“भागलपुर में जनगणना का बिगुल 🔔 17 अप्रैल से शुरू House Listing | ऑनलाइन फॉर्म जरूरी” भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है… भागलपुर में आज से जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें Census की तैयारियों की समीक्षा की गई। बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल से House Listing का काम शुरू होगा, जिसमें हर घर की जानकारी जुटाई जाएगी। इस बार प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना भी अनिवार्य किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे Census टीम का सहयोग करें और सही जानकारी दें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुँच सके। अब देखना होगा कि इस बार की जनगणना कितनी प्रभावी तरीके से पूरी होती है… #Bhagalpur #Census2026 #HouseListing #BreakingNews #BiharNews #ViralNews #HindiNews #OnlineForm #जनगणना #भागलपुर
“भागलपुर में जनगणना का बिगुल 🔔 17 अप्रैल से शुरू House Listing | ऑनलाइन फॉर्म जरूरी” भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है… भागलपुर में आज से जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें Census की तैयारियों की समीक्षा की गई। बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल से House Listing का काम शुरू होगा, जिसमें हर घर की जानकारी जुटाई जाएगी। इस बार प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना भी अनिवार्य किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे Census टीम का सहयोग करें और सही जानकारी दें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुँच सके। अब देखना होगा कि इस बार की जनगणना कितनी प्रभावी तरीके से पूरी होती है… #Bhagalpur #Census2026 #HouseListing #BreakingNews #BiharNews #ViralNews #HindiNews #OnlineForm #जनगणना #भागलपुर
- भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है… भागलपुर में आज से जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें Census की तैयारियों की समीक्षा की गई। बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल से House Listing का काम शुरू होगा, जिसमें हर घर की जानकारी जुटाई जाएगी। इस बार प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना भी अनिवार्य किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे Census टीम का सहयोग करें और सही जानकारी दें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुँच सके। अब देखना होगा कि इस बार की जनगणना कितनी प्रभावी तरीके से पूरी होती है… #Bhagalpur #Census2026 #HouseListing #BreakingNews #BiharNews #ViralNews #HindiNews #OnlineForm #जनगणना #भागलपुर1
- सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के पैन गांव में बुधवार से श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ सह सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, वीडियो संजीव कुमार तथा सुल्तानगंज थाना के एसआई बिष्णुदेव,संजय यादव,वार्ड पार्षद संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद आए हुए सभी अतिथियों का पूजा समिति के सदस्यों की ओर से फूल माला बुके एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया इस अवसर पर झांसी से पधारीं कथावाचिका मानस मंजरी ज्योति ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कथा का श्रवण मात्र से मनुष्य के पापों का नाश हो जाता है और उसे मोक्ष का मार्ग प्राप्त होता है। कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि महर्षि व्यास ने राजा परीक्षित को भागवत कथा सुनाकर उन्हें मोक्ष दिलाया था। भागवत कथा को ज्ञान का भंडार बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें सभी ग्रंथों का सार निहित है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां नियमित रूप से भगवान का नाम लिया जाता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। सांसारिक मोह-माया त्यागकर ईश्वर भक्ति ही जीवन का सच्चा मार्ग है। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति रस में सराबोर हुए।1
- तारापुर अनुमंडल अग्निशामालय द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को “फिट इंडिया” अभियान के तहत मैराथन और क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व अग्निशमन पदाधिकारी वंदना कुमारी ने किया। मैराथन में स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फिटनेस का संदेश दिया। इसके बाद फायर एकादश और पब्लिक एकादश के बीच क्रिकेट मैच हुआ, जिसमें रोमांचक मुकाबले में पब्लिक एकादश विजेता रही, जबकि फायर एकादश उपविजेता बनी। समापन पर दोनों टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग ने पंपलेट बांटकर लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए और आपात स्थिति में सतर्क रहने की अपील की। कार्यक्रम के जरिए फिटनेस और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।1
- Post by THE LIVE1
- Post by Ranvir kumar1
- गोगरी में जनगणना–2027 को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत, एसडीओ संजय कुमार ने दिखाई हरी झंडी गोगरी। जनगणना–2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं घर-घर सर्वेक्षण को लेकर शुक्रवार को गोगरी मुख्यालय से व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया। अभियान का उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों एवं पंचायतों में जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आधार पर सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती है। उन्होंने बताया कि यह जनगणना लगभग एक माह तक चलेगी, जिसमें पहले चरण में मकान सूचीकरण और उसके बाद घर-घर जाकर विस्तृत सर्वेक्षण किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना के दौरान प्रगणकों को सही, स्पष्ट और पूर्ण जानकारी दें, ताकि सरकार को सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना से जुड़ी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और इसका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं के निर्माण और विकास कार्यों के लिए किया जाता है। एसडीओ ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के हर घर तक पहुंचकर लोगों को जनगणना के महत्व के बारे में बताया जाएगा। साथ ही, स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकें। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रगणक, पर्यवेक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जनगणना–2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया।1
- गुरूवार को गोगरी डीसीएलआर राजकुमार ने गोगरी रेफरल अस्पताल का औचक निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान स्वस्थ कर्मियों के बीच अफरा तफरी का महौल बना रहा।1
- भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र में नगर सभापति राजकुमार गुड्डू के आवास पर बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार संभालने के बाद जोरदार जश्न मनाया गया। मुख्य चौक के समीप एनडीए कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, पटाखे फोड़ते हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए, साथ ही नरेंद्र मोदी, सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के समर्थन में भी जमकर नारेबाजी की। नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने कहा कि यह सुल्तानगंज और पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है कि पास के क्षेत्र लखनपुर तारापुर के निवासी सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार के गठन के बाद बिहार में अपराध पर लगाम लगेगी और राज्य विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे नई सरकार के साथ मजबूती से खड़े हैं और बिहार के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आशान्वित हैं। मौके पर एनडीए संजय चौधरी,नबीन कुमार बन्नी, सुभाष पोद्दार,सुभाष मंडल,मुकेश कुशवाहा, रूबी कुमारी,दयावती देवी, रीना देवी,इत्यादि एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।1