logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तारापुर में जनगणना प्रशिक्षण शुरू, तीन चरणों में होगा आयोजन आगामी जनगणना को लेकर तारापुर प्रखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को प्रखंड सभागार में बीडीओ प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षक अखिलेश कुमार ठाकुर, आदित्य आनंद, टीपू सुल्तान और राकेश राज द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण तीन चरणों में होगा—16 से 18 अप्रैल, 19 से 21 अप्रैल और 22 से 24 अप्रैल तक। इसमें डिजिटल जनगणना के तहत मोबाइल ऐप, मकान नंबरिंग और डेटा प्रविष्टि की जानकारी दी जा रही है। पहले शिफ्ट में 78 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ ने समय पालन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रगणक और पर्यवेक्षक इस अभियान की रीढ़ हैं। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य पूरी सटीकता से करना आवश्यक है।

3 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
3 hrs ago

तारापुर में जनगणना प्रशिक्षण शुरू, तीन चरणों में होगा आयोजन आगामी जनगणना को लेकर तारापुर प्रखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को प्रखंड सभागार में बीडीओ प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षक अखिलेश कुमार ठाकुर, आदित्य आनंद, टीपू सुल्तान और राकेश राज द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण तीन चरणों में होगा—16 से 18 अप्रैल, 19 से 21 अप्रैल और 22 से 24 अप्रैल तक। इसमें डिजिटल जनगणना के तहत मोबाइल ऐप, मकान नंबरिंग और डेटा प्रविष्टि की जानकारी दी जा रही है। पहले शिफ्ट में 78 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ ने समय पालन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रगणक और पर्यवेक्षक इस अभियान की रीढ़ हैं। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य पूरी सटीकता से करना आवश्यक है।

