पैन गांव में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति का अमृत सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के पैन गांव में बुधवार से श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ सह सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, वीडियो संजीव कुमार तथा सुल्तानगंज थाना के एसआई बिष्णुदेव,संजय यादव,वार्ड पार्षद संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद आए हुए सभी अतिथियों का पूजा समिति के सदस्यों की ओर से फूल माला बुके एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया इस अवसर पर झांसी से पधारीं कथावाचिका मानस मंजरी ज्योति ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कथा का श्रवण मात्र से मनुष्य के पापों का नाश हो जाता है और उसे मोक्ष का मार्ग प्राप्त होता है। कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि महर्षि व्यास ने राजा परीक्षित को भागवत कथा सुनाकर उन्हें मोक्ष दिलाया था। भागवत कथा को ज्ञान का भंडार बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें सभी ग्रंथों का सार निहित है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां नियमित रूप से भगवान का नाम लिया जाता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। सांसारिक मोह-माया त्यागकर ईश्वर भक्ति ही जीवन का सच्चा मार्ग है। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति रस में सराबोर हुए।

- सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के पैन गांव में बुधवार से श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ सह सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, वीडियो संजीव कुमार तथा सुल्तानगंज थाना के एसआई बिष्णुदेव,संजय यादव,वार्ड पार्षद संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद आए हुए सभी अतिथियों का पूजा समिति के सदस्यों की ओर से फूल माला बुके एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया इस अवसर पर झांसी से पधारीं कथावाचिका मानस मंजरी ज्योति ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कथा का श्रवण मात्र से मनुष्य के पापों का नाश हो जाता है और उसे मोक्ष का मार्ग प्राप्त होता है। कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि महर्षि व्यास ने राजा परीक्षित को भागवत कथा सुनाकर उन्हें मोक्ष दिलाया था। भागवत कथा को ज्ञान का भंडार बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें सभी ग्रंथों का सार निहित है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां नियमित रूप से भगवान का नाम लिया जाता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। सांसारिक मोह-माया त्यागकर ईश्वर भक्ति ही जीवन का सच्चा मार्ग है। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति रस में सराबोर हुए।1
- सिमल कुमार1
- Post by THE LIVE1
- Post by Ranvir kumar1
- अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय तारापुर के तत्वावधान में 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पारामाउंट एकेडमी व आदर्श उच्च विद्यालय तारापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के उपाय, फायर प्रिवेंशन और जीवन सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ प्रभात फेरी निकालकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में इवैक्यूएशन ड्रिल का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे आपात स्थिति में सुरक्षित निकलने की प्रक्रिया समझाई गई। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी वंदना कुमारी ने छात्रों को कई महत्वपूर्ण सुरक्षा टिप्स दिए। इस मौके पर आलोक कुमार झा, प्रिंसिपल उमेश पाठक, एकेडमिक डायरेक्टर पुरुषोत्तम कुमार सिंह सहित अग्निशमन कर्मी और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- गुरूवार को गोगरी डीसीएलआर राजकुमार ने गोगरी रेफरल अस्पताल का औचक निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान स्वस्थ कर्मियों के बीच अफरा तफरी का महौल बना रहा।1
- रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव जी, बौरना मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद नासिर इकबाल सहित कई बुद्धिजीवी लोगों ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर एक दूसरे को एवं लोगों को लड्डू खिलाया1
- भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र में नगर सभापति राजकुमार गुड्डू के आवास पर बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार संभालने के बाद जोरदार जश्न मनाया गया। मुख्य चौक के समीप एनडीए कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, पटाखे फोड़ते हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए, साथ ही नरेंद्र मोदी, सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के समर्थन में भी जमकर नारेबाजी की। नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने कहा कि यह सुल्तानगंज और पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है कि पास के क्षेत्र लखनपुर तारापुर के निवासी सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार के गठन के बाद बिहार में अपराध पर लगाम लगेगी और राज्य विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे नई सरकार के साथ मजबूती से खड़े हैं और बिहार के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आशान्वित हैं। मौके पर एनडीए संजय चौधरी,नबीन कुमार बन्नी, सुभाष पोद्दार,सुभाष मंडल,मुकेश कुशवाहा, रूबी कुमारी,दयावती देवी, रीना देवी,इत्यादि एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।1