मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सताजना में शासकीय प्राथमिक शाला में हुए दर्दनाक हादसे को एक साल पूरा होने को है, लेकिन शासन-प्रशासन की सुस्ती और लापरवाही में कोई कमी नहीं आई है। 11 जून 2025 को एनटीपीसी सेल्दा पावर प्लांट से आ रहे एक तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर गाड़ी नम्बर सी जी 12 बी आर 2720 ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए शाला भवन की बाउंड्री वॉल को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में स्कूल भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। यह गनीमत समझो कि बच्चों की छुट्टी का समय था नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो बाउंड्री वॉल का पुनर्निर्माण कराया गया और न ही क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत की गई। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार अवगत कराने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी मूंदकर बैठे हुए हैं। बाउंड्री वॉल टूटी होने के कारण स्कूल परिसर अब असुरक्षित हो चुका है। शाम ढलते ही यहाँ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है, जिससे स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुँचने के साथ-साथ आसपास के माहौल पर भी बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एनटीपीसी सेल्दा पावर प्लांट की ओर जाने वाले भारी वाहन रोजाना इस मार्ग पर बेखौफ और अनियंत्रित गति से दौड़ते हैं, जिससे हमेशा बड़े हादसों का डर बना रहता है। पहले भी प्रशासन को लिखित व मौखिक रूप से इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द स्कूल भवन और बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सताजना में शासकीय प्राथमिक शाला में हुए दर्दनाक हादसे को एक साल पूरा होने को है, लेकिन शासन-प्रशासन की सुस्ती और लापरवाही में कोई कमी नहीं आई है। 11 जून 2025 को एनटीपीसी सेल्दा पावर प्लांट से आ रहे एक तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर गाड़ी नम्बर सी जी 12 बी आर 2720 ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए शाला भवन की बाउंड्री वॉल को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में स्कूल भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। यह गनीमत समझो कि बच्चों की छुट्टी का समय था नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो बाउंड्री वॉल का पुनर्निर्माण कराया गया और न ही क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत की गई। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार अवगत कराने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी मूंदकर बैठे हुए हैं। बाउंड्री
वॉल टूटी होने के कारण स्कूल परिसर अब असुरक्षित हो चुका है। शाम ढलते ही यहाँ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है, जिससे स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुँचने के साथ-साथ आसपास के माहौल पर भी बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एनटीपीसी सेल्दा पावर प्लांट की ओर जाने वाले भारी वाहन रोजाना इस मार्ग पर बेखौफ और अनियंत्रित गति से दौड़ते हैं, जिससे हमेशा बड़े हादसों का डर बना रहता है। पहले भी प्रशासन को लिखित व मौखिक रूप से इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द स्कूल भवन और बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
- मध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद में विनोद डोंगले को उनके 27 साल के एडवोकेट व शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए होलकर प्राइड अवार्ड एक्सीलेंस इन लीगल एडवोकेसी से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जल संसाधन मंत्रालय और शुभ श्री इवेंट के द्वारा सयाजी होटल इंदौर में आयोजित होलकर प्राइड अवॉर्ड 2026 समारोह में विनोद डोंगले को दिया गया। इस समारोह का आयोजन देवी अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का उत्साहवर्धन करने के लिए किया गया था। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और इंदौर के सांसद शंकर लालवानी अतिथि के रूप में शामिल हुए। विनोद डोंगले को 'अहिल्या की प्रेरणा, समाज की उन्नति' थीम पर आयोजित इस समारोह में शिक्षा, समाज सेवा, संस्कृति, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को होलकर प्राइड अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया।1
- खंडवा में पहली बार श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय भव्य संगीतमय चरित्र अमृत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर में हो रहा है। शिवसेना के तत्वावधान में होने वाली इस कथा का वाचन हरिद्वार से दीक्षा प्राप्त भागवताचार्य पं. श्री राकेश तिवारी खंडवा के मुखारविंद से किया जाएगा। शिवसेना के प्रवक्ता निर्मल मंगवानी और जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि कथा सोमवार 27 जुलाई से बुधवार 29 जुलाई तक महादेवगढ़ के सामने स्थित पुरानी अनाज मंडी प्रांगण में आयोजित होगी। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धालु कथा का रसपान कर सकेंगे। आयोजकों के अनुसार कथा के दौरान श्री दादाजी धूनीवाले के अनेक चमत्कारी चरित्रों का वाचन किया जाएगा। शिवसेना ने धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि समय पर पहुंचकर इस दुर्लभ अवसर का लाभ उठाएं।1