More news from बिहार and nearby areas
  • अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय तारापुर के तत्वावधान में 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पारामाउंट एकेडमी व आदर्श उच्च विद्यालय तारापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के उपाय, फायर प्रिवेंशन और जीवन सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ प्रभात फेरी निकालकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में इवैक्यूएशन ड्रिल का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे आपात स्थिति में सुरक्षित निकलने की प्रक्रिया समझाई गई। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी वंदना कुमारी ने छात्रों को कई महत्वपूर्ण सुरक्षा टिप्स दिए। इस मौके पर आलोक कुमार झा, प्रिंसिपल उमेश पाठक, एकेडमिक डायरेक्टर पुरुषोत्तम कुमार सिंह सहित अग्निशमन कर्मी और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    1
    अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय तारापुर के तत्वावधान में 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पारामाउंट एकेडमी व आदर्श उच्च विद्यालय तारापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के उपाय, फायर प्रिवेंशन और जीवन सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ प्रभात फेरी निकालकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में इवैक्यूएशन ड्रिल का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे आपात स्थिति में सुरक्षित निकलने की प्रक्रिया समझाई गई।
अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी वंदना कुमारी ने छात्रों को कई महत्वपूर्ण सुरक्षा टिप्स दिए। इस मौके पर आलोक कुमार झा, प्रिंसिपल उमेश पाठक, एकेडमिक डायरेक्टर पुरुषोत्तम कुमार सिंह सहित अग्निशमन कर्मी और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • सिमल कुमार
    1
    सिमल कुमार
    user_सिमल कुमार
    सिमल कुमार
    Farmer परबत्ता, खगड़िया, बिहार•
    7 hrs ago
  • बहन की शादी से पहले उजड़ गया भाई का घर: 20 अप्रैल को थी शादी, उससे पहले ही दर्दनाक हादसे में मौत अमरपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। यह कहानी सिर्फ एक हादसे की नहीं, बल्कि उन अधूरी खुशियों की है जो आंखों के सामने ही बिखर गईं। मृतक रामविलास की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी के साथ एक पुत्र और दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। वे तीन भाइयों में मंझले थे और रोज़गार के लिए बाहर रहकर काम करते थे। घर में इस समय खुशियों का माहौल था। आगामी 20 अप्रैल को उनकी बहन वंदना की शादी तय थी। इसी खुशी में रामविलास काम छोड़कर घर आए थे ताकि बहन की शादी में पूरे उत्साह से शामिल हो सकें। परिवार वाले बताते हैं कि जिस दिन हादसा हुआ, उसी दिन बहन के ससुराल से लगन लेकर लोग घर पहुंचे थे। घर में गीत-संगीत और शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अचानक आई इस खबर ने सब कुछ खत्म कर दिया। एक पल में खुशियां मातम में बदल गईं। मां की गोद उजड़ गई, बहन का सहारा छिन गया और छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है, दोनों इस सदमे को सहन नहीं कर सकीं और बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। अब जिस घर में शादी की शहनाई गूंजनी थी, वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। यह दर्दनाक घटना पूरे इलाके के लोगों की आंखें नम कर गई है।
    1
    बहन की शादी से पहले उजड़ गया भाई का घर: 20 अप्रैल को थी शादी, उससे पहले ही दर्दनाक हादसे में मौत
अमरपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। यह कहानी सिर्फ एक हादसे की नहीं, बल्कि उन अधूरी खुशियों की है जो आंखों के सामने ही बिखर गईं।
मृतक रामविलास की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी के साथ एक पुत्र और दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। वे तीन भाइयों में मंझले थे और रोज़गार के लिए बाहर रहकर काम करते थे।
घर में इस समय खुशियों का माहौल था। आगामी 20 अप्रैल को उनकी बहन वंदना की शादी तय थी। इसी खुशी में रामविलास काम छोड़कर घर आए थे ताकि बहन की शादी में पूरे उत्साह से शामिल हो सकें।
परिवार वाले बताते हैं कि जिस दिन हादसा हुआ, उसी दिन बहन के ससुराल से लगन लेकर लोग घर पहुंचे थे। घर में गीत-संगीत और शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अचानक आई इस खबर ने सब कुछ खत्म कर दिया।
एक पल में खुशियां मातम में बदल गईं। मां की गोद उजड़ गई, बहन का सहारा छिन गया और छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है, दोनों इस सदमे को सहन नहीं कर सकीं और बार-बार बेहोश हो जा रही हैं।
अब जिस घर में शादी की शहनाई गूंजनी थी, वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। यह दर्दनाक घटना पूरे इलाके के लोगों की आंखें नम कर गई है।
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Amarpur, Banka•
    8 hrs ago
  • जिला स्तरीय प्रशिक्षण अभियान में किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी दी जा रही है। इसका उद्देश्य समेकित उर्वरता प्रबंधन से मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाकर बेहतर फसल उत्पादन करना है।
    1
    जिला स्तरीय प्रशिक्षण अभियान में किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी दी जा रही है।
इसका उद्देश्य समेकित उर्वरता प्रबंधन से मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाकर बेहतर फसल उत्पादन करना है।
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    5 min ago
  • बिहार बांका-सुल्तानगंज रेल परियोजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दिवंगत सांसद दिग्विजय सिंह के समय स्वीकृत यह परियोजना लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी थी, लेकिन अब फिर से उम्मीदें जग गई हैं। बताया जा रहा है कि बेलहर विधायक मनोज यादव ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने रखा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री के समक्ष मामला उठाया और परियोजना को आगे बढ़ाने की पहल शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार अब इस योजना को टेंडर प्रक्रिया में भेज दिया गया है। अगर सब कुछ तय समय पर हुआ तो जल्द ही बांका, बेलहर, अमरपुर समेत पूरे इलाके को बड़ी सौगात मिल सकती है। रेल लाइन शुरू होने पर सुल्तानगंज और देवघर तक सफर आसान होगा, व्यापार बढ़ेगा और लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। अब पूरे जिले की नजर अगले कदम पर टिकी है।
    1
    बिहार बांका-सुल्तानगंज रेल परियोजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दिवंगत सांसद दिग्विजय सिंह के समय स्वीकृत यह परियोजना लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी थी, लेकिन अब फिर से उम्मीदें जग गई हैं।
बताया जा रहा है कि बेलहर विधायक मनोज यादव ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने रखा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री के समक्ष मामला उठाया और परियोजना को आगे बढ़ाने की पहल शुरू हो गई है।
सूत्रों के अनुसार अब इस योजना को टेंडर प्रक्रिया में भेज दिया गया है। अगर सब कुछ तय समय पर हुआ तो जल्द ही बांका, बेलहर, अमरपुर समेत पूरे इलाके को बड़ी सौगात मिल सकती है।
रेल लाइन शुरू होने पर सुल्तानगंज और देवघर तक सफर आसान होगा, व्यापार बढ़ेगा और लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। अब पूरे जिले की नजर अगले कदम पर टिकी है।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    6 min ago
  • Post by Rahul Kumar
    4
    Post by Rahul Kumar
    user_Rahul Kumar
    Rahul Kumar
    Barahat, Banka•
    49 min ago
  • मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा: पिता-पुत्र गिरफ्तार, हथियार व उपकरण बरामद मुंगेर: जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानीगंज कोयरी टोला, काली स्थान के समीप एक घर में संचालित अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
    1
    मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा: पिता-पुत्र गिरफ्तार, हथियार व उपकरण बरामद
मुंगेर: जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानीगंज कोयरी टोला, काली स्थान के समीप एक घर में संचालित अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • आगामी जनगणना को लेकर तारापुर प्रखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को प्रखंड सभागार में बीडीओ प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षक अखिलेश कुमार ठाकुर, आदित्य आनंद, टीपू सुल्तान और राकेश राज द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण तीन चरणों में होगा—16 से 18 अप्रैल, 19 से 21 अप्रैल और 22 से 24 अप्रैल तक। इसमें डिजिटल जनगणना के तहत मोबाइल ऐप, मकान नंबरिंग और डेटा प्रविष्टि की जानकारी दी जा रही है। पहले शिफ्ट में 78 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ ने समय पालन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रगणक और पर्यवेक्षक इस अभियान की रीढ़ हैं। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य पूरी सटीकता से करना आवश्यक है।
    1
    आगामी जनगणना को लेकर तारापुर प्रखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को प्रखंड सभागार में बीडीओ प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षक अखिलेश कुमार ठाकुर, आदित्य आनंद, टीपू सुल्तान और राकेश राज द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण तीन चरणों में होगा—16 से 18 अप्रैल, 19 से 21 अप्रैल और 22 से 24 अप्रैल तक। इसमें डिजिटल जनगणना के तहत मोबाइल ऐप, मकान नंबरिंग और डेटा प्रविष्टि की जानकारी दी जा रही है। पहले शिफ्ट में 78 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
बीडीओ ने समय पालन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रगणक और पर्यवेक्षक इस अभियान की रीढ़ हैं। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य पूरी सटीकता से करना आवश्यक है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.