Shuru
Apke Nagar Ki App…
नव निर्मित विद्यालय भवन का विधायक ने किया उदघाटन।मेधावी छात्रो का हुआ चयन।
Press Reporter
नव निर्मित विद्यालय भवन का विधायक ने किया उदघाटन।मेधावी छात्रो का हुआ चयन।
More news from Bihar and nearby areas
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- Post by किरण देव यादव2
- भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है… भागलपुर में आज से जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें Census की तैयारियों की समीक्षा की गई। बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल से House Listing का काम शुरू होगा, जिसमें हर घर की जानकारी जुटाई जाएगी। इस बार प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना भी अनिवार्य किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे Census टीम का सहयोग करें और सही जानकारी दें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुँच सके। अब देखना होगा कि इस बार की जनगणना कितनी प्रभावी तरीके से पूरी होती है… #Bhagalpur #Census2026 #HouseListing #BreakingNews #BiharNews #ViralNews #HindiNews #OnlineForm #जनगणना #भागलपुर1
- भागलपुर जिले के सन्हौला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में एक बार फिर लोक शिकायत निवारण के तहत जांच की गई। यह जांच कहलगांव के लोक शिकायत पदाधिकारी सह अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी पवन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई। जांच टीम में सन्हौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी संजीव कुमार दास और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े आनंद कुमार भी शामिल रहे।जांच के दौरान टीम ने क्षेत्र के कुछ निजी क्लीनिकों की स्थिति का जायजा लिया। लेकिन इस जांच को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जांच सिर्फ उन्हीं क्लीनिकों तक सीमित रही, जिनके खिलाफ आवेदन दिया गया था। इनमें लाइफ केयर हॉस्पिटल, वर्षा बेबी केयर और आरोग्य नर्सिंग होम शामिल हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में और भी कई क्लीनिक संचालित हो रहे हैं, लेकिन उनकी जांच नहीं की गई। साथ ही, सरकारी अस्पताल में नवजात शिशुओं की मौत जैसी घटनाओं के बाद लोग निजी क्लीनिकों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे पूरे स्वास्थ्य तंत्र की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सन्हौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और क्षेत्र के सभी निजी क्लीनिकों की निष्पक्ष और व्यापक जांच कराई जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके और किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या आगे व्यापक स्तर पर जांच की जाएगी या नहीं।1
- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता प्लांट में हुए भीषण हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना में अब एक और मजदूर की मौत हो गई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो चुकी है।1
- तारापुर अनुमंडल अग्निशामालय द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को “फिट इंडिया” अभियान के तहत मैराथन और क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व अग्निशमन पदाधिकारी वंदना कुमारी ने किया। मैराथन में स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फिटनेस का संदेश दिया। इसके बाद फायर एकादश और पब्लिक एकादश के बीच क्रिकेट मैच हुआ, जिसमें रोमांचक मुकाबले में पब्लिक एकादश विजेता रही, जबकि फायर एकादश उपविजेता बनी। समापन पर दोनों टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग ने पंपलेट बांटकर लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए और आपात स्थिति में सतर्क रहने की अपील की। कार्यक्रम के जरिए फिटनेस और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।1
- गोगरी प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों डायरिया का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। लगातार मरीजों के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में डायरिया से पीड़ित मरीजों का इलाज जारी है। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे गोगरी प्रखंड अंतर्गत शिशवा बरैटा निवासी निवास यादव की पुत्री शिवानी कुमारी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि बीते कुछ दिनों से डायरिया के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा, “अस्पताल में रोजाना डायरिया के कई मरीज पहुंच रहे हैं, जिनका समुचित इलाज किया जा रहा है। अधिकांश मामलों में गंदा पानी और अस्वच्छ खान-पान मुख्य कारण बन रहे हैं।” उन्होंने आगे लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा, “लोग साफ और उबला हुआ पानी ही पिएं, बाहर का खुला खाना खाने से बचें तथा खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ अवश्य धोएं। छोटी-सी लापरवाही भी बीमारी को बढ़ा सकती है।” डॉ. चंद्र प्रकाश ने यह भी कहा कि यदि किसी को दस्त, उल्टी या कमजोरी जैसी शिकायत हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। “समय पर इलाज मिलने से डायरिया पूरी तरह ठीक हो सकता है, इसलिए लक्षण दिखते ही इलाज कराना जरूरी है,” उन्होंने जोड़ा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि लोग इस बीमारी से बचाव के उपायों को अपनाकर खुद को सुरक्षित रख सकें।1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- Post by किरण देव यादव4