logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर सुल्तानगंज में जश्न, एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र में नगर सभापति राजकुमार गुड्डू के आवास पर बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार संभालने के बाद जोरदार जश्न मनाया गया। मुख्य चौक के समीप एनडीए कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, पटाखे फोड़ते हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए, साथ ही नरेंद्र मोदी, सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के समर्थन में भी जमकर नारेबाजी की। नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने कहा कि यह सुल्तानगंज और पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है कि पास के क्षेत्र लखनपुर तारापुर के निवासी सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार के गठन के बाद बिहार में अपराध पर लगाम लगेगी और राज्य विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे नई सरकार के साथ मजबूती से खड़े हैं और बिहार के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आशान्वित हैं। मौके पर एनडीए संजय चौधरी,नबीन कुमार बन्नी, सुभाष पोद्दार,सुभाष मंडल,मुकेश कुशवाहा, रूबी कुमारी,दयावती देवी, रीना देवी,इत्यादि एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।

1 day ago
user_राकेश साहुवंशी
राकेश साहुवंशी
Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
1 day ago

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर सुल्तानगंज में जश्न, एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र में नगर सभापति राजकुमार गुड्डू के आवास पर बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार संभालने के बाद जोरदार जश्न मनाया गया। मुख्य चौक के समीप एनडीए कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, पटाखे फोड़ते हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए, साथ ही नरेंद्र मोदी, सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के समर्थन में भी जमकर नारेबाजी की। नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने कहा कि यह सुल्तानगंज और पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है कि पास के क्षेत्र लखनपुर तारापुर के निवासी सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार के गठन के बाद बिहार में अपराध पर लगाम लगेगी और राज्य विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे नई सरकार के साथ मजबूती से खड़े हैं और बिहार के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आशान्वित हैं। मौके पर एनडीए संजय चौधरी,नबीन कुमार बन्नी, सुभाष पोद्दार,सुभाष मंडल,मुकेश कुशवाहा, रूबी कुमारी,दयावती देवी, रीना देवी,इत्यादि एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • user_Hi
    Hi
    Tarapur, Munger
    👏
    7 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज खगड़िया- पसराहा के सर्किल नंबर एक के अंतर्गत बरहरा धार के समीप बाइक सवार की दुर्घटना हुई जो एक को चोट और एक बेहोश होने की सूचना मिली है कहा का है पूरा पता नहीं चल पाया है
    1
    ब्रेकिंग न्यूज खगड़िया- पसराहा के सर्किल नंबर एक के अंतर्गत बरहरा धार के समीप बाइक सवार की दुर्घटना हुई जो एक को चोट और एक बेहोश होने की सूचना मिली है कहा का है पूरा पता नहीं चल पाया है
    user_RANVIR KUMAR
    RANVIR KUMAR
    Local News Reporter गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Press Reporter
    1
    Post by Press Reporter
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    पत्रकार गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    16 hrs ago
  • भागलपुर जिले के सन्हौला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में एक बार फिर लोक शिकायत निवारण के तहत जांच की गई। यह जांच कहलगांव के लोक शिकायत पदाधिकारी सह अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी पवन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई। जांच टीम में सन्हौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी संजीव कुमार दास और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े आनंद कुमार भी शामिल रहे।जांच के दौरान टीम ने क्षेत्र के कुछ निजी क्लीनिकों की स्थिति का जायजा लिया। लेकिन इस जांच को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जांच सिर्फ उन्हीं क्लीनिकों तक सीमित रही, जिनके खिलाफ आवेदन दिया गया था। इनमें लाइफ केयर हॉस्पिटल, वर्षा बेबी केयर और आरोग्य नर्सिंग होम शामिल हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में और भी कई क्लीनिक संचालित हो रहे हैं, लेकिन उनकी जांच नहीं की गई। साथ ही, सरकारी अस्पताल में नवजात शिशुओं की मौत जैसी घटनाओं के बाद लोग निजी क्लीनिकों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे पूरे स्वास्थ्य तंत्र की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सन्हौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और क्षेत्र के सभी निजी क्लीनिकों की निष्पक्ष और व्यापक जांच कराई जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके और किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या आगे व्यापक स्तर पर जांच की जाएगी या नहीं।
