logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अग्निशमन सेवा सप्ताह: मैराथन व क्रिकेट के जरिए फिटनेस और सुरक्षा का संदेश तारापुर अनुमंडल अग्निशामालय द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को “फिट इंडिया” अभियान के तहत मैराथन और क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व अग्निशमन पदाधिकारी वंदना कुमारी ने किया। मैराथन में स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फिटनेस का संदेश दिया। इसके बाद फायर एकादश और पब्लिक एकादश के बीच क्रिकेट मैच हुआ, जिसमें रोमांचक मुकाबले में पब्लिक एकादश विजेता रही, जबकि फायर एकादश उपविजेता बनी। समापन पर दोनों टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग ने पंपलेट बांटकर लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए और आपात स्थिति में सतर्क रहने की अपील की। कार्यक्रम के जरिए फिटनेस और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

3 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
3 hrs ago

अग्निशमन सेवा सप्ताह: मैराथन व क्रिकेट के जरिए फिटनेस और सुरक्षा का संदेश तारापुर अनुमंडल अग्निशामालय द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को “फिट इंडिया” अभियान के तहत मैराथन और क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व अग्निशमन पदाधिकारी वंदना कुमारी ने किया। मैराथन में स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फिटनेस का संदेश दिया। इसके बाद फायर एकादश और पब्लिक एकादश के बीच क्रिकेट मैच हुआ, जिसमें रोमांचक मुकाबले में पब्लिक एकादश विजेता रही, जबकि फायर एकादश उपविजेता बनी। समापन पर दोनों टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग ने पंपलेट बांटकर लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए और आपात स्थिति में सतर्क रहने की अपील की। कार्यक्रम के जरिए फिटनेस और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • तारापुर अनुमंडल अग्निशामालय द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को “फिट इंडिया” अभियान के तहत मैराथन और क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व अग्निशमन पदाधिकारी वंदना कुमारी ने किया। मैराथन में स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फिटनेस का संदेश दिया। इसके बाद फायर एकादश और पब्लिक एकादश के बीच क्रिकेट मैच हुआ, जिसमें रोमांचक मुकाबले में पब्लिक एकादश विजेता रही, जबकि फायर एकादश उपविजेता बनी। समापन पर दोनों टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग ने पंपलेट बांटकर लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए और आपात स्थिति में सतर्क रहने की अपील की। कार्यक्रम के जरिए फिटनेस और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
    1
    तारापुर अनुमंडल अग्निशामालय द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को “फिट इंडिया” अभियान के तहत मैराथन और क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व अग्निशमन पदाधिकारी वंदना कुमारी ने किया।
मैराथन में स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फिटनेस का संदेश दिया। इसके बाद फायर एकादश और पब्लिक एकादश के बीच क्रिकेट मैच हुआ, जिसमें रोमांचक मुकाबले में पब्लिक एकादश विजेता रही, जबकि फायर एकादश उपविजेता बनी।
समापन पर दोनों टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग ने पंपलेट बांटकर लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए और आपात स्थिति में सतर्क रहने की अपील की। कार्यक्रम के जरिए फिटनेस और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    22 hrs ago
  • भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है… भागलपुर में आज से जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें Census की तैयारियों की समीक्षा की गई। बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल से House Listing का काम शुरू होगा, जिसमें हर घर की जानकारी जुटाई जाएगी। इस बार प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना भी अनिवार्य किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे Census टीम का सहयोग करें और सही जानकारी दें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुँच सके। अब देखना होगा कि इस बार की जनगणना कितनी प्रभावी तरीके से पूरी होती है… #Bhagalpur #Census2026 #HouseListing #BreakingNews #BiharNews #ViralNews #HindiNews #OnlineForm #जनगणना #भागलपुर
    1
    भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है…
भागलपुर में आज से जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें Census की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल से House Listing का काम शुरू होगा, जिसमें हर घर की जानकारी जुटाई जाएगी। इस बार प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना भी अनिवार्य किया गया है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे Census टीम का सहयोग करें और सही जानकारी दें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुँच सके।
अब देखना होगा कि इस बार की जनगणना कितनी प्रभावी तरीके से पूरी होती है… 
