logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खंडवा में पहली बार श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय भव्य संगीतमय चरित्र अमृत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर में हो रहा है। शिवसेना के तत्वावधान में होने वाली इस कथा का वाचन हरिद्वार से दीक्षा प्राप्त भागवताचार्य पं. श्री राकेश तिवारी खंडवा के मुखारविंद से किया जाएगा। शिवसेना के प्रवक्ता निर्मल मंगवानी और जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि कथा सोमवार 27 जुलाई से बुधवार 29 जुलाई तक महादेवगढ़ के सामने स्थित पुरानी अनाज मंडी प्रांगण में आयोजित होगी। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धालु कथा का रसपान कर सकेंगे। आयोजकों के अनुसार कथा के दौरान श्री दादाजी धूनीवाले के अनेक चमत्कारी चरित्रों का वाचन किया जाएगा। शिवसेना ने धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि समय पर पहुंचकर इस दुर्लभ अवसर का लाभ उठाएं।

4 hrs ago
user_Ganesh bhawsar
Ganesh bhawsar
Voice of people खंडवा नगर, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

खंडवा में पहली बार श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय भव्य संगीतमय चरित्र अमृत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर में हो रहा है। शिवसेना के तत्वावधान में होने वाली इस कथा का वाचन हरिद्वार से दीक्षा प्राप्त भागवताचार्य पं. श्री राकेश तिवारी खंडवा के मुखारविंद से किया जाएगा। शिवसेना के प्रवक्ता निर्मल मंगवानी और जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि कथा सोमवार 27 जुलाई से बुधवार 29 जुलाई तक महादेवगढ़ के सामने स्थित पुरानी अनाज मंडी प्रांगण में आयोजित होगी। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धालु कथा का रसपान कर सकेंगे। आयोजकों के अनुसार कथा के दौरान श्री दादाजी धूनीवाले के अनेक चमत्कारी चरित्रों का वाचन किया जाएगा। शिवसेना ने धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि समय पर पहुंचकर इस दुर्लभ अवसर का लाभ उठाएं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में स्थित ताप्ती मिल के मजदूरों को एक साल से वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज मजदूरों ने मिल के बाहर धरना शुरू कर दिया है। मजदूरों का कहना है कि वे एक साल से वेतन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस धरने में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हैं और वे अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। मजदूरों की मांग है कि उन्हें तुरंत उनका बकाया वेतन दिया जाए।
    1
    मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में स्थित ताप्ती मिल के मजदूरों को एक साल से वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज मजदूरों ने मिल के बाहर धरना शुरू कर दिया है। मजदूरों का कहना है कि वे एक साल से वेतन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस धरने में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हैं और वे अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। मजदूरों की मांग है कि उन्हें तुरंत उनका बकाया वेतन दिया जाए।
    user_Danish Raza Khan
    Danish Raza Khan
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    44 min ago
  • बुरहानपुर में पिछले 12 माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में गार्ड हड़ताल पर बैठ गए हैं। लंबे समय से वेतन न मिलने से परेशान गार्ड्स ने अपनी मांगों को लेकर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
    1
    बुरहानपुर में पिछले 12 माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में गार्ड हड़ताल पर बैठ गए हैं। लंबे समय से वेतन न मिलने से परेशान गार्ड्स ने अपनी मांगों को लेकर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
    user_Raju Singh Rathod
    Raju Singh Rathod
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सताजना में शासकीय प्राथमिक शाला में हुए दर्दनाक हादसे को एक साल पूरा होने को है, लेकिन शासन-प्रशासन की सुस्ती और लापरवाही में कोई कमी नहीं आई है। 11 जून 2025 को एनटीपीसी सेल्दा पावर प्लांट से आ रहे एक तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर गाड़ी नम्बर सी जी 12 बी आर 2720 ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए शाला भवन की बाउंड्री वॉल को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में स्कूल भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। यह गनीमत समझो कि बच्चों की छुट्टी का समय था नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो बाउंड्री वॉल का पुनर्निर्माण कराया गया और न ही क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत की गई। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार अवगत कराने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी मूंदकर बैठे हुए हैं। बाउंड्री वॉल टूटी होने के कारण स्कूल परिसर अब असुरक्षित हो चुका है। शाम ढलते ही यहाँ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है, जिससे स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुँचने के साथ-साथ आसपास के माहौल पर भी बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एनटीपीसी सेल्दा पावर प्लांट की ओर जाने वाले भारी वाहन रोजाना इस मार्ग पर बेखौफ और अनियंत्रित गति से दौड़ते हैं, जिससे हमेशा बड़े हादसों का डर बना रहता है। पहले भी प्रशासन को लिखित व मौखिक रूप से इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द स्कूल भवन और बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
    2
    मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सताजना में शासकीय प्राथमिक शाला में हुए दर्दनाक हादसे को एक साल पूरा होने को है, लेकिन शासन-प्रशासन की सुस्ती और लापरवाही में कोई कमी नहीं आई है। 11 जून 2025 को एनटीपीसी सेल्दा पावर प्लांट से आ रहे एक तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर गाड़ी नम्बर सी जी 12 बी आर 2720 ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए शाला भवन की बाउंड्री वॉल को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में स्कूल भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। यह गनीमत समझो कि बच्चों की छुट्टी का समय था नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता।

