तारापुर थाना क्षेत्र में कीटनाशक सेवन से महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस तारापुर थाना क्षेत्र के पढ़भरा गांव में गुरुवार की संध्या एक महिला कीटनाशक सेवन से मौत हो गई। मृतका की पहचान दीपक दास की 30 वर्षीय पत्नी राधा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राधा देवी ने घर में रखे सल्फास का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने भागलपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राज कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया है। पति ने बताया कि घटना के समय वह बाजार में थे। पुलिस के अनुसार फोरेंसिक जांच कराई गई है और मामले की जांच जारी है। मृतका के पांच पुत्री व एक पुत्र हैं।
तारापुर थाना क्षेत्र में कीटनाशक सेवन से महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस तारापुर थाना क्षेत्र के पढ़भरा गांव में गुरुवार की संध्या एक महिला कीटनाशक सेवन से मौत हो गई। मृतका की पहचान दीपक दास की 30 वर्षीय पत्नी राधा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राधा देवी ने घर में रखे सल्फास का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने भागलपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राज कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया है। पति ने बताया कि घटना के समय वह बाजार में थे। पुलिस के अनुसार फोरेंसिक जांच कराई गई है और मामले की जांच जारी है। मृतका के पांच पुत्री व एक पुत्र हैं।
- भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र में नगर सभापति राजकुमार गुड्डू के आवास पर बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार संभालने के बाद जोरदार जश्न मनाया गया। मुख्य चौक के समीप एनडीए कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, पटाखे फोड़ते हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए, साथ ही नरेंद्र मोदी, सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के समर्थन में भी जमकर नारेबाजी की। नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने कहा कि यह सुल्तानगंज और पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है कि पास के क्षेत्र लखनपुर तारापुर के निवासी सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार के गठन के बाद बिहार में अपराध पर लगाम लगेगी और राज्य विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे नई सरकार के साथ मजबूती से खड़े हैं और बिहार के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आशान्वित हैं। मौके पर एनडीए संजय चौधरी,नबीन कुमार बन्नी, सुभाष पोद्दार,सुभाष मंडल,मुकेश कुशवाहा, रूबी कुमारी,दयावती देवी, रीना देवी,इत्यादि एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- मेरा नाम सुबोध कुमार है, मैं आयुष मंत्रालय के आरसीएफसी विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट हूँ और मैं काला धतूरा के उपयोगी गुणों की जानकारी साझा करता हूँ।1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- गोगरी प्रखंड परिसर में गोगरी एसडीओ संजय कुमार, प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत व कई पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर भारत की जनगणना 2027 जागरूकता वाहन को रवाना किया1
- गोगरी में जनगणना–2027 को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत, एसडीओ संजय कुमार ने दिखाई हरी झंडी गोगरी। जनगणना–2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं घर-घर सर्वेक्षण को लेकर शुक्रवार को गोगरी मुख्यालय से व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया। अभियान का उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों एवं पंचायतों में जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आधार पर सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती है। उन्होंने बताया कि यह जनगणना लगभग एक माह तक चलेगी, जिसमें पहले चरण में मकान सूचीकरण और उसके बाद घर-घर जाकर विस्तृत सर्वेक्षण किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना के दौरान प्रगणकों को सही, स्पष्ट और पूर्ण जानकारी दें, ताकि सरकार को सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना से जुड़ी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और इसका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं के निर्माण और विकास कार्यों के लिए किया जाता है। एसडीओ ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के हर घर तक पहुंचकर लोगों को जनगणना के महत्व के बारे में बताया जाएगा। साथ ही, स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकें। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रगणक, पर्यवेक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जनगणना–2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया।1
- यह वीडियो सिर्फ मजे मस्ती के लिए बनाया गया है1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- गोगरी प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों डायरिया का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। लगातार मरीजों के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में डायरिया से पीड़ित मरीजों का इलाज जारी है। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे गोगरी प्रखंड अंतर्गत शिशवा बरैटा निवासी निवास यादव की पुत्री शिवानी कुमारी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि बीते कुछ दिनों से डायरिया के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा, “अस्पताल में रोजाना डायरिया के कई मरीज पहुंच रहे हैं, जिनका समुचित इलाज किया जा रहा है। अधिकांश मामलों में गंदा पानी और अस्वच्छ खान-पान मुख्य कारण बन रहे हैं।” उन्होंने आगे लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा, “लोग साफ और उबला हुआ पानी ही पिएं, बाहर का खुला खाना खाने से बचें तथा खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ अवश्य धोएं। छोटी-सी लापरवाही भी बीमारी को बढ़ा सकती है।” डॉ. चंद्र प्रकाश ने यह भी कहा कि यदि किसी को दस्त, उल्टी या कमजोरी जैसी शिकायत हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। “समय पर इलाज मिलने से डायरिया पूरी तरह ठीक हो सकता है, इसलिए लक्षण दिखते ही इलाज कराना जरूरी है,” उन्होंने जोड़ा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि लोग इस बीमारी से बचाव के उपायों को अपनाकर खुद को सुरक्षित रख सकें।1
- Post by Umakant poddar 97095005121