Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारिश का फायदा उठाकर बाइक चोरी, बैंक ऑफ बड़ौदा गली के पास वारदात बेल्थरा रोड। नगर के वार्ड नंबर-03 में बैंक ऑफ बड़ौदा गली के पास बाइक चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान एक संदिग्ध करीब 20 मिनट तक गली में घूमता रहा और कई गाड़ियों को चोरी करने का प्रयास किया। अंत में वह एक बाइक लेकर फरार हो गया। चोरी हुई बाइक हीरो पैशन प्रो (नंबर DL 7S BN 4194) है, जो अनिकेश कुमार के नाम से बताई जा रही है। स्थानीय लोगों से अपील है कि यदि किसी को बाइक दिखाई दे या घटना से जुड़ी कोई जानकारी मिले, तो तत्काल संबंधित व्यक्ति अथवा पुलिस को सूचित करें।
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
बारिश का फायदा उठाकर बाइक चोरी, बैंक ऑफ बड़ौदा गली के पास वारदात बेल्थरा रोड। नगर के वार्ड नंबर-03 में बैंक ऑफ बड़ौदा गली के पास बाइक चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान एक संदिग्ध करीब 20 मिनट तक गली में घूमता रहा और कई गाड़ियों को चोरी करने का प्रयास किया। अंत में वह एक बाइक लेकर फरार हो गया। चोरी हुई बाइक हीरो पैशन प्रो (नंबर DL 7S BN 4194) है, जो अनिकेश कुमार के नाम से बताई जा रही है। स्थानीय लोगों से अपील है कि यदि किसी को बाइक दिखाई दे या घटना से जुड़ी कोई जानकारी मिले, तो तत्काल संबंधित व्यक्ति अथवा पुलिस को सूचित करें।
- Suresh.singhबलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश🤝4 hrs ago
More news from Ballia and nearby areas
- बारिश का फायदा उठाकर बाइक चोरी, बैंक ऑफ बड़ौदा गली के पास वारदात बेल्थरा रोड। नगर के वार्ड नंबर-03 में बैंक ऑफ बड़ौदा गली के पास बाइक चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान एक संदिग्ध करीब 20 मिनट तक गली में घूमता रहा और कई गाड़ियों को चोरी करने का प्रयास किया। अंत में वह एक बाइक लेकर फरार हो गया। चोरी हुई बाइक हीरो पैशन प्रो (नंबर DL 7S BN 4194) है, जो अनिकेश कुमार के नाम से बताई जा रही है। स्थानीय लोगों से अपील है कि यदि किसी को बाइक दिखाई दे या घटना से जुड़ी कोई जानकारी मिले, तो तत्काल संबंधित व्यक्ति अथवा पुलिस को सूचित करें।1
- बलिया में शराब के नशे में कुएं में गिरने से युवक की मौत, ससुराल आया था मृतक चितबड़ागांव (बलिया) नगर पंचायत चितबड़ागांव के वार्ड नंबर चार मालवीय नगर में गुरुवार की शाम कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धनंजय (35) पुत्र सरल राम, निवासी देवरियाकला, थाना फेफना, जनपद बलिया के रूप में हुई है। वह अपने ससुराल आया हुआ था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार 29 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 5:15 बजे सूचना मिली कि वार्ड नंबर चार में एक व्यक्ति कुएं में गिर गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस, बलिया भेज दिया गया।थानाध्यक्ष लालमनि सरोज ने बताया कि मृतक के शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- मऊ में बिजली विभाग की लापरवाही! आबादी के ऊपर से गुजर रहा खुला बिजली का तार, हादसे का इंतजार कर रहा विभाग मऊ जनपद में बिजली विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे को दावत दे रही है। शहर के हनुमान नगर शिक्षक कॉलोनी, भीटी में आबादी के ऊपर से गुजर रहा बिजली का खुला तार मोहल्लेवासियों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में मोहल्लेवासियों के मन में हर वक्त किसी अनहोनी का डर बना रहता है। लोगों का सवाल है कि आखिर बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है?1
- बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात का असर पूर्वांचल तक! क्या अगले 1–2 दिन बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी राहत? 🌧️ पूर्वांचल में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बदला मौसम नवोदय वार्ता | मौसम विशेष रिपोर्ट नमस्कार! आप देख रहे हैं नवोदय वार्ता और मैं हूं आपके साथ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर अब उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, यानी हमारे पूर्वांचल में भी देखने को मिल रहा है। मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर और आसपास के जिलों में मौसम ने करवट ली है। आसमान में बादलों का डेरा है और बारिश के कारण लोगों को बदलते मौसम का एहसास हो रहा है। जिस चक्रवात का असर समुद्र तटीय राज्यों में देखा गया, उसी मौसम प्रणाली का प्रभाव अब उत्तर भारत तक पहुंचा है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा जैसे तटीय इलाकों में तूफान का गंभीर असर देखने को मिला, जबकि उत्तर प्रदेश में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। लेकिन सवाल है कि पूर्वांचल में मौसम का यह मिजाज आखिर कब तक बना रहेगा? मौसम संबंधी पूर्वानुमानों के अनुसार, 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है। 31 अक्टूबर को भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, हालांकि हर जिले में मौसम की स्थिति एक जैसी नहीं रहेगी। इस बदलते मौसम का असर आम जनजीवन के साथ किसानों पर भी पड़ सकता है। खेतों में खड़ी फसल, कटाई के बाद खुले में रखा अनाज और ग्रामीण इलाकों में जलभराव जैसी समस्याएं चिंता बढ़ा सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखें। तेज हवा और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों में जाने से बचें। पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर निर्माणों से दूरी बनाए रखें। किसानों से भी अपील है कि वे अपनी फसल और कृषि उपज को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी इंतजाम करें। फिलहाल पूर्वांचल के लोगों के लिए सावधानी बेहद जरूरी है। मौसम कब और कितना करवट लेगा, यह स्थानीय परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। मौसम की हर जरूरी अपडेट के लिए जुड़े रहिए नवोदय वार्ता के साथ। नवोदय वार्ता — सच दिखाने का वादा।1