एक वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो बाउंड्री वॉल का पुनर्निर्माण कराया गया और न ही क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत की गई। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार अवगत कराने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी मूंदकर बैठे हुए हैं। बाउंड्री वॉल टूटी होने के कारण स्कूल परिसर अब असुरक्षित हो चुका है। शाम ढलते ही यहाँ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है, जिससे स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुँचने के साथ-साथ आसपास के माहौल पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि एनटीपीसी सेल्दा पावर प्लांट की ओर जाने वाले भारी वाहन रोजाना इस मार्ग पर बेखौफ और अनियंत्रित गति से दौड़ते हैं, जिससे हमेशा बड़े हादसों का डर बना रहता है। पहले भी प्रशासन को लिखित व मौखिक रूप से इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द स्कूल भवन और बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
    user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खरगोन के ठीबगांव में जिला सहकारी बैंक शाखा में गबन का मामला सामने आया है। जैतापुर पुलिस ने इस मामले में कई माह से फरार चल रहे आरोपी शाखा प्रबंधक राजेश राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसकी रिमांड ली जा रही है। इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी केशियर रितु गोयल और सहायक गणक त्रयंबक वाणी को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों फिलहाल जेल में हैं। हालांकि, अभी तक तीनों आरोपियों से राशि बरामद नहीं हुई है। यह मामला जैतापुर थानाक्षेत्र के ठीबगांव का है।
    1
    खरगोन के ठीबगांव में जिला सहकारी बैंक शाखा में गबन का मामला सामने आया है। जैतापुर पुलिस ने इस मामले में कई माह से फरार चल रहे आरोपी शाखा प्रबंधक राजेश राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसकी रिमांड ली जा रही है।

इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी केशियर रितु गोयल और सहायक गणक त्रयंबक वाणी को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों फिलहाल जेल में हैं। हालांकि, अभी तक तीनों आरोपियों से राशि बरामद नहीं हुई है। यह मामला जैतापुर थानाक्षेत्र के ठीबगांव का है।
    user_Praveen pal
    Praveen pal
    Press advisory खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सतवास थाना क्षेत्र के ग्राम गोला गुथान स्थित विहान आश्रम में शनिवार देर रात चोरी की घटना सामने आई है। आश्रम में तैनात सुरक्षा गार्ड ने संदिग्ध गतिविधि देखने पर तुरंत अपने एक साथी को मौके पर बुलाया। इसके बाद दोनों ने दो युवकों को वहां से भागते हुए देखा, लेकिन अंधेरा होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई। घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
    1
    सतवास थाना क्षेत्र के ग्राम गोला गुथान स्थित विहान आश्रम में शनिवार देर रात चोरी की घटना सामने आई है। आश्रम में तैनात सुरक्षा गार्ड ने संदिग्ध गतिविधि देखने पर तुरंत अपने एक साथी को मौके पर बुलाया। इसके बाद दोनों ने दो युवकों को वहां से भागते हुए देखा, लेकिन अंधेरा होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई।

घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
    user_Namnpur news
    Namnpur news
    Local News Reporter सतवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के हरदा जिले में संत समाज ने गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग उठाई है। इस मांग को लेकर संत समाज ने एक सभा का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में संत और स्थानीय लोग शामिल हुए। सभा में मौजूद संतों ने कहा कि गौ माता की रक्षा और सम्मान के लिए यह आवश्यक है कि उन्हें राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए। इस मांग को लेकर संत समाज ने सरकार से जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
    1
    मध्य प्रदेश के हरदा जिले में संत समाज ने गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग उठाई है। इस मांग को लेकर संत समाज ने एक सभा का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में संत और स्थानीय लोग शामिल हुए। सभा में मौजूद संतों ने कहा कि गौ माता की रक्षा और सम्मान के लिए यह आवश्यक है कि उन्हें राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए। इस मांग को लेकर संत समाज ने सरकार से जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
    user_Mohanlal Nagle
    Mohanlal Nagle
    संवाददाता वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सैराज अहमद कुरैशी एवं प्रदेश अध्यक्ष असफाक आरीफ के मार्गदर्शन में बुरहानपुर जिले में संगठन का गठन किया गया है।
    1
    सैराज अहमद कुरैशी एवं प्रदेश अध्यक्ष असफाक आरीफ के मार्गदर्शन में बुरहानपुर जिले में संगठन का गठन किया गया है।
    user_Masood Javed Qadri
    Masood Javed Qadri
    खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की एक बेटी ने पढ़ाई के साथ-साथ ग्लास केक बनाने का काम शुरू किया है। इस बेटी ने अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए एक नया उद्यम शुरू किया है जो न केवल उसकी रचनात्मकता को दर्शाता है बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी योगदान दे रहा है। ग्लास केक बनाने की कला में माहिर इस बेटी का काम जिले में चर्चा का विषय बन गया है।
    1
    मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की एक बेटी ने पढ़ाई के साथ-साथ ग्लास केक बनाने का काम शुरू किया है। इस बेटी ने अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए एक नया उद्यम शुरू किया है जो न केवल उसकी रचनात्मकता को दर्शाता है बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी योगदान दे रहा है। ग्लास केक बनाने की कला में माहिर इस बेटी का काम जिले में चर्चा का विषय बन गया है।
    user_Danish Raza Khan
    Danish Raza Khan
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बसाली–कुंडिया मार्ग पिछले 70 साल से बदहाल स्थिति में है। सड़क की इस दुर्दशा को लेकर सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं और उन्होंने उग्र रूप से आंदोलन करने की चेतावनी दे दी है।
    1
    मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बसाली–कुंडिया मार्ग पिछले 70 साल से बदहाल स्थिति में है। सड़क की इस दुर्दशा को लेकर सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं और उन्होंने उग्र रूप से आंदोलन करने की चेतावनी दे दी है।
    user_Raju Singh Rathod
    Raju Singh Rathod
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.