- मध्य प्रदेश के खंडवा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी जोरों पर है। प्रशासन ने इस महोत्सव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। विशेष रूप से, पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाने की अपील की गई है। इस महोत्सव को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा, खंडवा की महापौर अमृता यादव ने सड़क मरम्मत के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि महोत्सव के दौरान शहर की सड़कें अच्छी स्थिति में हों। यह निर्देश शहर के निवासियों और पर्यटकों दोनों के लिए सुविधाजनक माहौल सुनिश्चित करने के लिए हैं। प्रशासन ने दादाजी महोत्सव को भी स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए अलर्ट जारी किया है। यह महोत्सव भी पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।1
- मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर में पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। यह रथ यात्रा ऐतिहासिक बालाजी मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजराती वाली में समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह नागरिकों ने रथ यात्रा का पुष्पों से स्वागत किया और भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। रथ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए विशेष ध्यान रखा गया। बुरहानपुर में पहली बार आयोजित इस रथ यात्रा ने शहरवासियों में खासा उत्साह भर दिया।1
- महू के बंगला नंबर 71 परिसर में पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। यह बंगला रक्षा संपदा विभाग के अंतर्गत आता है। स्थानीय लोगों में इस कटाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं और इसकी वैधता पर चर्चा हो रही है। लोगों को यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह कटाई विभागीय अनुमति से की जा रही है। मामले की जानकारी और विभाग का पक्ष जानने के लिए रक्षा संपदा अधिकारी पी.पी. आनंद से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। फिलहाल, पेड़ कटाई की अनुमति के बारे में स्पष्टता नहीं है और संबंधित विभाग का पक्ष आने का इंतजार है।1
- खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र स्थित पिपल्या बुजुर्ग के एक किराना मॉल में चोरी की वारदात सामने आई है। मॉल संचालक को दुकान में आई दो महिलाओं की गतिविधियों पर संदेह हुआ था, जिसके बाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में दोनों महिलाएं किराना सामान चोरी करती हुई स्पष्ट रूप से दिखाई दी हैं। इस घटना के बाद मॉल संचालक ने करही पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी में शामिल संदिग्ध महिलाओं की तलाश में जुट गई है।4
- धामनोद रोटरी क्लब ने विनायक ब्लड बैंक के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 32 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विष्णु पाटीदार, सीबीएमओ डॉ कीर्ति बौरासी, डॉ मीनाक्षी डांगी, डॉ हेमंत सोनी और विनायक ब्लड बैंक के डॉ अंतरसिंह भालेराव ने किया। मंच पर रोटरी के अध्यक्ष राधेश्याम धाडीया और सचिव विजय शर्मा भी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत रोटरी साथियों ने किया। अध्यक्ष धाडीया ने रोटरी कार्यों और शिविर के बारे में बताया। विजय शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। मनीष छाबड़ा ने शिविर के बारे में जानकारी दी। डॉ हेमंत सोनी ने रक्तदान के प्रति आ रही भ्रांतियों से बचने का आह्वान किया। अतिथि डॉ विष्णु पाटीदार ने रक्तदान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताई और एकत्रित रक्त के उपयोग के बारे में बताया। डॉ बौरासी ने शिविर की तारीफ की और कहा कि ऐसे शिविर चलते रहना चाहिए। सहयोग के लिए आशीष मंडलोई, डॉ राजेश पत्तरवाला और संयोजन के लिए राजू केवट का सम्मान किया गया। संचालन विकास पटेल ने किया और आभार संजय पाटीदार ने माना। अतिथि डॉ हेमंत सोनी ने भी रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए गए। राजू केवट और उनकी पत्नी साक्षी, विकास पटेल और उनकी पत्नी ममता ने भी जोड़े से रक्तदान किया। पार्षद नीतू महेंद्र राठौड़ और ममता अजय पाटीदार ने भी रक्तदान किया। केंद्रीय राज्य मंत्री के निज सहायक योगेन्द्र मुकाती ने 32वीं बार रक्तदान किया। कई रोटरी सदस्य उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि रोटरी क्लब प्रति वर्ष जुलाई माह में रक्तदान शिविर का आयोजन करता है।1
- सैराज अहमद कुरैशी एवं प्रदेश अध्यक्ष असफाक आरीफ के मार्गदर्शन में बुरहानपुर जिले में संगठन का गठन किया गया है।1
- बड़वानी जिले में पुलिस चौकी बालसमुद और थाना नागलवाड़ी पुलिस ने हाईवे पर हुई लूट की वारदात का महज 6 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर और एसडीओपी अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में मिली है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहदगांव निवासी 20 वर्षीय करण डावर और सालीटांडा निवासी 20 वर्षीय सुभाष सोलंकी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई यामाहा मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन और ₹570 की नकद राशि बरामद की है। जब्त की गई कुल मशरूका की कीमत ₹2.30 लाख बताई गई है। पुलिस का कहना है कि हाईवे पर लूट और अन्य आपराधिक वारदातों में शामिल अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस त्वरित कार्रवाई में थाना नागलवाड़ी और चौकी बालसमुद की पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।1