- *मुंबई को चाहिए - विकास भी और सांस भी!* एक तरफ हमारे मजदूर भाई पसीना बहाकर रोड बना रहे हैं - ताकि गाड़ियां चलें, ट्रैफिक कम हो। दूसरी तरफ यही हरे पेड़ हमें फ्री में ऑक्सीजन दे रहे हैं - ताकि हम जिंदा रहें! *एक के बिना दूसरा अधूरा है!* रोड नहीं होगी तो शहर नहीं चलेगा, पेड़ नहीं होंगे तो शहर में सांस नहीं चलेगी! *इसलिए मेरा नारा है -* *"जहाँ एक रोड बने, वहाँ एक पेड़ भी लगे!"* BMC को चाहिए - हर नई रोड के साथ 10 नए पेड़ लगाए! ठेकेदार को चाहिए - रोड बनाते वक्त पुराने पेड़ों को बचाए! *क्या आप मेरी इस बात से सहमत हैं?* *हाँ तो कमेंट में लिखें - "दोनों काम होने चाहिए"* 📸 रिपोर्ट: पत्रकार अब्दुल रहमान इदरीसी - मुंबई #DonoKaamHoneChahiye #RoadAndTree #GreenMumbai #MumbaiRoads #SaveTree #Oxygen #MumbaiNews #BMC #DevelopmentWithNature #MauKrantiNews #AbdulRahmanIdrisi #Viral #Mumbaikar #PlantTrees #MumbaiLife #Environment @mybmc @highlight --- *पत्रकार अब्दुल रहमान इदरीसी* *प्रचार मंत्री - उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत3
- अक्की कप अंडर-14 में देवरिया क्रिकेट क्लब का जलवा, 2-1 से जीता खिताब देवरिया। लखनऊ में आयोजित अक्की कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में देवरिया क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। तीन मैचों की इस प्रतियोगिता में देवरिया की टीम ने पीके धूमिल क्रिकेट अकादमी को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से टीम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के दौरान देवरिया क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों क्षेत्रों में बेहतरीन खेल दिखाया। टीम की इस जीत में खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास और अनुशासन की अहम भूमिका रही। प्रतियोगिता में शानदार गेंदबाजी करने वाली रागिनी कुशवाहा को बेस्ट बॉलर के खिताब से सम्मानित किया गया। वहीं, आर्यन यादव को सीरीज ऑफ द कप का पुरस्कार मिला। टीम की इस उपलब्धि के पीछे कोच नीरज बाजपेई और जूनियर कोच अमन द्विवेदी का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा। दोनों प्रशिक्षकों के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बेहतर तैयारी की और मैदान पर अपने प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई। देवरिया क्रिकेट क्लब की इस सफलता से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में खिताबी जीत को जिले में उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। टीम की इस कामयाबी से युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है।1
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, पति मनीष गुप्ता संग CM रेखा ने की पूजा!1
- बलिया ।। थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा अपहरण व दुष्कर्म से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। बलिया ।। थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा अपहरण व दुष्कर्म से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.10.2026 को थाना नगरा पर वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 06.10.2026 को मेरी पुत्री उम्र 22 वर्ष रात्रि में घर से कही चली चली गई, मै इधर उधर खोजा किन्तु पता नही चला । सुबह करीब 6.00 बजे रमेश दो लोगों के साथ मेरे घर आये और अपने लड़के दीपक के बारे मे मुझसे पूछने लगे तो मैने बताया कि वह मेरे घर नही आया है । मुझे संदेह है की वही मेरी लड़की को भगा कर ले गया है । इस तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 197/2026 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में धारा- 64(1),351(3) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई थी। इसी क्रम में आज दिनांक 29.10.2026 को थाना नगरा पुलिस टीम के उ0नि0 संदीप कुमार मय हमराह हमराह देखभाल क्षेत्र, पेडिंग विवेचना, तलाश वाछिंत अभियुक्त में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर मु0अ0सं0 197/2026 धारा 87 बीएनएस व बढोत्तरी धारा 64(1),351(3) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त दीपक पुत्र रमेश निवासी तियरा हैदरपुर थाना नगरा जनपद बलिया उम्र करीब 24 वर्ष* को सोनापाली मोड़ उदय वाटिका के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 संदीप कुमार थाना नगरा,बलिया 2. कां0 राहुल जयसवाल थाना नगरा, बलिया 3. का0 शिवेन्द्र यादव थाना नगरा, बलिया1