Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला कटनी। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास
विकास श्रीवास्तव
जिला कटनी। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- देखिए हजरत क्या पैगाम दे रहे हैं सबको पैगाम देखना चाहिए और सुना चाहिए अच्छा पैगाम सभी लोगों को सुनने में अच्छा लगेगा1
- ग्राम पहाड़ी के सैकड़ों लोगों ने बसपा छोड़ थामा भीम आर्मी का दामन : एड. विक्रम सूर्यवंशी मैहर, 21 फरवरी 2026। जिला मैहर अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़ी में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला मैहर के तत्वाधान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सूर्यवंशी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट प्रदीप सूर्यवंशी (जिलाध्यक्ष, आसपा विधि प्रकोष्ठ मैहर) शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट धीरेंद्र साकेत ने की तथा मंच संचालन नागेंद्र चौधरी (जिलासचिव, मैहर) द्वारा किया गया। सभा को संबोधित करते हुए एड. विक्रम सूर्यवंशी ने “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मूलनिवासी 85% बहुजन समाज को संगठित कर सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना समय की मांग है। उन्होंने युवाओं की 50% भागीदारी संगठन में सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी चन्द्रशेखर आज़ाद के हाथों को मजबूत करें और बहुजन समाज की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक बुलंद करें। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पहाड़ी के सैकड़ों लोगों ने बसपा छोड़कर भीम आर्मी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम कमेटी का गठन भी किया गया, जिसमें एड. धीरज चौधरी को सर्वसम्मति से ग्राम संयोजक नियुक्त किया गया। सभा में अजय साकेत, कौशल प्रसाद साकेत, दशरथ प्रसाद साकेत, वीरेंद्र साकेत, शारदा कुमार चौधरी, शारदा प्रसाद चौधरी, विनोद कुमार साकेत, दिनेश साकेत, विजय साकेत, राम सिया साकेत, मुकेश कुमार साकेत, आशीष साकेत, सुग्रीव साकेत, निर्मल साकेत, अभय कुमार साकेत, राजाराम साकेत, अमन राकेश, अमन साकेत, राजकुमार साकेत, लकी चौधरी, रमेश चौधरी, प्रकाश साकेत, नागेश चौधरी, प्रदीप साकेत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- सीहोर (मध्य प्रदेश) सीहोर जिले में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 26 वर्षीय आदिवासी युवती ने सार्वजनिक रूप से खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर आग बुझाई और युवती की जान बचाई। प्रमुख घटनाक्रम घटनास्थल: सीहोर जिले का एक सार्वजनिक स्थान (सरेराह)। ग्रामीणों की भूमिका: जैसे ही युवती ने खुद को आग लगाई, पास ही मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत सक्रिय होकर बाल्टियों से पानी डालना शुरू किया। उनकी सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस सहायता: ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने 112 इमरजेंसी नंबर की मदद से पीड़ित युवती को तत्काल अस्पताल पहुँचाया। स्वास्थ्य स्थिति और अस्पताल युवती को उपचार के लिए भैरूंदा सिविल अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज मुहैया कराया है, हालांकि उसकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। जांच और कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही मजिस्ट्रेट ने अस्पताल पहुँचकर युवती के बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। "पुलिस प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।" — स्थानीय पुलिस प्रशासन यदि आप या आपके जानने वाला कोई भी मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो कृपया हेल्पलाइन नंबरों (जैसे किरण हेल्पलाइन: 1800-599-0019) पर संपर्क करें। मदद हमेशा उपलब्ध है।1
- आपातकालीन सेवा वाहन ढो रहा खराब टायर --------------------- जिले मे इन दिनों वाहनों की स्थिति बद से बत्तर और जर्ज़र होती जा रही हैँ इन वाहनों मे स्टेपनी की जगह खाली पड़े टायर बताते हैँ की इनकी मॉनिटरिंग किस तरह की जा रही है सुर्खियां बटोरने के लिए ली गई है वीडियो इस सेवा की पोल खोलती हैँ वाहन में एक स्टेपनी होनी चाहिए वहां दो-दो खराब टायर रखे हुए हैं वो भी बिना डिस्क के आपातकालीन सेवा तेज गति से जब मरीज को लेकर निकलता है तो यह टायर चलते हुए पीडित को और आहत करने पर उतारू है यह वीडियो बताती हैँ की जिले मे चल रही ये सेवा कभी लोगो के लिए वरदान थी जिस पर अब ग्रहण लग चुका हैँ एक वाहन उस पर स्टेपनी की जगह इस तरह टायरो का ढोना वाहनों की स्थितिया स्वतः ही बया कर रही हैँ कही सतना जैसी घटना ना हो जाये उमरिया जिले मे भी जिले मे दौड़ रहे 108 और जननी वाहन अब मरम्मत नहीं जिम्मेदार अधिकारी जुगाड़ से चलवा रहे हैँ हाल ही मे एम्बुलेंस का गेट नही खुलने से जहाँ सतना मे एक घटना घटित हुई और मरीज की जान चली गई ऐसी ही घटना कही उमरिया जिले मे भी ना हो जाए जिले मे फराते भर रहे ये वाहन बगैर मरम्मत के दौड़ रहे हैँ गाड़ियों के गेट मेन कॉच सब टूटे हुए हैँ कर्मचारी टेप पत्ते लगाकर वाहन चलाने को मजबूर हैँ वहीँ इन वाहनों क़ो देखरेख के जिम्मेदार जिला अधिकारी ध्रुतराष्ट्र बनकर तमाशा देख रहा हैँ4
- पन्ना जिले महेंद्र लोधी हत्या मामले को लेकर मध्य प्रदेश राज्य मंत्री धमेंद्र सिंह लोधी ब्यान राजनीतिक पार्टियां रोटियां सेंकने काम कर रहे1