#Bhagalpur #Census2026 #HouseListing #BreakingNews #BiharNews #ViralNews #HindiNews #OnlineForm #जनगणना #भागलपुर
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के पैन गांव में बुधवार से श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ सह सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, वीडियो संजीव कुमार तथा सुल्तानगंज थाना के एसआई बिष्णुदेव,संजय यादव,वार्ड पार्षद संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद आए हुए सभी अतिथियों का पूजा समिति के सदस्यों की ओर से फूल माला बुके एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया इस अवसर पर झांसी से पधारीं कथावाचिका मानस मंजरी ज्योति ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कथा का श्रवण मात्र से मनुष्य के पापों का नाश हो जाता है और उसे मोक्ष का मार्ग प्राप्त होता है। कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि महर्षि व्यास ने राजा परीक्षित को भागवत कथा सुनाकर उन्हें मोक्ष दिलाया था। भागवत कथा को ज्ञान का भंडार बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें सभी ग्रंथों का सार निहित है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां नियमित रूप से भगवान का नाम लिया जाता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। सांसारिक मोह-माया त्यागकर ईश्वर भक्ति ही जीवन का सच्चा मार्ग है। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति रस में सराबोर हुए।
    1
    सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के पैन गांव में बुधवार से श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ सह सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, वीडियो संजीव कुमार तथा सुल्तानगंज थाना के एसआई बिष्णुदेव,संजय यादव,वार्ड पार्षद संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इसके बाद आए हुए सभी अतिथियों का पूजा समिति के सदस्यों की ओर से  फूल माला बुके एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया
इस अवसर पर झांसी से पधारीं कथावाचिका मानस मंजरी ज्योति ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कथा का श्रवण मात्र से मनुष्य के पापों का नाश हो जाता है और उसे मोक्ष का मार्ग प्राप्त होता है।
कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि महर्षि व्यास ने राजा परीक्षित को भागवत कथा सुनाकर उन्हें मोक्ष दिलाया था। भागवत कथा को ज्ञान का भंडार बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें सभी ग्रंथों का सार निहित है।
उन्होंने यह भी कहा कि जहां नियमित रूप से भगवान का नाम लिया जाता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। सांसारिक मोह-माया त्यागकर ईश्वर भक्ति ही जीवन का सच्चा मार्ग है। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति रस में सराबोर हुए।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    21 hrs ago
  • Post by Ranvir kumar
    1
    Post by Ranvir kumar
    user_Ranvir kumar
    Ranvir kumar
    Media Consultant शाहकुंड, भागलपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • Post by Gaurav Kumar Mishra
    1
    Post by Gaurav Kumar Mishra
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    36 min ago
  • गोगरी प्रखंड परिसर में गोगरी एसडीओ संजय कुमार, प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत व कई पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर भारत की जनगणना 2027 जागरूकता वाहन को रवाना किया
    1
    गोगरी प्रखंड परिसर में गोगरी एसडीओ संजय कुमार, प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत व कई पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर भारत की जनगणना 2027 जागरूकता वाहन को रवाना किया
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • तारापुर थाना क्षेत्र के पढ़भरा गांव में गुरुवार की संध्या एक महिला कीटनाशक सेवन से मौत हो गई। मृतका की पहचान दीपक दास की 30 वर्षीय पत्नी राधा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राधा देवी ने घर में रखे सल्फास का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने भागलपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राज कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया है। पति ने बताया कि घटना के समय वह बाजार में थे। पुलिस के अनुसार फोरेंसिक जांच कराई गई है और मामले की जांच जारी है। मृतका के पांच पुत्री व एक पुत्र हैं।
    1
    तारापुर थाना क्षेत्र के पढ़भरा गांव में गुरुवार की संध्या एक महिला कीटनाशक सेवन से मौत हो गई। मृतका की पहचान दीपक दास की 30 वर्षीय पत्नी राधा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राधा देवी ने घर में रखे सल्फास का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने भागलपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राज कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया है। पति ने बताया कि घटना के समय वह बाजार में थे। पुलिस के अनुसार फोरेंसिक जांच कराई गई है और मामले की जांच जारी है। मृतका के पांच पुत्री व एक पुत्र हैं।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.