    1
    भागलपुर जिले के सन्हौला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में एक बार फिर लोक शिकायत निवारण के तहत जांच की गई। यह जांच कहलगांव के लोक शिकायत पदाधिकारी सह अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी पवन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई। जांच टीम में सन्हौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी संजीव कुमार दास और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े आनंद कुमार भी शामिल रहे।जांच के दौरान टीम ने क्षेत्र के कुछ निजी क्लीनिकों की स्थिति का जायजा लिया। लेकिन इस जांच को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जांच सिर्फ उन्हीं क्लीनिकों तक सीमित रही, जिनके खिलाफ आवेदन दिया गया था। इनमें लाइफ केयर हॉस्पिटल, वर्षा बेबी केयर और आरोग्य नर्सिंग होम शामिल हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में और भी कई क्लीनिक संचालित हो रहे हैं, लेकिन उनकी जांच नहीं की गई। साथ ही, सरकारी अस्पताल में नवजात शिशुओं की मौत जैसी घटनाओं के बाद लोग निजी क्लीनिकों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे पूरे स्वास्थ्य तंत्र की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सन्हौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और क्षेत्र के सभी निजी क्लीनिकों की निष्पक्ष और व्यापक जांच कराई जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके और किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या आगे व्यापक स्तर पर जांच की जाएगी या नहीं।
    user_Amar Kumar
    Amar Kumar
    Voice of people कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता प्लांट में हुए भीषण हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना में अब एक और मजदूर की मौत हो गई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो चुकी है।
    1
    छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता प्लांट में हुए भीषण हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना में अब एक और मजदूर की मौत हो गई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो चुकी है।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • गोगरी प्रखंड परिसर में गोगरी एसडीओ संजय कुमार, प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत व कई पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर भारत की जनगणना 2027 जागरूकता वाहन को रवाना किया
    1
    गोगरी प्रखंड परिसर में गोगरी एसडीओ संजय कुमार, प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत व कई पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर भारत की जनगणना 2027 जागरूकता वाहन को रवाना किया
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    20 hrs ago
  • गोगरी में जनगणना–2027 को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत, एसडीओ संजय कुमार ने दिखाई हरी झंडी गोगरी। जनगणना–2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं घर-घर सर्वेक्षण को लेकर शुक्रवार को गोगरी मुख्यालय से व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया। अभियान का उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों एवं पंचायतों में जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आधार पर सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती है। उन्होंने बताया कि यह जनगणना लगभग एक माह तक चलेगी, जिसमें पहले चरण में मकान सूचीकरण और उसके बाद घर-घर जाकर विस्तृत सर्वेक्षण किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना के दौरान प्रगणकों को सही, स्पष्ट और पूर्ण जानकारी दें, ताकि सरकार को सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना से जुड़ी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और इसका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं के निर्माण और विकास कार्यों के लिए किया जाता है। एसडीओ ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के हर घर तक पहुंचकर लोगों को जनगणना के महत्व के बारे में बताया जाएगा। साथ ही, स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकें। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रगणक, पर्यवेक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जनगणना–2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया।
    1
    गोगरी में जनगणना–2027 को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत, एसडीओ संजय कुमार ने दिखाई हरी झंडी
गोगरी। जनगणना–2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं घर-घर सर्वेक्षण को लेकर शुक्रवार को गोगरी मुख्यालय से व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया। अभियान का उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों एवं पंचायतों में जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