- *जनता हितैषी और विकासोन्मुखी है मध्यप्रदेश का बजट – राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी* *✍️खबर नवीस✍️* मध्य प्रदेश बजट को लेकर राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को प्रदेश की जनता के लिए हितकारी और विकासोन्मुखी बताया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास पर विशेष फोकस किया है। राज्यमंत्री ने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है, जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं किसानों के हित में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट आवंटित किया गया है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में नए शिक्षकों की भर्ती, छात्रों के पोषण के लिए विशेष पहल और स्कूलों के उन्नयन का उल्लेख किया। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं की मजबूती और बुनियादी ढांचे के विकास को भी बजट की प्रमुख उपलब्धियों में बताया। राज्यमंत्री ने कहा कि यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा सरकार “सबका साथ, सबका विकास” की नीति पर कार्य कर रही है। पत्रकारवार्ता के अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट मध्य प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और प्रदेश की जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।1
- सतना/मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुतला दहन के दौरान आग की चपेट में आने से ट्रैफिक प्रभारी विक्रम पाठक गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 4 नामजद आरोपियों सहित 10 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। कैसे हुआ हादसा? घटना उस समय की है जब प्रदर्शनकारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंक रहे थे। सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर मौजूद ट्रैफिक प्रभारी विक्रम पाठक आग को नियंत्रित करने और पुतला छीनने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पुतले की लपटें अचानक उनकी वर्दी तक पहुँच गईं। स्वास्थ्य की स्थिति आग की लपटों से विक्रम पाठक की पीठ, कमर और शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। उन्हें तत्काल मैहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सतना के बिड़ला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल वे विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में हैं। पुलिस की कार्रवाई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है: केस दर्ज: कुल 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी: पुलिस ने 4 मुख्य प्रदर्शनकारियों को नामजद किया है, जबकि 6 अन्य अज्ञात लोगों की तलाश जारी है। जांच: पुलिस वीडियो फुटेज के जरिए अन्य दोषियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। नोट: विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन जानलेवा साबित हो सकता है। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने की अपील की है।1
- विधुत विभाग के कर्मचारियों पर हुए हमला के आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार पटेरा/घटना दिनांक 20.02.2026 को प्रार्थी राजेश बियार पिता प्रेमलाल बियार उम्र 30 साल निवासी नव जीवन बिहार जिला सिंगरौली म.प्र हाल कनिष्ठ अभियंता विधुत विभाग किल्लाई नाका दमोह की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्र 152/2026 धारा 132, 121(1), 115(2), 221,296(b)192 (2), 351 (3) बीएनएस 3 (1)द, 3 (1)ध, 3(2) vas c/st act आरोपी 1 बूटी खान 2 शायरा बानो 3 अजीज खान 4 सोनू खान 5 सप्पू खान तथा अन्य 2 व्यक्ति महिला पुरुष निवासी दमोह के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के निर्देशन, श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के मार्गदर्शन में प्रकरण की विवेचना निरीक्षक मनीष कुमार थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा की गयी। प्रकरण की विवेचना के दौरान दिनांक 22.02.2026 को प्रकरण के आरोपीगण 1 अजीज खान ता अब्दुल खान उम्र 40 वर्ष 2. गुड़िया उर्फ शायरा बानो पति अब्दुल उर्फ पुट्टाई खान उम्र 29 वर्ष 3 श्रीमति चांदवी उर्फ चंदो पति इमाम उल्हक उम्र 45 वर्ष सभी निवासी निवासी गढ़ी मुहल्ला दमोह के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी। प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी का नाम - 1. अजीज खान पिता अब्दुल खान उम्र 40 वर्ष 2. गुड़िया उर्फ शायरा बानो पति अब्दुल उर्फ पुट्टाई खान उम्र 29 वर्ष 3 श्रीमति चांदवी उर्फ चंदो पति इमाम उल्हक उम्र 45 वर्ष सभी निवासी निवासी गढ़ी मुहल्ला बजरिया वार्ड 1 दमोह थाना कोतवाली जिला दमोह (म.प्र.) सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारी - थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, प्र.आर अभिषेक चौबे, प्र.आर. देवेन्द्र रैकवार, प्र.आर अजित दुबे प्र.आर महेश यादव, आर. नरेन्द्र पटैरिया, आर. ब्रिजेन्द्र मिश्रा, आर. आकाश पाठक, म.आर साक्षी सांडिल्य, म.आर. विमला राठौर, म.आर नेहा बिल्थरे।1
- गांव सलैया में शिवलिंग निर्माण भागवत कथा का रसपान चल रहा विश्वकर्मा परिवार के सौजन्य से कथा वाचक डॉक्टर रजनीश शास्त्री जी के परम सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा और शिवलिंग निर्माण रुद्राभिषेक भक्ति श्रद्धालु धर्म लाभ ले रहे श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बाल लीलाओं का वर्णन किया गया संगीत में भागवत कथा का रसपान भजनों से भक्तों आनंद लेते हुए नजर आए बाल लीलाओं के वर्णन में भगवान गोवर्धन का पूजन महत्व बताया देवराज इंद्र का अहंकार चूर किया बाल लीलाओं में माखन चोरी का वर्णन किया |1