आगरा में पशुपालन विभाग द्वारा राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NADCP) के अंतर्गत एफ.एम.डी. (मुंहपका-खुरपका) एवं सी.पी. टीकाकरण अभियान का बुधवार को शुभारंभ किया गया। इस अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर पशुपालकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करेगा। यह विशेष टीकाकरण अभियान 22 जुलाई 2026 से 8 सितंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान जिले के विभिन्न टीकाकरण पशुचिकित्सालयों और पशुपालकों के स्तर पर गाय, भैंस सहित अन्य पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। पशुपालन विभाग ने पशुपालकों से समय पर टीकाकरण कराने की अपील की है, ताकि पशुओं को संक्रामक बीमारी से बचाया जा सके और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से सुरक्षित रखा जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभियान के सफल संचालन के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी और पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराएंगी।
आगरा में पशुपालन विभाग द्वारा राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NADCP) के अंतर्गत एफ.एम.डी. (मुंहपका-खुरपका) एवं सी.पी. टीकाकरण अभियान का बुधवार को शुभारंभ किया गया। इस अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर पशुपालकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करेगा। यह विशेष टीकाकरण अभियान 22 जुलाई 2026 से 8 सितंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान जिले के विभिन्न टीकाकरण पशुचिकित्सालयों और पशुपालकों
के स्तर पर गाय, भैंस सहित अन्य पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। पशुपालन विभाग ने पशुपालकों से समय पर टीकाकरण कराने की अपील की है, ताकि पशुओं को संक्रामक बीमारी से बचाया जा सके और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से सुरक्षित रखा जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभियान के सफल संचालन के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी और पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराएंगी।
- अखिलेश यादव की सरकार के दौरान पुलिस की स्थिति और उनकी इज्जत पर निशाना साधा गया है। इसमें लोगों से खुद देखने को कहा गया है कि उस दौर में उत्तर प्रदेश में पुलिस का क्या मान-सम्मान रह गया था और पुलिस की क्या साख बची थी।1
- आगरा के फतेहाबाद नगर पंचायत स्थित सदर बाजार में जोगेंद्र निवास पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर वृक्षारोपण किया। इस दौरान 'एक वृक्ष मां के नाम' लगाया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सभासद जोगेंद्र सिंह ने बताया कि वृक्ष लगाने से लोगों को नया जीवनदान मिलता है और इससे वातावरण में सुंदरता आती है। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, करतार सिंह बघेल, दीपक पोद्दार, नितिन गुप्ता, सुभाष वर्मा और भाजपा सभासद जोगेंद्र सिंह गुर्जर मौजूद रहे।2
- मंगलवार रात करीब 8:00 बजे पोरसा के बरगद चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन छात्रों की मांगों के समर्थन और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया था। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के नागरिकों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों के हक में अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान किया जाना आवश्यक है। नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के बाद यह आयोजन पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1
- मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की कीचोल पंचायत स्थित ग्राम गुमान सिंह का पूरा में कच्ची सड़क के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह अवरोध गड़े हुए हैं, जिससे राहगीरों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने इस समस्या को दूर करने के लिए सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।1
- उत्तर प्रदेश के आगरा में आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह गुट) ने एसडीएम फतेहाबाद को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि कई किसानों को मुआवजा दिए बिना और कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान भारी मशीनों से खेतों में खड़ी खरीफ फसलें भी बर्बाद हो रही हैं। भाकियू ने मांग की है कि फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए, वर्तमान सर्किल रेट के आधार पर भूमि का मूल्यांकन हो और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने तक निर्माण कार्य रोका जाए। संगठन ने प्रशासन को खुली चेतावनी दी है कि यदि 7 दिन में समाधान नहीं हुआ तो किसान पंचायत के बाद बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।2
- दिल्ली में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। ताजगंज थाना क्षेत्र में फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय के पास कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं और जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। रोड जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई है। पुलिस प्रशासन की टीम सड़क पर डटे सपा कार्यकर्ताओं को समझाने-बुझाने और स्थिति को शांत कराने के प्रयास में जुटी हुई है।1
- उत्तर प्रदेश के आगरा में अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कूच कर रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई है। किसान नेता बमरौली कटरा से कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन रमाडा होटल के पास पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक लिया। पुलिस द्वारा रोके जाने के दौरान किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिसके बाद किसानों ने मौके पर ही सड़क पर बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी किसान मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। आंदोलन को देखते हुए घटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद है। इस प्रदर्शन के कारण पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इस घटनाक्रम को लेकर आगरा किसान यूनियन के राजवीर लवानियाँ का बयान भी सामने आया है।1
- मुरैना जिले की पहाड़गढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रंछोरपुरा के बिरखापुरा गांव में बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। गांव की मुख्य गली में भारत सिंह के घर से लेकर गर सिंह और लायक सिंह के घर तक सड़क पूरी तरह पानी और कीचड़ से भर गई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है और पूरी गली दलदल में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी कई दिनों तक जमा रहता है, जिससे दोपहिया वाहनों का निकलना भी बंद हो गया है। ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को रोजाना इसी कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे हादसों और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के सरपंच और संबंधित अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक शिकायतें दी गईं, लेकिन जिम्मेदार गहरी नींद में हैं और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाता। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गांव में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराकर सड़क का सुधार कराया जाए। इसके साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे जनपद पंचायत और जिला प्रशासन के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।1
- मध्य प्रदेश के भिंड जिले की ग्राम पंचायत भारौली खुर्द से एक शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है, जहाँ मुक्ति धाम के अभाव के चलते ग्रामीणों को टीन और तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पंचायत की व्यवस्थाओं को लेकर इस घटना के बाद एक बार फिर भिंड शर्मसार हुआ है। गांव में मुक्ति धाम न होने की वजह से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए टीन और तिरपाल का सहारा लेना पड़ा।2