कार्यक्रम के दौरान एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आधार पर सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती है। उन्होंने बताया कि यह जनगणना लगभग एक माह तक चलेगी, जिसमें पहले चरण में मकान सूचीकरण और उसके बाद घर-घर जाकर विस्तृत सर्वेक्षण किया जाएगा।
उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना के दौरान प्रगणकों को सही, स्पष्ट और पूर्ण जानकारी दें, ताकि सरकार को सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना से जुड़ी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और इसका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं के निर्माण और विकास कार्यों के लिए किया जाता है।
एसडीओ ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के हर घर तक पहुंचकर लोगों को जनगणना के महत्व के बारे में बताया जाएगा। साथ ही, स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकें।
इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रगणक, पर्यवेक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जनगणना–2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    20 hrs ago
  • धुतौली पंचायत के भूतौली फुलवरिया ग्राम स्थापित टॉवर पर चढ़ी लड़की को सही सलामत चौथम पुलिस उतार लिया है।
    1
    धुतौली पंचायत के भूतौली फुलवरिया ग्राम स्थापित टॉवर पर चढ़ी लड़की को सही सलामत चौथम पुलिस उतार लिया है।
    user_RANVIR KUMAR
    RANVIR KUMAR
    Local News Reporter गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    5 hrs ago
  • गोगरी प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों डायरिया का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। लगातार मरीजों के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में डायरिया से पीड़ित मरीजों का इलाज जारी है। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे गोगरी प्रखंड अंतर्गत शिशवा बरैटा निवासी निवास यादव की पुत्री शिवानी कुमारी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि बीते कुछ दिनों से डायरिया के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा, “अस्पताल में रोजाना डायरिया के कई मरीज पहुंच रहे हैं, जिनका समुचित इलाज किया जा रहा है। अधिकांश मामलों में गंदा पानी और अस्वच्छ खान-पान मुख्य कारण बन रहे हैं।” उन्होंने आगे लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा, “लोग साफ और उबला हुआ पानी ही पिएं, बाहर का खुला खाना खाने से बचें तथा खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ अवश्य धोएं। छोटी-सी लापरवाही भी बीमारी को बढ़ा सकती है।” डॉ. चंद्र प्रकाश ने यह भी कहा कि यदि किसी को दस्त, उल्टी या कमजोरी जैसी शिकायत हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। “समय पर इलाज मिलने से डायरिया पूरी तरह ठीक हो सकता है, इसलिए लक्षण दिखते ही इलाज कराना जरूरी है,” उन्होंने जोड़ा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि लोग इस बीमारी से बचाव के उपायों को अपनाकर खुद को सुरक्षित रख सकें।
    1
    गोगरी प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों डायरिया का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। लगातार मरीजों के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में डायरिया से पीड़ित मरीजों का इलाज जारी है।
शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे गोगरी प्रखंड अंतर्गत शिशवा बरैटा निवासी निवास यादव की पुत्री शिवानी कुमारी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है।
इस संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि बीते कुछ दिनों से डायरिया के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा, “अस्पताल में रोजाना डायरिया के कई मरीज पहुंच रहे हैं, जिनका समुचित इलाज किया जा रहा है। अधिकांश मामलों में गंदा पानी और अस्वच्छ खान-पान मुख्य कारण बन रहे हैं।”
उन्होंने आगे लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा, “लोग साफ और उबला हुआ पानी ही पिएं, बाहर का खुला खाना खाने से बचें तथा खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ अवश्य धोएं। छोटी-सी लापरवाही भी बीमारी को बढ़ा सकती है।”
डॉ. चंद्र प्रकाश ने यह भी कहा कि यदि किसी को दस्त, उल्टी या कमजोरी जैसी शिकायत हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। “समय पर इलाज मिलने से डायरिया पूरी तरह ठीक हो सकता है, इसलिए लक्षण दिखते ही इलाज कराना जरूरी है,” उन्होंने जोड़ा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि लोग इस बीमारी से बचाव के उपायों को अपनाकर खुद को सुरक्षित रख सकें।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    20 hrs ago
  • मुंगेर में गंगा घाट पर बोरी में मिला अज्ञात युवती का शव, हत्या की आशंका से सनसनी , शिवकुंड निषाद टोला घाट पर स्नान करने पहुंची महिलाओं ने देखी लाश, हेमाजपुर थाना की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुटी
    1
    मुंगेर में गंगा घाट पर बोरी में मिला अज्ञात युवती का शव, हत्या की आशंका से सनसनी , शिवकुंड निषाद टोला घाट पर स्नान करने पहुंची महिलाओं ने देखी लाश, हेमाजपुर थाना की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुटी
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.