ट्रवादी कार्यकर्ता के उत्पीड़न का प्रयास करार देते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं पुलिस विभाग की छवि को धूमिल कर रही हैं और समाज में आक्रोश पैदा कर रही हैं।
प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
एसएसआई जावेद अली और सीओ पंकज श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विजिलेंस जांच कराई जाए।
रोहित गंगवार के खिलाफ दर्ज एफआईआर संख्या 146/26 को निरस्त किया जाए।
दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
भविष्य में कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो जिला मुख्यालय पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री सुनील गुप्ता, प्रांत संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह , रोहित गंगवार जिला अध्यक्ष बरेली RBD, अमित गंगवार जिला अध्यक्ष AHP, अनुपम, विवेक, सोमिल अग्रवाल,रविंद्र अग्रवाल, देवेंद्र ठाकुर, शिवा, आदेश गंगवार सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर दर्ज किए हैं
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.