तारापुर में अग्निशमन सेवा सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय तारापुर के तत्वावधान में 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पारामाउंट एकेडमी व आदर्श उच्च विद्यालय तारापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के उपाय, फायर प्रिवेंशन और जीवन सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ प्रभात फेरी निकालकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में इवैक्यूएशन ड्रिल का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे आपात स्थिति में सुरक्षित निकलने की प्रक्रिया समझाई गई। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी वंदना कुमारी ने छात्रों को कई महत्वपूर्ण सुरक्षा टिप्स दिए। इस मौके पर आलोक कुमार झा, प्रिंसिपल उमेश पाठक, एकेडमिक डायरेक्टर पुरुषोत्तम कुमार सिंह सहित अग्निशमन कर्मी और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

- अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय तारापुर के तत्वावधान में 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पारामाउंट एकेडमी व आदर्श उच्च विद्यालय तारापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के उपाय, फायर प्रिवेंशन और जीवन सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ प्रभात फेरी निकालकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में इवैक्यूएशन ड्रिल का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे आपात स्थिति में सुरक्षित निकलने की प्रक्रिया समझाई गई। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी वंदना कुमारी ने छात्रों को कई महत्वपूर्ण सुरक्षा टिप्स दिए। इस मौके पर आलोक कुमार झा, प्रिंसिपल उमेश पाठक, एकेडमिक डायरेक्टर पुरुषोत्तम कुमार सिंह सहित अग्निशमन कर्मी और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- सिमल कुमार1
- बहन की शादी से पहले उजड़ गया भाई का घर: 20 अप्रैल को थी शादी, उससे पहले ही दर्दनाक हादसे में मौत अमरपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। यह कहानी सिर्फ एक हादसे की नहीं, बल्कि उन अधूरी खुशियों की है जो आंखों के सामने ही बिखर गईं। मृतक रामविलास की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी के साथ एक पुत्र और दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। वे तीन भाइयों में मंझले थे और रोज़गार के लिए बाहर रहकर काम करते थे। घर में इस समय खुशियों का माहौल था। आगामी 20 अप्रैल को उनकी बहन वंदना की शादी तय थी। इसी खुशी में रामविलास काम छोड़कर घर आए थे ताकि बहन की शादी में पूरे उत्साह से शामिल हो सकें। परिवार वाले बताते हैं कि जिस दिन हादसा हुआ, उसी दिन बहन के ससुराल से लगन लेकर लोग घर पहुंचे थे। घर में गीत-संगीत और शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अचानक आई इस खबर ने सब कुछ खत्म कर दिया। एक पल में खुशियां मातम में बदल गईं। मां की गोद उजड़ गई, बहन का सहारा छिन गया और छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है, दोनों इस सदमे को सहन नहीं कर सकीं और बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। अब जिस घर में शादी की शहनाई गूंजनी थी, वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। यह दर्दनाक घटना पूरे इलाके के लोगों की आंखें नम कर गई है।1
- Post by Rahul Kumar4
- मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा: पिता-पुत्र गिरफ्तार, हथियार व उपकरण बरामद मुंगेर: जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानीगंज कोयरी टोला, काली स्थान के समीप एक घर में संचालित अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।1
- Post by Umakant poddar 97095005121
- मुश्किपुर के निकट ऑटो पलटी, एक महिला घायल गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर रोड में मुश्किपुर के निकट गुरुवार की दोपहर दो बजे एक ऑटो पलट गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान परबत्ता प्रखंड के सलारपुर निवासी रेखा देवी के रूप में हुई है। महिला अपने रिलेटिव के यहां शेरबासा जा रही थी। इधर घायल महिला को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा पलटी। एक महिला घायल हुई। अन्य यात्री सुरक्षित बाहर निकले। घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया था। काफी संख्या में लोग वहां जुट गए थे।1
- आगामी जनगणना को लेकर तारापुर प्रखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को प्रखंड सभागार में बीडीओ प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षक अखिलेश कुमार ठाकुर, आदित्य आनंद, टीपू सुल्तान और राकेश राज द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण तीन चरणों में होगा—16 से 18 अप्रैल, 19 से 21 अप्रैल और 22 से 24 अप्रैल तक। इसमें डिजिटल जनगणना के तहत मोबाइल ऐप, मकान नंबरिंग और डेटा प्रविष्टि की जानकारी दी जा रही है। पहले शिफ्ट में 78 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ ने समय पालन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रगणक और पर्यवेक्षक इस अभियान की रीढ़ हैं। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य पूरी सटीकता से करना आवश्यक है।1