ग्राम पहाड़ी के सैकड़ों लोगों ने बसपा छोड़ थामा भीम आर्मी का दामन : एड. विक्रम सूर्यवंशी मैहर, 21 फरवरी 2026। जिला मैहर अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़ी में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला मैहर के तत्वाधान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सूर्यवंशी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट प्रदीप सूर्यवंशी (जिलाध्यक्ष, आसपा विधि प्रकोष्ठ मैहर) शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट धीरेंद्र साकेत ने की तथा मंच संचालन नागेंद्र चौधरी (जिलासचिव, मैहर) द्वारा किया गया। सभा को संबोधित करते हुए एड. विक्रम सूर्यवंशी ने “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मूलनिवासी 85% बहुजन समाज को संगठित कर सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना समय की मांग है। उन्होंने युवाओं की 50% भागीदारी संगठन में सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी चन्द्रशेखर आज़ाद के हाथों को मजबूत करें और बहुजन समाज की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक बुलंद करें। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पहाड़ी के सैकड़ों लोगों ने बसपा छोड़कर भीम आर्मी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम कमेटी का गठन भी किया गया, जिसमें एड. धीरज चौधरी को सर्वसम्मति से ग्राम संयोजक नियुक्त किया गया। सभा में अजय साकेत, कौशल प्रसाद साकेत, दशरथ प्रसाद साकेत, वीरेंद्र साकेत, शारदा कुमार चौधरी, शारदा प्रसाद चौधरी, विनोद कुमार साकेत, दिनेश साकेत, विजय साकेत, राम सिया साकेत, मुकेश कुमार साकेत, आशीष साकेत, सुग्रीव साकेत, निर्मल साकेत, अभय कुमार साकेत, राजाराम साकेत, अमन राकेश, अमन साकेत, राजकुमार साकेत, लकी चौधरी, रमेश चौधरी, प्रकाश साकेत, नागेश चौधरी, प्रदीप साकेत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- *सतना। टिकुरिया टोला लखन चौके नो एंट्री में घुसा ट्रक, स्कूटी सवार को मारी टक्कर। बीच चौराहे में लगा जाम। ट्रैफिक के एक सिपाही मौजूद। आए दिन नो एंट्री में ट्रक घुस रहे हैं। लेकिन अभी प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार।*3
- माधवगढ़ में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारी #reels #reelsinstagram #vairal #news #vairalvideo1
- मुकुंदपुर सफारी को दुनिया में सफ़ेद बाघ के नाम से ख्याति प्राप्त है, लोग यहाँ दुर्लभ इस सफ़ेद बाघ के दीदार के लिए आते है, विगत दिनों बाघ कुछ इस तरीके से दिखाई देते हुए फलांगे मार रहा था, लेकिन आज इतना कमजोर मानो अंतिम सांसे ले रहा हो, जो की बेहद चिंता का विषय है !1
- ग्राम गेरुई चिरहुला नाथ पेट्रोल पंप के पासगुढ जिला रीवा मे तेज़ रफ़्तार इस्कारपियो ने आटो को मारी टक्कर दो मृत एक घायल2
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवेंद्र नगर के तत्वाधान में मंडलम गढीपडरिया मंडलम अध्यक्ष अरविंद खरे के द्वारा गढ़ी पड़रिया शिव मंदिर प्रांगण में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि सतना एस आई आर प्रभारी आनंद शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष मिलन कुशवाहा प्रदेश सचिव पूर्व प्रत्याशी जीवनलाल सिद्धार्थ जिला प्रवक्ता प्रहलाद सिंह युवा मोर्चा प्रदेश सचिव प्रिंस सिंह परमार रहे एवं विशिष्ट अतिथि बसंत बागरी पुष्पेंद्र शर्मा अरुण त्रिपाठी हिम्मत बागरी रहे कार्यक्रम के शुभारंभ में सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण कर तिलक बंधन किया गया साथ ही उपस्थित अतिथियों का कांग्रेस मंडलम सेक्टर के द्वारा माल्यार्पण एवं स्वागत किया कार्यक्रम उपरांत मुख्य अतिथि आनंद शुक्ला के द्वारा अपने उद्बोधन में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस की जनहित ऐसी योजना मनरेगा को पूरी तरह खत्म कर दिया है जिससे मजदूर परेशान हो रहे हैं मनरेगा का नाम जी राम जी नाम से कर दिया है एवं अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया साथ ही उपस्थित अतिथियों के द्वारा अलग-अलग विषयों पर चर्चा करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायत कमेटी का गठन एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत साथ ही मनरेगा बचाना मुख्य उद्देश्य है जिसमें आप सभी कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं जिससे आगामी समय में कांग्रेस मध्य प्रदेश की सरकार बना सके कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाया1
- Post by अपना विंध्य प्रदेश1
- बाधवगढ़ कॉलोनी मिहानीपुरम में नो एंट्री में घुसा ट्रक। ओवर लोड ट्रक के कारण कई जगह डामर की सड़क धसी कॉलोनी के लोगो ने ट्रक को पकड़ा पुलिस कंट्रोल रूम को दी सूचना1
- दो कार के टक्कर में रीवा में शराब के नशे में एक युवक ने दूसरे युवक का कांच तोड़ अमहिया थाना प्रभारी ने बिना देर करते हुए मामले को संज्ञान में लिया अब देखना होगा कि शराबी युवक पर क्या कार्यवाही होती है1
- जिला कटनी। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास1